Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न of chapter पुष्पी पादपों की आकारिकी of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11BIOLOGY
Chapterपुष्पी पादपों की आकारिकी
NCERT FINGERTIPS HINDIअभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न
Number Of Questions15
Academic Year2023-24
  1. अभिकथन: झकड़ा जड़ तंत्र , बड़ी संख्या में महीन तंतुयी जड़ों का बना होता है , जो तने के आधार से विकसित होती हैं।
    तर्क: झकड़ा जड़तंत्र केवल द्विबीजपत्रियों में पाया जाता है।


    02:56
    View Solution
  2. अभिकथन: कुछ पौधों के तने चरने वाले जन्तुओं से उनकी रक्षा करते हैं।
    तर्क: इन पौधों के तनों की कक्षस्थ कलिकाएं कंटकों ( काँटों ) में रूपान्तरित हो जाती हैं।


    03:25
    View Solution
  3. अभिकथन: कुछ फलीदार पौधों में वर्णधार फूला हुआ होता है।
    तर्क: फूले हुए पर्णधार को पर्णवृंत्ततल्प कहते हैं।


    02:41
    View Solution
  4. अभिकथन: एकबीजपत्री पौधों की पत्तियों में सामान्यतः जालिकावत शिराविन्यास होता है।
    तर्क: द्विबीजपत्री पौधों की पत्तियाँ सामान्यतया समानान्तर शिराविन्यास धारण करती हैं।


    02:34
    View Solution
  5. अभिकथन: पर्णविन्यास का एकान्तर प्रकार पत्तियों की वह व्यवस्था है जिसमें प्रत्येक पर्वसंधि पर एक पत्ती एकान्तर क्रम में जन्म लेती है।
    तर्क: पर्णविन्यास का एकान्तर गुड़हल व सरसों में पाया जाता है।


    04:37
    View Solution
  6. अभिकथन: ससीमाक्ष प्रकार का पुष्पक्रम सीमित वृद्धि करता है।
    तर्क: ससीमाक्ष पुष्पक्रम में मुख्य अक्ष पुष्प में परिवर्तित हो जाता है।


    02:27
    View Solution
  7. अभिकथन: कुछ पुष्पों , जैसे- लिली में परिदलपुंज एक शब्द है, जिसका उपयोग तब होता है जब बाह्यदलपुंज व दलपुंज स्पष्ट नहीं होते हैं।
    तर्क: बाह्यदलपुंज व दलपुंज प्रजनन अंग हैं।


    04:23
    View Solution
  8. अभिकथन: कोरछादी पुष्पदल विन्यास में पाँच दलपत्रों में से एक पूर्ण रूप से अंदर, एक पूर्ण रूप से बाहर और शेष तीन व्यावर्तित प्रकार से व्यवस्थित होते हैं।
    तर्क: आरोही कोरछादी पुष्पदल विन्यास कंसिया व गुलमोहर में पाया जाता है।


    02:43
    View Solution
  9. अभिकथन: एकसंघी पुंकेसर मटर में पाए जाते हैं।
    तर्क: द्विसंघी पुंकेसर गुड़हल में पाए जाते हैं।


    03:27
    View Solution
  10. अभिकथन: फल एक परिपक्व या पका हुआ अण्डाशय है जो निषेचन के बाद विकसित होता है।
    तर्क: अनिषेकी फल अण्डाशय के निषेचन के बिना निर्मित होता है।


    03:42
    View Solution
  11. अभिकथन: बीजाण्डन्यास जिसमें जरायु अण्डाशय के अधर सीवन की पूरी लम्बाई पर एक उभार बनता है और बीजाण्ड इस उभार पर दो पंक्तियां बनाते हुए उत्पन्न होते हैं, भित्तीय बीजाण्डन्यास कहलाता है।
    तर्क: सीमान्त जरायुनयास में बीजाण्ड अण्डाशय की आन्तरिक भित्ति या परिधीय भाग पर विकसित होते हैं।


    02:49
    View Solution
  12. अभिकथन: द्विबीजपत्री बीज का सबसे बाहरी आवरण बीजावरण होता है।
    तर्क: बीजावरण दो परतों का बना होता है - बाह्य, बीजचोल और अन्तः नाभिका।


    02:38
    View Solution
  13. अभिकथन: `ul(G)`अधोवर्ती अण्डाशय का प्रतीक है।
    तर्क: आसंजन को कोष्ठक के अन्दर चित्र को घेरकर या बन्द करके दिखाया जाता है।


    04:42
    View Solution
  14. अभिकथन: सोलेनेसी कुल का पुष्पीय सूत्र है।

    तर्क: यह पुष्पीय सूत्र बताता है कि पुष्प द्विलिंगी , बाह्यदलपत्र पाँच, दलपत्र पाँच, पुंकेसर पाँच और जायांग त्रिअण्डपी व अनेक बीजाण्डों सहित त्रिकोष्ठीय है।


    03:10
    View Solution
  15. अभिकथन: एवीसेनिया में श्वसन मूलें होती हैं।
    तर्क: श्वसन मूलें पौधे को श्वसन के लिये ऑक्सीजन प्राप्त करने में सहायता करती हैं।


    03:13
    View Solution

अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न questions and complete solutions for chapter पुष्पी पादपों की आकारिकी of MTG BIOLOGY (HINDI) of Class 11