Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to हल किए गए प्रश्न of chapter प्रत्यास्था of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterप्रत्यास्था
HC VERMA HINDIहल किए गए प्रश्न
Number Of Questions10
Academic Year2023-24
  1. 2 मीटर लंबे तथा `0.2 cm^(2)` अनुप्रस्थ काट वाले एक तार को छत से बाँधकर लटकाया गया है। इसके निचले सिरे पर 4.8 kg का भार लटकाया गया है। तार की लंबाई में वृद्धि निकालें। स्टील का यंग मॉड्युलस `=2.0xx10^(11)N//m^(2)` तथा `g = 10 m//s^(2)`.


    04:27
    View Solution
  2. एक नाइलॉन की रस्सी की लंबाई 4.5 m तथा व्यास 6 mm है। इसका एक सिरा एक पेड़ की डाली में बँधा है। 100 N भार का एक बंदर इसके मुक्त सिरे को पकड़कर लटक जाता है। संतुलन की अवस्था में रस्सी की लंबाई में वृद्धि तथा इसके व्यास में कमी ज्ञात करे। नाइलॉन का यंग मॉड्युलस `=4.8xx10^(11) N//m^(2)` तथा प्वासों अनुपात = 0.2


    07:45
    View Solution
  3. चित्र 26. W1 में एक चिकनी घिरनी दिखाई गई है जिसपर से एक धातु का तार जा रहा है। तार के सिरों पर 1 kg तथा 2 kg के द्रव्यमान बँधे है। इस धातु का breaking stress `2xx10^(9)N//m^(2)` है। इस तार की न्यूनतम त्रिज्या कितनी हो सकती है कि तार न टूटे? g का मान `10 m//s^(2)` लें तथा तार के भार को नगण्य मानें।


    06:02
    View Solution
  4. समान अनुप्रस्थ काट के दो तार, एक ताँबे का तथा दूसरा स्टील का, एक स्थान पर जोड़ दिए गई है। जब इस संयुक्त तार को दोनों ओर से खींचा जाता है तो दोनों तारो में वृद्धि बराबर होती है। दोनों तारो की लंबाइयों का अनुपात निकालें। स्टील तथा ताँबे के यंग मॉड्युलस क्रमशः `2.0 xx 10^(11) N//m^(2)` तथा `1.1xx10^(11)N//m^(2)` है।


    04:58
    View Solution
  5. एक क्षैतिज तल में एक-दूसरे से L दूरी पर दो बिंदुओं A तथा B के बीच एक मोटा तार बँधा है। तार में कोई तनाव नहीं है। तार की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल A है तथा उसके पदार्थ का यंग मॉड्युलस Y है। इस तार के मध्यबिंदु C से W भार की एक वस्तु लटकाई गई है, जिससे वह बिंदु कुछ नीचे आ जाता है। संतुलन की अवस्था में तार के दोनों हिस्सों का AB के साथ कोण `theta` निकालें।


    10:04
    View Solution
  6. एक तार का एक छोर छत में बँधा है तथा दूसरे छोर से 2kg की एक वस्तु लटक रही है। ठीक उसी प्रकार का एक दूसरा तार इस वस्तु के निचले सिरे से बँधा है और उससे 1 kg की वस्तु लटक रही है। प्रत्येक तार में अनुदैर्ध्य विकृति निकालें। प्रत्येक तार के अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल `0.005 cm^(2)` है तथा यंग मॉड्युलस `2.0xx10^(11)N//m^(2)` है। `g = 10 m//s^(2)` लें।


    03:18
    View Solution
  7. चित्र में तीन ब्लॉक P, Q तथा R एक जैसे तार से जुड़े है और गति कर रहे है। प्रत्येक ब्लॉक का द्रव्यमान 3.0 kg है, तार के अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल `0.005 cm^(2)` है तथा उसका यंग मॉड्युलस `2xx10^(11) N//m^(2)` है। घर्षण को अनदेखा करते हुए प्रत्येक तार में उत्पन्न अनुदैर्ध्य विकृति निकालें। `g = 10 m//s^(2)` लें।


    08:25
    View Solution
  8. स्वाभाविक लंबाई 50 cm तथा अनुप्रस्थ काट `3.0 mm^(2)` वाला एक ऊर्ध्वाधर तार एक किनारे पर बँधा है तथा दूसरे किनारे पर इससे 2.1 kg की एक वस्तु लटकी है। संतुलन की अवस्था में तार में संचित प्रत्यास्था स्थितिज ऊर्जा का मान निकालें। तार के पदार्थ का यंग मॉड्युलस `1.9xx10^(11)N//m^(2)` है। g को `10 m//s^(2)` मानें।


    05:47
    View Solution
  9. अनुप्रस्थ काट `3 mm^(2)` वाले एक तार के एक किनारे से 10 N भार की एक वस्तु को बाँधकर उसे 20 cm दूरी से पकड़कर एक ऊर्ध्वाधर वृत्त में घुमाने का प्रयास किया जाता है। वृत्त के निम्नतम बिंदु पर वस्तु की चाल 2 m/s है। जब वस्तु वृत्त के निम्नतम बिंदु पर पहुँचती है, उस समय तार की लंबाई में वृद्धि निकालें। क्या वस्तु की गति को वृताकार कहना उचित है? तार के लिए `Y=2.0xx10^(11)N//m^(2)`


    05:20
    View Solution
  10. एक बरतन में `1000 cm^(3)` पानी भरा है और उसे एक पिस्टन से दबाया जाता है जिससे उसका दाब `1.0xx10^(5)N//m^(2)` से बढ़कर `1.0xx10^(6)N//m^(2)` हो जाता है। पानी की संपीड्यता `5.0xx10^(-10)m^(2)//N` है। पानी के आयतन में कमी निकालें।


    01:38
    View Solution

हल किए गए प्रश्न questions and complete solutions for chapter प्रत्यास्था of HC VERMA PHYSICS (HINDI) of Class 12