Class 12 | PHYSICS |
Chapter | बल-आघूर्ण |
HC VERMA HINDI | अभ्यास |
Number Of Questions | 4 |
Academic Year | 2023-24 |
द्रव्यमान M वाली एक घिरनी को मध्य में क्लैप करके रखा गया है जो अपने अक्ष के प्रति (जो क्षैतिज दिशा में स्थिर है) स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है (चित्र 18.6) । एक नगण्य भार वाली रस्सी को इस घिरनी पर कई लपेटन देकर लटकाया गया है और इसके लटकते सिरे से एक ब्लॉक लटकाया गया है। रस्सी में तनाव T है। (a) घिरनी पर लगते बलों को लिखें तथा इनके बीच संबंध बताएँ। (b) घूर्णन अक्ष के प्रति प्रत्येक बल का बल-आघूर्ण लिखें।
एक छड़ OAB चित्र में दिखाए गए तल में बिंदु O के परितः घूम सकती है इसपर लगते बल भी चित्र में दिखाए गए है दोनों स्थितियों में घूर्णन अक्ष के प्रति चढ़ पर लगते कुल बल-आघूर्ण की गणना करें
एक चक्का अपने अक्ष के परितः `omega_1` कोणीय वेग से घूम रहा है। अक्ष के प्रति चक्के का जड़त्व आघूर्ण `I_1` है। अक्ष से x दूरी पर m द्रव्यमान का एक छोटा गुटका चक्के पर रख दिया जाता है और चक्के के साथ चिपककर घूमने लगता है। चक्के का नया कोणीय वेग कितना होगा?
एक चक्का एक स्थिर क्षैतिज अक्ष के परितः पूम सकता है। इसपर एक रस्सी लपेटकर रस्सी को F बल से नीचे की और खीचा जाता है। चक्के का द्रव्यमान = 2 kg, त्रिज्या = 20 cm तथा F=10 N मानें। चक्के को एकसमान चकती के रूप में माने। 10 s तक खीचने पर चक्के का कोणीय वेग कितना हो जाएगा
अभ्यास questions and complete solutions for chapter बल-आघूर्ण of HC VERMA PHYSICS (HINDI) of Class 12