Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भाग A - भौतिक विज्ञान of chapter JEE MAIN QUESTION PAPER 2014 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE MAIN QUESTION PAPER 2014
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)भाग A - भौतिक विज्ञान
Number Of Questions30
Academic Year2023-24
  1. एक डायोड की धारा-वोल्टता सम्बन्ध `I= (e^(1000V//T)-1)` mA से दी जाती हैं, जहाँ V लगाई गई वोल्टता वोल्ट में है और तापमान T डिग्री कैल्विन में है। यदि एक विद्यार्थी 300 K पर 5 mA धारा नापते हुये मापन में `pm` 0.01 V की त्रुटि करता है, तब धारा के मान में mA में त्रुटि क्या होगी?


    05:27
    View Solution
  2. ऊँचाई H की एक मीनार से, चाल u से एक कण को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। कण को पृथ्वी तक गिरने में लगा समय उसके उच्चतम बिन्दु तक पहुँचने के समय का n गुना हैं।
    H, u एवं n के बीच सम्बन्ध है :


    06:32
    View Solution
  3. त्रिज्या R एवं द्रव्यमान m के एक एकसमान खोखले बेलन के चारों तरफ एक द्रव्यमानविहीन डोरी से एक द्रव्यमान 'm' अवलंबित हैं। यदि डोरी बेलन पर फिसलती नहीं है, तब छोड़े जाने पर द्रव्यमान किस त्वरण से गिरेगा?


    03:44
    View Solution
  4. एक पृष्ठ पर एक द्रव्यमान m का ब्लॉक रखा है। पृष्ठ की ऊर्ध्वाधर अनुप्रस्थ काट `y = (x ^(3))/(6)` 1y= से दी जाती है। यदि घर्षण गुणांक 0.5 है, तब धरती से ऊपर वह अधिकतम ऊँचाई, जिस पर बिना फिसले ब्लॉक रखा जा सकता हैं, है :


    04:06
    View Solution
  5. जब एक रबड़ के छल्ले को ? दूरी तक तानित किया जाता है, तब परिमाण `F=ax+bx^(2)` का एक प्रत्यनयन बल लगता है जहाँ a एवं b स्थिरांक हैं। बिना तानित रबड़ के छल्ले को L से तानित करने में किया गया कार्य है :


    01:59
    View Solution
  6. लम्बाई । की एक अवितान्य डोरी से बँधे द्रव्यमान m के एक बाब को एक ऊर्ध्वाधर आधार से लटकाया जाता है। बाब ऊर्ध्वाधर पर कोणीय चाल `omega` rad/s से एक क्षैतिज वृत्त में घूर्णन करता है। निलंबन बिन्दु पर :


    06:09
    View Solution
  7. प्रत्येक द्रव्यमान M के चार कण जो कि एक दूसरे से समान दूरी पर हैं, एक दूसरे के अन्योन्य गुरुत्वाकर्षण प्रभाव में त्रिज्या R के एक वृत्त पर गतिशील हैं। प्रत्येक कण की चाल है :


    06:25
    View Solution
  8. 10 cm लम्बाई के एक स्टील के तार के सिरो पर जब तापमान में वृद्धि `100^(@)C` की जाती हैं तब इसकी लम्बाई स्थिर रखने के लिये सिरो पर लगाया गया दाब है :
    (स्टील का यंग प्रत्यास्थता गुणांक `2x10^(11) Nm^(-2)` और रेखिक प्रसार गुणांक `1.1xx10^(-5)K^(-1)` हैं)


    03:04
    View Solution
  9. एक वृत्ताकार नली ऊर्ध्वाधर तल में है। दो द्रव, जो एक दूसरे से मिश्रित नहीं होते तथा जिनका घनत्व `d _(1)` एवं `d_(2)` हैं, नली में भरे गये हैं। प्रत्येक द्रव केन्द्र पर `90^(@)` का कोण अंतरित करता हैं। उनके अंत: पृष्ठ को जोड़ने वाली त्रिज्या ऊर्ध्वाधर से `alpha`कोण बनाती हैं। अनुपात `(d_(1))/(d_(2))` है:


    05:50
    View Solution
  10. पानी को गर्म करने पर, बर्तन की तली में बुलबुले बनते हैं और विलग्न होकर ऊपर की ओर उठते हैं। बुलबुलों को त्रिज्या R का गोला मान लें और बर्तन की तली से वृत्तीय स्पर्श की त्रिज्या r लें। यदि `r lt lt R` और पानी का पृष्ठ तनाव T हैं, तब बुलबुलों के बस विलग्न होने से जरा पहले r का मान हैं :
    (पानी का घनत्व `rho_(w)` है)


    03:23
    View Solution
  11. ताँबे, पीतल एवं स्टील की तीन छड़ों को Y - आकार संरचना में वेल्ड किया गया हैं। प्रत्येक छड़ की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `=4 cm^(2)` है। ताँबे की छड़ के सिरे का तापमान `100^(@)C` हैं जबकि पीतल एवं स्टील के सिरे `0^@)C` तापमान पर रखे गये हैं। ताँबे, पीतल एवं स्टील की छड़ों की लम्बाईयाँ क्रमश: 46, 13 एवं 12 cms हैं। छड़ों को, उनके सिरों को छोड़कर, वातावरण से ऊष्मीय रोधी किया गया है। ताँबे, पीतल एवं स्टील की ऊष्मा चालकताएँ क्रमश: 0.92, 0.26 एवं 0.12 CGS इकाई हैं। ताँबे की छड़ से प्रवाहित ऊष्मा की दर है :


    08:49
    View Solution
  12. द्विपरमाणुक आदर्श गैस का एक मोल चक्रीय प्रक्रिया ABC से गुजरता है जैसे की चित्र में दर्शाया गया है प्रक्रिया BC रुद्धोष्म है A ,B एवं C के तापमान क्रमशः 400 K 800K एवं 600K है सही कथन चुनिये


    05:09
    View Solution
  13. एक खुली काँच की नली को पारे में इस प्रकार डुबोया जाता है कि पारे के स्तर से 8 cm ऊपर काँच की नली की लम्बाई है। नली के खुले सिरे को अब बन्द कर सील कर दिया जाता है और नली को ऊर्ध्वाधर अतिरिक्त 46 cm से ऊपर उठाया जाता है। नली में पारे के ऊपर वायु स्तम्भ की लम्बाई अब क्या होगी? <बर> (वायुमंडलीय दाब =Hg का 76 cm)


    07:58
    View Solution
  14. एक कण एक सरल रेखा में सरल आवर्त गति से गतिशील है। यह विरामावस्था से प्रारम्भ कर प्रथम `tau` सैकिण्ड में दूरी a और अगले `tau` सैकिण्ड में दूरी 2a उसी दिशा में तय करता है। तब :


    08:36
    View Solution
  15. लम्बाई 85 cm के एक पाइप के एक सिरे को बन्द कर दिया जाता है। पाइप में वायु स्तम्भ के सम्भव प्राकृतिक दोलनो की वह संख्या निकालिऐ जिनकी आवृत्ति 1250 Hz से कम है। वायु में ध्वनि का वेग 340 m/s है।


    03:29
    View Solution
  16. मान लें व्योम में एक विद्युत क्षेत्र `vecE = 30 x ^(2) hati` है। तब विभवान्तर `V _(A) - V _(O),` जहाँ `V_(O)` मूलबिन्दु पर विभव एवं `V _(A) , x = 2 m` पर विभव हैं, है :


    04:45
    View Solution
  17. दो वृत्तीय प्लेटो, जिनके बीच दूरी 5 mm हैं, से एक समान्तर पट्टिका संधारित्र बनाया गया है जिसके बीच परावैद्युत स्थिरांक 2.2 का एक परावैद्युत रखा गया है। जब परावैद्युत में विद्युत क्षेत्र `3xx 104 V//m `है, तब धनात्मक प्लेट का आवेश घनत्व लगभग होगा :


    02:34
    View Solution
  18. एक बृहत भवन में, 40 W के 15 बल्ब, 100 W के 5बल्ब, 80 W के 5 पंखे एवं 1kW का 1 हीटर हैं। बिजली के मेन्स की वोल्टता 220 V हैं। भवन के मुख्य फ्यूज़ की न्यूनतम क्षमता होगी :


    01:45
    View Solution
  19. एक सुचालक z-अक्ष के साथ `-1.5 lezle1.5 m ` पर रखा है और इसमें `-hata_(z)`दिशा में स्थिर धारा 10.0 A प्रवाहित हो रही है। (चित्र देखें)। क्षेत्र `vecB = 3.0 xx 10 ^(-4) e ^(-0.2x) hata _(y) T` के लिये, सुचालक को स्थिर चाल से x=2.0 m, y=0 m तक `5 xx10^(-3) S` में गति कराने के लिये आवश्यक शक्ति की गणना कीजिए। x-अक्ष पर समान्तर गति मान लें।


    07:45
    View Solution
  20. एक छोटे चुम्बक की निग्राहिता, जहाँ लोहचुम्बक अचुम्बकीय हो जाता है, `3xx10^(3) A m^(-1)` है। चक्रों की संख्या 100 एवं लम्बाई 10 cm की एक परिनालिका से प्रवाहित आवश्यक धारा का मान, जिससे कि चुम्बक परिनालिका के अन्दर होने पर अचुम्बकीय हो जाये, है:


    02:30
    View Solution
  21. यहाँ दर्शाये गये परिपथ में, बिन्दु 'C' को बिन्दु 'A' से तब तक जोड़े रखा जाता है जब तक कि परिपथ में प्रवाहित धारा स्थिर न हो जाए। तत्पश्चात्, अचानक, बिन्दु 'C' को बिन्दु 'A' से हटाकर बिन्दु 'B' से t=0 समय पर जोड़ दिया जाता है। t=L/R पर प्रतिरोध पर वोल्टता का प्रेरकत्व पर वोल्टता से अनुपात होगा :


    06:33
    View Solution
  22. एक माध्यम में विद्युत चुम्बकीय तरंगों के संचरण के दौरान :


    02:25
    View Solution
  23. क्राउन काँच`(mu = (3)/(2))` से बने एक पतले उत्तल लेन्स की फोकस लम्बाई f है। जब इसे अपवर्तनांक` (4)/(3)`एवं `(5)/(3)` वाले दो भिन्न द्रवों में रखकर मापा जाता है, तब फोकस लम्बाइयाँ क्रमशः `f_(1)` एवं `f_(2)` हैं। फोकस लम्बाइयों के बीच सही सम्बन्ध है :


    04:03
    View Solution
  24. एक हरे रंग का प्रकाश पानी से वायु-जल अन्तरापृष्ठ पर क्रान्तिक कोण `(theta)` से आपतित है। सही कथन चुनिये।


    08:37
    View Solution
  25. ध्रुवण के अन्योन्य लम्बवत् तलों वाले समतल ध्रुवीय प्रकाश की दो पुंज A एवं B एक पोलरायड़ द्वारा देखी जाती है। उस स्थिति से जहाँ पुंज A की अधिकतम तीव्रता है (और पुंज B की शून्य तीव्रता है) पोलरायड का `30^(@)` से घूर्णन दोनों पुंजों को एकसमान द्युतिमान प्रतीत होता है। यदि दोनों पुँजों की प्रारम्भिक तीव्रताएँ क्रमशः `I_(A)` एवं `I_(B)` हैं, तब `(I_(A))/(I _(B))`का मान है :


    04:23
    View Solution
  26. हाइड्रोजन परमाणु के `3to2` संक्रमण के संगत विकिरण एक धातु पृष्ठ पर आपतित होकर फोटोइलेक्ट्रॉन उत्पन्न करता है। ये इलेक्ट्रॉन `3 xx10^(-4) T` के एक चुम्बकीय क्षेत्र में प्रवेश करते हैं। यदि इलेक्ट्रॉनों द्वारा अनुगामी अधिकतम वृत्तीय पथ की त्रिज्या 10.0 mm हो, तब धातु का कार्य फलन लगभग है :


    05:26
    View Solution
  27. हाइड्रोजन `(""_(1) H ^(1))` ड्यूटेरियम `(""_(1) H ^(2))`H), एकधा आयनित हीलियम `(""_(2)He^(4)) ^(+)` और द्विधा आयनित लीथियम `(""_(3)Li^(6)) ^(+ +)` सभी में एक इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर हैं। n=2 से n=1 के इलेक्ट्रॉन संक्रमण पर विचार कीजिये। यदि उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्घ्य क्रमश: `lamda_(1), lamda _(2),lamda_(3)` एवं `lamda_(4)`हैं, तब निम्नलिखित सम्बन्धों में से कौन सा लगभग सही है?


    03:54
    View Solution
  28. अग्रसित बायस वाला डायोड़ जोड़ है :


    01:55
    View Solution
  29. सूची - I (विद्युत चुम्बकीय तरंग प्रकार) को सूची - II (इनसे सम्बद्धित/अनुप्रयोगित) से सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प चुनिये:


    02:33
    View Solution
  30. एक विद्यार्थी ने एक छड़ की लम्बाई मापकर 3.50 cm लिखी। इसको मापने में उसने किस उपकरण का प्रयोग किया?


    02:28
    View Solution

भाग A - भौतिक विज्ञान questions and complete solutions for chapter JEE MAIN QUESTION PAPER 2014 of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from JEE Main & Advanced (Hindi Medium) Class 12 PHYSICS JEE MAIN QUESTION PAPER 2014