Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter मात्रक एवं मापन of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterमात्रक एवं मापन
SCIENCE PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions42
Academic Year2023-24
  1. (a) `1^(@)` (डिग्री) (b) 1' (1 आर्क मिनट) एवं (c) 1'' (1 आर्क सेकण्ड) की कोणों के मान रेडियन में परिकलित कीजिए `(360^(@) = 2pi "rad", 1^(@) = "60' एवं 1' = 60'' लीजिए")` |


    05:28
    View Solution
  2. एक व्यक्ति अपने पास की किसी मीनार की अपने से दूरी का आंकलन करना चाहता है | वह मीनार C के सामने किसी बिंदु A पर खड़ा होता है और AC की सीध में बहुत दूर स्थित किसी बिंदु O को देखता है | फिर वह AC के लंबवत 100m दूर स्थित बिंदु B तक चलता है ओर वहां से O एवं C को फिर देखता है | क्योंकि O बहुत अधिक दूरी पर है, BO एवं AO की दिशाएं व्यावहारिक रूप में एक ही हैं, लेकिन वह पाता है कि C की दृष्टि रेखा मूल दृष्टि रेखा के सापेक्ष `theta = 40^(@)` पर घूम गई है (`theta` को लंबन कहा जाता है) | उसकी मूल स्थिति A से मीनार C की दूरी का आंकलन कीजिए |


    02:12
    View Solution
  3. हमारे सौर निकाय का निकटस्थ तारा (एल्फा सेंटरी) 4.29 प्रकाश वर्ष दूर है | पारसेक में यह दूरी कितनी है ? सूर्य के परित: कक्षा में 6 माह के अंतराल में दो स्थितियों से देखने पर इसका लंबन कोण कितना होगा ?


    02:55
    View Solution
  4. पृथ्वी के दो व्यासत: विपरीत बिंदुओं A एवं B से चन्द्रमा का प्रेक्षण किया गया | प्रेक्षण की दो दिशाओं के बीच, चन्द्रमा पर अंतरित कोण `theta` की माप `1^(@)54'` है | पृथ्वी का व्यास लगभग `1.276 xx 10^(7) m`. है | पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी का अभिकलन कीजिए |


    03:43
    View Solution
  5. सूर्य के कोणीय व्यास की माप 1920'' है | पृथ्वी से सूर्य की दूरी `1.496 xx 10^(11)m` है | सूर्य का व्यास परिकलित कीजिए |


    03:42
    View Solution
  6. यदि किसी नाभिक का आमाप (जो वास्तव में `10^(-15) "से" 10^(-14)m` के परिसर में है) बढ़ाकर एक तीक्ष्ण पिन की नोक (`10^(-5)m "से" 10^(-14)m` के परिसर में) के बराबर कर दिया जाए, तो परमाणु का लगभग आमाप क्या है ?


    03:07
    View Solution
  7. दिए गए वांडरवाल समीकरण `(P + (a)/(V^(2)))(V - b) = RT` से a तथा b की विमाएँ ज्ञात करो जहाँ a, b नियतांक है तथा P, V, R क्रमश: दाब, आयतन, तथा गैस नियतांक है |


    03:01
    View Solution
  8. दिए गए संबंध में a, b की विमाएँ ज्ञात करो- `P = (b - x^(2))/(at)` जहाँ P शक्ति, x-दूरी तथा t समय |


    02:58
    View Solution
  9. विमीय विधि से ऊर्जा को एक जूल से अर्ग में परवर्तित करो |


    06:21
    View Solution
  10. गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान 9.8 मीटर/सेकण्ड होता है यदि लम्बाई को किलोमीटर में तथा समय को मिनट में नापे तो g का नया मान क्या होगा ?


    06:11
    View Solution
  11. पारे का घनत्व 13.6 ग्राम/सेमी। है | यदि द्रव्यमान को kg में तथा लम्बाई को मीटर में नापा जाये तो नयी पद्धति में पारे का घनत्व क्या होगा ?


    06:33
    View Solution
  12. एक न्यूटन को डाइन में परिवर्तित करो |


    02:01
    View Solution
  13. एक अश्व शक्ति में वॉट मात्रकों की संख्या ज्ञात करो | (1 अश्व शक्ति `= 550 xx 32` फुट पाउण्डल/से.)


    08:59
    View Solution
  14. लाप्लास ने वायु में ध्वनि के वेग के लिए सूत्र `v = sqrt((gamma P)/(d))` प्राप्त किया | यहाँ v ध्वनि का वेग, P वायुमण्डलीय दाब है तथा d घनत्व तथा `gamma` एक शुद्ध अनुपात है | इस सूत्र की यथार्थता की जांच करो |


    05:23
    View Solution
  15. समीकरण `(1)/(2) mv^(2) = mgh` की विमीय दृष्टि से सत्यता की जाँच कीजिए जबकि m वस्तु का द्रव्यमान, v वेग, g गुरुत्वीय त्वरण तथा h ऊँचाई है |


    02:13
    View Solution
  16. ऊर्जा का SI मात्रक `J = kg m^(2) s^(-2)`, है, चाल v का `ms^(-1)` और त्वरण a का `ms^(-2)` है | गतिज ऊर्जा (K) के लिए निम्नलिखित सूत्रों में आप किस-किस को विमीय दृष्टि से गलत बताएँगे ? (m पिण्ड का द्रव्यमान है) |
    (a) `K = m^(2) v^(3)`
    (b) `K = (1//2) mv^(2)`
    (c) K = ma
    (d) `K = (3//16) mv^(2)`
    (e) `K = (1//2) mv^(2) + ma`


    05:02
    View Solution
  17. दो दृढ़ आधारों के बीच तनी हुई l लम्बाई वाली डोरी को कम्पन्न कराने पर उतपन्न ध्वनि की आवृति निम्न सूत्र के द्वारा दी जाती है-
    `n = (1)/(2l) sqrt((Mg)/(m))`
    Mg = डोरी का तनाव
    m = डोरी की एकांक लम्बाई पर द्रव्यमान
    तो सूत्र की सत्यता की जांच करो |


    04:29
    View Solution
  18. गति के समीकरण `S = ut + (1)/(2)at^(2)` के सूत्र की सत्यता की जांच करो |


    03:06
    View Solution
  19. यदि कोई m द्रव्यमान कण किसी वृताकार पथ में v वेग से घूम रहा है | यदि वृताकार पथ की त्रिज्या r हो तो अभिकेन्द्र बल `F = (mv^(2))/(r)` होगा | इस सूत्र की सत्यता की जांच करो |


    03:29
    View Solution
  20. स्टोक्स ने यह ज्ञात किया कि यदि किसी पदार्थ की एक छोटी गेंद को श्याम माध्यम में गिरने दिया जाए तो उस गेंद पर माध्यम द्वारा आरोपित विस्कासिता बल F का मान निम्न बातो पर निर्भर करता हैं- (i) गेंद की त्रिज्या (r) (ii) विस्कासिता गुणांक `(eta)` (iii) गेंद का वेग v, बल के लिए सूत्र स्थापित करो |


    04:30
    View Solution
  21. एक तार की कम्पनों की आवृति (n), तार की लम्बाई (l), तनाव (T) तथा प्रति एकांक लम्बाई के द्रव्यमान (m) पर निर्भर करती है | विमीय विधि से सूत्र की स्थापना करो |


    10:12
    View Solution
  22. किसी छोटी द्रव बूँद के पृष्ठ तनाव के कारण दोलन का समय T, बूँद के घनत्व d, त्रिज्या r तथा पृष्ठ तनाव S पर निर्भर करता है | विमीय विधि से सूत्र की स्थापना करो |


    05:30
    View Solution
  23. एक सरल लोलक का आवर्तकाल उसके द्रव्यमान (m), लम्बाई (l) तथा गुरुत्वीय त्वरण (g) पर निर्भर करता है सूत्र की स्थापना करो |


    06:36
    View Solution
  24. सूत्र `S = ut + (1)/(2) at^(2)` को विमीय विधि के द्वारा स्थापित करो | जहाँ S = दूरी, u = प्रारंभिक वेग, a = त्वरण, t = समय


    03:56
    View Solution
  25. सरल आवर्त गति करते किसी पिण्ड की ऊर्जा E, पिण्ड के द्रव्यमान m, आवृति n तथा आयाम A पर निर्भर करती है | विमीय विधि से सूत्र की स्थापना करो |


    05:57
    View Solution
  26. पानी का अपवर्तनांक 1.29, 1.33, 1.34, 1.35, 1.32, 1.36, 1.30 तथा 1.33 माना गया | निम्न की गणना करो-
    (a) औसत मान
    (b) परम त्रुटि या निरपेक्ष त्रुटि
    (c) आपेक्षिक त्रुटि
    (d) प्रतिशत त्रुटि


    06:09
    View Solution
  27. राष्ट्रीय प्रयोगशाला में स्थित एक मानक घड़ी से तुलना करके दो घड़ियों की जाँच की जा रही है | मानक घड़ी जब दोपहर के 12 : 00 : 00 का समय दर्शाती है, तो इन दो घड़ियों के पाठ्यांक इस प्रकार हैं-
    `{:(,"घड़ी 1","घड़ी 2"),("सोमवार",12 : 00 : 05,10 : 15 : 06),("मंगलवार",12 : 01 : 15,10 : 14 : 59),("बुधवार",11 : 59 : 08,10 : 15 : 18),("बृहस्पतिवार",12 : 01 : 50,10 : 15 : 07),("शुक्रवार",11 : 59 : 15,10 : 14 : 53),("शनिवार",12 : 01 : 30,10 : 15 : 24),("रविवार",12 : 01 : 19,10 : 15 : 11):}`
    यदि आप कोई ऐसा प्रयोग कर रहे हो जिसके लिए आपको परिशुद्ध समय अंतराल मापन की आवश्यकता है, तो इनमें से आप किस घड़ी को वरीयता देंगे ? क्यों


    05:06
    View Solution
  28. हम एक सरल लोलक का दोलन-काल ज्ञात करते हैं | प्रयोग के क्रमिक मापनों में लिए गए पाठ्यांक हैं- 2.63s, 2.56s, 2.42s, 2.71s एवं 2.80s | निरपेक्ष त्रुटि, सापेक्ष त्रुटि एवं प्रतिशत त्रुटि परिकलित कीजिए |


    04:57
    View Solution
  29. एक तार के व्यास को स्क्रूगेज से नापने पर निम्न पाठ्यांक प्राप्त होते हैं- 1.328, 1.330, 1.325, 1.326, 1.334, 1.336 cm तो
    (i) व्यास का माध्य (ii) माध्य परम त्रुटि (iii) प्रतिशत त्रुटि


    05:08
    View Solution
  30. एक प्रयोग में दो संधारित्रों की धारिताएं `(1.3 +- 0.1) mu F` एवं `(2.4 +- 0.2)mu F` मापी गयी है | जब दोनों संधारित्र समांतर क्रम में लगे हो तो कुल धारिता ज्ञात करो एवं साथ ही प्रतिशत त्रुटि ज्ञात कीजिए |


    03:04
    View Solution
  31. दो सिलेण्डरों की लम्बाई `l_(1) = (5.62 +- 0.01)` cm तथा `l_(2) = (4.34 +- 0.02)`cm लम्बाई का अंतर एवं प्रतिशत त्रुटि ज्ञात करो |


    04:10
    View Solution
  32. किसी तापमापी द्वारा मापे गए दो पिण्डो के ताप क्रमश: `t_(1) = 20^(@) C +- 0.5^(@)C` एवं `t_(2) = 50^(@) C +- 0.5^(@)C` हैं | इन पिण्डों का तापांतर और उसमें उतपन्न त्रुटि परिकलित कीजिए |


    03:46
    View Solution
  33. प्रतिरोध R = V/I, जहाँ `V = (100 +- 5)V` वोल्ट एवं `I(10 +- 0.2)` एम्पियर है | R में प्रतिशत त्रुटि ज्ञात कीजिए |


    02:06
    View Solution
  34. किसी पटल की लम्बाई एवं चौड़ाई `(2.3 +- 0.2)`cm एवं `(1.6 +- 0.1)`cm. नापी गई है तो इसका क्षेत्रफल एवं त्रुटियाँ ज्ञात करो |


    06:25
    View Solution
  35. यदि `Z = (A^(4)B^(1//3))/(CD^(3//2))` हो तो Z की आपेक्षिक त्रुटि ज्ञात कीजिए |


    01:28
    View Solution
  36. किसी सरल लोलक का दोलनकाल `T = 2pi sqrt(L//g)` होता है | यदि L का मापित मान 20.0 cm है जिसमें 1mm तक की यथार्थता है और समय को 1s विभेदन वाली कलाई घड़ी से मापने पर यह पाया जाता है कि लोलक के 100 दोलनों का समय 90s है तो यहाँ g के निर्धारित मान की यथार्थता क्या है ?


    03:10
    View Solution
  37. `R_(1) = 100 +- 3` ओम व `R_(2) = 200 +- 4` ओम के दो प्रतिरोधकों को (a) श्रेणी क्रम में, (b) पार्श्व क्रम में संयोजित किया गया है |
    (a) श्रेणी क्रम संयोजन तथा (b) पार्श्व क्रम संयोजन में तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए | (a) के लिए संबंध `R = R_(1) + R_(2)` एवं (b) के लिए `(1)/(R') = (1)/(R_(1)) + (1)/(R_(2))` तथा `(Delta R')/(R'^(2)) = (Delta R_(1))/(R_(1)^(2)) + (Delta R_(2))/(R_(2)^(2))` का उपयोग कीजिए |


    03:48
    View Solution
  38. एक वस्तु `(4.0 +- 0.3)`से. में `(13.8 +- 0.2)` मी. की दूरी तय करती है त्रुटि के साथ वेग की गणना करो |


    07:06
    View Solution
  39. निम्नलिखित के लिए सार्थक अंक लिखो-
    (i) 5238 N (ii) 4200 Kg. (iii) 34.000 m. (iv) 0.02340 N/m,


    02:46
    View Solution
  40. किसी घन की प्रत्येक भुजा की माप 7.203 m है | उचित सार्थक अंकों तक घन का कुल पृष्ठ क्षेत्रफल एवं आयतन ज्ञात कीजिए |


    03:12
    View Solution
  41. निम्न को सही सार्थक अंको तक हल कीजिए-
    (i) `(4.0 xx 10^(-4)) - (2.5 xx 10^(-6))`
    (ii) `(2.51 xx 10^(-4) xx 1.81 xx 10^(7))/(0.4463)`
    (iii) 6.2 ग्राम + 4.33 ग्राम + 17.456 ग्राम
    (iv) `943 xx 0.00345`


    05:40
    View Solution
  42. किसी पदार्थ के 5.74 g का आयतन 1.2 `cm^(3)` है | सार्थक अंकों को ध्यान में रखते हुए इसका घनत्व व्यक्त कीजिए |


    02:59
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter मात्रक एवं मापन of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11