Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to विषय - आधारित समस्याएँ of chapter प्रकाशिक यन्त्र of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterप्रकाशिक यन्त्र
GRB PUBLICATION HINDIविषय - आधारित समस्याएँ
Number Of Questions28
Academic Year2023-24
  1. एक व्यक्ति `1m` तक साफ़ देख सकता है। उसे `3m` दुरी पर वस्तुएँ देखने के लिए आवश्यक लेन्स की प्रकृति और क्षमता निकाले।


    04:45
    View Solution
  2. एक व्यक्ति जो `1.5m` की दुरी से सुस्पष्ट देख सकता है `25cm` दुरी पर रखी पुस्तक पढ़ना चाहता है। उसे कैसा लेन्स चाहिए होगा? लेन्स की क्षमता निकाले और उस दोष का नाम लिखे जिससे वह ग्रष्त है।


    02:41
    View Solution
  3. एक निकट दृष्टिदोष से ग्रष्त आँख का सुदूर बिन्दु , आँख से `10cm` दूर है। सामान्य दुरी `(25cm)` पर पढ़ने के लिए लेन्स की कितनी फोकस दुरी होनी चाहिए ?


    04:02
    View Solution
  4. दीर्घ दृष्टिदोष वाले एक व्यक्ति का निकट बिन्दु आँख से `50cm` दूर है। आँख से `25cm` पर रखी पुस्तक को साफ-साफ पढ़ने के लिए व्यक्ति को कितनी क्षमता का लेन्स चाहिए ?


    02:27
    View Solution
  5. एक व्यक्ति `-2.5D` क्षमता के लेन्स पहनता है। क्या यह दीर्घ दृष्टिदोष है या निकट दृष्टिदोष ? लेन्स के बिना व्यक्ति का सुदूर बिन्दु क्या है ?


    06:53
    View Solution
  6. `5cm` फोकस दुरी वाले आवर्धक लेन्स की आवर्धन क्षमता निकाले। सुस्पष्ट दर्शन के लिए दुरी `=25cm` है।


    01:26
    View Solution
  7. `1mm^(2)` साइज के वर्गों में विभाजित एक कार्ड शीट , `9cm` की दुरी से आँख के पास रखे एक आवर्धक लेन्स ( `10cm` फोकस दुरी वाले अभिसारी लेन्स) द्वारा देखी जा रही है।
    `(a)` लेन्स द्वारा उत्पन्न आवर्धन (प्रतिबिम्ब साइज/वस्तु साइज ) क्या है।? आभासी प्रतिबिम्ब में हर वर्ग का क्षेत्रफल कितना है?
    `(b)` लेन्स का कोणीय आवर्धन (आवर्धन क्षमता ) कितना है ?
    `(c)` क्या `(a)` में आवर्धन ,`(b)` में आवर्धन के बराबर है ? व्याख्या करे।


    06:05
    View Solution
  8. `(a)` प्रश्न 7 में लेन्स को शीट से कितनी दुरी पर रखा जाए की वर्गों को अधिकतम सम्भव आवर्धन क्षमता के साथ सुस्पष्ट देखा जा सके ?
    `(b)` इस स्थिति में आवर्धन क्या है ?
    `(c )` क्या इस स्थिति में आवर्धन , आवर्धन क्षमता के बराबर है ? व्याख्या करे।


    03:40
    View Solution
  9. प्रश्न `8` में वस्तु और आवर्धक लेन्स के बीच कितनी दुरी हो की शीट में हर वर्ग के आभासी प्रतिबिम्ब का क्षेत्रफल , `6.25mm^(2)` हो ? क्या आप आवर्धक के बहुत निकट आँखे रख कर वर्गों को सुस्पष्ट देख पाएँगे ?


    05:15
    View Solution
  10. `25cm` सामान्य निकट बिन्दु वाला एक व्यक्ति , छोटे अक्षरों वाली एक पुस्तक `5cm` फोकस दुरी वाले एक पतले उत्तल आवर्धक लेन्स से पढ़ता है।
    `(a)` वह निकटतम और अधिकतम दूरियाँ ज्ञात कीजिए जहाँ वह उस पुस्तक को आवर्धक लेन्स द्वारा पढ़ सकता है ?
    `(b)` उपरोक्त सामान्य सूक्ष्मदर्शी प्रयुक्त करते हुए कितना अधिकतम और न्यूनतम कोणीय आवर्धन (आवर्धन क्षमता) सम्भव है ?


    05:15
    View Solution
  11. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का आवर्धन `30` है। नेत्रिका की फोकस दुरी `5cm` है। यह मानते हुए की अन्तिम प्रतिबिम्ब, सुस्पष्ट दर्शन की निकटतम दुरी `(25cm)` पर बनना है , अभिदृश्यक द्वारा उत्पन्न आवर्धन निकाले।


    03:31
    View Solution
  12. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक और नेत्रिका की फोकस दूरियाँ , क्रमश : `4cm` और `6cm` है। यदि कोई वस्तु अभिदृश्यक से `6cm` दूर रखी जाए , तो सूक्ष्मदर्शी द्वारा उत्पन्न आवर्धन कितना है ? सुस्पष्ट दर्शन के लिए दुरी `=25cm` है।


    03:29
    View Solution
  13. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में `2.0cm` फोकस दुरी वाला अभिदृश्यक लेन्स `6.25cm` और फोकस दुरी वाला नेत्रिका लेन्स है जो एक दूसरे से `15cm` की दुरी पर है। एक वस्तु को अभिदृश्यक से कितनी दूर रखा जाए की अन्तिम प्रतिबिम्ब `(a)` सुस्पष्ट दर्शन की निकटतम दुरी `(25cm)` पर और `(b)` अनन्त पर बने ? प्रत्येक स्थिति में सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या है ?


    12:23
    View Solution
  14. `1.25cm` फोकस दुरी वाले अभिदृश्यक और `5cm` फोकस दुरी वाली नेत्रिका का प्रयोग करते हुए `30xx` कोणीय आवर्धन (आवर्धन क्षमता) की आवश्यकता है। आप संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का समायोजन कैसे करेंगे ?


    07:28
    View Solution
  15. `25cm` सामान्य निकट बिन्दु वाला एक व्यक्ति , `8.0mm` फोकस दुरी के अभिदृश्यक और `2.5cm` फोकस दुरी की नेत्रिका वाले संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के प्रयोग से अभिदृश्यक से `9.0mm` दुरी पर रखी वस्तु को स्पष्ट फोकस में ला सकता है। दोनों लेन्सों के बीच दुरी क्या है ? सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या है ?


    07:01
    View Solution
  16. एक खगोलीय दूरदर्शक के अभिदृश्यक की फोकस दुरी `75cm` है और नेत्रिका की `5cm` यदि अन्तिम प्रतिबिम्ब , आँख से सुस्पष्ट दर्शन के दुरी पर बने, तो दूरदर्शक की आवर्धन क्षमता निकाले।


    02:56
    View Solution
  17. `5` आवर्धन क्षमता वाले एक खगोलीय दूरदर्शक के एक- दूसरे से `24cm` दूर, दो पतले लेन्स है। लेन्सों की फोकस दूरियाँ निकाले।


    02:54
    View Solution
  18. एक छोटे दूरदर्शक के अभिदृश्यक लेन्स की फोकस दुरी `140cm` और नेत्रिका की `5.0cm` है। सुदूर वस्तुएँ देखने के लिए दूरदर्शक की आवर्धन क्षमता कितनी होगी जब
    `(a)` दूरदर्शक सामान्य समायोजन में हो (अर्थात जब अन्तिम प्रतिबिम्ब अनन्त पर हो) और
    `(b)` अन्तिम प्रतिबिम्ब, सुस्पष्ट दर्शन की निकटतम दुरी पर बने ?


    02:53
    View Solution
  19. एक (पार्थिव ) दूरदर्शक के अभिदृश्यक की फोकस दुरी, `180cm` और नेत्रिका की `5cm` है। ऊर्ध्वशीर्षकारी लेन्स की फोकस दुरी `3.5cm` है। अभिदृश्यक और नेत्रिका के बीच की दुरी कितनी है ? दूरदर्शक की आवर्धन क्षमता कितनी है ? क्या हम इस दूरदर्शक का उपयोग, खगोलीय वस्तुएँ देखने के लिए कर सकते है ?


    05:58
    View Solution
  20. एक परावर्ती दूरदर्शक का अभिदृश्यक `80cm` वक्रता व्यासार्ध वाला एक बड़ा दर्पण है। यदि नेत्रिका की फोकस दुरी `1.6cm` हो, तो दूरदर्शक की आवर्धन क्षमता क्या होगी ?


    02:19
    View Solution
  21. `(a)` प्रश्न `18` `(a)` में वर्णित दूरदर्शक के लिए अभिदृश्यक और नेत्रिका के बीच कितनी दुरी है ?
    `(b)` यदि यह दूरदर्शक `3km` दुरी पर `100m` ऊँचे मीनार को देखने के लिए प्रयुक्त किया जाए, तो अभिदृश्यक लेन्स द्वारा बनाए गए मीनार के प्रतिबिम्ब की ऊँचाई कितनी है ?
    `(c )` मीनार के अन्तिम प्रतिबिम्ब की ऊँचाई कितनी होगी यदि यह `25cm` पर बने ?


    07:05
    View Solution
  22. `(a)` किसी आब्जव्रेटरी पर एक विशाल अपवर्ती दूरदर्शक के अभिदृश्यक लेन्स की फोकस दुरी `15m` है। यदि `1.0cm` फोकस दुरी वाली नेत्रिका प्रयुक्त की जाए , तो दूरदर्शक का कोणीय आवर्धन क्या होगा ?
    `(b)` यदि इस दूरदर्शक से चन्द्रमा देखा जाए , तो अभिदृश्यक लेन्स द्वारा बनाए गए चन्द्रमा के प्रतिबिम्ब का व्यास क्या है ? चन्द्रमा का व्यास `3.48xx10^(6)m` है और चन्द्रमा की कक्षा का व्यासार्ध `3.8xx10^(8)m` है।


    04:17
    View Solution
  23. एक शौकिया खगोलज्ञ अपने उस देवी दूरदर्शक के प्रयोग से सूर्य के साइज का मोटा हिसाब लगाना चाहता है जिसके अभिदृश्यक लेन्स की फोकस दुरी `200cm` है और नेत्रिका की फोकस दुरी, `10cm` है। अभिदृश्यक से नेत्रिका की दुरी समायोजित करके वह सूर्य का प्रतिबिम्ब, नेत्रिका के `40cm` पीछे परदे पर प्राप्त करता है। सूर्य के प्रतिबिम्ब का व्यास `6cm` मापा जाता है। उसका सूर्य के साइज का अनुमान क्या होगा यदि पृथ्वी और सूर्य के बीच औसत दुरी `1.5xx10^(11)m` हो ?


    06:06
    View Solution
  24. `(a)` एक गौलीलीय दूरदर्शक बिना किसी मध्यवर्ती ऊर्ध्वशीर्षकारी लेन्स के (पार्थिव दूरदर्शक की ही तरह ) सीधा अन्तिम प्रतिबिम्ब प्राप्त करता है। ऐसा यह नेत्रिका के लिए अपसारी लेन्स के प्रयोग से करता है। सिद्ध करे की गौलीलीय दूरदर्शक की कोणीय आवर्धन का सूत्र किसी भी सामान्य दूरदर्शक के लिए सूत्र जैसा ही है :
    कोणीय आवर्धन `=-f_(0)//f_(e)` (ऋणात्मक चिन्ह इसलिए की `f_(e)`, ऋणात्मक है )
    `(b)` गौलीलीय दूरदर्शक के लिए जिसमे `f_(0)=150cm` और `f_(e)=-7.5cm` है, अभिदृश्यक और नेत्रिका के बीच दुरी क्या है ?
    `(c )` इस प्रकार के दूरदर्शक की मुख्य कठिनाई क्या है ?


    04:07
    View Solution
  25. दूरदर्शक A के अभिदृश्यक का व्यास, दूरदर्शक B के अभिदृश्यक के व्यास का 3 गुणा है।
    `(a) A` द्वारा `B` की तुलना में कितनी ज्यादा प्रकाश राशि का संग्रह होता है।
    `(b)` सिद्ध करे की A का परास , B के परास से तीन गुणा है।


    03:34
    View Solution
  26. एक दूरदर्शक के नेत्रिका में `f` फोकस दुरी के दो समतल-उत्तल लेन्स `L_(1)` और `L_(2)` है जिनके बीच दुरी `2f//3` है। `L_(1)` को दूरदर्शक के अभिदृश्यक लेन्स के सापेक्ष कहाँ रखा जाए की `L_(2)` में से अन्तिम प्रतिबिम्ब , अनन्त पर दिखे ?


    05:25
    View Solution
  27. एक दूरदर्शक का अभिदृश्यक `60cm` व्यास का है। अभिदृश्यक और नेत्रिका की फोकस दूरियाँ , क्रमश : `2m` और `1cm` है। दूरदर्शक को दो सुदूर लगभग बिन्दु प्रकाश- स्रोतों (जैसे की एक युग्मतारे के दो सितारों ) को देखने के लिए निर्देशित किया जाता है। स्रोत , दृष्टि रेखा के अनुदिश लगभग समान दुरी (`=10^(4)` प्रकाश वर्ष)पर है परन्तु दृष्टि रेखा के अनुप्रस्थ `10^(10)m` की दुरी पर है। क्या दूरदर्शक दोनों वस्तुओ का विभेदन करेगा अर्थात क्या यह दो सुस्पष्ट सितारे देखेगा ?


    04:29
    View Solution
  28. `(a)` सिद्ध करे की एक दूरदर्शक का कोणीय आवर्धन, अभिदृश्यक के व्यास और निर्गम -द्वारक के व्यास के अनुपात के बराबर है।
    `(b)` एक दूरदर्शक का कोणीय आवर्धन `300` है। अभिदृश्यक का व्यास कितना होना चाहिए की हमारी आँखे (निर्गम द्वारक पर स्थित) अभिदृश्यक द्वारा अपवर्तित सारा प्रकाश संग्रह करने में समर्थ मात्र हो ?
    आँख की पुतली का व्यास `3mm` है।


    05:04
    View Solution

विषय - आधारित समस्याएँ questions and complete solutions for chapter प्रकाशिक यन्त्र of GRB PUBLICATIONS PHYSICS (HINDI) of Class 12