Class 12 | MATHS |
Chapter | अवकलनीयता |
BALAJI PUBLICATION | अभ्यास प्रश्न 7.2 |
Number Of Questions | 20 |
Academic Year | 2023-24 |
माना फलन `f(x)` बंद अंतराल [0, 1] में सतत है तथा खुले अंतराल [0, 1] में अवकलनीय है तब दर्शाइयें की अंतराल [0, 1] में कम से कम एक c ऐसा है जिसके लिए `f'(c)=f(1)-f(0)`
निम्नलिखित फलनों के लिए दिए गए अंतराल में रोले के प्रमेय को सत्यापित कीजिए।
(i) `f(x)=4x^(2)-12 x+9`, अंतराल `[0, 3]`
(ii) `f(x)=x^(3)-6x^(2)+11x-6`, अंतराल `[1, 3]`
(iii) `f(x)=x(x-4)^(2)`, अंतराल `[0, 4]`
(iv) `f(x)=(x-1) (x-2) (x-3)`, अंतराल `[2, 3]`
(v) `f(x)=x^(2)+2`, अंतराल `[-2, 2]`
(vi) `f(x)=cos 2x` अंतराल `[(-pi)/4, pi/4]`
(vii) `f(x)=cos x +sin x-1`, अंतराल `[0, pi/2]`
(viii) `f(x)=|x|`, अंतराल `[-1, 1]`
सिद्ध कीजिए की निम्नलिखित फलनों के लिए उनके सम्मुख दिए गए अंतराल में रोले का प्रमेय अनुप्रयोज्य (Applicable) नहीं है।
(i) `f(x)=x^(3)`, अंतराल `[-1, 1]`
(ii) `f(x)=sqrt(x-1)`, अंतराल `[1, 2]`
(iii) `f(x)=x^(1//3)`, अंतराल `[-1, 1]`
निम्नलिखित फलनों के लिए दिए गए अंतराल में रोले के प्रमेय से c का मान ज्ञात कीजिए।
(i) `f(x)=cos x`, अंतराल `[(-pi)/2, pi/2]`
(ii) `f(x)=sin x`, अंतराल `[0, pi]`
(iii) `f(x)=2x^(3)+x^(2)-4x`, अंतराल `-sqrt(2) lt c lt sqrt(2)`
सिद्ध कीजिए की निम्नलिखित फलन के लिए रोले के प्रमेय के प्रतिबंध संतुष्ट hote हैं।
`f(x)=log ((x^(2)+ab)/((a+b) x))`, अंतराल `[a, b]`
सिद्ध कीजिए की निम्नलिखित फलन के लिए रोले का प्रमेय सत्यापित होता है।
`f(x)=2x^(3)+x^(2)-4x-2`, अंतराल `[-1/2, sqrt(2)]`
फलन `f(x)=x(x+3) e^(-x//2)` के लिए अंतराल [-3, 0] में रोले के प्रमेय को सत्यापित कीजिए।
यदि फलन `f(x)=x^(3)+bx^(2)+ax+5` के लिए अंतराल [1, 3] में `c=2+1/sqrt(3)` के लिए रोले का प्रमेय विचारणीय है तब a व b के मान ज्ञात कीजिए।
फलन `f(x)=(x-1)^(2)(x-2)` के लिए अंतराल [1, 2] में रोले के प्रमेय को सत्यापित कीजिए।
निम्नलिखित फलनों के लिए उनके सम्मुख दिए गए अंतराल में लैग्रंजे के मध्यमान प्रमेय को सत्यापित कीजिए-
(i) `f(x)=x^(2)`, अंतराल `[2, 4]`
(ii) `f(x)=(x-1)(x-2) (x-3)`, अंतराल `[1, 4]`
(iii) `f(x)=x(x-1)(x-2)`, अंतराल `[0, 1/2]`
(iv) `f(x)=log x`, अंतराल `[1, e]`
क्या फलन `f(x)=sqrt(x-1)` के लिए अंतराल `1 le x le 3` में लैग्रंजे के मध्यमान प्रमेय के प्रतिबंध संतुष्ट हो जाते हैं? यदि है तो सिद्ध कीजिए की `c=3//2`
अंतराल [a, b] में फलन `f(x)=x^(3)-5x^(2)-3x` के लिए लैग्रंजे की मध्यमान प्रमेय को सत्यापित कीजिए जहाँ `a=1, b=3` तथा सभी `c in [1, 3]` भी ज्ञात कीजिए जिनके लिए `f'(c)=0`
रोले के प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए की वक्र `y=(x-2) (x-3)` पर अंतराल [2, 3] में वक्र पर एक बिंदु है जहाँ स्पर्शी x-अक्ष के समान्तर है उस बिंदु को भी ज्ञात कीजिए।
रोले के प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए की समीकरण `ax^(3)+bx^(2)+cx+d=0` के दो भिन्न वास्तविक मूलों के मध्य समीकरण `3ax^(2)+2bx+c=0` का कम से कम एक मूल है।
रोले के प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए की `y=x^(2)-4x+3` के लेखा चित्र पर [1, 0] तथा [3, 0] के बीच एक बिंदु है जिस पर स्पर्शी x-अक्ष के समांतर है।
फलन `f(x)=3x^(2)-5x+12` के लिए अंतराल [0, 1] में लैग्रंजे के मध्यमान प्रमेय से c का मान ज्ञात कीजिए।
यदि वक्र `f(x)=ax^(2)+bx+c` पर दो बिंदु `a(x_(1), y_(1))` तथा `b(x_(2), y_(2))` है तब लैग्रंजे के मध्यमान प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए की वक्र पर कम से कम एक बिंदु `C(x_(3), y_(3))` होगा जहाँ स्पर्शी जीवा AB के समान्तर होगी। यह भी सिद्ध कीजिए की `x_(3)=(x_(1)+x_(2))/2`
वक्र `f(x)=sqrt(x-2)` पर अंतराल [2, 3] में एक बिंदु ज्ञात कीजिए जहाँ पर खींची गयी स्पर्शी वक्र के सिरों को मिलाने वाली जीवा के समान्तर है।
लैग्रंजे के मध्यमान प्रमेय का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित फलनों के लिए c का मान ज्ञात कीजिए।
(i) `f(x)=sqrt(x^(2)-4)`, अंतराल `[2, 4]`
(ii) `f(x)=2x^(2)+3x+4`, अंतराल `[1, 2]`
यदि `a+b+c =0` तब सिद्ध कीजिए की द्विघात समीकरण `3ax^(2)+2bx+c=0` का अंतराल [0, 1] में कम से कम एक ही मूल है।
अभ्यास प्रश्न 7.2 questions and complete solutions for chapter अवकलनीयता of SHREE BALAJI MATHS (HINDI) of Class 12