Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter सरल रेखा में गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterसरल रेखा में गति
SANJEEV PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions17
Academic Year2023-24
  1. माना कोई इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर वृत्ताकार पथ में गति करता है | यदि पथ की त्रिज्या r मीटर हो तो निम्न स्थितियों में इलेक्ट्रॉन का विस्थापन व तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए
    (i) एक पूर्ण परिक्रमण में, (ii) अर्द्धचक्कर में तथा (iii) 100 पूर्ण परिक्रमानों में |


    04:15
    View Solution
  2. एक विमीय गति कर रहे पिंड की विभिन्न समय पर स्थिति x ( मीटर ) और समय t ( सेकण्ड) को चित्र द्वारा निरूपित किया गया है | पिंड की प्रारम्भिक स्थिति A है | पिंड द्वारा तय की गई दूरी और पिंड का विस्थापन ज्ञात करो जब अंतिम स्थिति बिंदु (i) C पर, (ii) D पर, (iii) E पर हो |


    07:10
    View Solution
  3. एक कार दो स्थानों A तथा B के बीच की आधी दूरी 40 किमी/घंटा की चाल से तथा शेष आधी दूरी 60 किमी/ घंटा की चाल से तय करती है | कार की औसत चाल की गणना कीजिए |


    04:27
    View Solution
  4. कोई कार एक सरल रेखा ( चित्रानुसार ) के अनुदिश गतिमान है | कार O से चलकर 18 सेकण्ड में P तक पहुँचती है, फिर 6.0 सेकण्ड में Q स्थिति पर वापस आ जाती है | कार के औसत वेग तथा औसत चाल की गणना कीजिए, जब (i) कार O से P तक जाती है तथा (ii) जब वह O से P तक जाकर पुनः Q पर वापस आ जाती है |


    04:18
    View Solution
  5. x- अक्ष के अनुदिश किसी गतिमान वस्तु की स्थिति निम्नलिखित सूत्र से व्यक्त की जाती है- `x=a+bt^(2)`| यहाँ `a=8.5m, b=2.5m//s^(2)` तथा समय t को सेकण्ड में व्यक्त किया गया है | `t = 0s` तथा `t = 2.0s` क्षणों पर वस्तु का वेग क्या होगा ? `t = 2.0s` तथा `t = 4.0s` के मध्य के समय अंतराल में वस्तु का औसत वेग क्या होगा ?


    04:09
    View Solution
  6. एक कण की एक विमा में गति के लिए, कण की स्थिति x और समय t में वक्र चित्र के अनुसार प्राप्त होता है | कण के तात्क्षणिक वेग के मान, बिंदु A और बिंदु B के संगत ज्ञात कीजिए | समय अंतराल `t_(1) = 2` मिनट और `t_(2) = 5` मिनट के मध्य औसत वेग का मान क्या है ?


    06:22
    View Solution
  7. गणितीय विधि का उपयोग करते हुए एक समान त्वरित गति के लिए शुद्ध गतिक समीकरणों की व्युत्पत्ति कीजिए |


    06:31
    View Solution
  8. कलन - विधि का उपयोग कर एक समान त्वरण के लिए शुद्ध गतिक समीकरण प्राप्त कीजिए |


    05:20
    View Solution
  9. किसी बहुमंजिले भवन की ऊपरी छत से कोई गेंद 20 m/s के वेग से ऊपर की ओर ऊर्ध्वाधर दिशा में फेंकी गई है | जिस बिंदु से गेंद फेंकी गई है धरती से उसकी ऊँचाई 25.0 m है |
    (a) गेंद कितनी ऊपर जाएगी ? तथा (b) गेंद धरती से टकराने के पहले कितना समय लेगी ?


    05:04
    View Solution
  10. मुक्तपतन: स्वतंत्रतापूर्वक नीचे की ओर गिरती हुई वस्तु की गति का वर्णन कीजिए | वायुजनित प्रतिरोध की उपेक्षा की जा सकती है |


    03:55
    View Solution
  11. गैलीलियो का विषम अंक सम्बंधित नियम : इस नियम के अनुसार ''विरामावस्था से गिरती हुई किसी वस्तु द्वारा समान समय अंतरालों में चली गई दूरियाँ एक - दूसरे से उसी अनुपात में होती हैं जिस अनुपात में एक से प्रारम्भ होने वाले विषम अंक [ अर्थात 1 : 3 : 5 : 7 ...... ]'' इस कथन को सिद्ध कीजिए |


    06:02
    View Solution
  12. वाहनों की अवरोधन दूरी : अवरोधन दूरी से हमारा अभिप्राय उस दूरी से है जो गतिमान वस्तु ब्रेक लगाने के कारण रुकने से पहले चल चुकी होती है | सड़क पर गतिमान वाहनों की सुरक्षा के सम्बन्ध में यह एक महत्त्वपूर्ण कारक है | यह दूरी वाहन के प्रारम्भिक वेग `(v_(0))` तथा उसके ब्रेक की क्षमता या ब्रेक लगाए जाने के परिणामस्वरूप वाहन में उत्पन्न मंदन - a पर निर्भर करती है | किसी वाहन की अवरोधन दूरी के लिए `v_(0)` तथा a के पदों में व्यंजक निकालिए |


    03:35
    View Solution
  13. प्रतिक्रिया काल : कभी- कभी हमारे सामने ऐसी परिस्थिति पैदा हो जाती है कि हमसे तत्क्षण कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है किन्तु अनुक्रिया व्यक्त करने में हमसे कुछ समय लग जाता है | प्रतिक्रिया काल किसी व्यक्ति को कोई घटनाक्रम देखने में, उसके विषय में सोचने में तथा कार्यवाही करने में लगने वाला समय है | उदाहरणस्वरूप, मान लीजिए कि कोई व्यक्ति सड़क पर कार चला रहा है और अचानक रास्ते में एक लड़का सामने आ जाता है तो कार में तेजी से ब्रेक लगाने से पहले व्यक्ति को जो समय लग जाता है, उसे प्रतिक्रिया काल कहेंगे | प्रतिक्रिया काल परिस्थिति की जटिलता एवं व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है | आप स्वयं का प्रतिक्रिया काल एक साधारण प्रयोग द्वारा माप सकते हैं | आप अपने मित्र को एक रूलर दें और उससे कहें कि वह आपके हाथ के अंगूठे और तर्जनी के बीच की खाली जगह से रूलर ऊर्ध्वाधर दिशा में गिरा दे ( चित्र) | ज्योंही रूलर को छोड़ा जाए आप उसे पकड़ लें | इन दोनों घटनाओं ( रूलर को चित्र छोड़ने तथा आपके द्वारा पकड़ने ) के बीच लगे समय t तथा रूलर द्वारा चली गई दूरी d को नाप लें | किसी विशेष उदाहरण में `d= 21.0 cm` है तो प्रतिक्रिया काल की गणना कीजिए |


    View Solution
  14. मुक्त आकाश में एक रॉकेट नियत त्वरण `a = 10 m//s^(2)` से गतिशील है | यदि प्रारम्भ में `t = 0` समय पर रॉकेट का वेग शून्य है तब (i) कितने मिनट में इसका वेग 36000 किमी. प्रति घंटा हो जाएगा ?
    (ii) इस समय में यह कितनी दूरी पार कर लेगा ?


    03:13
    View Solution
  15. एक गेंद प्रारम्भिक वेग u से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकी गई है | वायु का प्रभाव नगण्य मानते हुए, नियत गुरुत्वीय जनित त्वरण g के लिए सिद्ध कीजिए कि (i) अधिकतम प्राप्त ऊँचाई `h =(u^(2))/(2g)` तथा (ii) अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने में लिया समय `t =(u)/(g)` होगा |


    02:55
    View Solution
  16. एक सड़क पर एक ट्रक `A, 10 m//s` के वेग से जा रहा है तथा दूसरा ट्रक B उसके पीछे से तथा अन्य ट्रक C उसके सामने से आ रहा है | ट्रक B तथा C, प्रत्येक का वेग 15 मीटर/सेकण्ड है | जब दूरी AB तथा AC प्रत्येक 500 मीटर होती है तो ट्रक B का ड्राइवर ट्रक A को ट्रक C से पहले पार करने की सोचता है | इस स्थिति में ट्रक B का न्यूनतम त्वरण कितना होना चाहिए ?


    06:15
    View Solution
  17. दो समान्तर रेल पटरियाँ उत्तर - दक्षिण दिशा में हैं | एक रेलगाड़ी A उत्तर दिशा में 54 km/h की चाल से गतिमान है तथा दूसरी रेलगाड़ी B दक्षिण दिशा में 90 km/h की चाल से चल रही है |
    (a) A के सापेक्ष B का आपेक्षिक वेग निकालिये |
    (b) B के सापेक्ष पृथ्वी का आपेक्षिक वेग निकालिये |
    (c) रेलगाड़ी A की छत पर गति की विपरीत दिशा में
    (रेलगाड़ी A के सापेक्ष 18 km/h के वेग से) दौड़ते हुए उस बन्दर के वेग की गणना कीजिये जो पृथ्वी पर खड़े व्यक्ति द्वारा देखा जा रहा है |


    05:32
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter सरल रेखा में गति of SANJEEV PUBLICATION of Class 11

All Exercises from SANJEEV PUBLICATION Class 11 PHYSICS सरल रेखा में गति