Class 12 | PHYSICS |
Chapter | ऊष्मा एवं उष्मागतिकी |
JEE Main & Advanced | एकल पूर्णांक उत्तर प्रकार |
Number Of Questions | 7 |
Academic Year | 2023-24 |
धातु की 10x लम्बाई वाली छड़ AB की छोर `A 0^(@)C` पर रखी बर्फ में तथा दूसरा छोर `B 100^(@)C` पर रखे पानी में रखा गया है | इस छड़ के एक अन्य बिन्दु P को `400^(@)C` के स्थिर तापमान पर रखा जाता है कि A छोर पर प्रति इकाई समय में पिघलने वाली बर्फ का द्रव्यमान तथा B छोर पर प्रति इकाई समय में वाष्पित होने वाले जल का द्रव्यमान बराबर है | पानी के वाष्पीकरण तथा बर्फ के पिघलने की गुप्त ऊष्माएँ क्रमशः 540 कैलोरी `"ग्राम"^(-1)` तथा 80 कैलोरी `"ग्राम"^(-1)` है | यदि P की दुरी बर्फ वाले छोर से `lambda x` हो, तो `lambda` का मान निकालें | (वातावरण में होने वाली ऊष्मा हानि को नगण्य मानें |)
एक m ग्राम द्रव्यमान का बर्फ का टुकड़ा (विशिष्ट ऊष्मा = 2100 जूल `"किग्रा"^(-1).^(@)C^(-1)` तथा गुप्त ऊष्मा `=3.36xx10^(5)` जूल `"किग्रा"^(-1)`) वायुमण्डलीय दबाव पर `-5^(@)C` पर रखा है | इसे 420 जूल की ऊष्मा दी जाती है, जिससे यह पिघलना शुरू हो जाती है | अन्त में जब बर्फ - पानी का मिश्रण सन्तुलन में है, तब यह पाया जाता है कि 1 ग्राम बर्फ पिघल चुकी है | यह मानते हुए कि इस प्रक्रिया में किसी अन्य ऊष्मा का आदान - प्रदान नहीं हुआ है, m का मान (ग्राम में) होगा |
दो गोलाकार पिण्ड A (त्रिज्या 6 सेमी) तथा B (त्रिज्या 18 सेमी) क्रमशः `T_(1)` तथा `T_(2)` तापमान पर हैं | उनसे उत्सर्जित स्पेक्ट्रम की अधिकतम तरंगदैर्घ्य A के लिए 500 नैनोमी पर तथा B के लिए 1500 नैनोमी पर हैं | इन पिण्डों को कृष्णिकाएँ मानते हुए, A तथा B से कुल ऊर्जा उत्सर्जन का अनुपात क्या होगा ?
एक द्विपरमाणुक आदर्श गैस को इसके प्रारम्भिक आयतन के `(1)/(32)` वें भाग तक रुद्धोष्म रूप से संपीडित किया जाता हैं | यदि गैस का प्रारम्भिक तापमान `T_(i)` (केल्विन में) हैं तथा अन्तिम तापमान `aT_(i)` है, तो a का मान कितना है ?
L लम्बाई का स्टील का तार, जो `40^(@)C` तापमान पर है, को छत से लटका कर उसके मुक्त सिरे पर द्रव्यमान m संलग्न किया जाता है | जब तार को ठण्डा करके उसका तापमान `40^(@)C` से `30^(@)C` लाने पर उसकी लम्बाई फिर से L हो जाती है | स्टील का तापीय प्रसार गुणांक `10^(-5)//.^(@)C` है, यंग प्रत्यास्थता गुणांक `10^(11)` न्यूटन `"मी"^(-2)` है तथा तार की त्रिज्या 1 मिमी है | मानें कि `L gt gt` तार का व्यास m का किग्रा में मान लगभग है |
दो गोलाकार तारों A तथा B द्वारा कृष्णिका (ब्लैक बॉडी) विकिरण उत्सर्जित किया जा रहा है | A की त्रिज्या B की त्रिज्या की 400 गुनी है तथा A से उत्सर्जित ऊर्जा, B से उत्सर्जित ऊर्जा की `10^(4)` गुनी है | उनकी उन तरंगदैर्ध्यों `lambda_(A)` और `lambda_(B)`, जिन पर उनके विकिरण व्रक उच्चतम है, के अनुपात `((lambda_(A))/(lambda_(B)))` का मान है
एक धातु को भट्टी में गरम करते हुए उसकी विकिरण शक्ति (P) को धातु के ऊपर रखे हुए एक संवेदक (Sensor) से पढ़ते है | संवेदक का पैमाना `log_(2)((P_(1))/(P_(0)))` को पढता है, यहाँ `P_(0)` एक स्थिरांक है | जब धातु का तापमान `487^(@)C` है, तो संवेदक का पठन 1 है | मान लीजिए कि धातु की सतह की उत्सर्जकता स्थिर है | धातु की सतह का तापमान `2767^(@)C` तक बढ़ाने पर संवेदक का पठन क्या होगा ?
एकल पूर्णांक उत्तर प्रकार questions and complete solutions for chapter ऊष्मा एवं उष्मागतिकी of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12