Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to आंकिक उदाहरण of chapter बल: न्यूटन के गति विषयक नियम of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterबल: न्यूटन के गति विषयक नियम
KUMAR MITTALआंकिक उदाहरण
Number Of Questions17
Academic Year2023-24
  1. विराम में स्थित एक 20 किग्रा की वस्तु पर 6 सेकंड के लिए एक अज्ञात बल कार्य करता है। जिसके बाद वस्तु पर लग रहे बल को हटा लिए जाता है और वस्तु अगले 5 सेकंड में 60 मीटर की दुरी तय करती है। अज्ञात बल का परिमाण ज्ञात कीजिए।


    04:28
    View Solution
  2. 40 ग्राम की एक गोली जो की 18 मी से`""^(-1) ` के वेग से गतिशील है। एक मिट्टी की दीवार में धँसकर 0.06 सेकंड में विराम में आ जाती है। गणना कीजिए : (i) रुकने से पूर्व गोली द्वारा दीवार में तय की गयी दुरी, (ii) दीवार द्वारा आरोपित औसत प्रतिरोधी बल।


    05:21
    View Solution
  3. एक घर्षणहीन क्षैतिज तल में चित्र के अनुसार तीन ब्लॉक जुड़े है। ब्लॉकों को गति देने के लिए `40.0` न्यूटन का बल लगाने पर ज्ञात कीजिए: (i) ब्लॉकों का त्वरण, (ii) तनाव बल `T_1` (iii) तनाव बल `T_2`


    03:46
    View Solution
  4. चित्र के अनुसार

    2 किग्रा द्रव्यमान की एकसमान रस्सी से जुड़े 5 किग्रा तथा 3 किग्रा द्रव्यमान के दो पिंड एक घर्षणहीन तल पर रखे है। यदि 50 N का एक नियत बल 5 किग्रा के पिण्ड पर लगाया जायें तो रस्सी के बिंदु A तथा मध्य-बिंदु B पर तनाव बल ज्ञात कीजिए।


    03:52
    View Solution
  5. 0.3 किग्रा का एक पिण्ड छत से एक हल्की डोरी द्वारा लटकाया गया है। `0.7` किग्रा का दूसरा पिण्ड, प्रथम पिण्ड से दूसरी हल्की डोरी द्वारा लटकाया गया है। दोनों डोरियों में तनाव बलों का परिकलन कीजिए (g =10 मी/से`""^(2)` )


    03:50
    View Solution
  6. दो गुटके C व D जिनके द्रव्यमान क्रमशः `2.9` किग्रा व `1.9` किग्रा है, एक दृढ़ आधार S से दो अवितानय डोरियों द्वारा जिनमे प्रत्येक की लम्बाई 1 मीटर है, से लटके है। (जैसे की संलग्न चित्र में प्रदर्शित है) ऊपर की डोरी भारहीन तथा निचे की डोरी के प्रति एकांक लम्बाई का द्रव्यमान `0.2` किग्रा/मीटर है, यह मान लें की द्रव्यमान डोरी की लम्बाई पर एकसमान रूप से विपरीत है। अब यदि आधार S सहित सम्पूर्ण निकाय को `0.2` मी / से के उर्ध्वाधर त्वरण से ऊपर की और खींचा जाय तो गणना कीजिए: (i) गुटके C व D के बिच जुड़ी डोरी के मध्य बिंदु A पर तनाव (ii) आधार S तथा गुटके C के बीच जुड़ी डोरी के मध्य बिंदु B पर तनाव (दिया है `g=9.8`मी/से`""^2` )


    08:53
    View Solution
  7. चित्र के अनुसार ब्लॉक A पर एक नियत बल `F=0.1` किग्रा भार का लगाया गया है। पुली तथा डोरी नगण्य भार की है तथा मेज की सतह चिकनी है। ब्लॉक A का त्वरण ज्ञात कीजिए। प्रत्येक ब्लॉक का द्रव्यमान `0.2` किग्रा है।


    04:47
    View Solution
  8. 10 किग्रा द्रव्यमान का एक गुटका `m_1` एक समतल क्षैतिज मेज पर रखा है। इस गुटके से 5 किग्रा का एक दूसरा गुटका `m_2` जो की एक भारहीन अवितानय डोरी के दूसरे सिरे पर बंधा है सम्बन्ध है।
    डोरी मेज के कोर लगी एक हल्की एवं घर्षण मुक्त घिरनी के ऊपर से गुजरती है, तो गणना कीजिए, जब मेज पर लगी हुई एक कील जिससे सम्पूर्ण निकाय विराम की अवस्था में था निकाल दिया जाए, तो गुटको का त्वरण क्या होगा तथा गति के दौरान डोरी में तनाव का भी परिकलन कीजिए? (`g=9.8`मी/से`""^2`)


    05:16
    View Solution
  9. एक लिफ्ट जिसका द्रव्यमान 500 किग्रा है। उसकी केबल में उत्पन्न तनाव ज्ञात कीजिए जब (i) लिफ्ट रुकी है (ii) 2.0 मी/ से `""^(2)` के त्वरण से ऊपर जा रही है, (iii ) 2.0 मी/से `""^(2)` के त्वरण से नीचे आ रही है (g =9.8 मी/से`""^(2)`)।


    06:13
    View Solution
  10. 1.0 किग्रा के एक हथौड़े से एक नगण्य द्रव्यमान की कील के माथे (head ) पर 10 मी/से के वेग से आघात करके एक लकड़ी के गुटके, में 10 सेमी की गहराई तक धंसा दिया जाता है तो ज्ञात कीजिए: (i) आघात (impact ) के दौरान कील में उत्पन्न त्वरण (ii) आघात अवधि (iii) बल का आवेग।


    06:59
    View Solution
  11. दिए गये बल-समय वक्र से आवेग का परिमाण ज्ञात कीजिए।


    03:09
    View Solution
  12. एक शिकारी मशीन से 50 ग्राम की गोली को 1 किमी/सेकण्ड के वेग से दाग सकता है। एक 200 किग्रा का चिता 10 मीटर/सेकण्ड के वेग से उस पर झपटता है। चीते से अपने को बचाने के लिए उसे कितनी गोलियाँ दागनी चाहिए?


    04:09
    View Solution
  13. एक शिकारी एक 5 किग्रा की बन्दूक से 10 ग्राम की एक गोली 400 मी से के वेग से चलाता है। बन्दूक के प्रतिक्षेप वेग (Recoil velocity ) की गणना कीजिए। यदि शिकारी बर्फ पर खड़ा हो, तब बंदूक के साथ उसका स्वंय का प्रतिक्षेप वेग कितना होगा यदि शिकारी का द्रव्यमान 75 किग्रा है?


    06:49
    View Solution
  14. एक विस्फोटक, विस्फोट के बाद तीन टुकड़ो जिनके द्रव्यमानो के अनुपात 1:1:2 में विभक्त हो जाता है। यदि समान द्रव्यमान के दो टुकड़ो एक- दूसरे के अभिलंबवत 10 मी/से के वेग से गति करें तो बताइये तीसरे टुकड़ा किस वेग से तथा किस दिशा में गति करेगा?


    05:50
    View Solution
  15. 70 किग्रा का एक व्यक्ति 25 किग्रा द्रव्यमान के एक बक्से में खड़ा है। एक भारहीन अवितानय डोरी का एक सिरा बक्से से जुड़ा है जबकि रस्सी क दूसरा सिरा एक भारहीन घर्षणहीन घिरनी से गुजरता हुआ व्यक्ति के हाथो में है जैसा की सलंगन चित्र में प्रदर्शित है। व्यक्ति को स्थिर अवस्था में रहने हेतु उसे रस्सी पर नीचे की दिशा में कितना बल लगाना पड़ेगा? व्यक्ति के पैरों पर बक्से द्वारा आरोपित प्रतिक्रिया बल भी ज्ञात कीजिए। `(g=9.8`न्यूटन/किग्रा )


    06:43
    View Solution
  16. एक कण पर `1।2।3sqrt(3)`और 4 न्यूटन के एक समतलीय बल लगे है। पहले और दूसरे,दूसरे और तीसरे, तीसरे और चौथे बलों के बीच के कोण क्रमशः `60^(@),90^(@) `व `150^(@) `के है। इन बलों के परिणामी का परिमाण व दिशा ज्ञात कीजिए।


    21:05
    View Solution
  17. 2 किग्रा तथा 3 किग्रा द्रव्यमान के दो पिण्ड एक हल्की डोरी से चित्रानुसार लटके हुए है। डोरी घर्षणहीन घिरनी पर से होकर गुजरती है। यदि घिरनी पर 5 मी/से `""^(2 )` के त्वरण से ऊपर उठाई जाती है, तो डोरी में तनाव- बल की गणना कीजिए। (g =10 मी/से`""^(2 )`)


    07:33
    View Solution

आंकिक उदाहरण questions and complete solutions for chapter बल: न्यूटन के गति विषयक नियम of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11