Class 12 | PHYSICS |
Chapter | JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) |
ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (9 JAN, SHIFT -I) |
Number Of Questions | 30 |
Academic Year | 2023-24 |
चिकनी सतह पर रखे m द्रव्यमान के एक गुटके को स्प्रिंग नियतांक की एक कमानी (जिसका द्रव्यमान नगण्य है) से जोड़ा गया है। कमानी का दूसरा सिरा चित्रानुसार अचल है। आरम्भ में गुटका अपनी साम्यावस्था में स्थायी है। यदि गुटके को एक नियत बल F से खींचा जाए, तो गुटके की अधिकतम चाल होगी-
काँच (अपवर्तनांक = 15) से बने एक टैंक की तली मोटी है। इसमें अपवर्तनांक का एक द्रव भरा है। एक छात्र पाता है कि किसी भी आपतन कोण । (चित्र देखिए) पर द्रव में आपतित प्रकाश की किरण के लिए द्रव-काँच अन्तर्पष्ठ से परावर्तित किरण, कभी भी पूर्णतया ध्रुवित नहीं होती है। ऐसा होने के लिए `mu` का न्यूनतम मान होगा-
एक अनन्त लम्बाई का धारावाहक तार तथा एक छोटा-सा धारावाहक पाश कागज के समतल में चित्रानुसार रखे हैं। पाश की त्रिज्या क तथा तार से इसके केन्द्र की दूरी d है `(d gt gt a)` | यदि पाश द्वारा तार पर बल F है, तो-
द्रव्यमान M की एक भारी गेंद को एक कार की छत से एक द्रव्यमान m की हल्की डोरी `(m lt lt M)` से लटकाया गया है। जब कार स्थिरावस्था में है, तो डोरी में अनुप्रस्थ तरंगों की गति `60 ms^(-1)` है। जब कार का त्वरण a है, तरंग गति `60.5 ms^(-1)` हो जाती है। a का गुरुत्वीय त्वरण के रूप में, सन्निकट मान होगा|
एक प्रतिरोध को चित्र में दर्शाया गया है। इसका मान तथा सहनशीलता क्रमशः होंगे
दो कला-सम्बद्ध तरंग स्रोतों से उत्पन्न विभिन्न तीव्रताओं की तरंगों का व्यतिकरण होता है।. व्यतिकरण के बाद अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात 16 है, तो तरंगों की तीव्रताओं का अनुपात होगा-
रेडियोधर्मी पदार्थ A के एक नमूने की ऐक्टिवता `10 mCi (1 Ci = 3.7 xx 10^(10) "decays/s")` है। इस नमूने में नाभिकों की संख्या दूसरे रेडियोधर्मी पदार्थ B के नमूने के नाभिकों की संख्या की दोगुनी है, दूसरे नमूने की ऐक्टिवता 20 mCi है। A तथा B की क्रमशः अर्द्ध-आयु के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
एक पात्र में 2 मोल हीलियम (परमाणु द्रव्यमान = 4u) तथा 1 मोल ऑर्गन (परमाणु द्रव्यमान = 40u) गैसों का मिश्रण 300 K पर रखा गया है। परमाणुओं के वर्ग-माध्य-मूल वेगों के अनपात. `[(v_(r"rms"("हीलियम"))/v_("rms" ("ऑर्गन")))]` का निकट मान होगा|
10 kg द्रव्यमान का एक गुटका एक खुरदरे आनत समतल पर चित्रानुसार रखा है। गुटके पर 3N का बल लगाते हैं। गुटके तथा आनत समतल के बीच स्थैतिक घर्षणांक 0.6 है। बल P का न्यूनतम मान क्या होगा, जिससे कि गुटका नीचे की ओर गति नहीं करेगा? (`g = 10 m//s^(2)` लीजिए)
2L लम्बाई की एक छड़ AB के दो सिरों के बीच तापान्तर 120°C रखा गया है। एक और इसी अनुप्रस्थ-काट की `(3L)/2` लम्बाई की मुड़ी हुयी छड़ PQ को चित्रानुसार AB से जोड़ा गया है। स्थिरावस्था में P तथा Q के बीच तापमान के अन्तर का सन्निकट मान होगा|
दो वृत्ताकार चापों तथा त्रिज्यक रेखाओं से बना एक धारा पाश चित्र में दिखाया है। पाश में 10 A की धारा प्रवाहित हो रही है। बिन्दु O पर चुम्बकीय क्षेत्र का सन्निकट मान होगा |
एक गैस को अवस्था A से B में दो भिन्न प्रक्रमों ACB तथा ADB द्वारा ले जा सकते हैं। प्रक्रम ACB में 60J ऊष्मा निकाय में जाती है तथा निकाय द्वारा 30 J कार्य किया जाता है। यदि प्रक्रम ADB में निकाय द्वारा 10J कार्य किया जाता है, तो इसमें निकाय में ऊष्मा प्रवाह का मान होगा|
ताँबे के 5 mm अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल के एक तार से जब 1.5A की धारा बहती है, तो इलेक्ट्रॉनों का अपवाह वेग (drift velocity) है। यदि ताँबे में इलेक्ट्रॉनों की संख्या का घनत्व `9 xx 10^(26//m^(3)` है, तो का (mm/s में) सन्निकट पान होगा (दिया है, इलेक्ट्रॉन का आवेश `=1.6 xx 10^(-19) C`)
एक धातु के पृष्ठ को पहले `lambda_(1)=350 nm` तरंगदैर्ध्य के प्रकाश और फिर `lambda_(2) = 540 nm` तरंगदैर्ध्य के प्रकाश से प्रकाशित करते हैं। इससे उत्सर्जित फोटोइलेक्ट्रॉनों की अधिकतम चालों में 2 का अनुपात पाया जाता है। धातु के कार्य-फलन का (ev में) मान होगा (फोटॉन की ऊर्जा = `(1240)/(lambda nm) eV`)
`+ Q`, तथा +Q के तीन आवेशों को X-अक्ष पर मूलबिन्दु से क्रमश: दूरी `0, d/2` तथा d पर रखा गया है। यदि `x = 0` पर रखे +Q आवेश पर कुल बल शून्य है, तो का मान होगा।
रेखीय प्रसार गुणांक `l`°C वाली धातु से बनी लम्बाई L तथा एकसमान अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल A की एक छड़ को कक्ष तापमान पर रखा गया है। जब एक बाह्य संदाबी बल F को इसके प्रत्येक सिरों पर लगाते हैं, तो `DeltaT` केल्विन की तापमान वृद्धि होने पर छड़ की लम्बाई में कोई परिवर्तन नहीं पाया जाता है। इस धातु का यंग प्रत्यास्थता गुणांक Y होगा ।
चित्रानुसार एक A चिकने क्षैतिज समतल पर तीन गुटके A, B एवं C रखे हैं। A एवं B का द्रव्यमान बराबर तथा m है, जबकि C का द्रव्यमान M है। गुटके A को एक आरम्भिक गति , B की ओर दी जाती, जिससे यह B से एक पूर्णतया अप्रत्यास्थ टक्कर करता है। यह संयुक्त द्रव्यमान गुटके C से भी एक पूर्णतया अप्रत्यास्थ टक्कर करता है। इन टक्करों में आरम्भिक गतिज ऊर्जा का `5/6` th भाग क्षयित हो जाता है। M/m का मान होगा ।
एक छड़ चुम्बक को 0.2 m लम्बी तथा 100 फेरों वाली एक परिनालिका के अन्दर रखकर विचुम्बकित करते हैं। परिनालिका में 5.2A धारा प्रवाहित हो रही है। छड़ चुम्बक की निग्राहिता है|
एक ताँबे के तार को खींचकर 0.5% से लम्बा कर दिया जाता है। यदि इसका आयतन नहीं बदलता है, तो इसके विद्युत प्रतिरोध में प्रतिशत परिवर्तन का मान होगा-
इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता उनके अपवाह वेग तथा लगाए हुए विद्युत क्षेत्र के अनुपात से परिभाषित होती है। यदि एक n-टाइप के अर्द्धचालक में इलेक्ट्रॉनों का संख्या घनत्व 10 m तथा उनकी गतिशीलता `1.6 m^(2)//(V-s)` है, तो इसकी प्रतिरोधकता का सन्निकट मान होगा (n-टाइप अर्द्धचालक में कोटरों का योगदान उपेक्षणीय है)
त्रिज्या R के एक एकसमान आवेशित वलय के विद्युत क्षेत्र का मान उसके अक्षर पर केन्द्र से दूरी पर अधिकतम है। का मान होगा|
एक उत्तल लेन्स को एक प्रकाश स्रोत से 10 cm दूरी पर रखने से उसका स्पष्ट प्रतिबिम्ब लेन्स से 10 cm दूरी पर रखी स्क्रीन पर बनता है। जब एक काँच (अपवर्तनांक 1.5) के 1.5 cm मोटे गुटके को प्रकाश स्रोत के बिल्कुल सटाकर रखते हैं, तो पुन: स्पष्ट प्रतिबिम्ब को पाने के लिए स्क्रीन को d दूरी से खिसकाना पड़ता है, तब d का मान होगा -
द्रव्यमान m तथा `m/2` के दो पिण्डों को एक लम्बाई 1 की द्रव्यमानरहित छड़ के सिरों पर जोड़ा गया m/2 है। इस छड़ को एक मरोड़ांक (Torsion) k के तार से, छड़-द्रव्यमान संयोजन के द्रव्यमान केन्द्र से चित्रानुसार लटकाया गया है। मरोड़ांक के कारण छड़ के कोणीय विस्थापन `theta` से उस पर बल-आघूर्ण : `tau = ktheta` लगता है। यदि छड़ को `theta_(0)` कोण से घुमा कर छोड़ देता है, तो इसमें तनाव का मान, जब छड़ अपनी माध्य अवस्था से गुजरती है, होगा|
भुजा a वाली दो वर्गाकार प्लेटों को दूरी d पर रखकर एक समान्तर प्लेट संधारित्र बनाया जाता - है, दिया है (d << a)। इसमें से परावैद्युतांक K के परावैद्युत को चित्रानुसार लगाते हैं, जिससे निचले त्रिभुजाकार भाग में परावैद्युत पदार्थ रहता है। इस संधारित्र की धारिता होगी|
एक कण वेग `v= K(yhati +x hatj)` की दर से चल रहा है, जहाँ K एक नियतांक है। इस कण के पथ का व्यापक समीकरण होगा।
एकसमान द्रव्यमान घनत्व की छड़ों से बनाई हुई L-आकृति के एक वस्तु को चित्रानुसार एक डोरी BO-90° से लटकाया गया है। यदि AB = BC तथा AB द्वारा ऊर्ध्वाधर निम्न दिशा से बनाया कोण `theta` है, तो--
एक पतले चालक तार से बने हुए वृत्ताकार पाश का क्षेत्रफल `3.5 xx 10^(-3) m^(2)` तथा प्रतिरोध 100 है। इसे एक लम्बवत् चुम्बकीय क्षेत्र, जोकि समय पर निर्भर किन्तु एकसमान है, `B(t)=(0.4 T) sin(50 pit)` में रखा गया है। समय =t=0 s से t = 10 ms तक पाश में बहने वाले नेट आवेश का मान होगा|
यदि सूर्य के परित: वृत्तीय कक्ष में घूमते हुए द्रव्यमान m के एक ग्रह का सूर्य के केन्द्र के सापेक्ष कोणीय संवेग L है, तो इसकी क्षेत्रीय गति होगी।
आवृत्ति 50 MHz की समतल विद्युत चुम्बकीय तरंग धनात्मक x-दिशा की दिशा में मुक्त आकाश में जा रही है। आकाश में एक निश्चित समय तथा बिन्दु पर `E=6.3 hatj V//m` है, तो इसके संगत चुम्बकीय क्षेत्र B होगा-
दिए गए परिपथ में जब स्विच को बन्द करते हैं, तो धारा i का मान होगा |
JANUARY ATTEMPT (9 JAN, SHIFT -I) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 (APRIL & JANUARY ATTEMPT) of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12