Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to पाठ्यपुस्तक के प्रश्न of chapter गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterगुरुत्वाकर्षण (Gravitation)
SANJEEV PUBLICATIONपाठ्यपुस्तक के प्रश्न
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. (a)आप किसी आवेश का वैद्युत बलों से परिरक्षण उस आवेश को किसी खोखले चालक के भीतर रखकर कर सकते हैं। किसी पिण्ड का परिरक्षण, निकट में रखे पदार्थ के गुरुत्वीय प्रभाव से, उसे खोखले गोले में रखकर अथवा किसी अन्य साधनों द्वारा कर सकते हैं?
    (b) पृथ्वी के परितः परिक्रमण करने वाले छोटे अन्तरिक्ष यान में ___ बैठा कोई अन्तरिक्ष यात्री गुरुत्व बल का संसूचन नहीं कर सकता। यदि पृथ्वी के परितः परिक्रमण करने वाला अन्तरिक्ष स्टेशन आकार में बड़ा है, तब क्या वह गुरुत्व बल के संसूचन की आशा कर सकता है?
    (c) यदि आप पृथ्वी पर सूर्य के कारण गुरुत्वीय बल की तुलना पृथ्वी पर चन्द्रमा के कारण गुरुत्व बल से करें, तो आप यह पाएंगे कि सूर्य का खिंचाव चन्द्रमा के खिंचाव की तुलना में अधिक है (इसकी जाँच आप स्वयं आगामी अभ्यासों में दिए गए आंकड़ों की सहायता से कर सकते हैं) तथापि चन्द्रमा के खिंचाव का ज्वारीय प्रभाव सूर्य के ज्वारीय प्रभाव से अधिक है। क्यों?


    View Solution
  2. सही विकल्प का चयन कीजिए
    (a) बढ़ती तुंगता के साथ गुरुत्वीय त्वरण बढ़ता/घटता है।
    (b) बढ़ती गहराई के साथ (पृथ्वी को एक समान घनत्व को गोला मानकर) गुरुत्वीय त्वरण बढ़ता/घटता है।
    (c) गुरुत्वीय त्वरण पृथ्वी के द्रव्यमान/पिण्ड के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता।
    (d) पृथ्वी के केन्द्र से `r_(2)` तथा 1 दूरियों के दो बिन्दुओं के बीच स्थितिज ऊर्जा-अन्तर के लिए सूत्र - `G Mm(1/`r_(2)`- 1/`r_(1)`) सूत्र mg(`r_(2)-r_(1)`) से अधिक/कम यथार्थ है। .


    06:59
    View Solution
  3. मान लीजिए एक ऐसा ग्रह है ,जो सूर्य के परित: पृथ्वी की तुलना में दोगुनी चाल से गति करता है , तब पृथ्वी की कक्षा की तुलना में इसका कक्षीय आमाप क्या है ?


    03:46
    View Solution
  4. बृहस्पति के एक उपग्रह, आयो (`l_(o)`), की कक्षीय अवधि 11.769 दिन तथा कक्षा की त्रिज्या `4.22xx10^(8)` m है। यह दर्शाइए कि बृहस्पति का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान का लगभग 1/1000 गुना है।


    03:40
    View Solution
  5. मान लीजिए कि हमारी आकाशगंगा में एक सौर द्रव्यमान के `2.5x10_(11)` तारे हैं। मंदाकिनीय केन्द्र से 50,000 ly दूरी पर स्थित कोई तारा अपनी एक परिक्रमा पूरी करने में कितना समय लेगा? आकाशगंगा का व्यास `10^(5)`ly लीजिए।


    07:47
    View Solution
  6. सही विकल्प का चयन कीजिए
    (a) यदि स्थितिज ऊर्जा का शून्य अनन्त पर है, तो कक्षा में परिक्रमा करते किसी उपग्रह की कुल ऊर्जा इसकी गतिज/स्थितिज ऊर्जा का ऋणात्मक है।
    (b) कक्षा में परिक्रमा करने वाले किसी उपग्रह को पृथ्वी के गुरुत्वीय प्रभाव से बाहर निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा समान ऊंचाई (जितनी उपग्रह की है) के किसी स्थिर पिण्ड को पृथ्वी के प्रभाव से बाहर प्रक्षेपित करने के लिए आवश्यक ऊर्जा से अधिक/कम होती है।


    09:50
    View Solution
  7. क्या किसी पिण्ड की पृथ्वी से पलायन चाल (a) पिण्ड के द्रव्यमान, (b) प्रक्षेपण बिन्दु की अवस्थिति, (c) प्रक्षेपण की दिशा, (d) पिण्ड के प्रमोचन की अवस्थिति की ऊंचाई पर निर्भर करती है?


    04:16
    View Solution
  8. कोई धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा अत्यधिक दीर्घवृत्तीय कक्षा में कर रहा है। क्या अपनी कक्षा में धूमकेतु की शुरू से अन्त तक (a) रैखिक चाल, (b) कोणीय चाल, (c) कोणीय संवेग, (d) गतिज ऊर्जा, (e) स्थितिज ऊर्जा, (f) कुल ऊर्जा नियत रहती है। सूर्य के अति निकट आने पर धूमकेतु के द्रव्यमान में हास को नगण्य मानिये।


    05:15
    View Solution
  9. निम्नलिखित में से कौनसे लक्षण अन्तरिक्ष में अन्तरिक्ष यात्री के लिए दुख:दायी हो सकते हैं-(a) पैरों में सूजन, (b) चेहरे पर सूजन, (c) सिरदर्द, (d) दिक्विन्यास समस्या।


    01:16
    View Solution
  10. एक समान द्रव्यमान घनत्व की अर्धगोलीय खोलों द्वारा परिभाषित ढोल के पृष्ठ के केन्द्र पर गुरुत्वीय तीव्रता की दिशा [देखिए चित्र] (i) a, (iii) b, (iii) c, (iv) 0 में किस तीर द्वारा दर्शायी जाएगी?


    04:20
    View Solution
  11. उपर्युक्त समस्या में किसी यादृच्छिक बिन्दु P पर गुरुत्वीय तीव्रता किस तीर (i)d, (ii)e, (iii) f, (iv)g द्वारा व्यक्त की जाएगी?


    04:20
    View Solution
  12. पृथ्वी से किसी रॉकेट को सूर्य की ओर दागा गया है । पृथ्वी के केंद्र से किस दूरी पर रॉकेट पर गुरुत्वाकर्षण बल शून्य है ? सूर्य का द्रव्यमान `=2xx10^(30)` किग्रा , पृथ्वी का द्रव्यमान `=6.0xx10^(24)` किग्रा अन्य ग्रहों आदि के प्रभावों की उपेक्षा कीजिए (कक्षीय त्रिज्या `=1.5xx10^(11)`मीटर)|


    06:57
    View Solution
  13. आप सूर्य को कैसे तोलेंगे, अर्थात् उसके द्रव्यमान का आकलन कैसे करेंगे? सूर्य के परितः पृथ्वी की कक्षा की औसत त्रिज्या `1.5x10^(8)` km है।


    02:49
    View Solution
  14. एक शनि-वर्ष एक पृथ्वी-वर्ष का 29.5 गुना है। यदि पृथ्वी सूर्य से `1.5xx 10^(8)` km दूरी पर है, तो शनि सूर्य से कितनी दूरी पर है?


    02:24
    View Solution
  15. पृथ्वी के पृष्ठ पर किसी वस्तु का भार 63 N है। पृथ्वी की त्रिज्या की आधी ऊंचाई पर पृथ्वी के कारण इस वस्तु पर गुरुत्वीय बल कितना है?


    05:22
    View Solution
  16. यह मानते हुए कि पृथ्वी एक समान घनत्व का एक गोला है तथा इसके पृष्ठ पर किसी वस्तु का भार 250 N है, यह ज्ञात कीजिए कि पृथ्वी के केन्द्र की ओर आधी दूरी पर इस वस्तु का भार क्या होगा?


    04:25
    View Solution
  17. पृथ्वी के पृष्ठ से उर्ध्वाधरतः ऊपर की ओर कोई रॉकेट 5 किमी /सेकण्ड की चाल से दागा जाता है । पृथ्वी पर वापस लौटने से पूर्व यह रॉकेट पृथ्वी से कितनी दूरी तक जायेगा ? पृथ्वी का द्रव्यमान`=6.0xx10^(24)` किग्रा , पृथ्वी की माध्य त्रिज्या `=6.4xx10^(6)` मीटर तथा `G=6.67xx10^(-11)" मीटर"^(2)//किग्रा^(2)`|


    05:13
    View Solution
  18. पृथ्वी के पृष्ठ पर किसी प्रक्षेप्य की पलायन चाल 11.2 km`s^(-1) `है। किसी वस्तु को इस चाल की तीन गुनी चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। पृथ्वी से अत्यधिक दूर जाने पर इस वस्तु की चाल क्या होगी? सूर्य तथा अन्य ग्रहों की उपस्थिति की उपेक्षा कीजिए।


    05:53
    View Solution
  19. कोई उपग्रह पृथ्वी के पृष्ठ से 400 km ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है। इस उपग्रह को पृथ्वी के गुरुत्वीय प्रभाव से बाहर निकालने में कितनी ऊर्जा खर्च होगी? उपग्रह का द्रव्यमान = 200 kg: पृथ्वी का द्रव्यमान = `6.0xx10^(24)` kg: पृथ्वी की त्रिज्या = `6.4 xx 10^(6)` m तथा G = `6.67xx 10^(-11) Nm^(2)-kg^(-2)`.


    10:19
    View Solution
  20. दो तारे, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान (`2xx10^(30)` kg) के बराबर है, एक-दूसरे की ओर सम्मुख टक्कर के लिए आ रहे हैं। जब वे `10^(9)` km दूरी पर हैं तब इनकी चाल उपेक्षणीय है। ये तारे किस चाल से टकराएंगे? प्रत्येक तारे की त्रिज्या `10^(4)` km है। यह मानिए कि टकराने के पूर्व तक तारों में कोई विरूपण नहीं होता (G के ज्ञात मान का उपयोग कीजिए)।


    09:06
    View Solution
  21. दो भारी गोले जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान 100 kg, त्रिज्या 0.10 m है किसी क्षैतिज मेज पर एक-दूसरे से 1.0 m दूरी पर स्थित हैं। दोनों गोलों के केन्द्रों को मिलाने वाली रेखा के मध्य बिन्दु पर गुरुत्वीय बल तथा विभव क्या है? क्या इस बिन्दु पर रखा कोई पिण्ड संतुलन में होगा? यदि हां, तो यह संतुलन स्थायी होगा अथवा अस्थायी?


    07:12
    View Solution
  22. जैसा कि आपने इस अध्याय में सीखा है कि कोई तुल्यकाली उपग्रह पृथ्वी के पृष्ठ से लगभग 36,000 km ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस उपग्रह के निर्धारित स्थल पर पृथ्वी के गुरुत्व बल के कारण विभव क्या है? (अनन्त पर स्थितिज ऊर्जा शून्य लीजिए।) पृथ्वी का द्रव्यमान = 6.0x1024 kg: पृथ्वी की त्रिज्या = 6400 km


    04:13
    View Solution
  23. सूर्य के द्रव्यमान से 2.5 गुने द्रव्यमान का कोई तारा 12 km आमाप से निपात होकर 1.2 परिक्रमण प्रति सेकण्ड से घूर्णन कर रहा है (इसी प्रकार के संहत तारे को न्यूट्रॉन तारा कहते हैं। कुछ प्रेक्षित तारकीय पिण्ड, जिन्हें पल्सार कहते हैं, इसी श्रेणी में आते हैं)। इसके विषुवत् वृत्त पर रखा कोई पिण्ड, गुरुत्व बल के कारण, क्या इसके पृष्ठ से चिपका रहेगा? (सूर्य का द्रव्यमान = `2x10^(30)kg`)


    06:30
    View Solution
  24. कोई अन्तरिक्ष यान मंगल पर ठहरा हुआ है। इस अन्तरिक्ष यान पर कितनी ऊर्जा खर्च की जाए कि इसे सौरमण्डल से बाहर धकेला जा सके। अन्तरिक्ष यान का द्रव्यमान = 1000 kg, सूर्य का द्रव्यमान =` 2x10^(30)` kg, मंगल का द्रव्यमान = `6.4x10(23)`kg: मंगल की त्रिज्या = 3395 km, मंगल की कक्षा की त्रिज्या = `2.28 xx10^(8)` km 2211 G = `6.67xx10^(-11) Nm^(2) kg^(-2)`


    07:08
    View Solution
  25. किसी रॉकेट को मंगल के पृष्ठ से 2 km`s^(-1)` की चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर दागा जाता है। यदि मंगल के वातावरणीय प्रतिरोध के कारण इसकी 20% आरंभिक ऊर्जा नष्ट हो जाती है, तो मंगल के पृष्ठ पर वापस लौटने से पूर्व यह रॉकेट मंगल से कितनी दूरी तक जाएगा? मंगल का द्रव्यमान = `6.4x10^(23)`kg, मंगल की त्रिज्या = 3395 km तथा G = `6.67xx10^(-11) Nm^(2)-kg(-2)`


    08:43
    View Solution

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न questions and complete solutions for chapter गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) of SANJEEV PUBLICATION of Class 11