Class 11 | PHYSICS |
Chapter | ऊष्मागतिकी |
NCERT EXEMPLAR HINDI | लघु उत्तरीय प्रश्न (SA) |
Number Of Questions | 6 |
Academic Year | 2023-24 |
`T_(1)` = 500K तथा `T_(2)` = 300K के बीच प्रचालित किसी कार्नो-चक्र पर विचार कीजिए जिसमें प्रतिचक्र 1 kJ यांत्रिक ऊर्जा उत्पन्न हो रही है। ऊष्मा भंडार द्वारा इंजन को स्थानांतरित ऊष्मा की मात्रा परिकलित कीजिए।
कोई व्यक्ति जिसका द्रव्यमान 60 kg है। 10 m ऊँची सीढ़ी चढ़-उतर कर अपना 5 kg द्रव्यमान घटाना चाहता है। मान लीजिए नीचे उतरने की अपेक्षा ऊपर चढ़ने में दो गुनी वसा जलती है। यदि 1 kg वसा को जलाने के लिए 7000 किलो कैलोरी खर्च करनी पड़ती हैं, तो 5 kg द्रव्यमान घटाने के लिए उसे कितनी बार ऊपर-नीचे जाना होगा?
मान लीजिए किसी साइकल-टायर में पंप द्वारा वायु भरी जा रही है। मान लीजिए टायर का आयतन (नियत) Vहै तथा एक चरण में पंप रुद्धोष्म प्रक्रम द्वारा `Delta V ( lt lt v)` वायु को ट्यूब में स्थानांतरित करता है। ट्यूब में दाब को `P_(1)` से `P_(2)` करने में कुल कितना कार्य किया जाता है?
किसी रेफ्रिजरेटर में कम ताप के प्रकोष्ठ से ऊष्मा को हटाकर उच्च ताप के परिवेश में निक्षिप्त किया जाता है। इस प्रक्रम में, यांत्रिक कार्य करना होता है, जिसे विद्युत मोटर प्रदान करता है। यदि मोटर की शक्ति 1 kW है तथा ऊष्मा `- 3 ^(@) C` से `27^(@)C,` तक स्थानांतरित की जाती है, तो रेफ्रिजरेटर द्वारा प्रति सेकंड ली जाने वाली ऊष्मा ज्ञात कीजिए। यह मानिए कि इसकी दक्षता एक पूर्ण दक्ष इंजन की दक्षता का 50% है।
यदि किसी रेफ्रिजरेटर का निष्पादन गुणांक 5 है तथा यह कक्ष ताप` (27^(@) C)` पर प्रचालित होता है तो रेफ्रिजरेटर के भीतर का ताप ज्ञात कीजिए।
यदि गैस की आरंभिक अवस्था `(P_(i), V_(i), T_(i),) `है। इसके आयतन में `V_(f)` होने तक वृद्धि होती है। नीचे दिये गये दो प्रकरणों पर विचार कीजिए
(a) आयतन वृद्धि नियत ताप पर होती है।
(b) आयतन वृद्धि नियत दाब पर होती है।
प्रत्येक प्रकरण के लिए PV आरेख खींचिए। दोनों प्रकरणों में से किसमें गैस द्वारा अधिक कार्य किया जाता है?
लघु उत्तरीय प्रश्न (SA) questions and complete solutions for chapter ऊष्मागतिकी of NCERT PHYSICS (HINDI) of Class 11