Class 12 | PHYSICS |
Chapter | JEE MAIN 2019 |
ARIHANT HINDI | JANUARY ATTEMPT (10 JAN, SHIFT-II ) |
Number Of Questions | 30 |
Academic Year | 2023-24 |
दो बल P तथा Q, जिनके परिमाण क्रमश: 2F तथा 3F हैं, परस्पर 9 कोण बनाते हैं। यदि बल Q को दोगुना कर दें, तो इनका परिणामी बल भी दोगुना हो जाता है। तब कोण `theta` होगा
दिए गए परिपथ में जेनर डायोड में धारा का मान होगा
दो सदिशों A तथा B के परिमाण बराबर हैं। (A + B) का परिमाण (A - B) के परिमाण का n गुना है। A तथा B के बीच कोण है
माना कि आँख एक एकल अपवर्तक पृष्ठ है, इस पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या कॉनिया की वक्रता त्रिज्या (7.8mm) के बराबर है। यह पृष्ठ अपवर्तनांक 1 तथा 1.34 के माध्यमों को पृथक् करता है। इस अपवर्तक पृष्ठ से वह दूरी जिस पर प्रकाश की समान्तर किरणें पृष्ठ से फोकस में आएगी, होगी
एक बन्द ऑर्गन पाइप की मूलभूत आवृत्ति 1. 5 kHz है। इस ऑर्गन पाइप से एक व्यक्ति को स्पष्ट सुनाई देने वाले अधिस्वरों की संख्या होगी (व्यक्ति अधिकतम 20000 Hz आवृत्ति की ध्वनि सुन सकता है)
एक अज्ञात प्रतिरोध से जब 2 mA की धारा बहती है, तो 4.4W शक्ति का क्षय होता है। यदि इस प्रतिरोध को 11V की एक आदर्श बैटरी से जोड़ा जाए, तो शक्ति क्षय का मान होगा
एक मीटर स्केल द्वारा नापने पर किसी बेलन का व्यास और ऊँचाई क्रमश: `12.6 +- 0.1` cm और `34.2 +- 0.1` cm आते हैं।
उपयुक्त सार्थक अंकों में इसके आयतन का मान क्या होगा?
एक कण 5cm आयाम से सरल आवर्त गति कर रहा है। जब कण अपनी माध्य स्थिति से 4 cm दूरी पर है, तब इसके वेग से परिमाण SI मानकों में इसके त्वरण में परिमाण के बराबर है, तो कण का सेकण्ड में आवर्तकाल होगा
किसी स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक `18 xx 10^(-16)` T है। इस स्थान पर 0.12 m लम्बाई तथा 1.8 Am ध्रुव की तीव्रता वाली एक चुम्बकीय सुई को उसके मध्य-बिन्दु से एक धागे द्वारा लटकाया जाता है। साम्यावस्था में यह सुई क्षैतिज से `45^(@)` का कोण बनाती है। सुई को क्षैतिज रखने हेतु इसके कोई एक सिरे पर ऊर्ध्वाधर बल होगा।
एक कण है t= 0 पर मूलबिन्दु से चलना आरम्भ करता है और धनात्मक x-अक्ष की दिशा में गति करता है। चित्र में वेग का समय के सापेक्ष ग्राफ दिखाया गया है। t=5s पर कण की स्थिति क्या होगी?
12 pF धारिता के एक समान्तर प्लेट संधारित्र को 10 v विभवान्तर की सेल से आवेशित किया जाता है। सेल को हटाने के पश्चात् उसमें परावैद्युतांक 6.5 की एक पोर्सिली पट्टी को प्लेटों के ठीक बीच में डाल दिया जाता है। संधारित्र द्वारा पर किया गया कार्य होगा
एक कण किसी एक बल `F = 3hati - 12hatj` के अन्तर्गत `d = 4hati` से विस्थापित से पूर्व गतिज ऊर्जा 3J थी, तो विस्थापन के बाद उसकी गतिज ऊर्जा का मान होगा
चित्र में दिखाए गए यंग के द्वि-झिरी प्रयोग के अनुसार तरंगदैर्ध्य `lambda` के रूप में झिर्रियों के बीच की वह दूरी d क्या होगी, जिससे प्रथम निम्निष्ठ झिरी `S_(1)` के ठीक सामने बनता है?
नगण्य द्रव्यमान की प्लास्टिक की एक बेलनाकार बोतल में 310 mL पानी भरा है तथा यह बोतल शान्त पानी के तालाब में तैरती है। यदि इसे थोड़ा नीचे को दबाकर छोड़ते हैं, तो यह कोणीय आवृत्ति `omega` से सरल आवर्त गति करती है। यदि बोतल की त्रिज्या 2.5 cm है, तो `omega` का मान होगा
(दिया है, पानी का घनत्व = `10^(3) kg//m^(3)`)
192 g द्रव्यमान की एक अज्ञात धातु को `100^(@)`C तक गर्म करो उसे पीतल के एक कैलोरीमीटर में, जिसका द्रव्यमान 128 g है तथा इसमें 240g पानी `8.4^(@)C` पर भरा है, डालते हैं। यदि पानी का तापमान `21.5^(@)`C पर स्थायी हो जाता है, तो अज्ञात धातु की विशिष्ट ऊष्मा होगी (पीतल की विशिष्ट ऊष्मा 394 J `kg^(-1)K^(-1)`)
2 किग्रा एकपरमाणुक गैस `4 xx 10^(4) N//m^(2)` के दाब पर है, गैस का घनत्व 8 `kg//m^(3)` है। इस गैस में ऊष्मीय गति के कारण ऊर्जा की परिमाण कोटि होगी
दो तारे, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान `3 xx 10^(31)` kg है तथा उनके बीच की दूरी `2 xx 10^(11)` m है, अपने उभयनिष्ठ द्रव्यमान केन्द्र O के परितः किसी समतल में घूम रहे हैं। एक उल्का पिण्ड O से उनके घूर्णन समतल के लम्बवत् दिशा से गुजरता है। इन दो तारों के गुरुत्वाकर्षण से पलायन करने के लिए उल्का पिण्ड की बिन्दु O पर न्यूनतम गति का मान होगा
(सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक, `G =6.67 xx 10^(-11)N-m^(2) kg^(-2)`)
एकपरमाणुक आदर्श गैस के आधे मोल को 1 atm के नियत दाब पर `20^(@)`C से `90^(@)C` तक गर्म करते हैं। इसे गैस द्वारा किए गए कार्य का सन्निकट मान होगा
(दिया है, `R = 831 J//mol-K`)
एक नाभिकीय विघटन है `Ne^(20) to 2He^(4) + C^(12)` यदि `Ne^(20), He^(4)` तथा `C^(12)` की प्रति न्यूक्लिऑन बन्धन ऊर्जा क्रमश: 8.03 MeV, 7.07 MeV तथा 7.86 MeV हैं, तो निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
चार बराबर बिन्दु आवेशों Q को -समतल में बिन्दु (0, 2), (4, 2), (4, - 2) तथा (0, - 2) रखा है। एक पाँचवे आवेश Q को मूलबिन्दु पर रखने में किया गया कार्य होगा
`1 xx 10^(-4) m^(2)` क्षेत्रफल की धातु की एक प्लेट को 16 `mW//m^(2)` तीव्रता के प्रकाश से प्रकाशित किया जाता है, धातु का कार्य-फलन 5eV है। आपतित फोटॉनों की ऊर्जा 10 eV है तथा केवल 10% फोटॉनों से इलेक्ट्रॉन उत्सर्जित होते हैं। प्रति सेकण्ड उत्सर्जित हुए कुल फोटोइलेक्ट्रॉन तथा उनकी अधिकतम ऊर्जा क्रमशः होगी (दिया है, `1eV = 1.6 xx 10^(-19)`eV)
जब एक कुण्डली में धारा को 1 s में एकसमान दर से 10 A से 25 A बढ़ाते हैं, तो कुण्डली में स्वप्रेरित विद्युत वाहक बल 25 V है। कुण्डली की ऊर्जा में परिवर्तन का मान होगा
द्रव्यमान M तथा त्रिज्या R की दो एकसमान गोलाकार गेंदों को 2R लम्बाई तथा द्रव्यमान M की एक छड़ के सिरों पर चित्रानुसार जोड़ा गया है। इस संयोजन का छड़ के केन्द्र से जाने वाली तथा छड़ के लम्बवत अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण का मान होगा
A तथा B पर रखे आवेश क्रमश: - q और + q एक विद्युत द्विध्रुव बनाते हैं। दूरी AB = 2a है तथा AB का मध्य-बिन्दु O है। OP रेखा AB के लम्बवत् है तथा OP = y है, जहाँ `y gt gt 2a `पर रखे आवेश को P से OP की दिशा में P' पर ले जाते हैं, जहाँ `OP' = ((y)/(3))`, तो इस पर लगे बल का सन्निकट मान होगा | F बल P पर है |
(दिया है, : `(y)/(3) gt gt 2a`)
|
एक मुक्त आकाश में समतल ध्रुवित विद्युत चुम्बकीय तरंग का है t = 0 पर विद्युत क्षेत्र निम्न है `E(x, y) = 10hatj cos[(6x + 8z)]` इसका चुम्बकीय क्षेत्र B(x, z, t) होगा (c, प्रकाश की चाल है)
एक AM रेडियो स्टेशन की मॉडुलन आवृत्ति 250 Hz है, जोकि उसकी वाहक तरंग आवृत्ति की 10% है। यदि एक और रेडियो स्टेशन लाइसेंस के लिए आता है, तो आप कौन-सी प्रसार आवृत्ति आवंटित करेंगे?
दिए गए चित्र में व्हीटस्टोन सेतु सन्तुलित होता है जब कार्बन प्रतिरोध `R_(1)` का कलर कोड नारंगी, लाल तथा भूरा है। प्रतिरोध `R_(1)` व `R_(2)` क्रमश: 80 `Omega` तथा 40 `Omega` हैं। यह मानते हुए कि कलर कोड कार्बन प्रतिरोध का यथार्थ मान देता है, `R_(3)` को कार्बन प्रतिरोध का यथार्थ मान देता है, `R_(3)` को कार्बन प्रतिरोध मानते हुए उसका कलर कोड होगा
स्थायी चुम्बकीय पदार्थ से बने हुए एक छल्ले तथा एक ठोस बेलन का द्रव्यमान तथा त्रिज्या बराबर हैं। इनके चुम्बकीय आघूर्ण उनकी अपनी अक्ष के समान्तर हैं, लेकिन छल्ले का चुम्बकीय आघूर्ण बेलन से दोगुना है। इन दोनों को एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में इस तरह छोड़ा जाता है कि इनका चुम्बकीय आघूर्ण, चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा से एक छोटा-सा कोण बनाता है। यदि छल्ले एवं बेलन के दोलन का आवर्तकाल क्रमश: `T_(h)` तथा `T_(c)` है, तो
एक द्रव्यमानरहित तथा 3l की छड़ पर दो द्रव्यमान चित्रानुसार उसके सिरों पर लगाए हैं तथा उसे एक क्षैतिज अक्ष पर बिन्दु P से कीलकित किया जाता है। जब इस छड़ को क्षैतिज अवस्था से छोड़ा जाता है, तो उसका तात्क्षणिक कोणीय त्वरण होगा
चित्र में दिखाए गए प्रतिरोध R का वास्तविक मान 30`Omega` है। इसे एक मानक सूत्र `R =(V)/(I)` का उपयोग करके मापा जाता है। जहाँ, V तथा I क्रमश: वोल्टमीटर तथा अमीटर की रीडिंग हैं। यदि R का मापा गया मान 5% कम आता है, तो वोल्टमीटर के आन्तरिक प्रतिरोध का मान होगा
JANUARY ATTEMPT (10 JAN, SHIFT-II ) questions and complete solutions for chapter JEE MAIN 2019 of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12