Class 11 | PHYSICS |
Chapter | गुरुत्वाकर्षण |
NCERT EXEMPLAR HINDI | दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |
Number Of Questions | 4 |
Academic Year | 2023-24 |
सूर्य के समान किसी तारे के चारो ओर कई पिंड विभिन्न दूरियों पर गति कर रहे है। यह मानिए कि सभी वृत्ताकार कक्षाओं में गमन करते है। मान लीजिये कि तारे के केंद्र से दुरी r है तथा इसका रैखिक वेग v, कोणीय वेग w, गतिज ऊर्जा K, गुरुत्वीय स्थैतिज ऊर्जा U, कुल ऊर्जा E तथा कोणीय संवेग L है । जैसे -जैसे कक्षा की त्रिज्या r में वृद्धि होती है, तो उपरोक्त राशियों में से किनमे वृद्धि होती है ओर किनमे कमी होती है ?
भुजा L के किसी नियमित षट्भुज के शीर्षो पर m द्रव्यमान के छ: बिंदु-द्रव्यमान स्थित है। इनमे से किसी भी द्रव्यमान पर कुल गुरुत्वाकर्षण बल परिकलित कीजिये।
संचार के लिए पृथ्वी की विषुवतीय तुल्य्काली कक्षा में किसी उपग्रह को स्थापित किया जाता है।
(a) इस प्रकार के उपग्रह की ऊंचाई परिकलित कीजिये।
(b) उपग्रहों की वह न्यूनतम संख्या ज्ञात कीजिये जो संचार के लिए समस्त पृथ्वी की व्याप्ति के लिए आवश्यक हो तथा विषुवत वृत्त के किसी बिंदु से कम से कम एक उपग्रह अवश्य दिखाई दे।
[`M= 6 xx 10^(24) kg, R= 6400km, T=24hr, G= 6.67 xx 10^(-11)` SI इकाई ]
कोई उपग्रह पृथ्वी के चारो ओर किसी दीर्घवृत्तीय कक्षा में 6R के अपसौर तथा 2R के उपसौर सहित परिक्रमण कर रहा है जबकि R= 6400km पृथ्वी की त्रिज्या है। कक्षा की उत्केंद्रता ज्ञात कीजिये। भूमिउच्च तथा भूमिनीच पर उपग्रह के वेग ज्ञात कीजिये। यदि इस उपग्रह को 6R त्रिज्या की वृत्तीय कक्षा में स्थानांतरित करना हो तो क्या किया जाना चाहिए ? [`G= 67 xx 10^(-11)` SI units and `M= 6 xx 10^(24)kg`]
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न questions and complete solutions for chapter गुरुत्वाकर्षण of NCERT PHYSICS (HINDI) of Class 11