Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter दोलन of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterदोलन
SCIENCE PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions48
Academic Year2023-24
  1. निम्नलिख्ति समय के फलानो में कौन (a ) आवर्ती तथा (b ) अनावर्ती गति को निरूपित करते है ? प्रत्येक आवर्ती गति का आवर्तकाल, लिखिए `[omega ` कोई धनात्मक नियतांक है ]
    `(i) sin omega t + cos omega t`
    (ii) `sin omega t + cos 2 omega t + sin 4 omega t`
    (iii) `e ^(-omegat) `
    (iv)` log (omegat)`


    08:33
    View Solution
  2. समय के निम्नलिखित फलानो में से कौन (a ) सरल आदर्श गति तथा (b ) आवर्त गति को निरूपित करता है परन्तु सरल आवर्त गति नहीं ? प्रत्येक का आवर्तकाल निकालिए
    (a) ` sin omega t - cos omega t`
    (b) `sin ^(2) omegat. `


    12:39
    View Solution
  3. कोई मानव हदय एक मिनट में औसतन 75 बार धड़कन करता पाया जाता है। इसकी आवृत्ति तथा ावरकाल परिकलित कीजिए।


    01:35
    View Solution
  4. चित्र में दो वर्तुल गतियाँ दर्शायी गई हैं। इन चित्रों पर वृत्त की त्रिज्या, घूर्णन का आवर्तकाल, आरंभिक स्थिति तथा घूर्णन की दिशा अंकित की गई है। प्रत्येक स्थिति में घूर्णी कण P के त्रिज्य सदिश के x प्रक्षेप की सरल आवर्त गति प्राप्त कीजिए।


    08:59
    View Solution
  5. एक पिण्ड 1 मीटर आयाम की सरल आवर्त गति कर रहा है।इसका वेग माध्य स्थिति पर 10 मीटर /से. है। इसकी आवृति ज्ञात करो।


    01:23
    View Solution
  6. सरल आवर्त गति करते पिण्ड का आवर्तकाल 2 सेकण्ड है।t= 0 समय से प्रारम्भ होकर कितने समय पश्चात् इसका विस्थापन, आयाम का आधा होगा।


    02:04
    View Solution
  7. एक सरल आवर्त गति करते कण का वेग 4 मीटर /सेकण्ड है, जबकि यह माध्य स्थिति से 3मीटर दरी पर है। जब यह माध्य स्थिति से 4 मीटर पर है तो वेग 3मीटर / सेकण्ड है। धनात्मक अधिकतम विस्थापन की स्थिति से 2.5 मीटर की दूरी तक विस्थापित होने में कितना समय लेगा।


    07:28
    View Solution
  8. कोई पिंड निम्नलिखत समीकरण के अनुसार सरल आवर्त गति से दोलन करता है
    ? ` x = (5.0m) cos [(2pi red//s) t + pi//4]`
    ` t =1.5 s` पर, पिंड का (a ) विस्थापन, (b ) वेग तथा (c ) त्वरण परिकलित कीजिए।


    06:54
    View Solution
  9. एक सरल आवर्त गति निम्न समीकरण द्वारा प्रदर्शित है -
    y = 0.40 sin (440 t + 0.61)
    यहां y मीटर से तथा t सेकंड में है तो निम्न के मान बताओ (i ) आयाम (ii ) कोणीय आवृत्ति (iii ) कम्पन आवृत्ति (iv ) आवर्तकाल (v ) प्रारंभिक काल।


    02:50
    View Solution
  10. सरल आवर्त गति करते कण का विस्थापन निम्न फलन द्वारा प्रदर्शित है ,
    `x =A cos (omega t + phi ),omega = (2pi)/( T)`
    यदि `t =0 ` समय पर कण की स्थित 1 सेमि तथा इसका प्रारंभिक वेग `pi ` सेमि/से है तो इसके आयाम और प्रारंभिक कला कोण की गणना करो। कण की कोणीय आवृत्ति `pi ` रेडियन/से है।


    05:44
    View Solution
  11. एक सरल आवर्त गति करने कण का आयाम 25 सेमि तथा आवर्तकाल 3 सेकण्ड है। माध्य स्थिति के दोनों और 12.5 सेमी पर स्थित दो बिन्दुओ के मध्य गति करने के लिए आवश्यक न्यूनतम समय ज्ञात करो।


    07:16
    View Solution
  12. कमानी स्थिरांक k की दो स्वरसँ कंपनियां m सहित के किसी गुटके तथा स्थिर आधारों से चित्र में दर्शाएं गए अनुसार जुडी हुई है -

    यह दर्शाइए की जब गुटके को अपनी साम्यावस्था की स्थिति से किसी और विस्थापित किया जाता है, तब यह सरल आवर्त गति करता है। ढोलक का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए।


    06:48
    View Solution
  13. एक कण A आयाम के साथ सरल गति करता है। माध्य स्थिति से कितनी दुरी पर कण की गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा के बराबर होगी ?


    02:17
    View Solution
  14. एक किलोग्राम द्रव्यमान का पिंड सरल आवर्त गति कर रहा है निम्न समीकरण `x =6 cos (100t +pi //4 )` सेमी द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। इसकी गतिज ऊर्जा क्या होगी ?


    02:15
    View Solution
  15. 1kg संहित के किसी गुटके को एक कमानी से बांधा गया है। कमानी का कमानी स्थिरांक `50N m ^(-1 )` है। गुटके को उसकी साम्यावस्था की स्थिति `x =0 ` से `t =0 ` पर किसी घर्षणहीन पृष्ठ पर कुछ दुरी `x =10 cm ` तक खींची जाती है। जब गुटका अपनी मध्य स्थिति से 5 cm , दूर है , तब उसकी गतिज, स्थितिज तथा कुल ऊर्जाएं परिकलित कीजिए।


    04:49
    View Solution
  16. एक 8 किग्रा द्रव्यमान का पिंड 30 सेमी आयाम की सरल आवर्त गति करता है। तब विस्थापन 30 सेमी है। तो प्रत्यञ्यान बल 60 न्यूटन है। ज्ञात करो-(i ) आवर्तकाल (ii ) त्वरण


    02:36
    View Solution
  17. सिद्ध करो एक सरल आवर्त गति में एक आवर्तकाल के अंतर्गत औसत गतिज ऊर्जा व् स्थितिज ऊर्जा का मान समान होता है।


    10:30
    View Solution
  18. एक स्प्रिंग तुला का स्केल 50 किग्रा. द्रव्यमान तक ज्ञात कर सकता है। स्केल की लम्बाई 20 सेमी. है। एक पिण्ड को इस तुला से लटका कर माध्य स्थिति से विस्थापित करके दोलन कराने पर आवर्तकाल 0.60 सेकण्ड प्राप्त होता है। पिण्ड का भार ज्ञात करो।


    07:07
    View Solution
  19. `500 Nm^(-1)` कमानी स्थिराक की किसी कमानी से 5 kg संहति का कोई कॉलर जुड़ा है जो एक क्षैतिज छड़ पर बिना किसी घर्षण के सरकता है। कॉलर को उसकी साम्यावस्था की स्थिति से 10.0 cm विस्थापित करके छोड़ दिया जाता है। कॉलर के (a) दोलन का आवर्तकाल (b) अधिकतम चाल परिकलित कीजिए।


    02:53
    View Solution
  20. एक विशाल पिस्टन ऊर्ध्वाधर तल में 0.50 हर्ट्स की आवृति से एक मशीन में सरल आवर्त गति करता है। एक 10 किग्रा. का ब्लाक पिस्टन पर रख दिया जाता है। पिस्टन की सरल आवर्त गति का आयाम क्या होगा? जब ब्लॉक और पिस्टन दोनों साथ-साथ सरल आवर्त गति कर रहे हो।


    03:06
    View Solution
  21. एक 50 सेमी. लम्बी व `2 x 10^(3)` न्यूटन/मीटर बल नियतांक की स्प्रिंग से 12.0 किग्रा का पिण्ड लटका है। स्प्रिंग की लम्बाई में पिण्ड को लटकाने पर कितना विस्तार होगा? यदि पिण्ड 5.9 सेमी. दूरी से और विस्तारित कर दिया जाये तथा मुक्त छोड़ दिया जाये तो दोलन की आवृति ज्ञात करो। स्प्रिंग का द्रव्यमान नगण्य मानते हुए।


    View Solution
  22. उस सरल लोलक की लम्बाई क्या है, जो हर सेकंड के बाद टिक करता है?


    03:02
    View Solution
  23. उस सरल लोलक की लम्बाई क्या है, जो हर सेकंड के बाद टिक करता है?


    04:42
    View Solution
  24. चन्द्रमा की सतह पर गुरूत्वीय त्वरण का मान 1.7 मी./ `"से"^(2)`. है। एक सरल लोलक का आवर्तकाल चन्द्रमा की सतह पर क्या होगा यदि पृथ्वी की सतह पर आवर्तकाल 3.5 सेकण्ड है? `(g _("पृथ्वी") =9.8 मी.//"स"^(2))`


    02:41
    View Solution
  25. एक सेकण्ड लोलक घड़ी सामान्यतया ठीक समय बताती है। सर्दियों में अधिक ठण्ड वाले दिनों में इसकी लम्बाई `0.2%` से कम हो जाती है। एक दिन के समय में कुल कितनी त्रुटि उत्पन्न हो जायेगी?


    06:14
    View Solution
  26. पृथ्वी के व्यास के अनुदिश एक सुरंग बनायी गयी है तथा इसमें एक पिण्ड स्वतन्त्रता पूर्व छोड़ दिया गया है। सिद्ध करो पिण्ड की गति सरल आवर्त गति होगी। मान लो कि पृथ्वी समांग गोले की भांति व्यवहार करती है।


    12:01
    View Solution
  27. किसी दोलित्र कण का विस्थापन समीकरण निम्न है:
    `y= 0.7 sin (50 pit +30^(@))` जहाँ दूरियाँ सेमी में तथा समय सेकण्ड में है। कण का आयाम, आवृत्ति, कला कोण तथा आवर्तकाल ज्ञात कीजिए।


    03:21
    View Solution
  28. एक कण की सरल आवर्त गति का समीकरण है
    ` y = 0.1 sin 50 pit` जहाँ विस्थापन । मीटर में तथा समय 1 सेकण्ड में हैं। कण का आयाम, आवृति ज्ञात कीजिए।


    01:45
    View Solution
  29. सरल आवर्त गति करते हुए एक कण का विस्थापन समीकरण ` y= 0.02 sin 50pi (t+0.01)` मीटर है जबकि क्षण पर कण का विस्थापन । है। कण का आयाम, आवर्त काल, अधिकतम वेग तथा गति के प्रारम्भ के समय विस्थापन की गणना कीजिए।


    04:04
    View Solution
  30. एक कण सरल आवर्त गति कर रहा है। यदि माध्य स्थिति से `x _(1)` तथा ` x_(2)` दूरियों पर कण के वेग क्रमशः`u _(1)` तथा`u_(2)` हों, तो सिद्ध कीजिए कि इसका आवर्तकाल
    `T = 2 pi sqrt(((x _(2) ^(2) -x _(2) ^(2))/( u _(1) ^(2) - u _(2) ^(2))))` होगा


    05:31
    View Solution
  31. सरल आवर्त गति करते हुए एक पिण्ड का आवर्त काल 2 सेकण्ड है। समय `t=0` पर कण का विस्थापन शून्य हो, तो कितने समय पश्चात उसका विस्थापन उसके आयाम का आधा होगा? `(sin 30^(@) = 1//2)`


    03:35
    View Solution
  32. सरल आवर्त गति करता हुआ एक कण प्रति मिनट 1200 दोलन करता है तथा माध्य स्थिति से गुजरते समय उसका वेग 3.14 मी/से रहता है। कण का विस्थापन समीकरण भी प्राप्त कीजिए यदि क्षण t=0 पर विस्थापन शून्य हो।


    05:59
    View Solution
  33. सरल आवर्त गति करते हुए कण का साम्य स्थिति से 5 सेमी. की दूरी पर त्वरण 20 सेमी/”सेकण्ड”^(2) है। इसका आवर्त काल ज्ञात कीजिये।


    01:58
    View Solution
  34. सरल आवर्त गति करते हुए कण का आयाम 0.1 मी तथा आवृति 50 हर्ट्स है कण का अधिकतम त्वरण ज्ञात कीजिये।


    01:49
    View Solution
  35. `(9.8)/(pi^(2))` मीटर लम्बाई के सरल लोलक का आवर्त काल ज्ञात कीजिए।


    01:33
    View Solution
  36. चन्द्रमा पर एक सेकण्ड लोलक की लम्बाई ज्ञात कीजिये जहाँ गुरूत्वीय त्वरण का `1/6`मान पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण के पृथ्वी पर `g = 9.8 मी/से^(2)`


    03:18
    View Solution
  37. निम्न स्थितियों में सरल लोलक के आवर्त काल में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए। () लोलक की लम्बाई 5% बढ़ाने पर (ii) लोलक का द्रव्यमान 5% बढ़ाने पर (ii) लोलक का आयाम 5% घटाने पर (iv) लोलक को एक ऐसे स्थान पर ले जाने पर जहाँ का g मान 5% कम हो।


    07:28
    View Solution
  38. एक सरल लोलक का आवर्त काल 4 सेकण्ड तथा प्रभावी लम्बाई 4 मीटर है। इसकी लम्बाई कितनी कर दी जाये कि वह 30 सेकड़ में 15 दोलन करने लगे


    04:22
    View Solution
  39. एक आदर्श स्प्रिंग का बल नियतांक 200 न्यूटन/मीटर है। इस पर 200किग्रा. के एक द्रव्यमान के पिण्ड को दोलित कराया जाता है। दोलन का आवर्त काल ज्ञात कीजिए।


    01:26
    View Solution
  40. एक स्प्रिंग से 0.60 किग्रा का एक पिण्ड लटकाने से उसकी लम्बाई 0.25 मीटर बढ़ जाती है। यदि स्प्रिंग से 0.24 किग्रा का एक पिण्ड लटकाकर कुछ नीचे छोड़ दिया जाये, तो स्प्रिंग का आवर्त काल कितना होगा? `(g= 10 मी//से^(2))`


    03:13
    View Solution
  41. किसी भारहीन स्प्रिंग से 0.5 किग्रा का पिण्ड लटकाने पर स्प्रिंग की लम्बाई में 5.0 सेमी की वृद्धि होती है। इस पिण्ड को थोड़ा नीचे की ओर खींचकर छोड़ देने पर उसमें सरल आवर्त कम्पन होने लगते है। स्प्रिंग का बल नियतांक एवं कम्पन का दोलन काल ज्ञात कीजिए। `(g = 9.8 (मी)/(से)^(2))`


    02:41
    View Solution
  42. एक भारहीन स्प्रिंग से 1.0 किग्रा का पिण्ड लटकाने पर उसकी की लम्बाई में 2 सेमी की वृद्धि होती है। इस भार को 10 सेमी नीचे खींचकर छोड़ दिया जाता है, स्प्रिंग की दोलन गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए। `(g = 10 मी/से^(2))`


    10:53
    View Solution
  43. दो द्रव्यमान` m _(1)= 1` किग्रा तथा `m _(2)= 0.50` किग्रा एक नगण्य भार वाले स्प्रिंग से, जिसका बल नियतांक `K=12.5` न्यटन/मीटर है, लटके हैं। जब दोनों साम्यावस्था में हैं, m को धीरे से हटा दिया जाता है। `m_(p)` के दोलनों की कोणीय आवृति तथा आयाम ज्ञात कीजिए।


    06:11
    View Solution
  44. 0.05 किग्रा के एक पिण्ड को एक स्प्रिंग से लटकाकर, ऊपर नीचे दोलन कराया जाता है। कम्पन का आयाम 0.05 मीटर तथा आवर्त काल 1.57 सेकण्ड है। ज्ञात कीजिए (i) पिण्ड की अधिकतम चाल (ii) अधिकतम गतिज ऊर्जा


    02:32
    View Solution
  45. दो पिण्ड P (द्रव्यमान 2 किग्रा) तथा Q(द्रव्यमान 1 किग्रा) एक स्प्रिंग S द्वारा एक दूसरे से दृढ़ता पूर्वक जुड़े हैं। स्प्रिंग का बल नियतांक 200 न्यूटन/मीटर है। P को 2 सेमी नीचे की ओर दबाकर छोड़ दिया जाता है। P के दोलन की आवृति एवं उसकी दोलन ऊर्जा ज्ञात कीजिए।


    03:35
    View Solution
  46. किसी स्प्रिंग से लटकाये गये पिण्ड के दोलनों का आवर्तकाल `T= 1.5` सेकण्ड है। यदि स्प्रिंग को तीन बराबर भागों में बांट दिया जाये, तो निम्न दशाओं में दोलनों का आवर्त काल कितना होगा-(i) स्प्रिंग के तीनों भागों को समान्तर क्रम में रखकर, उनसे उसी पिण्ड को लटका दिया जाये। (ii) स्प्रिंग के एक ही भाग से पिण्ड को लटका दिया जाये।
    ` (##SP_RPS_HIN_PHY_XI_P2_C14_SLV_046_Q01.png" width="80%">


    03:21
    View Solution
  47. एक दुग्धमापी (यंत्र) जिसका द्रव्यमान 0.2 किग्रा है, 0.9 आपेक्षिक घनत्व वाले द्रव में सीधा तैर रहा है। यंत्र के अंशाकित भाग का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल` 0.5 x 10^(-4)मी^(2)` है यदि यंत्र को द्रव मे थोड़ा दबाकर छोड़ दिया जाये, तो उसकी गति किस प्रकार की होगी? उसके दोलन काल का सूत्र प्राप्त कीजिए।


    09:04
    View Solution
  48. 100 तथा 1.1025 मीटर लम्बाई के दो लोलक एक साथ कम्पन प्रारम्भ करते हैं। कितने दोलनों के पश्चात् वह पुनः एक साथ दोलन करने लगेंगे?


    05:34
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter दोलन of SCIENCE PHYSICS (HINDI) of Class 11