Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to लघु उत्तरीय प्रश्न of chapter कार्य , ऊर्जा और शक्ति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकार्य , ऊर्जा और शक्ति
NCERT EXEMPLAR HINDIलघु उत्तरीय प्रश्न
Number Of Questions10
Academic Year2023-24
  1. स्थितिज ऊर्जा V (x) और दूरी x के बीच ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है। यहाँ `E_0` ऊर्जा का एक कण गति कर रहा है। एक पूर्ण चक्र AFA के संगत वेग एवं दूरी तथा गतिज ऊर्जा एवं दूरी के बीच ग्राफ खींचिए।


    11:27
    View Solution
  2. m द्रव्यमान की `2v_0` वेग से चलती हुई एक गेंद विरामावस्था में रखी हुई एक अन्य सर्वसम गेंद से अप्रत्यास्थ (e > 0) रूप से टकराती है। दर्शाइए कि,
    (a) सम्मुख संघट्ट होने पर दोनों गेंदें आगे चलेंगी।
    (b) सामान्य संघट्ट में, संघट्ट के पश्चात् प्रकीर्णित गेंदों के वेगों के बीच कोण `90^@` से कम होगा।


    09:08
    View Solution
  3. माना कि एक कण जिसकी कुल ऊर्जा E है एक विमीय गति कर रहा है। चार A, B, C एवं D क्षेत्रों में स्थितिज ऊर्जा V, गतिज ऊर्जा (K) तथा कुल ऊर्जा E के बीच संबंध नीचे दिए गए हैं
    क्षेत्र `A : V gt E `
    क्षेत्र `B: Vlt E `
    क्षेत्र `C : K gt E `
    क्षेत्र `D : Vgt K `
    प्रत्येक क्षेत्र के लिए कारण सहित समझाइए कि कण का दिए गए क्षेत्र में पाया जाना संभव है या नहीं।


    04:54
    View Solution
  4. किसी लोलक का गोलक A क्षैतिज स्थिति से विमुक्त किए जाने पर लटकन बिंदु के ऊर्ध्वाधरतः नीचे मेज पर विरामावस्था में स्थित समान द्रव्यमान के एक अन्य गोलक B से टकराता है जैसा चित्र में दर्शाया गया है।
    लोलक की लंबाई 1 m है, तो परिकलन कीजिए
    (a) उस ऊँचाई की जिस तक संघट्ट के पश्चात् गोलक A जाएगा
    (b) उस चाल की जिससे गोलक B चलना प्रारंभ करेगा।
    गोलकों के साइज की उपेक्षा कर सकते हैं और संघट्ट को पूर्णतः प्रत्यास्थ माना जा सकता है।


    07:48
    View Solution
  5. 1.00 g द्रव्यमान की एक वर्षा की बूंद 1 km ऊँचाई से गिरती है और भूतल पर `50 m s^(-1)` की चाल से टकराती है। गणना कीजिए
    (a) बूंद की स्थितिज ऊर्जा में हुई क्षति की।
    (b) बूंद की गतिज ऊर्जा में वृद्धि की।
    (c) क्या स्थितिज ऊर्जा की क्षति गतिज ऊर्जा की वृद्धि के बराबर है? यदि नहीं तो क्यों? (`g = 10 ms^(-2)` 'ले सकते हैं)


    03:45
    View Solution
  6. समान लंबाई और सर्वसम गोलकों से युक्त दो लोलक एक उभयनिष्ठ आधार से इस प्रकार - लटकाए गए हैं कि विरामावस्था में दोनों गोलक संपर्क में रहते हैं। (चित्र)। एक लोलक को `10^@` पर विस्थापित करके छोड़ दिया जाता है और यह दूसरे गोलक से प्रत्यास्थ सम्मुख संघट्ट करता है।

    (a) दोनों गोलकों की गति का वर्णन कीजिए।
    (b) `0 le t le 2T` के लिए, समय के साथ प्रत्येक लोलक की ऊर्जा का परिवर्तन दर्शाने के लिए ग्राफ बनाइए। जहाँ T प्रत्येक लोलक का दोलन काल है।


    13:28
    View Solution
  7. माना कि वर्षा की बूंदों का औसत द्रव्यमान `3.0 xx 10^(-5)kg` तथा उनका औसत अंतिम वेग`9 m s^(-1)` है। किसी स्थान पर जहाँ वर्ष में 100 cm वर्षा पड़ती है प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र में वर्षा द्वारा हस्तांतरित ऊर्जा का परिकलन कीजिए।


    03:13
    View Solution
  8. एक इंजन और एक वैगन को 1.5m लंबाई का प्रघात अवशोषक लगाकर जोड़ा गया है। 50,000 kg कुल द्रव्यमान का यह निकाय उस समय 36 km `h^(-1)` के वेग से चल रहा था जब इसे रोकने के लिए इस पर ब्रेक लगाए गए। विराम में लाने के प्रक्रम में प्रघात अवशोषक का स्प्रिंग 1.0 m संपीड़ित होता है। यदि वैगन की 90% ऊर्जा घर्षण के कारण क्षयित हो जाए तो स्प्रिंग नियतांक का परिकलन कीजिए।


    05:09
    View Solution
  9. 600 N भार का एक प्रौढ़ व्यक्ति जॉगिंग करते समय 1 m लंबाई का प्रत्येक कदम रखने में अपने शरीर के गुरुत्व केंद्र को 0.25 m ऊपर उठाता है। यदि वह 6 km की दूरी तक जॉगिंग करता है तो यह मानते हुए कि हवा और पृथ्वी के घर्षण के कारण कोई ऊर्जा क्षति नहीं होती। उस व्यक्ति के द्वारा जॉगिंग में व्यय की गई ऊर्जा का परिकलन कीजिए। यदि यह मान लें कि व्यक्ति के शरीर में भोजन के रूप में ग्रहण की गई ऊर्जा के 10% को परिवर्तित करने की क्षमता है तो जॉगिंग में प्रयुक्त ऊर्जा की पूर्ति के लिए आवश्यक तुल्य खाद्य की गणना कीजिए।


    06:58
    View Solution
  10. एक लीटर पेट्रोल के पूर्ण दहन पर `3xx10^(7)J` के तुल्य ऊष्मा प्राप्त होती है। ड्राइवर सहित 1200 kg द्रव्यमान की कार को चलाने के परीक्षण में यह पाया गया कि एक सीधी सड़क पर समान चाल से चलने पर यह 1 लीटर पेट्रोल में 15 km चलती है। यह मानते हुए कि इस परीक्षण के दौरान सड़क की सतह और हवा के कारण घर्षण एक समान रहता है और कार के इंजन की दक्षता 0.5 है। कार के ऊपर लगने वाले घर्षण बल की गणना कीजिए।


    04:43
    View Solution

लघु उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter कार्य , ऊर्जा और शक्ति of NCERT PHYSICS (HINDI) of Class 11