Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभ्यास of chapter दोलन of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterदोलन
NCERT HINDIअभ्यास
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. निचे दिए गए उदाहरणों में कौन आवर्ती गति को निरूपित करता है ?
    (a) किसी तैराक द्वारा नदी के एक तट से दूसरे तट तक जाना और अपनी एक वापसी यात्रा पूरी करना।
    (b) किसी स्वतंत्रतापूर्वक लटकाए गए दंड चुंबक को उसकी N-S दिशा से विस्थापित कर छोड़ देना |
    (c) अपने द्रव्यमान केंद्र के परित: घूर्णी गति करता कोई हाइड्रोजन अणु |
    (d) किसी कमान से छोड़ा गया तीर |


    03:31
    View Solution
  2. निचे दिए गए उदाहरण में कौन (लगभग) सरल आवर्त गति को तथा कौन आवर्ती परंतु सरल आवर्ती गति नहीं निरूपित करते हैं ?
    (a) पृथ्वी को अपने अक्ष के परित: घूर्णन गति |
    (b) किसी U-नली में दोलायमान पारे के स्तंभ की गति |
    (c) किसी चिकने वक्रीय कटोरे के भीतर एक बॉल बायरिंग की गति जब उसे निम्नतम बिंदु से कुछ ऊपर के बिंदु से मुक्त रूप से छोड़ा जाए |
    (d) किसी बहुपरमाणुक अणु की अपनी साम्यावस्था की स्थिति के परित: व्यापक कंपन |


    03:24
    View Solution
  3. किसी कण की रैखिक गति के लिए चार x-t आरेख दिए गए हैं | इनमे से कौन-सा आरेख आवर्ती गति का निरूपण करता हैं ? उस गति का आवर्तकाल क्या हैं (आवर्ती गति वाली गति का ) |




    04:33
    View Solution
  4. निचे दिए गए समय के फलनों में कौन (a) सरल आवर्त गति (b) आवर्ती परंतु सरल आवर्त गति नही, तथा (c ) अनावर्ती गति का निरूपण करते हैं | प्रत्येक आवर्ती गति का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए : (`omega` कोई धनात्मक अचर हैं | )
    (a) `sinomegat-cosomegat`
    (b) `sin^(3)omegat`
    (c) `3 cos((pi)/(4)-2omegat)`
    (d) `cos omegat +cos 3 omegat+cos 5 omegat`
    (e) `exp(-omega^(2)t^(2))`
    (f) `1+omegat+omega^(2)t^(2)`


    06:00
    View Solution
  5. कोई कण एक दूसरे से 10 cm दुरी पर स्थित दो बिंदुओं A तथा B के साथ रैखिक सरल आवर्त गति कर रहा हैं | A से B की ओर की दिशा को धनात्मक दिशा मानकर वेग, त्वरण तथा कण पर लगे बल के चिह्न ज्ञात कीजिए जबकि यह कण
    (a) A सिरे पर हैं,
    (b) B सिरे पर हैं,
    (c) A की ओर जाते हुए AB के मध्य बिंदु पर हैं,
    (d) A की ओर जाते हुए, B से 2 cm दूर हैं,
    (e) B की ओर जाते हुए A से 3 cm दूर हैं,
    (f) तथा A की ओर जाते हुए B से 4 cm दूर हैं |


    09:38
    View Solution
  6. निचे दिए गए किसी कण के त्वरण a तथा विस्थापन x के बीच संबंधों में से किससे सरल आवर्त गति संभव हैं :
    (a) `a = 0.7 x `
    (b) `a = -200 x^(2)`
    (c) `a =-10 x`
    (d) ` a=100x^(3)`


    05:55
    View Solution
  7. सरल आवर्त गति करते किसी कण की गति का वर्णन निचे दिए गए विस्थापन फलन द्वारा किया जाता हैं, `" "x(t)=A cos(omegat+phi)" "` यदि कण की आरंभिक (t = 0) स्थिति 1 cm तथा उसकी आरंभिक वेग `pi cm" "s^(-1)` हैं, तो कोण का आयाम तथा आरंभिक कला कोण क्या हैं ? कण की कोणीय आवृत्ति `pi" "s^(-1)` हैं | यदि सरल आवर्त गति का वर्णन करने के लिए कोज्या (cos) फलन के स्थान पर हम ज्या फलन चुनें `x =B sin(omegat+alpha)` तो उपरोक्त आरंभिक प्रतिबंधों में कोण का आयाम तथा आरंभिक कला कोण क्या होगा ?


    06:53
    View Solution
  8. किसी कमानीदार तुला का पैमाना 0 से 50 kg तक अंकित हैं और पैमाने की लंबाई 20 cm है | इस तुला से लटकाया गया कोई पिण्ड, जब विस्थापित करके मुक्त किया जाता है, 0.6 s के आवर्तकाल से दोलन करता है | पिंड का भार कितना है ?


    03:51
    View Solution
  9. 1200 N `m^(-1)` कमानी -स्थिरांक की कोई कमानी चित्र में दर्शाए अनुसार किसी क्षैतिज मेज से जुड़ी है | कमानी के मुक्त सिरे से 3 kg द्रव्यमान की कोई पिण्ड जुड़ा है | इस पिण्ड को एक ओर 2.0 cm दुरी तक खींच कर मुक्त किया जाता है,
    (i) पिण्ड के दोलन की आवृत्ति,
    (ii) पिण्ड का अधिकतम त्वरण, तथा
    (iii) पिण्ड की अधिकतम चाल ज्ञात कीजिए |


    04:27
    View Solution
  10. अभ्यास 14.9 में, मान लीजिए जब कमानी अतानित अवस्था में है तब पिण्ड की स्थिति x = 0 है तथा बाएँ से दाएँ की दिशा x-अक्ष की धनात्मक दिशा है | दोलन करते पिण्ड के विस्थापन x का समय के फलन के रूप मे दर्शाइए, जबकि विराम घड़ी को आरंभ (t = 0) करते समय पिण्ड,
    (a) अपनी माध्य स्थिति,
    (b) अधिकतम तानित स्थिति, तथा
    (c) अधिकतम संपीडन की स्थिति पर है |
    सरल आवर्त गति के लिए ये फलन एक दूसरे से आवृत्ति में, आयाम में अथवा आरंभिक कला में किस रूप में भिन्न है ?


    06:23
    View Solution
  11. चित्र में दिए दो आरेख दो वर्तुल गतियों के तदनुरूपी है | प्रत्येक आरेख पर वृत्त की त्रिज्या, परिक्रमण-काल, आरंभिक स्थिति ओर परिक्रमण की दिशा दर्शायी गई है | प्रत्येक परिक्रमण करते कण के त्रिज्य-सदिश के x-अक्ष पर प्रक्षेप की तदनुरूपी सरल आवर्त गति ज्ञात कीजिए |


    04:29
    View Solution
  12. निचे दी गई प्रत्येक सरल आवर्त गति के लिए तदनुरूपी निर्देश वृत्त का आरेख खीचिए | घूर्णी कण की आरंभिक (t = 0) स्थिति, वृत्त की त्रिज्या तथा कोणीय चाल दर्शाइए | सुगमता के लिए प्रत्येक प्रकरण में परिक्रमण की दिशा वामावर्त लीजिए | (x की cm में तथा t को s में लीजिए )
    (a) `x =-2sin (3t + pi//3)`
    (b) `x = cos(pi//6 -t)`
    (c) `x =3 sin (2pit+pi//4)`
    (d) `x =2 cospit`


    06:53
    View Solution
  13. चित्र (a) में K बल-स्थिरांक की किसी कमानी के एक सिरे को किसी दृढ़ आधार से जकड़ा तथा दूसरे मुक्त, सिरे से एक द्रव्यमान m जुड़ा दर्शाया गया है | कमानी के मुक्त सिरे पर बल F आरोपित करने से कमानी तन जाती है | चित्र (b) में उसी कमानी के दोनों मुक्त सिरों से द्रव्यमान m जुड़ा दर्शाया गया है | कमानी के दोनों सिरों को चित्र में समान बल F द्वारा तानित किया गया है |
    (a) दोनों प्रकरणों में कमानी का अधिकतम विस्तार क्या है ?
    (b) यदि (a) का द्रव्यमान तथा (b) के दोनों द्रव्यमान को मुक्त छोड़ दिया जाए, तो प्रत्येक प्रकरण में दोलन का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए |


    07:49
    View Solution
  14. किसी रेलगाड़ी के इंजन के सिलिंडर हैंड में पिस्टन का स्ट्रोक ( आयाम का दो गुना ) 1.0 m का है | यदि पिस्टन `200 rad//min` की कोणीय आवर्ति से सरल आवर्त गति करता है, तो उसकी अधिकतम चाल कितनी है ?


    01:59
    View Solution
  15. चंद्रमा के पृष्ठ पर गुरुत्वीय त्वरण `1.7 ms^(-2)` है | यदि किसी सरल लोलक का पृथ्वी के पृष्ठ पर आवर्तकाल 3.5 s है, तो उसका चंद्रमा के पृष्ठ पर आवर्तकाल कितना होगा ? (पृथ्वी के पृष्ठ पर `g = 9.8m s^(-2)` )


    02:06
    View Solution
  16. निचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
    (a) किसी कण की सरल आवर्त गति के आवर्तकाल का मान उस कण के द्रव्यमान तथा बल-स्थिरांक पर निर्भर करता है : `T = 2pi sqrt((m)/(k))` | कोई सरल लोलक सन्निकट सरल आवर्त गति करता है | तब फिर किसी लोलक का आवर्तकाल लोलक के द्रव्यमान पर निर्भर क्यों नही करता ?
    (b) किसी सरल लोलक की गति छोटे कोण के सभी दोलनों के लिए सन्निकट सरल आवर्त गति होती है | बड़े कोणों के दोलनों के लिए एक अधिक गुण विश्लेषण यह दर्शाता है कि T का मान `2pisqrt((l)/(g))` से अधिक होता है | इस परिणाम को समझने के लिए किसी गुणात्मक कारण का चिंतन कीजिए |
    (c) कोई व्यक्ति कलाई घड़ी बाँधे किसी मीनार की चोटी से गिरता है | क्या मुक्त रूप से गिरते समय उसकी घड़ी यथार्थ समय बताती है ?
    (d) गुरुत्व बल के अंतगर्त मुक्त रूप से गिरते किसी केबिन में लगे सरल लोलक के दोलन की आवर्ती क्या होती है ?


    09:03
    View Solution
  17. किसी कार की छत से `l` लंबाई का को सरल लोलक, जिसके लोलक का द्रव्यमान M है, लटकाया गया है | कार R त्रिज्या की वृत्तीय पथ पर एकसमान चाल v से गतिमान है | यदि लोलक त्रिज्य दिशा में अपनी साम्यावस्था की स्थिति के इधर-उधर छोटे दोलन करता है, तो इसका आवर्तकाल क्या होगा ?


    03:13
    View Solution
  18. आधार क्षेत्रफल A तथा ऊँचाई h के एक कॉर्क का बेलनकार दुकड़ा `p_(t)` घनत्व के किसी द्रव में तैर रहा है | कॉर्क को थोड़ा निचे दबाकर स्वतंत्र छोड़ देते है, यह दर्शाइए कि कॉर्क ऊपर-निचे सरल आवर्त दोलन करता है जिसका आवर्तकाल
    `T = 2pisqrt((hp)/(p_(1)g)` है |
    यहाँ p कॉर्क का घनत्व है (द्रव की श्यानता के कारण अवमंदन को नगण्य मानिए ) |


    07:27
    View Solution
  19. पारे से भरी किसी U नली का एक सिरा किसी चूषण पंप से जुड़ा है, तथा दूसरा सिरा वायुमंडल में खुला छोड़ दिया गया है | दोनों स्तंभों में कुछ दाबांतर बनाए रखा जाता है | यह दर्शाइए कि जब चूषण पंप को हटा देते है, तब U नली में पारे का स्तंभ सरल आवर्त गति करता है |


    04:26
    View Solution
  20. चित्र में दर्शाए अनुसार V आयतन के किसी वायु कक्ष की ग्रीवा (गर्दन ) की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल a है इस ग्रीवा में m द्रव्यमान की कोई गोली बिना किसी घर्षण के ऊपर-नीचे गति कर सकती है | यह दर्शाइए कि जब गोली को थोड़ा नीचे दबाकर मुक्त छोड़ देते है, तो वह सरल आवर्त गति करती है दाब-आयतन विचरण को समतापी मानकर दोलनों के आवर्तकाल का व्यंजक ज्ञात कीजिए [चित्र देखिए ] |


    06:59
    View Solution
  21. आप किसी 3000 kg द्रव्यमान के स्वचालित वाहन पर सवार है | यह मानिए कि आप इस वाहन की निलंबन प्रणाली के दोलनी अभिलक्षणों का परीक्षण कर रहे है | जब समस्त वाहन इस पर रखा जाता है, तब निलंबन 15 cm आनमित होता है | साथ ही, एक पूर्ण दोलन की अवधि में दोलन के आयाम में 50% घटोतरी हो जाती है | निम्नलिखित के मानों का आकलन कीजिए :
    (a) कमानी स्थिरांक, तथा
    (b) कमानी तथा एक पहिए के प्रघात अवशोषक तंत्र, के लिए अवमंदन स्थिरांक b
    यह मानिए कि प्रत्येक पहिया 750 kg द्रव्यमान वाहन करता है |


    06:59
    View Solution
  22. यह दर्शाइए कि रैखिक सरल आवर्त गति करते किसी कण के लिए दोलन की किसी अवधि की औसत गतिज ऊर्जा उसी अवधि की औसत स्थितिज ऊर्जा के सामान होती है |


    08:24
    View Solution
  23. 10 kg द्रव्यमान की कोई वृत्तीय चक्रिका अपने केंद्र से जुड़े किसी तार से लटकी है | चक्रिका को घूर्णन देकर तार में ऐंठन उत्पन्न करके मुक्त कर दिया जाता है | मरोड़ी दोलन का आवर्तकाल 1.5 s है चक्रिका की त्रिज्या 15 cm है | तार का मरोड़ी कमानी नियतांक ज्ञात कीजिए | [ मरोड़ी कमानी नियतांक `alpha` सबंध `J=alpha theta` द्वारा परिभाषित किया जाता है, यहाँ J प्र्त्यानयन बल युग्म है तथा `theta` ऐंठन कोण है ]


    06:13
    View Solution
  24. कोई वस्तु 5 cm के आयाम तथा 0.2 सेकंड की आवृत्ति से सरल आवृत्ति गति करती है | वस्तु का त्वरण तथा वेग ज्ञात कीजिए जब वस्तु का विस्थापन (a) 5 cm (b) 3 cm (c) 0 cm हो |


    07:47
    View Solution
  25. किसी कमानी से लटका एक पिण्ड एक क्षैतिज तल में कोणीय वेग `omega` से घर्षण या अवमंदन रहित दोलन कर सकता है | इसे जब `x_(0)` दूरी तक खींचते है और खींचकर छोड़ देते है तो यह संतुलन केंद्र से समय t = 0 पर `v_(0)` वेग से गुजरता है | प्राचल `omega,x_(0)` तथा `v_(0)` के पदों में परिणामी दोलन का आयाम ज्ञात करिये | [ संकेत: समीकरण `x = a cos (omegat+theta)` से प्रारंभ कीजिए | ध्यान रहे कि प्रारंभिक वेग ऋणात्मक है |]


    03:46
    View Solution

अभ्यास questions and complete solutions for chapter दोलन of NCERT भौतिकी(HINDI) of Class 11

All Exercises from NCERT HINDI Class 11 PHYSICS दोलन