Class 11 | PHYSICS |
Chapter | कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति |
SCIENCE PUBLICATION | अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकित प्रश्न ) टक्करों पर आधारित प्रश्न |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
दो किलोग्राम द्रव्यमान का एक पिण्ड किसी अन्य स्थिर पिण्ड से पूर्णतः अप्रत्यास्थ टक्कर करता है। यदि टक्कर के बाद दोनों पिण्ड उसी दिशा में पहले पिण्ड की एक चौथाई चाल से गतिमान हो तो दुसरे पिण्ड का द्रव्यमान ज्ञात करिये।
एक गतिशील कण समान द्रव्यमान के दुसरे स्थिर कण से टक्कर करता है। टक्कर तिर्यक तथा पूर्ण प्रत्यास्थ है। सिद्ध कीजिये कि टक्कर के पश्चात् ये कण परस्पर लम्बवत् दिशा में गति करेंगे।
एक m द्रव्यमान का पिण्ड समान द्रव्यमान के पिण्ड के लम्बवत् प्रत्यास्थ टक्कर करता है तो सिद्ध करो कि टक्कर के पश्चात् भी ये लम्बवत् जायेंगे |
M द्रव्यमान व u वेग से गतिमान एक चिकना गोला किसी द्रव्यमान तथा स्थित अन्य गोले से सीधी प्रत्यास्थ टक्कर करता है। टक्कर के पश्चात् उनके अन्तिम वेग क्रमशः v तथा v है तो सिद्ध कीजिए -
`v = (2u)/(1 +(m)/(M))` होगा
3 किलोग्राम , द्रव्यमान का पिण्ड 7 मी ./ से. के वेग से गति कर रहा है। यह एक 5 . 0 किग्रा. के पिण्ड से जो विरामावस्था में है सीधी टक्कर करता है। टक्कर के बाद दोनों पिण्डो कि गतियों में 2: 3 का अनुपात है। दोनों पिण्डो का अन्तिम वेग कि गणना कीजिये।
9 मी. / से. कि चाल से गतिशील एक गेंद समान द्रव्यमान कि एक स्थिर गेंद से एक प्रकार टकराती है कि टक्कर के पश्चात् प्रत्येक गेंद वास्तविक दिशा से `30^(@)` के कोण पर गति करती है। टक्कर के पश्चात् दोनों गेंदों कि चाल ज्ञात कीजिए। क्या इस टक्कर में ऊर्जा संरक्षित रहती है ?
m द्रव्यमान की v वेग से आती गोली धागे से लटके M द्रव्यमान के गुटके में धंसकर ठहर जाती है। इस टक्कर के फलस्वरूप गुटका (गोली सहित) गतिशील होकर h ऊँचाई तक उठता है। सिद्ध करिये कि गोली का वेग `(m+M)/(m) sqrt(2gh)` था। क्या इस टक्कर में गतिज ऊर्जा संरक्षित रहती है ?
0 . 01 किग्रा. द्रव्यमान की 500 मी. / से. के वेग से चलती हुई एक गोली लकड़ी के एक पिण्ड से टकराती है। जिसका द्रव्यमान 2 किग्रा है और जो 2 मीटर लम्बी डोरी से लटका हुआ है। लकड़ी के पिण्ड का गुरुत्वकेन्द्र ऊर्ध्वदिशा में ऊपर की ओर 0 . 1 मीटर उठ जाता है। पिण्ड से निकलने के पश्चात् गोली का वेग ज्ञात कीजिए। [g = 9 . 8 मी. / `""से ^(2)` .]
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकित प्रश्न ) टक्करों पर आधारित प्रश्न questions and complete solutions for chapter कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11