Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to आंकिक of chapter कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterकार्य, शक्ति एवं ऊर्जा
KUMAR MITTALआंकिक
Number Of Questions23
Academic Year2023-24
  1. एक गतिमान पिण्ड की गतिज ऊर्जा 400 जूल है। पिण्ड पर उसकी गति के विरुद्ध 25 न्यूटन का औसत बल लगाने से पिण्ड कितनी दूर जाकर रुक जायेगा?


    03:41
    View Solution
  2. 50 ग्राम की एक गोली 600 मीटर/सेकण्ड के वेग से एक लक्ष्य से टकराती है। लक्ष्य के भेदने के पश्चात गोली का वेग 150 मीटर/सेकण्ड रह जाता है। लक्ष्य को भेदने में गोली की कितनी ऊर्जा व्यय हुई?


    02:58
    View Solution
  3. एक गेंद को 10 मीटर की ऊँचाई से गिराया जाता है। यदि फर्श पर टकराने के बाद गेंद की ऊर्जा में 30% की कमी हो जाती है, तो गेंद फर्श से वापस लौटने पर कितनी ऊँचाई तक जायेगी?


    08:19
    View Solution
  4. एक 100 ग्राम द्रव्यमान का पिण्ड 20 मीटर/सेकण्ड के वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की और फेंका जाता है। पिण्ड कितनी ऊँचाई तक ऊपर जाएगी? उस ऊँचाई पर पिण्ड की कुल ऊर्जा कितनी होगी? `(g = 10` मीटर/सेकण्ड`""^(2))`


    04:31
    View Solution
  5. 0.2 किग्रा द्रव्यमान के एक पिण्ड को 10 मीटर/सेकण्ड की प्रारम्भिक चाल से पृथ्वी-तल से उर्ध्वाधरत : ऊपर की और फेंका गया। गणना कीजिए :
    (i) पिण्ड की प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा ,
    (ii) अधिकतम ऊँचाई पर पहुँचने पर पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा,
    (iii) पृथ्वी-तल से 2.5 मीटर की ऊँचाई पर पिण्ड की गतिज ऊर्जा `(g = 10` मीटर / सेकण्ड`""^(2) )`


    05:12
    View Solution
  6. 55 किग्रा का एक व्यक्ति अपने सिर पर 20 किग्रा का भार रखे हुए है। उसके द्वारा गुरुत्वीय बल के विरुद्ध कृत कार्य की गणना कीजिए यदि वह 2 मीटर की दुरी तय करे (i) एक क्षैतिज सड़क पर, (ii) एक ऐसे आनत समतल पर जिसका क्षैतिज से झुकाव `theta=sin^(-1)(1//5)` है।


    06:24
    View Solution
  7. किसी मोटर - पम्प की सामर्थ्य 2 किलोवाट है। इस पम्प द्वारा 10 मीटर ऊँचाई पर स्थित टंकी में प्रति मिनट कितना जल चढ़ाया जा सकता है? `(g = 10` मी/से`""^(2) )`


    01:35
    View Solution
  8. एक व्यक्ति एक रोलर को क्षैतिज से `60^(@)` के कोण पर 20 किग्रा-भार का बल लगाकर खींच रहा है। यदि व्यक्ति रोलर को 1 मिनट में 10 मीटर की दुरी तक खींच सके तो व्यक्ति द्वारा लगायी गयी शक्ति का परिकलन कीजिए । `(g = 10` मी/से`""^(2))`


    03:50
    View Solution
  9. विराम में स्थित एक 2 किग्रा की वस्तु 30 न्यूटन बल के प्रभाव में 3.0 मीटर की दुरी तय करती है। पुनः बल का परिमाण घटाकर 15 न्यूटन कर दिया जाता है परन्तु दिशा पूर्ववत्त रहती है अब इस बल के प्रभाव में वस्तु 2.0 मीटर की दुरी तय करती है। वस्तु की अंतिम गतिज ऊर्जा का परिकलन कीजिए ।


    09:07
    View Solution
  10. एक मनुष्य का हृदय प्रति मिनट `4xx10^(-3)` मी`""^(3)` रक्त धमनियों के माध्यम से 0.13 मीटर रक्त चाप (blood pressure) पर शरीर के विभिन्न हिस्सों में संचरित करता है। इस प्रक्रिया को सतत बनाये रखने के लिए हृदय द्वारा उत्पन्न की सामर्थ्य की गणना अश्व-शक्ति में कीजिए । (रक्त का घनत्व `1.03xx10^(3)`किग्रा / मी`""^(3), g=9.8` मी/से`""^(2)` व `1 ` अश्व -शक्ति `= 746` वाट)


    05:23
    View Solution
  11. 0.2 किग्रा की एक गेंद जो कि 1 मीटर लम्बे एक अवितान्य धागे के द्वारा एक दृढ आधार से ऊर्ध्वाधर अवस्था में लटक रही है। यदि गेंद को बल लगाकर एक ऐसी स्थिति में ले जाया जाये जहाँ धागा ऊर्ध्वाधर से `30^(@)` का कोण बनाने लगे, तो इस प्रक्रिया में गुरुत्व बल के विरुद्ध कृत की गणना कीजिए । अब यदि गेंद को इस स्थिति से मुक्त कर दिया जाये, तो जब वह न्यूनतम बिंदु से गुजरेगा उस क्षण उसका वेग क्या होगा? (वायु मान प्रतिरोध नगण्य मने, `g = 10 "मी/से"^(2)`)


    05:55
    View Solution
  12. 3 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड विरामावस्था में रखे दूसरे पिण्ड से सीधा प्रत्यास्थ संघट्ट करता है। संघट्ट के बाद पहला पिण्ड उसी दिशा में पहले से आधी चाल से गतिमान रहता है। दूसरे पिण्ड का द्रव्यमान ज्ञात कीजिये।


    01:21
    View Solution
  13. 20 ग्राम द्रव्यमान की बन्दुक की एक गोली जो 150 मी/से की चाल से गतिशील है एक लड़की के गुटके से टकराकर 10 सेमी गहराई तक उसका भेदन करके विराम में आ जाती है । गुटके द्वारा आरोपित औसत प्रतिरोधी बल की गणना कीजिए ।


    04:42
    View Solution
  14. 5 किग्रा द्रव्यमान के दो एकसमान गुटके एक चिकने क्षैतिज समतल पर 2 मी/से के एकसमान वेग से एक-दूसरे की ओर आ रहे हैं। टक्कर के बाद दोनों गुटके एक-दूसरे से चिपक कर विराम में आ जाते है। यदि दोनों गुटकों को एक निकाय माना जाये, तो , (i) बाह्य बलों द्वारा, (ii) आंतरिक बलों द्वारा कृत कार्य की गणना कीजिए।


    03:54
    View Solution
  15. 2 किग्रा द्रव्यमान का एक टुकड़ा 40 सेमी की ऊँचाई से एक ऊर्ध्वाधर स्प्रिंग जिसका एक सिरा पृथ्वी पर स्थिर व दूसरा सिरा मुक्त है, मुक्त सिरे पर गिराया जाता है जैसा कि संलग्न चित्र में प्रदर्शित है। यदि स्प्रिंग का बल-नियतांक 1960 न्यूटन/मीटर हो, तो ज्ञात कीजिए कि इस प्रक्रिया में स्प्रिंग कितना सम्पीडित हो जाएगी ? `(g=9.8"मी/से"^(2))`


    05:31
    View Solution
  16. 20 ग्राम की एक गोली एक अज्ञात वेग से गतिशील है। यह गोली एक 980 ग्राम के गुटके से टकराकर उसी में धँस जाती है जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है। यह गुटका एक स्प्रिंग से संबद्ध है जिसका बल नियतांक 100 न्यूटन/मीटर है। टक्कर के पश्चात स्प्रिंग 10 सेमी दुरी तक सम्पीडित हो जाती है, ज्ञात कीजिए :
    (i ) टक्कर के पश्चात गुटके का वेग, (ii ) गोली के वेग v का मान तथा (iii ) टक्कर में गतिज ऊर्जा क्षय।


    06:16
    View Solution
  17. 10 किग्रा द्रव्यमान का एक चिकना गोला एक चिकने वक्रीय - पथ ABCDE के सहारे बिंदु A से 10 मी/से के वेग से सरकना आरम्भ करता है जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है। गोला बिंदु B से होता हुआ बिंदु D पर पहुँचता है ज्ञात कीजिए, (i ) गोले की बिंदु A पर सम्पूर्ण ऊर्जा , (ii ) बिंदु B पर गतिज व स्थितिज ऊर्जा , (iii ) बिंदु C पर गतिज ऊर्जा, (iv ) बिंदु D पर गतिज ऊर्जा (v ) क्या गोला बिंदु D के आगे जायेगा ? `(g = 10 "मी/से"^(2))`


    05:22
    View Solution
  18. 40 सेमी ऊँचे एक चिकने वक्रीय-पथ के बिंदु A से एक चिकनी वस्तु पथ के सहारे मुक्त रूप से सरकायी जाती है । वक्रीय - पथ के निम्नतम बिंदु पर वस्तु की चाल क्या होगी ? यह वस्तु वक्रीय - पथ से संलग्न एक चिकने आनत समतल जैसा कि चित्र में प्रदर्शित है पर कितनी दूर तक जायेगी ?


    05:20
    View Solution
  19. एक सरल लोलक जिसकी प्रभावशली लम्बाई 1 मीटर तथा जिसके लोलक का द्रव्यमान 0.1 किग्रा है। लोलक की माध्य स्थिति (वह स्थिति जिसमे रस्सी ऊर्ध्वाधर है) को एक ओर इस प्रकार विस्थापित किया जाता है कि लोलक का धागा क्षैतिज हो जाये (इस स्थिति तथा माध्य स्थिति के बीच `90^(@)` कोण होगा) । इस स्थिति से लोलक को मुक्त कर दिया जाता है, तो गणना कीजिए कि लोलक की गतिज ऊर्जा कितनी होगी जब धागा ऊर्ध्वाधर से
    (i) `0^(@)` का कोण बनाये, (ii) `30^(@)` का कोण बनाये ?


    04:16
    View Solution
  20. किसी गतिशील वस्तु के संवेग में `50%` की वृद्धि कर दी जाती है उसकी गतिज ऊर्जा कितने प्रतिशत बढ़ जाएगी?


    02:29
    View Solution
  21. एक स्थिर विस्फोट के पश्चात्त 0.4 किग्रा व 4 किग्रा के दो टुकड़ों में विभाजित हो जाता है। अब यदि बड़े टुकड़े की गतिज ऊर्जा 100 जूल हो, तो छोटे टुकड़े की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।


    05:34
    View Solution
  22. 0.60 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 5.0 मी/से के वेग से एक चिकने तल पर गति कर रहा है। यह एक, दूसरे 1.2 किग्रा के स्थिर पिण्ड से टकराता है। और वे एक पिण्ड के रूप में एक साथ गति करते है। संघट्ट के समय ऊर्जा हानि की गणना कीजिए ।


    07:12
    View Solution
  23. 20 किग्रा द्रव्यमान की एक वस्तु जो कि 10 मी/से के वेग से गतिशील है, 5 किग्रा की एक स्थिर वस्तु से टकराती है। टक्कर के बाद ये दोनों वस्तुएँ एक-दूसरे से चिपक जाती है, तो गणना कीजिए,
    (i ) संयुक्त द्रव्यमान किस वेग से गति करेगा,
    (ii ) टक्कर से पूर्व सम्पूर्ण निकाय की गतिज ऊर्जा कितनी थी,
    (iii ) टक्कर के पश्चात निकाय की गतिज ऊर्जा कितनी है तथा
    (iv ) टक्कर के पूर्व व टक्कर के पश्चात निकाय की गतिज ऊर्जा में कितना परिवर्तन आया और अनुमान लगाइए कि इस ऊर्जा का क्या हुआ ?


    07:53
    View Solution

आंकिक questions and complete solutions for chapter कार्य, शक्ति एवं ऊर्जा of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11