Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to परीक्षा की तैयारी हेतु प्रश्नावली (लक्ष्य JEE MAIN ) of chapter कार्य , ऊर्जा एवं शक्ति of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterकार्य , ऊर्जा एवं शक्ति
ARIHANT HINDIपरीक्षा की तैयारी हेतु प्रश्नावली (लक्ष्य JEE MAIN )
Number Of Questions55
Academic Year2023-24
  1. बल-नियतांक 800 न्यूटन/मी वाली एक स्प्रिंग में प्रसार 5 सेमी है । इसे 5 सेमी से 15 सेमी तक प्रसारित करने में किया गया कार्य है


    04:27
    View Solution
  2. एक साइकिल सवार पर्वतीय ढाल पर समान वेग से चढ़ता है। यदि पैडल को जोड़ने वाली छड़ की लम्बाई r =25 सेमी, छड़ के एक चक्कर का समय 25 एवं पैरों से आरोपित किया जाने वाला माध्य बल 15 किग्रा-फैरड हैं, तो साइकिल सवार द्वारा उत्पन्न शक्ति होगी


    04:34
    View Solution
  3. एक ट्रेन का ऊपर से खुला `5xx10^3` किग्रा का मालवाहक डिब्बा 1.2 मी/से के वेग से घर्षणहीन पटरियों पर गतिशील है। यदि वर्षा की दिशा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर हो, तो `10^3` किग्रा पानी भर जाने पर गतिज ऊर्जा में परिवर्तन होगा


    05:56
    View Solution
  4. 50 किग्रा/घण्टे के वेग से चलने वाली कार को ब्रेक लगाकर कम-से-कम 6 मी की दूरी में रोका जा सकता है। यदि वही कार 100 किग्रा/घण्टे के वेग से गतिमान हो, तो रुकने की न्यूनतम दूरी होगी


    05:07
    View Solution
  5. 0.5 किग्रा द्रव्यमान का एक ब्लॉक 10 मी/ से के प्रारम्भिक वेग से `30^@` के कोण पर झुके समतल पर नीचे की ओर गतिमान है । ब्लॉक व तल की सतत के मध्य घर्षण गुणांक 0.2 है। 10 मी की दूरी तय करने के बाद ब्लॉक का वेग है।


    08:11
    View Solution
  6. निम्न दो कथनों पर विचार करें
    I. कणों के निकाय का रेखीय संवेग शून्य है
    II. कणों के निकाय की गतिज ऊर्जा शून्य है तब


    04:04
    View Solution
  7. दो एकसमान गोले `v_1` व `v_2` की चाल से एक-दूसरे की ओर गति करते हैं तथा एक अपारदर्शी पर्दे के पीछे से गुजरते हैं, जहाँ वे सम्मुख प्रत्यास्थ संघट्ट भी कर सकते (घटना 1) हैं व बिना स्पर्श किये भी गुजर सकते हैं। (घटना 2)


    03:37
    View Solution
  8. एक 1.5 किग्रा का ब्लॉक घर्षणहीन क्षैतिज तल पर स्थित अवस्था में है। ब्लॉक पर क्षैतिज दिशा में ही एक बल `F= (4 - x^(2))i` न्यूटन आरोपित किया जाता है, जहाँ x मीटर में है। यदि ब्लॉक की प्रारम्भिक स्थिति `x=0`, है तो `x=2` मी तक ब्लॉक की अधिकतम गतिज ऊर्जा होगी


    06:17
    View Solution
  9. एक कण ऐसे क्षेत्र में गति कर रहा है जहाँ विभव का मान इस प्रकार है,
    `U=k (x^2+y^2+z^2)` , तो कण पर कार्यरत् बल है


    02:09
    View Solution
  10. एक कण S ऊँचाई से छोड़ा जाता है। इसकी किसी ऊँचाई पर गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा की तीन गुनी होती है, तो वह ऊँचाई और कण का वेग उस ऊँचाई पर क्रमशः होंगे


    05:14
    View Solution
  11. अचर वेग u से गतिमान m द्रव्यमान का एक गोला उसी द्रव्यमान के स्थिर गोले से टकराता है। यदि प्रत्यावस्थान गुणांक e हो, तो टक्कर के पश्चात् दोनों गोलों के वेगों का अनुपात होगा


    03:28
    View Solution
  12. 100 ग्राम द्रव्यमान का कोई कण 5 मी/से की चाल से किसी दीवार से चित्र में दर्शाये गए कोण पर टकराता है तथा उसी चाल से वापस लौट आता है। यदि सम्पर्क समय `2xx10^(-3)` सेकण्ड हो, तो कण द्वारा दीवार पर लगाए गए बल का मान है


    08:02
    View Solution
  13. क्षैतिज दिशा से `theta` कोण पर बन्दूक से एक गोली u मी/ से के वेग से दागी जाती है। जब गोली अपनी अधिकतम ऊँचाई पर होती है, तब विस्फोट होने से दो बराबर भागों में बँट जाती है। उनमें से एक भाग वापस विपरीत दिशा में बन्दूक के पास पहुँचता है। दूसरे भाग का विस्फोट के तुरन्त पश्चात् वेग होगा (मी/से में)


    05:14
    View Solution
  14. m द्रव्यमान व `rho` घनत्व की एक गेंद को `3rho` घनत्व के द्रव में h गहराई तक डुबोकर मुक्त कर दिया जाता है। द्रव की सतह से कितनी ऊँचाई तक गेंद उछलेगी? (द्रव व वायु के प्रतिरोध नगण्य है)


    05:28
    View Solution
  15. 2 किग्रा द्रव्यमान के एक कण को प्रवाहित की जाने वाली शक्ति समय के साथ इस प्रकार सम्बन्धित है `P = (3t^2)/2` वाट, जहाँ t सेकण्ड में है। यदि कण का t = 0 पर वेग v = 0 है, तो t = 2 सेकण्ड पर कण का वेग होगा


    03:54
    View Solution
  16. एक सरल लोलक की लम्बाई l व दोलक का द्रव्यमान m है। दोलक लकड़ी का बना है । `m_1` द्रव्यमान की एक गोली `v_1` चाल से इस प्रकार दागी जाती है कि वह दोलक में घुसती है एवं `v_1/3` चाल से निकल जाती है। इस अवस्था में दोलक सीमान्त स्थिति में ऊर्ध्वाधर वृतीय गति पूर्ण करता है। `v_1` का मान है


    04:46
    View Solution
  17. x-y तल में गतिशील कण पर बल F= k(yi+ xi) (यहां k एक धनात्मक नियतांक है) कार्य करता है। मूल बिन्दु से प्रारम्भ करके x - अक्ष के अनुदिश (a, 0) बिन्दु तक तत्पश्चात y-अक्ष के समान्तर बिन्दु (a, a) तक कण को विस्थापित करने में बल F द्वारा किया गया कुल कार्य होगा


    03:00
    View Solution
  18. 500 ग्राम द्रव्यमान की एक वस्तु को 10 मी लम्बे व 5 मी ऊँचे नत समतल पर ले जाकर फिसलने के लिये छोड़ दिया जाता है। घर्षण गुणांक 0.1 हो, तो ऊपर ले जाने व फिसल कर नीचे आने में घर्षण का कुल कार्य होगा


    05:44
    View Solution
  19. एकसमान द्रव्यमान P व Q चित्रानुसार विरामावस्था में हैं घिरनी तथा डोरी भारहीन व घर्षणरहित है। द्रव्यमान P को नीचे की ओर v चाल से धक्का दिया जाता है और वह फर्श से टकरा कर उछलता है। टक्कर के तुरन्त पश्चात् क्या घटित होता है?


    04:19
    View Solution
  20. लम्बाई l व द्रव्यमान M की एक रस्सी घर्षणहीन टेबल पर इस प्रकार रखी है कि उसका `(1/n)`वाँ हिस्सा टेबल के किनारे से नीचे लटक रहा है। रस्सी को खींचने में किया गया कार्य अनुक्रमानुपाती होता है


    05:30
    View Solution
  21. एक गेंद ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर p संवेग से फर्श पर गिरती है तथा तत्पश्चात् बारम्बार उछलती है। यदि प्रत्यावस्थान गुणांक e हो, तो गेंद द्वारा फर्श को प्रदान किया गया कुल संवेग है


    05:57
    View Solution
  22. d घनत्व के किसी तरल को पम्पों P की सहायता से चित्रानुसार स्थिति (i) से स्थिति (ii) में विस्थापित किया जाता है। यदि बर्तन का अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल a हो, तो पम्प द्वारा किया गया कार्य है (घर्षण का प्रभाव नगण्य है)


    03:18
    View Solution
  23. m द्रव्यमान का एक कण u वेग से किसी अन्य m द्रव्यमान के स्थित कण से एकविमीय प्रत्यास्थ संघट्ट करता है। वे दोनों अत्यल्प समयान्तराल T के लिये सम्पर्क में रहते हैं। उनका अन्योन्य बल `T/2` समय तक 0 से `F_0` तक रैखिक रूप से बढ़ता है एवं अगले `T/2`- समय तक रैखिक रूप से कम होकर शून्य हो जाता है। `F_0` का परिमाण होगा


    02:40
    View Solution
  24. वक्तव्य I दो पिण्डों का संवेग समान है पर उनका द्रव्यमान भिन्न है। उनकी गतिज ऊर्जा उनके द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
    वक्तव्य II वस्तु की गतिज ऊर्जा निम्न सम्बन्ध से प्रदर्शित होती है
    `KE=1/2 mv^2`


    03:25
    View Solution
  25. वक्तव्य I एक वस्तु में संवेग के बिना ऊर्जा हो सकती है, किन्तु ऊर्जा के बिना वस्तु का संवेग नहीं हो सकता है।
    वक्तव्य II संवेग तथा ऊर्जा की विमाएँ समान होती हैं।


    02:24
    View Solution
  26. वक्तव्य I किसी मशीनगन की शक्ति प्रति सेकण्ड दागी जाने वाली गोलियों की संख्या तथा गोलियों की गतिज ऊर्जा दोनों के द्वारा ज्ञात की जाती है।
    वक्तव्य II किसी मशीन की शक्ति मशीन द्वारा प्रति इकाई समय में किए गए कार्य द्वारा दी जाती है।


    03:20
    View Solution
  27. वक्तव्य I प्रत्यास्थ संघट्ट में गतिज ऊर्जा संरक्षित रहती है।
    वक्तव्य II अप्रत्यास्थ संघट्ट में गतिज ऊर्जा संरक्षित रहती है।


    03:29
    View Solution
  28. वक्तव्य I नियत बल F = (2i+ 3j+ 4k) न्यूटन के अधीन एक वस्तु को बिन्दु A (2 मी, 3मी, 4मी) से बिन्दु B (1मी, 2 मी, 3 मी) तक विस्थापित किया जाता है। इस प्रक्रम में किया गया कार्य - 9 जूल है।
    वक्तव्य ॥ किसी वस्तु पर किसी बल द्वारा किया गया कार्य निम्न सम्बन्ध से दिया जाता है।
    `W=int_(r_1)^(r_2)F.dr`
    W=F.s


    03:55
    View Solution
  29. वक्तव्य I दो पिण्डों के मध्य मन्द सघंट्ट की अपेक्षा तीव्र संघट्ट अधिक विध्वंसक होता है चाहे उनके प्रारम्भिक व अन्तिम वेग समान हों।
    वक्तव्य II तीव्र संघट्ट में संवेग ज्यादा होगा।


    03:40
    View Solution
  30. वक्तव्य I एक व्यक्ति अपने सिर पर भार रखकर क्षैतिज गति कर रहा है। गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध का कार्य शून्य होगा।
    वक्तव्य II जब एक वस्तु एकसमान वेग से गति करती है, तो कोई कार्य नहीं होता।


    05:54
    View Solution
  31. वक्तव्य I यान्त्रिक ऊर्जा संरक्षण नियम के अनुसार, स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तन गतिज ऊर्जा के परिवर्तन के समान व विपरीत होता है।
    वक्तव्य II यान्त्रिक ऊर्जा संरक्षित नहीं होती।


    03:26
    View Solution
  32. निम्न चित्र एक कण की x-निर्देशांक के सापेक्ष स्थितिज ऊर्जा के परिवर्तन को प्रदर्शित करता है । यहाँ यह माना गया है कि स्थितिज ऊर्जा केवल x पर निर्भर करती है। `x lt -10` व x `gt` 15 के लिये U का मान शून्य है।

    यदि कण की कुल यान्त्रिक ऊर्जा 25 जूल है, तो ये निम्न क्षेत्र में पाया जा सकता है


    03:58
    View Solution
  33. निम्न चित्र एक कण की x-निर्देशांक के सापेक्ष स्थितिज ऊर्जा के परिवर्तन को प्रदर्शित करता है । यहाँ यह माना गया है कि स्थितिज ऊर्जा केवल x पर निर्भर करती है। `x lt -10` व x `gt` 15 के लिये U का मान शून्य है।

    यदि कण की कुल यान्त्रिक ऊर्जा - 40 जूल है, तो ये निम्न क्षेत्र में पाया जा सकता है


    03:33
    View Solution
  34. निम्न चित्र एक कण की x-निर्देशांक के सापेक्ष स्थितिज ऊर्जा के परिवर्तन को प्रदर्शित करता है । यहाँ यह माना गया है कि स्थितिज ऊर्जा केवल x पर निर्भर करती है। `x lt -10` व x `gt` 15 के लिये U का मान शून्य है।

    यदि कण विलगित है तथा इसकी कुल यान्त्रिक ऊर्जा 60 जूल है, तो


    04:58
    View Solution
  35. एक ब्लॉक चित्रानुसार एक स्प्रिंग से सम्बद्ध है। स्प्रिंग नियतांक k व अल्प घर्षण बल f है। यदि ब्लॉक को साम्यावस्था से `x_0` दूरी खींच कर छोड़ दिया जाये तो ये कुछ समय तक दोलन के उपरान्त स्थिर हो जाता है। दोलन में अवमन्दन का कारण घर्षण है।

    सत्य कथन को चिह्नित कीजिए


    10:56
    View Solution
  36. एक ब्लॉक चित्रानुसार एक स्प्रिंग से सम्बद्ध है। स्प्रिंग नियतांक k व अल्प घर्षण बल f है। यदि ब्लॉक को साम्यावस्था से `x_0` दूरी खींच कर छोड़ दिया जाये तो ये कुछ समय तक दोलन के उपरान्त स्थिर हो जाता है। दोलन में अवमन्दन का कारण घर्षण है।

    विराम अवस्था में आने से पहले ब्लॉक कितने दोलन पूर्ण कर लेगा ?


    13:05
    View Solution
  37. एक ब्लॉक चित्रानुसार एक स्प्रिंग से सम्बद्ध है। स्प्रिंग नियतांक k व अल्प घर्षण बल f है। यदि ब्लॉक को साम्यावस्था से `x_0` दूरी खींच कर छोड़ दिया जाये तो ये कुछ समय तक दोलन के उपरान्त स्थिर हो जाता है। दोलन में अवमन्दन का कारण घर्षण है।

    सत्य कथन को चिह्नित कीजिए


    10:56
    View Solution
  38. दो एकसमान बेलनाकार पात्रों के आधार समान तल पर हैं तथा प्रत्येक पात्र का आधार क्षेत्रफल A है। प्रत्येक पात्र में समान घनत्व `rho` का द्रव अलग- अलग ऊँचाइयों `h_1` व `h_2` तक भरा हुआ है यदि दोनों पात्रों को एक-दूसरे से जोड़ दिया जाये, तब दोनों पात्रों में द्रव का तल समान करने के लिये गुरुत्व द्वारा किया गया कार्य होगा


    06:04
    View Solution
  39. एक गेंद एक वृत्ताकार रास्ते पर चलती है (चित्रानुसार) गेंद A से B तक केवल लुढ़कती है, सतह BC घर्षणहीन है। यदि गेंद की विन्दु A, B तथा C पर गतिज ऊर्जायें क्रमशः `K_A, K_B` तथा `K_C` हो तो निम्न में से असत्य कथन है।


    04:32
    View Solution
  40. कथन I एक ही दिशा में गतिशील दो कण एक पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा का ह्रास नहीं करते हैं।
    कथन II सभी प्रकार के संघट्टों के लिए संवेग के संरक्षण का नियम वैद्य है।


    05:14
    View Solution
  41. विचार कीजिए कि एक रबड़ की गेंद ऊँचाई h = 4.9 मी से एक क्षैतिज प्रत्यास्थ प्लेट पर स्वतन्त्र रूप से गिर रही है। यह मान लें कि संघट्ट का समय नगण्य है, और प्लेट से संघट्ट पूर्णतः प्रत्यास्था है। तब समय का वेग के साथ और समय का ऊँचाई के साथ फलन होगा


    04:33
    View Solution
  42. ओलम्पिक खेलों में एक 65 किग्रा का खिलाड़ी 10 सेकण्ड में 100 मी दूरी तय करता है। उसकी गतिज ऊर्जा निम्नलिखित किस परास में हो सकती है?


    04:23
    View Solution
  43. M द्रव्यमान का एक दोलक L लम्बाई की एक द्रव्यमान रहित डोरी से लटका हुआ है। A बिन्दु, इसका क्षैतिज वेग v, B पर पहुँचने के लिये पर्याप्त है। कोण `theta` का मान जिसके लिये दोलक की चाल A की चाल से आधी होगी


    05:00
    View Solution
  44. एक ब्लॉक B दो स्प्रिंगों `S_1` व `S_2` से सम्बद्ध है। स्प्रिंगों के स्प्रिंग नियतांक क्रमशः k और 4k हैं। सिप्रिंगों के अन्य सिरे द्रव्यमानों `M_1` व `M_2` से जुड़े हैं जोकि जड़त्व नहीं है। स्प्रिंग द्रव्यमान रहित हैं। घर्षण का मान शून्य है। ब्लॉक B को दीवार 1 की ओर अल्प दूरी x से विस्थापित करके मुक्त कर दिया जाता है। ब्लॉक B लौटकर दीवार 2 की ओर अधिकतम y दूरी तय करता है। x व y को साम्यावस्था से मापा जाता है। y/x का मान है-


    02:52
    View Solution
  45. 2 किग्रा का एक ब्लॉक 4 मी/से के वेग से एक क्षैतिज फर्श पर फिसलता है। यह एक असंपीडित स्प्रिंग से टकराता है और तब तक इसे दबाता है जब तक ब्लॉक स्थिर नहीं हो जाता। गतिज घर्षण बल 15 न्यूटन है और स्प्रिंग नियतांक 1000 न्यूटन/मी है। स्प्रिंग संपीडित होती है


    08:21
    View Solution
  46. X-अक्ष पर स्वतन्त्र रूप से गतिशील 1 किग्रा कण की स्थितिज ऊर्जा `U(x)=[x^4/4-x^2/2]` जूल से दी जाती है। कण की सम्पूर्ण यान्त्रिक ऊर्जा 2 जूल है। तब अधिकतम चाल (मी/से में ) है


    04:44
    View Solution
  47. किसी स्थिर लक्ष्य पर दागी गयी गोली, उस लक्ष्य को 3 सेमी बेधने के पश्चात्, अपना वेग खो देती है। यह मानते हुए कि गोली अपनी गति के समय नियत अवरोध का सामना करती है, विराम में आने से पूर्व लक्ष्य का और कितना बेधन करेगी?


    03:58
    View Solution
  48. m द्रव्यमान की कोई वस्तु विरामावस्था से एकसमान त्वरित होकर T समय में चाल v प्राप्त करती है। समय के फलन के रूप में इस वस्तु को प्रदान की गयी तात्कालिक शक्ति है


    03:46
    View Solution
  49. M द्रव्यमान का कोई गुटका किसी घर्षणरहित क्षैतिज पृष्ठ पर चलकर k कमानी स्थिरांक करता है। टक्कर के बाद गुटके का अधिकतम संवेग होगा


    03:04
    View Solution
  50. एक कण मूल बिन्दु पर स्थित है तथा इस पर एक बल F=kx कार्यरत् है (जहाँ x धनात्मक नियतांक है)। यदि U(0) = 0 हो, तो U(x) व x के मध्य ग्राफ होगा (जहाँ U स्थितिज ऊर्जा का फलन है)


    04:15
    View Solution
  51. कोई कण किसी सरल रेखा में इस प्रकार गति करता है कि उसका मंदन अपने विस्थापन के अनुक्रमानुपाती है। किसी विस्थापन x के लिए इस कण की गतिज ऊर्जा का क्षय निम्नलिखित में से किसके अनुक्रमानुपाती है ?


    04:56
    View Solution
  52. 2 मी लम्बी कोई एकसमान श्रृंखला एक मेज पर इस प्रकार रखी हुई है कि इसका 60 सेमी लम्बा भाग मेज के किनारे से मुक्त रूप से नीचे लटक रहा है। इस श्रृंखला का कुल द्रव्यमान 4 किग्रा है। समस्त श्रृंखला को खींचकर मेज पर ले जाने में किया गया कार्य है


    03:42
    View Solution
  53. बिन्दु द्रव्यमान m के गुरुत्व क्षेत्र में, किसी गतिमान कण को A से B तक तीन विभिन्न पथों 1, 2 व 3 से ले जाने में किये गये कार्य क्रमशः `W_1,W_2` तथा `W_3` हैं तो `W_1,W_2` तथा `W_3` में सही सम्बन्ध है


    03:02
    View Solution
  54. एक नियम क्षमता प्रदान करने वाली मशीन के द्वारा एक वस्तु सरल रेखा में गतिमान है। t समय में वस्तु द्वारा तय की दूरी समानुपाती है


    01:36
    View Solution
  55. एक सरल लोलक बिना अवमंदन के दोलन गति करता है। जब दोलक का विस्थापन अधिकतम से कम हों तो त्वरण सदिश a का सही प्रदर्शन है।


    02:28
    View Solution

परीक्षा की तैयारी हेतु प्रश्नावली (लक्ष्य JEE MAIN ) questions and complete solutions for chapter कार्य , ऊर्जा एवं शक्ति of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from ARIHANT HINDI Class 12 PHYSICS कार्य , ऊर्जा एवं शक्ति