Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter तरलों के यांत्रिकी गुण of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterतरलों के यांत्रिकी गुण
SANJEEV PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions34
Academic Year2023-24
  1. दो ऊर्वस्थितियाँ (फीमर) जिनमे प्रत्येक की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `10cm^(2)` है, 40kg संहित के मानव शरीर के ऊपरी भाग को सँभालती है। ऊर्वस्थितियो द्वारा सहन किये जाने वाले औसत दाब का आकलन कीजिए।


    01:47
    View Solution
  2. किसी झील के पृष्ठ से 10 m गहराई पर किसी तैराक पर दाब ज्ञात कीजिये।


    02:47
    View Solution
  3. एक गोताखोर समुद्र में 40 मीटर की गहराई पर तैर रहा है। उस पर लगने वाला कुल दाब कितने वायुमण्डलीय दाब के बराबर होगा ?
    (समुद्री जल का घनत्व `=1000" किग्रा मी "^(3)` एक वायुमण्डलीय दाब `1.0xx10^(5)" न्यूटन मी तथा "g=10" मी से "^(2)`)


    02:33
    View Solution
  4. समुद्र तल और पर वायुमण्डल का घनत्व `1.29kg//m^(3)` है। यह मानते हुए कि ऊँचाई के साथ घनत्व में कोई परिवर्तन नहीं होता, ज्ञात कीजिये कि वायुमण्डल का विस्तार कितनी ऊँचाई तक है ?


    01:43
    View Solution
  5. समुद्र के नीचे 1000m गहराई पर
    (a) परम दाब कितना है ?
    (b) गेज दाब कितना है ?
    (c) इस गहराई पर पनडुब्बी की `20cmxx20cm` क्षेत्रफल वाली खिड़की (जिसके आंतरिक भाग का दाब समुद्र तल पर वायुमण्डलीय दाब के बराबर रखा गया है ) पर आरोपित बल का आकलन कीजिये। (समुद्र तल का घनत्व `1.03xx10^(3)kg//m^(3),g=10m//s^(2)`)


    07:42
    View Solution
  6. हाइड्रोलिक लिफ्ट के `0.1m^(2)` क्षेत्रफल के छोटे बेलन पर 60 kg भार वजन रखा है। गणना कीजिये कि इसके `10m^(2)` क्षेत्रफल वाले बड़े बेलन से अधिकतम कितना वजन उठाया जा सकता है ?


    06:06
    View Solution
  7. भिन्न-भिन्न अनुप्रस्थ काट वाली दी परिचकारियो में (बिना सुई के ) पानी भरा है और इन्हे पानी से भरी रबर नली से कसकर जोड़ दिया गया है। छोटा तथा बड़े पिस्टन के व्यास क्रमशः 1cm तथा 3cm है।
    (a) जब छोटे पिस्टन पर 10N का बल लगाया जाता है तो बड़े पिस्टन पर लगने वाले बल का आकलन कीजिये।
    (b) यदि छोटे पिस्टन को 6cm अन्दर धक्का दिया जाता है तो बड़ा पिस्टन कितना बाहर चलेगा ?


    05:38
    View Solution
  8. एक कार उत्थापक में छोटे पिस्टन जिसकी त्रिज्या 5cm है, पर `F_(1)` बल संपीड्य वायु लगाती है, यह दाब 15cm त्रिज्या वाले दूसरे पिस्टन पर संचारित होता है। यदि उठाई जाने वाली कार की संहित 1350kg हो तो `F_(1)` का आकलन कीजिये।
    इस कार्य को सम्पन्न करने के लिए आवश्यक दाब क्या है ? `(g=9.8m//s^(2))`


    06:46
    View Solution
  9. `100" सेमी"^(2)` क्षेत्रफल की धातु की एक प्लेट 15.5 प्वाइज श्यानता के 2 मिमी मोटी केस्टर तेल की एक परत पर रखी गई है। प्लेट को 3 सेमी प्रति सेकण्ड वेग से चलाने के लिये आवश्यक क्षैतिज बल की गणना कीजिये।


    03:42
    View Solution
  10. पानी की दो समान्तर परतो में सापेक्ष वेग 10.0 सेमी/से है। यदि परतो के बीच की लंबवत दुरी 0.2 सेमी हो तो वेग-प्रवणता कीजिये।


    01:49
    View Solution
  11. `0.10m^(2)` क्षेत्रफल की कोई धातु की प्लेट किसी डोरी की सहायता से जो एक आदर्श घिरनी (जिसे संहति रहित तथा घर्षण रहित माना गया है ) के ऊपर से होकर जाती है, 0.010 kg संहति से चित्रानुसार जुडी है। कोई द्रव जिसकी फिल्म 0.30 mm मोटाई की है, मेज तथा प्लेट के बीच रखी हुई है। मुक्त किये जाने पर प्लेट 0.085 m/s की अचर चाल से दायी ओर गति करने लगती है। द्रव का श्यानता गुणांक ज्ञात कीजिए।


    04:27
    View Solution
  12. एक स्टील का छर्रा जिसकी त्रिज्या 2 मिमीमीटर है, गिल्सरीन में गिरता है। उसका अन्तिम वेग ज्ञात करो। स्टील का घनत्व `=8xx10^(3)"किग्रा/मीटर"^(3)` तथा गिल्सरीन के लिए `0.86" किग्रा/मी"^(-1)"से"^(-1)` है।


    05:01
    View Solution
  13. यदि बूंद का अन्तिम वेग 1.2 सेमी/सेकण्ड हो तो वायु में गिरती हुई पानी की बूंदो की त्रिज्या ज्ञात करो। वायु की शयातना `1.8xx10^(-4)` प्वाइज है तथा वायु का घनत्व `1.21xx10^(-3)" ग्राम /सेमी"^(3)` है।


    05:20
    View Solution
  14. 2 सेमी व्यास का एक गैस का बुलबुला `1.5" ग्राम/सेमी"^(3)` घनत्व के एक द्रव में 0.90 सेमी/सेकण्ड अचर गति से गिर रहा है। द्रव के लिए `eta` का मान ज्ञात करो। गैस का घनत्व नगण्य है।


    05:48
    View Solution
  15. 2.0 mm त्रिज्या वाली एक तांबे की गेंद `20^(@)C` पर `6.5cms^(-1)` सीमांत वेग से तेल के टैंक में गिर रही है। `20^(@)C` पर तेल की श्यानता का आकलन कीजिये। तेल का घनत्व `1.5xx10^(3)kgm^(-3)` तथा तांबे का घनत्व `8.9xx10^(3)kgm^(-3)` है।


    05:03
    View Solution
  16. 1.25 cm व्यास की किसी जल टोटी से प्रवाहित होने वाले जल की दर 0.48L/min है। जल का श्यानता गुणांक `10^(-3)` पास्कल सेकण्ड है। कुछ समय पश्चात प्रवाह की दर बढ़कर 3L/min हो जाती है। दोनों प्रवाहो के लिये अभिलक्षण बताइये।


    08:43
    View Solution
  17. एक पाइप में बहते हुए द्रव का घनत्व `1.01xx10^(3)" किग्रा /मी"^(3)` है। जहाँ इस पाइप की पृथ्वी तल से ऊँचाई 3 मीटर वहाँ इसमें बहते द्रव का वेग 10 मी /स तथा दाब `2.02xx10^(5)" न्यूटन /मीटर"^(2)` है। इस स्थान पर द्रव का दाब शीर्ष वेग शीर्ष तथा गुरुत्वीय शीर्ष ज्ञात कीजिये। `(g=10" मी /से"^(2))`


    02:49
    View Solution
  18. भिन्न-भिन्न व्यासो के दो क्षैतिज पाइप एक-दूसरे से जुड़े है, जिसमे जल बह रहा है। पहले पाइप में जल की चाल 4 मी/से तथा दाब `2.0xx10^(4)" न्यूटन /मी"^(2)` है। दूसरे पाइप में जल की चाल तथा दाब की गणना कीजिये। पाइप के व्यास क्रमशः 1 सेमी तथा 2 सेमी है।


    05:33
    View Solution
  19. पानी के बंद नल में दाबमापी का पाठ्यांक `3.5xx10^(5)" न्यूटन/मी"^(2)` है। नल के वाल्व को खोल देने पर दाबमापी का पाठ्यांक `3.0xx10^(5)" न्यूटन/मी"^(2)` रह जाता है। नल में प्रवाहित पानी के वेग की गणना कीजिये।


    03:13
    View Solution
  20. असमान काट -क्षेत्र की एक क्षैतिज नली से पानी बह रहा है। उसके किन्ही दो बिन्दुओं पर काट-क्षेत्र की व्यास क्रमशः 4 सेमी तथा 2 सेमी है तथा उनके बीच लगे मैनोमीटर की भुजाओं की बीच दाबांतर 10 सेमी है। नली के बहने वाले पानी के प्रवाह की दर की गणना कीजिये (`g=10" मी/से"^(2)`)


    07:30
    View Solution
  21. रक्त वेग-किसी मूर्च्छित कुत्ते की बड़ी धमनी में रक्त का प्रवाह किसी वेन्टयूरीमापी से होकर परिवर्तित किया जाता है। इस युक्ति के चौड़े भाग की अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल `A=8mm^(2)` के बराबर है। युक्ति के संकरे भाग का क्षेत्रफल `a=4mm^(2)` है। धमनी में दाब हास 24 Pa है। धमनी रक्त के प्रवाह की चाल क्या है ?


    06:45
    View Solution
  22. एक टंकी की दीवार में जल के स्वतंत्र तल से 5 मीटर नीचे एक छिद्र है। छिद्र से जल के बहि: स्राव वेग की गणना कीजिये यदि छिद्र का व्यास 4 मिमी हो तो जल की प्रवाह दर ज्ञात कीजिये।


    04:38
    View Solution
  23. किसी पूर्णतः भारित बोइंग विमान की संहति `3.3xx10^(5)kg` है। इसका कुल पंख क्षेत्रफल `500m^(2)` है। यह एक निश्चित ऊँचाई पर 960km/h की चाल से उड़ रहा है।
    (a) पंख के ऊपरी तथा निचले पृष्ठों के बीच दाबांतर आकलित कीजिए।
    (b) निचले पृष्ठ की तुलना में ऊपरी पृष्ठ पर वायु की चाल में आंशिक वृद्धि आकलित कीजिये। (वायु का घनत्व `rho=1.2kg//m^(3)`)


    07:29
    View Solution
  24. साबुन के विलयन का पृष्ठ तनाव `2.1xx10^(-2)` न्यूटन/मीटर है। 1.0 सेमी व्यास के बुलबुले को फूँककर बनाने में कितना कार्य करना पड़ेगा ?


    05:00
    View Solution
  25. 0.1 सेमी त्रिज्या की जल की एक बूँद को 27,000 समान बूँदो में फुहारने में पृष्ठ तनाव के विरुद्ध कितना कार्य करना पड़ेगा ( जल का पृष्ठ तनाव `70xx10^(-3)` न्यूटन/मी है तथा इस क्रिया में ताप कितना गिरेगा? (जल की विशिष्ट ऊष्मा `10^(3)` कैलोरी/किग्रा सेन्टीग्रेड तथा घनत्व `10^(3)" किग्रा/मी"^(3)` है )


    07:36
    View Solution
  26. 2 सेमी त्रिज्या की जल की एक बूँद को `10^(6)` बूँदो में तोड़ दिया जाता है। इस कार्य में व्यतीत ऊर्जा की गणना कीजिये। पानी का पृष्ठ तनाव `7.2xx10^(-2)` न्यूटन/मीटर है।


    06:55
    View Solution
  27. जल की 1.0 मिमी त्रिज्या की 8 छोटी बूँदो को मिलाकर एक बड़ी बूँद बनायी जाती है। पृष्ठ ऊर्जा में कितना परिवर्तन होगा? छोटी बूँदो की कुल पृष्ठ ऊर्जा तथा बड़ी बूँदो की पृष्ठ ऊर्जा में कितना अनुपात है? (जल का पृष्ठ तनाव `=0.072" न्यूटन/मी"^(2)`)


    04:49
    View Solution
  28. `4xx10^(-3)` मीटर त्रिज्या में साबुन के बुलबुले के दाब आधिक्य के मान को ज्ञात कीजिये। जबकि साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव 0.05 न्यूटन/मी है।


    01:40
    View Solution
  29. 2.00 mm व्यास की किसी केशनली का निचला सिरा बीकर में भरे जल के पृष्ठ से 8.00cm नीचे तक डुबोया जाता है। नली के जल में डूबे सिरे पर अर्धगोलीय बुलबुला फुलाने के लिये नली के भीतर आवश्यक दाब ज्ञात कीजिये। प्रयोग के ताप पर जल का पृष्ठ तनाव `7.30xx10^(-2)Nm^(-1)` है। जल का घनत्व `=1000kg//m^(3)` वायुमण्डलीय दाब `=1.01xx10^(5)Pa` तथा `g=9.80ms^(-2)` दाब आधिक्य भी परिकलित कीजिये।


    06:32
    View Solution
  30. एक 0.50 सेमी त्रिज्या के साबुन के बुलबुले का दाब आधिक्य 8 मिमी ऊँचे जल स्तम्भ के तुल्य हो तो घोल का पृष्ठ तनाव कितना होगा?


    02:26
    View Solution
  31. दो साबुन के बुलबले जिनकी त्रिज्याये क्रमशः 3 सेमी तथा 6 सेमी है, को नजदीक लाने से सम्पर्क स्थल पर बनी उभयनिष्ठ सतह की वक्रता त्रिज्या कितनी होगी?


    02:41
    View Solution
  32. एक बर्तन की तली में 0.1 मिमी व्यास का एक छोटा छिद्र है। बर्तन में कितनी अधिकतम ऊँचाई तक पानी भर सकते है कि पानी छिद्र से बाहर न आये (पानी का पृष्ठ तनाव `T=75xx10^(-3)` न्यूटन /मी., जल का घनत्व `1xx10^(3)" किग्रा /मी"^(3)` तथा `g=9.8" मी /से"^(2)`)


    03:05
    View Solution
  33. एक केशनली की आंतरिक त्रिज्या 4.0 मिमी है, जल में ऊर्ध्वाधर खड़ी की जाती है। जल नली में कितनी ऊँचाई तक चढ़ जायेगा? यदि नली की त्रिज्या आधी कर दी जाये तो ऊँचाई कितनी हो जायेगी? जल का पृष्ठ तनाव `=70xx10^(-3)` न्यूटन/मीटर तथा `g=9.8" मी./ से"^(2)` तथा जल का घनत्व `1xx10^(3)" किग्रा /मी"^(3)` है)


    04:29
    View Solution
  34. एक केशनली को जल में डुबोने पर उसमे जल 3 सेमी ऊँचाई तक चढ़ जाता है। यदि केशनली को ऊर्ध्वाधर से `45^(@)` कोण पर झुका दे तो नली में जल की क्या स्थिति होगी?


    02:11
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter तरलों के यांत्रिकी गुण of SANJEEV PUBLICATION of Class 11