Class 11 | PHYSICS |
Chapter | कणों के निकाय तथा घूर्णी गति |
NCERT EXEMPLAR HINDI | लघु उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 4 |
Academic Year | 2023-24 |
किसी पिंड पर कार्यरत असंरेखी बलों के निकाय का सदिश योग शून्येतर दिया हुआ है। यदि निकाय के सभी बलों के किसी निश्चित बिंदु के परितः बल आघूर्णों का सदिश योग शून्य है, तो क्या इसका यह अर्थ है कि किसी यादृच्छिक बिंदु के परितः यह आवश्यक रूप से शून्य है।
अपने तल के लंबवत् तथा अपने केंद्र से गुजरने वाले अक्ष के परितः एक समान गति करते किसी पहिए को यांत्रिकीय (स्थनांतरीय तथा घूर्णी) साम्य में माना जाता है क्योंकि इसकी गति को बनाये रखने के लिए किसी नेट बाह्य बल अथवा बल आघूर्ण की आवश्यकता नहीं है। तथापि जिन कणों से मिलकर यह पहिया बना है वे केंद्र की ओर निर्दिष्ट अभिकेंद्र बल का अनुभव करते हैं। पहिये की साम्यावस्था के साथ आप इस तथ्य से कैसे सामंजस्य बैठाएँगे। आप किसी आधे पहिये को पहिये के तल के लंबवत् तथा उसके द्रव्यमान केंद्र से गुजरने वाले अक्ष के परितः एक समान गति में कैसे स्थापित करेंगे। क्या आपको इसकी गति बनाए रखने के लिए किसी बाह्य बल की आवश्यकता होगी?
किसी दरवाजे के एक सिरे पर चूल है तथा यह ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः घूर्णन के लिए स्वतंत्र है (चित्र)। क्या इसका भार इस अक्ष के परितः कोई बल आघूर्ण लगाता है? अपने स्तर के लिए कारण लिखिए।
किसी नियमित n- बहुभुज के शीर्षों पर m द्रव्यमान के (n-1) समान बिंदु द्रव्यमान स्थित हैं। इसके खाली शीर्ष का बहुभुज के केंद्र के सापेक्ष स्थिति सदिश a है। द्रव्यमान केंद्र की स्थिति सदिश ज्ञात कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter कणों के निकाय तथा घूर्णी गति of NCERT PHYSICS (HINDI) of Class 11