Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न of chapter कार्य, ऊर्जा और शक्ति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकार्य, ऊर्जा और शक्ति
NCERT FINGERTIPS HINDIअभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न
Number Of Questions15
Academic Year2023-24
  1. अभिकथनः दो पिण्डों के लिए, न्यूटन के तीसरे नियम से उनके मध्य उत्पन्न पारस्परिक बलों का योग शून्य होता है।
    तर्कः दो बलों के द्वारा किए गए कार्य के योग को हमेशा निरस्त करना चाहिए।


    03:37
    View Solution
  2. अभिकथनः ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है, और न ही नष्ट किया जा सकता है।
    तर्क: ऊर्जा के संरक्षण के प्रमेय को सिद्ध नहीं किया जा सकता है।


    04:49
    View Solution
  3. अभिकथन: किसी बंद पथ पर घर्षण के द्वारा किया गया कार्य शून्य नहीं होता है तथा घर्षण से किसी भी स्थितिज ऊर्जा को संबंधित नहीं किया जा सकता है।
    तर्कः यांत्रिकी में सामने आने वाले प्रत्येक बल में स्थितिज ऊर्जा होती है।


    03:57
    View Solution
  4. अभिकथनः विस्थापन के शून्य होने पर कोई भी कार्य नहीं किया जाता है।
    तर्कः किसी बल के द्वारा किए गए कार्य को विस्थापन की दिशा व विस्थापन के परिमाण में बल के घटक के गुणनफल के रूप में परिभाषित किया जाता है।


    03:25
    View Solution
  5. अभिकथन: संरक्षी बल जैसे-गुरुत्व के द्वारा किया गया कार्य केवल आरंभिक व अतिम स्थितियों पर ही निर्भर करता है।
    तर्कः किसी बल के द्वारा किए गए कार्य की गणना तब तक नहीं की जा सकती है यदि बल की वास्तविक प्रकृति ज्ञात नहीं है।


    02:54
    View Solution
  6. अभिकथनः प्रत्यास्थ संघट्ट में गतिज ऊर्जा का संरक्षण, संघट्ट (Collision) के हो जाने के बाद ही लागू होता है तथा यह संघट्ट के प्रत्येक क्षण पर कायम नहीं रहता है।
    तर्क: किसी संघट्ट के दौरान कुल रेखीय संवेग, संघट्ट के प्रत्येक क्षण पर संरक्षित रहता है।


    02:52
    View Solution
  7. अभिकथनः किसी ब्राह्य बल की अनुपस्थिति में किसी पूर्ण प्रत्यास्थ संघट्ट में, गतिज ऊर्जा कभी भी संरक्षित नहीं रहती है।
    तर्कः इस प्रकार के संघट्ट में पिण्ड विकृत व एक-दूसरे से चिपक जाते हैं।


    View Solution
  8. अभिकथनः किलोवॉट घण्टा (Kilowatt hour) शक्ति का मात्रक
    तर्कः एक किलोवॉट घण्टा `3.6 xx 10 ^(5)J` के बराबर होता है।


    01:34
    View Solution
  9. अभिकथन: किसी चक्रीय प्रक्रम में स्प्रिंग बल के द्वारा किया गया कार्य शून्य होता है।
    तर्क: स्प्रिंग बल संरक्षी बल होता है।


    02:54
    View Solution
  10. अभिकथनः किसी गतिमान वस्तु पर घर्षण या श्यान बल के द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक होता है।
    तर्कः किया गया कार्य अदिश राशि होता है जो द्रव्यमान की भाँति ऋणात्मक नहीं हो सकता है।


    View Solution
  11. अभिकथनः किसी बंद लूप (Loop) के चारों ओर किसी पिण्ड को घुमाने में घर्षण बल के द्वारा किया गया कार्य शून्य होता है।
    तर्कः किया गया कार्य बल की प्रकृति पर निर्भर नहीं होता है।


    03:43
    View Solution
  12. अभिकथनः किसी पदार्थ के मात्र एक किलोग्राम से संबंधित ऊर्जा `9xx 10^(16)J` होती है।
    तर्क: यह `E=mc ^(2)` का पालन करती है।


    01:27
    View Solution
  13. अभिकथनः एक हल्की वस्तु व भारी वस्तु का संवेग समान होता है। इसलिए फिर उनकी गतिज ऊर्जा भी समान होती है।
    तर्क: गतिज ऊर्जा वस्तु के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करती है।


    04:44
    View Solution
  14. अभिकथनः सम्पूर्ण रूप में ब्रह्माण्ड को एक विलगित निकाय (Isolated system) के रूप में देखा जाता है।
    तर्क: किसी विलगित निकाय की कुल ऊर्जा नियत रहती है।


    03:17
    View Solution
  15. अभिकथन: स्प्रिंग में स्थितिज ऊर्जा होती है, जब इसे या तो संपीडित या खींचा जाता है।
    तर्कः किसी स्प्रिंग को संपीडित खींचने में, इस पर प्रत्यानयन बल (Restoring force) के विरुद्ध कार्य किया जाता है।


    03:22
    View Solution

अभिकथन एवं तर्क प्रारूप प्रश्न questions and complete solutions for chapter कार्य, ऊर्जा और शक्ति of MTG PHYSICS (HINDI) of Class 11

All Exercises from NCERT FINGERTIPS HINDI Class 11 PHYSICS कार्य, ऊर्जा और शक्ति