Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to MCQs of chapter ऊष्मा का स्थानान्तरण of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterऊष्मा का स्थानान्तरण
CGPETMCQs
Number Of Questions38
Academic Year2023-24
  1. एक दीवार दो परतों A और B की बनी है। इन परतों की मोटाई समान है परन्तु पदार्थ अलग-अलग हैं। A के पदार्थ की ऊष्मा चालकता B से दोगुनी है। तापीय साम्य अवस्था में दीवार के सिरों का तापान्तर 36°C है, परत A के सिरों पर तापान्तर होगा


    04:09
    View Solution
  2. धातु के बिल्कुल दो एकसमान छड़ों को निम्न चित्र (a) के अनुसार वैल्ड कर दिया गया है। 4 मिनट में इससे 20 कैलोरी ऊष्मा प्रवाहित हो जाती है। यदि छड़ों को चित्र (b) के अनुसार वैल्ड कर दिया जाए तो इतनी ही ऊष्मा प्रवाहित होगी


    04:33
    View Solution
  3. दो भिन्न धातुओं A तथा B के आयताकार टुकड़ों का काट क्षेत्र और लम्बाई एक हैं। उनके काट क्षेत्रों को स्पर्श करते हुए एक साथ रखा जाता है। A टुकड़े के एक सिरे का ताप 100°C और B के दूसरे सिरे का ताप 0°C रखा जाता है। यदि A और B के चालकता गुणांक 1:3 के अनुपात में हैं, तो उनके अन्तरापृष्ठ पर जहाँ A और B स्पर्श करते हैं, का स्थाई अवस्था में ताप होगा


    03:11
    View Solution
  4. एक झील में पानी 0°C पर बर्फ में बदलता है जबकि वायुमण्डल का ताप - 10°C है। यदि 1 सेमी बर्फ की परत जमने में 7 घण्टे लगते हैं तब बर्फ की परत की मोटाई 1 सेमी से 2 सेमी होने में लगा समय होगा


    05:46
    View Solution
  5. 25 सेमी लम्बी और 8.8 वर्ग सेमी अनुप्रस्थ क्षेत्रफल की एक छड़ में ऊष्मा प्रवाहित हो रही है। छड़ के पदार्थ का ऊष्मा चालकता गुणांक `1.2 xx 10^(-2)` किलो कैलोरी/मी `xx` सेकण्ड `xx` °C है तथा स्थाई अवस्था पर छड़ के सिरों के मध्य तापान्तर 100°C है, तो (i) छड़ की ताप-प्रवणता (°C/मी) में, (ii) छड़ पर तप्त सिरे से 10 सेमी दूर बिन्दु का ताप (°C में) एवं (iii) ऊष्मा प्रवाह की दर (किलो-कैलोरी/से) में क्या होगी?


    11:22
    View Solution
  6. गर्म पानी प्रथम 10 मिनट में 60°C से 50°C तक ठण्डा होता है तथा दूसरे 10 मिनट में 42°C तक ठण्डा होता है। पानी के निकटवर्ती वातावरण का ताप होगा


    04:43
    View Solution
  7. R त्रिज्या के बेलनाकार छड़ के पदार्थ का ऊष्मा चालकता गुणांक `K_1`, है। इसे एक अन्य `K_2` ऊष्मा चालकता गुणांक के भीतर बेलनाकार खोल में रखा गया है, इसकी आन्तरिक त्रिज्या R और बाह्य त्रिज्या 2R है। दोनों बेलनों के सिरों को (संयुक्त रूप से) विभिन्न तापों पर रखा गया है, उनके धरातल से ऊष्मा हानि नहीं होती है और निकाय स्थायी अवस्था में है, तो निकाय की संयुक्त ऊष्मा चालकता होगी


    04:33
    View Solution
  8. `K_1` और `K_2` ऊष्मा चालकता की दो दीवारें सम्पर्क में हैं तथा उनकी क्रमश: मोटाई `d_1` और `d_2` हैं। स्थिर अवस्था में उनके बाह्य सिरों के ताप `T_1` और `T_2` हैं, तो अन्तः सन्धि का ताप होगा


    06:20
    View Solution
  9. एक चकती समान मोटाई की ताँबे और पीतल की चकतियों से बनी है, इनकी ऊष्मा चालकताओं का अनुपात 1 : 4 है। यदि पीतल का धरातल 100°C पर है और ताँबे का 0°C पर है, तो अन्य: सन्धि का ताप होगा


    03:58
    View Solution
  10. एक 20 ओम के प्रतिरोध के हीटर द्वारा कमरे का ताप 20°C नियत रखा जाता है। हीटर को 200 वोल्ट मेन्स से संयोजित रखकर कमरे का ताप सर्वत्र समान रखा जाता है। ऊष्मा एक काँच की खिड़की से निर्गत होती है। काँच की मोटाई 0.2 सेमी और क्षेत्रफल 1 मी`""^2` है। बाह्य का ताप क्या होगा, यदि काँच की ऊष्मा चालकता K = 0.2 कैलोरी/मी-से°C तथा J = 4.2 जूल/कैलोरी?


    08:11
    View Solution
  11. द्रव की ऊष्मीय चालकता ज्ञात करने के लिए हम ऊपर का भाग गर्म और नीचे का भाग ठण्डा रखते हैं, जिससे


    05:39
    View Solution
  12. एक धातु की गेंद का ताप 527°C और पृष्ठ क्षेत्रफल 200 सेमी`""^2` है। इसे 27°C के अन्य पात्र में रखा गया है। यदि धातु की उत्सर्जन क्षमता 0.4 है, तो ऊष्मा हानि की दर होगी।
    ` (sigma = 5.67xx10^(-8) J//m^(2)- s-K^(4)) `


    05:36
    View Solution
  13. एक वस्तु का तापमान 400°C है। किस तापमान पर यह पहले से दोगुनी ऊर्जा विकिरण करेगी ? परिस्थानीय ताप को नगण्य मान लीजिए


    03:41
    View Solution
  14. एक पूर्ण कृष्ण पिण्ड का ताप 727° C तथा उसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 0.1 मी`""^(2)` है। यदि स्टीफन नियतांक `5.67 xx 10^(-8)` वाट/मी`""^2` - से-`K""^4` है, तो 1 मिनट ऊष्मा का विकिरण होगा


    04:20
    View Solution
  15. दो समकेन्द्रीय बड़े गोलाकार एक-दूसरे से अल्प दूरी पर हैं (दोनों गोलाकार कृष्ण पिण्ड उत्सर्जक हैं)। इन्हें क्रमश: 200 K एवं 300 K के ताप पर रखा जाता है। दोनों के मध्य के स्थान में निर्वात् किया गया है। दोनों गोलाकारों के मध्य ऊर्जा विनिमय की दर होगी (`sigma = 5.672 xx 10^(-8)` MKS मात्रक )


    02:55
    View Solution
  16. यदि ताँबे की एक गेंद को गर्म किया जाता है, तो अधिकतम प्रतिशत वृद्धि होगी, उसके


    05:53
    View Solution
  17. समान लम्बाई तथा समान पदार्थ की दो छड़ों के सिरों को जोड़ने पर दी गई ऊष्मा 12 सेकण्ड में एक सिरे से दूसरे सिरे तक संचरित हो जाती है। यदि उन्हें समान्तर क्रम में जोड़ा जाए, तब समान ऊष्मा संचरण हेतु लगने वाला समय होगा


    05:47
    View Solution
  18. दो भिन्न धातुओं की समान प्लेटों को जोड़कर एक प्लेट बनाई जाती है, जिसकी मोटाई प्रत्येक प्लेट की मोटाई से दोगुनी है। यदि प्लेटों के ऊष्मा चालकता गुणांक क्रमशः 2 इकाई और 3 इकाई हैं, तो संयोजित प्लेट का ऊष्मा चालकता गुणांक होगा


    01:57
    View Solution
  19. 700 K ताप पर किसी वस्तु से उत्सर्जित अधिकतम ऊर्जा की तरंगदैर्ध्य 4.08 माइक्रोमीटर है। यदि वस्तु का ताप बढ़ाकर 1400 K कर दिया जाए, तो अधिकतम ऊर्जा की तरंगदैर्ध्य होगी


    03:43
    View Solution
  20. ताँबा, पारा और काँच के ऊष्मा चालकता गुणांक क्रमश: `K_c, K_m` और `K_g` हैं तथा `K_c gt K_m gt K_K` हैं। यदि प्रत्येक में से प्रति सेकण्ड प्रति एकांक क्षेत्रफल समान ऊष्मा की मात्रा प्रवाहित होती है तथा संगत ताप-प्रवणता `X_C , X_M` और `X_g` हैं, तो


    03:59
    View Solution
  21. किसी द्रव को शीघ्र ही शीतल करने के लिए शीतलन व्यवस्था लगानी चाहिए


    02:24
    View Solution
  22. समान आकार वाली चाँदी, ताँबा, पीतल एवं लकड़ी की छड़ों पर कागज लपेटकर उन्हें ज्वाला में गर्म किया जाता है। सबसे पहले कागज जलने लगेगा


    05:09
    View Solution
  23. न्यूटन के शीतलन विधि में दो समान कैलोरीमीटर जिनके जल तुल्यांक 10 ग्राम हैं, 350 ग्राम जल और दूसरे में 300 ग्राम द्रव (समान आयतन) रखा जाता है। जल को 70°C से 60°C तक ठण्डा करने में 3 मिनट, जबकि. द्रव को 95 सेकण्ड का समय लगता है, तो द्रव की विशिष्ट ऊष्मा होगी


    04:46
    View Solution
  24. जब गर्म वस्तु के ताप में 5% की वृद्धि की जाती है, तो उत्सर्जित ऊष्मीय ऊर्जा में वृद्धि होगी


    04:50
    View Solution
  25. वह ताप जिस पर एक इकाई क्षेत्रफल का कृष्ण पिण्ड 1 जूल/से की दर से ऊर्जा की हानि करता है, (स्टीफन नियतांक `sigma= 5.6 xx 10^(-8)` जूल/मी`""^2`-से - `K^4` )


    02:21
    View Solution
  26. एक भट्टी के छिद्र का क्षेत्रफल `10^(-4)` मी`""^2` है। यह प्रति घण्टा `1.58 xx 10^5 cal` ऊष्मा विकरित करती है। यदि भट्टी की उत्सर्जकता 0.80 है, तो भट्टी का ताप निम्न होगा


    02:49
    View Solution
  27. 1 मी लम्बी एवं `10^(-3)` मी`""^2` अनुप्रस्थ काट की किसी ताँबे की छड़ का एक सिरा उबलते पानी में एवं एक सिरा बर्फ में रखा जाता है। यदि ताँबे का ऊष्मीय चालकता गुणांक 92 कैलोरी/मी - से - °C व बर्फ की गुप्त ऊष्मा `8 xx 10^4` कैलोरी/किग्रा हो, तो 1 मिनट में पिघलने वाली बर्फ की मात्रा है


    04:17
    View Solution
  28. एक धात्विक गुटके को कमरे के ताप से अधिक ताप तक गर्म किया जाता है तथा फिर इसे कमरे (वायु धाराएँ रहित) में ठण्डा होने दिया जाता है। निम्न में से कौन-सा वक्र ठण्डा होने की दर को दर्शाता है ?


    05:42
    View Solution
  29. खाने की वस्तुओं को ठण्डा रखने के लिए प्रयुक्त बर्फ-बॉक्स की दीवारों का क्षेत्रफल 1 मी`""^2` है और प्रत्येक दीवार की मोटाई 5.0 सेमी है। बर्फ-बॉक्स की ऊष्मा चालकता `K = 0.01` जूल/मी °C है। यह बॉक्स 0°C की बर्फ तथा खाने की वस्तुओं से भर दिया जाता है जबकि दिन का ताप 30°C है। बर्फ की गलन की गुप्त ऊष्मा का मान `334 xx 10^3` जूल/किग्रा है, तो एक दिन में पिघलने वाली बर्फ की मात्रा होगी (1 दिन = 86,400 से)


    05:36
    View Solution
  30. चाय का कप पहले 1 मिनट में 80°C से 60°C तक ठण्डा होता है जबकि परिवेश तापमान 30°C है। 60°C से 50°C तक ठण्डा होने में लगने वाला समय होगा


    03:36
    View Solution
  31. दो तापों 27°C व 327°C पर एक कृष्ण पिण्ड का स्पेक्ट्रम चित्रानुसार प्रदर्शित है। माना `A_1` व `A_2` दो वक्रों द्वारा घेरे गए क्षेत्रफल हैं। `A_2/A_1` मान है


    01:50
    View Solution
  32. एक कमरे में जहाँ ताप 30°C है, एक वस्तु 61°C से 59°C तक 4 मिनट में ठण्डी होती है। वस्तु को 51°C से 49°C तक ठण्डा होने में लगा समय (मिनट में) होगा


    04:30
    View Solution
  33. समान आकार की तीन छड़ें चित्रानुसार व्यवस्थित की गई हैं, इनकी ऊष्मा चालकताएँ `K_1, K_2` व `K_3` हैं। बिन्दु P व Q को अलग-अलग तापों पर इस प्रकार रखा जाता है कि PRQ व PQ के अनुदिश ऊष्मा प्रवाह की दर समान है। तब


    04:57
    View Solution
  34. 2000 K ताप पर एक कृष्णिका से उत्सर्जित अधिकतम तरंगदैर्ध्य `lambda_m` है। 3000 K ताप पर संगत तरंगदैर्ध्य होगी


    02:12
    View Solution
  35. एक समान अनुप्रस्थ काट वाली तीन छड़ों को चित्रानुसार जोड़ा गया है। प्रत्येक छड़ की लम्बाई समान है। बाँये एवं दाँये सिरों को क्रमश: 0°C एवं 90°C पर रखा गया है। तीनों छड़ों की सन्धि-स्थल का ताप होगा


    02:34
    View Solution
  36. दो सर्वसम बर्तनों में बर्फ की समान मात्राएँ भरी हुई हैं। ये भिन्न-भिन्न धातुओं के बने हुए हैं। यदि इन दो बर्तनों में भरी हुई बर्फ पिघलने में क्रमश: 20 तथा 35 मिनट लगते हैं, तब दोनों धातुओं के ऊष्मा चालकता गुणांकों का अनुपात है


    05:48
    View Solution
  37. समान आकार की पाँच छड़ों को चित्रानुसार व्यवस्थित किया गया है। इनकी ऊष्मीय चालकताएँ `K_1, K_2, K_3, K_4` एवं `K_5` हैं। जब A और B बिन्दुओं को विभिन्न तापों पर रखा जाता है, तो बीच वाली छड़ से कोई ऊष्मा प्रवाहित नहीं होती है, यदि


    07:50
    View Solution
  38. सूर्य से उत्सर्जित सौर विकिरण 6000 K ताप वाली कृष्ण वस्तु से उत्सर्जित विकिरण के समान है। अधिकतम तीव्रता लगभग 4800 Å तरंगदैर्ध्य पर उत्सर्जित होती है। यदि सूर्य 6000 K से 3000 K तक ठण्डा होता है, तो अधिकतम तीव्रता, किस तरंगदैर्ध्य पर उत्सर्जित होगी?


    02:14
    View Solution

MCQs questions and complete solutions for chapter ऊष्मा का स्थानान्तरण of CGPET PREVIOUS YEAR PAPERS PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from CGPET Class 12 PHYSICS ऊष्मा का स्थानान्तरण