Class 12 | MATHS |
Chapter | संबंध एवं फलन |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | निदर्शी उदाहरण |
Number Of Questions | 95 |
Academic Year | 2023-24 |
क्या त्रिभुजों के समुच्चय में " सर्वागसम संबंध " तुल्यता संबंध होता है ? स्पष्ट कीजिए।
मनुष्य में संबंध " का भाई है " तुल्यता संबंध है। यदि नहीं है तो क्यों ?
सिद्ध कीजिए की समुच्चय {1,2,3} में `R = {(1,1)(2,2)(3,3)(1,2) (2,3)}` द्वारा प्रदत्त संबंध स्वतुल्य है परन्तु न तो सममित है और न संक्रमक है।
सिद्ध कीजिए की धन पूर्णांकों में " विभाज्यता संबंध " स्वतुल्य और संक्रमक है किन्तु सममित नहीं।
संबंध का एक ऐसा उदाहरण दीजिये जो सममित तथा संक्रमक तो हो परन्तु स्वतुल्य न हो।
संबंध का एक ऐसा उदाहरण दीजिये जो स्वतुल्य हो परन्तु सममित और संक्रमक न हो।
जाँच कीजिए की क्या समुच्चय `{1,2,3,4,5,6}` में `R = {(a,b): b = a+1 }` द्वारा परिभाषित संबंध स्वतुल्य , सममित या संक्रमक है।
निर्धारित कीजिए की क्या निम्नलिखित संबंधो में से प्रत्येक स्वतुल्य , सममित तथा संक्रमक है -
समुच्चय `A = {1,2,3,…….,13 ,14 }` में संबंध इस प्रकार परिभाषित है कि
`R = { (x,y):3x-y = 0 }`
निर्धारित कीजिए की क्या निम्नलिखित संबंधो में से प्रत्येक स्वतुल्य , सममित तथा संक्रमक है -
प्राकृत संख्याओं का समुच्चय N में `R = {(x,y):y = x+5` तथा `x lt 4`} द्वारा परिभाषित संबंध R है।
निर्धारित कीजिए की क्या निम्नलिखित संबंधो में से प्रत्येक स्वतुल्य , सममित तथा संक्रमक है -
समुच्चय में `A = {1,2,3,4,5,6}` में `R = {(x,y):y ` भाज्य है x से } द्वारा परिभाषित संबंध R है।
निर्धारित कीजिए की क्या निम्नलिखित संबंधो में से प्रत्येक स्वतुल्य , सममित तथा संक्रमक है -
समस्त पूर्णांकों के समुच्चय Z में {`R = {(x,y ):x-y` एक पूर्णांक है } द्वारा परिभाषित संबंध R
सिद्ध कीजिए कि वास्तविक संख्याओं के समुच्चय R में `R = {(a,b):a le b^(2)}` द्वारा परिभाषित संबंध R न तो स्वतुल्य है न सममित है और न संक्रमक।
माना कि L एक समतल में सभी रेखाओ का समुच्चय है। माना कि L पर एक संबंध R " के समांतर है " से परिभाषित है तो दर्शाइए कि यह तुल्यता संबंध है।
माना कि N धन पूर्णांकों का समुच्चय है। यदि समुच्चय `N xxN` में परिभाषित एक संबंध R ऐसा हो कि
`(a,b) in R (c,d)rArr a +d = b+c`
जहाँ `a,b,c,d in N` तो सिद्ध कीजिए कि R एक तुल्यता संबंध है।
यदि I शून्य रहित पूर्णांकों का समुच्चय हो और संबंध R इस प्रकार परिभाषित है कि x R y यदि `x^(y)=y^(x)` जबकि `x,y in I` तो क्या संबंध R एक तुल्यता संबंध है ?
दर्शाइए कि पूर्णांकों का समुच्चय I पर `a R b hArr (a-b),5` से विभाज्य है जहाँ `a,b in I` द्वारा परिभाषित संबंध एक तुल्यता संबंध है।
सिद्ध कीजिए कि R में `R = {(a,b):a le b}` द्वारा परिभाषित से स्वतुल्य तथा संक्रमक है किन्तु सममित नहीं है।
मान लीजिए कि L समतल में स्थित समस्त रेखाओ का एक समुच्चय है तथा `R = {(L_(1),L_(2)):L_(1),L_(2) ` पर लंब है } समुच्चय L में परिभाषित एक संबंध है। सिद्ध कीजिए R कि सममित है किंतु न तो स्वतुल्य है और न संक्रमक है।
सिद्ध कीजिए कि समस्त बहुभुजों के समुच्चय A में `R= { (P_(1),P_(2)):P_(1) ` तथा `P_(2)` कि भुजाओ कि संख्या समान है} प्रकार से परिभाषित संबंध R एक तुल्यता संबंध है। 3,4 और 5 कि भुजाओ वाले समकोण त्रिभुज से संबंधित समुच्चय A के सभी अवयवों का समुच्चय ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि समस्त त्रिभुजों के समुच्चय A में `R = {(T_(1),T_(2)):T_(1),T_(2)` के समरूप है } द्वारा परिभाषित संबंध R एक तुल्यता संबंध है। भुजाओ 3,4,5, वाले समकोण त्रिभुज `T_(1)`, भुजाओ 5,12 ,13 वाले समकोण त्रिभुज `T_(2)` तथा भुजाओ 6,8,10 वाले समकोण त्रिभुज पर विचार कीजिए | `T_(1),T_(2)`और `T_(3)` में से कौन - से त्रिभुज परस्पर संबंधित है।
सिद्ध कीजिए कि `A= {1,2,3,4,5}` में ` R = {( a,b ): | a-b|`सम है } द्वारा प्रदत्त संबंध एक तुल्यता संबंध R है। प्रमाणित कीजिए कि `{1,3,5}` के सभी अवयव एक - दूसरे से संबंधित है और समुच्चय `{2,4}` के सभी अवयव एक - दूसरे से संबंधित है परंतु `{1,3,5}` का कोई भी अवयव `{2,4}` के किसी अवयव से संबंधित नहीं है।
मान लीजिए की XY तल में स्थित समस्त रेखाओ का समुच्चय L है और L में `R = {(L_(1),L_(2)):L_(1)`समांतर`L_(2)` है के} द्वारा परिभाषित संबंध R है। सिद्ध कीजिये की R एक तुल्यता संबंध है रेखा `y = 2x+4` से संबंधित समस्त रेखाओ का समुच्चय ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए की पूर्णांकों के समुच्चय z में `R = {(a,b):`संख्या `2,(a-b)` को विभाजित करती है } द्वारा प्रदत्त संबंध एक तुल्यता संबंध है।
मान लीजिए की समुच्चय `A = {1,2,3,4,5,6,7}` में `R = {(a,b):a` तथा b दोनों ही या तो विषम है या सम है द्वारा परिभाषित एक संबंध है। सिद्ध कीजिए कि R एक तुल्यता संबंध है। साथ ही सिद्ध कीजिए कि एक तुल्यता उपसमुच्चय `{1,3,5,7}` के सभी अवयव एक - दूसरे से संबंधित है परंतु उपसमुच्चय `(1,3,5,7}` का कोई भी अवयव उपसमुच्चय `{2,4,6}` के किसी भी अवयव से संबंधित नहीं है।
माना `A = {0,1,2,3,4}` तथा `R = {(a,b):` संख्या `2,(a-b)` को विभाजित करती है }तब तुल्यता वर्ग [ 0] को ज्ञात कीजिए
माना `A = {0,1,2,3,4}` तथा `R = {(x,y):x-y = 3k}`जहाँ k एक पूर्णांक है अर्थात xRy जब `(x-y)`3 से विभाज्य है , तो सिद्ध कीजिए कि R एक तुल्यता संबंध है तथा तुल्यता समुच्चय भी बनाइये।
माना `A = {1,2,3,4,5}` तथा `R = { (a,b)|a-b| 2` से विभाजित है } तो सिद्ध कीजिए कि R एक तुल्यता संबंध है तथा तुल्यता वर्ग भी बनाइए।
R वास्तविक संख्याओं का समुच्चय है तथा प्रतिचित्रण `f : R to R ` जहाँ `f (x) = e^(x) , x in R` द्वारा परिभाषित है तो सिद्ध कीजिए कि f एकैकी प्रतिचित्रण है।
निम्नलिखित फलनों की एकैक तथा आच्छादी गुणों की जाँच कीजिए -
`f(x) = x^(2)` द्वारा प्रदत्त `f : N to N ` फलन है।
निम्नलिखित फलनों की एकैक तथा आच्छादी गुणों की जाँच कीजिए -
`f(x) = x^(2)` द्वारा प्रदत्त `f : Z to Z ` फलन है।
निम्नलिखित फलनों की एकैक तथा आच्छादी गुणों की जाँच कीजिए -
`f(x) = x^(2)` द्वारा प्रदत्त `f : R to R ` फलन है।
निम्नलिखित फलनों की एकैक तथा आच्छादी गुणों की जाँच कीजिए -
`f(x) = x^(3)` द्वारा प्रदत्त `f : N to N ` फलन है।
निम्नलिखित फलनों की एकैक तथा आच्छादी गुणों की जाँच कीजिए -
`f(x) = x^(3)` द्वारा प्रदत्त`f : Z to Z` फलन है।
सिद्ध कीजिए की प्रतिचित्रण `f : R to R ` जो कि `f(x) = 3x + 5` द्वारा परिभाषित है एकैकी आच्छादक है जहाँ पर R वास्तविक संख्याओं का समुच्चय है।
मान लीजिए की समस्त `n in N` के लिए
`f(n) = {:{((n+1)/2," यदि विषम संख्या है "),(n/2," यदि विषम संख्या है "):}`
द्वारा परिभाषित एक फलन`f : N to N` है। बताइए की क्या फलन f एकैकी आच्छादक है। अपने उत्तर का औचित्य भी बताइए।
मान लीजिए कि `A = R - {3}` तथा `B = R - {1}` है। `f(x) = (x-2)/(x-3)` द्वारा परिभाषित फलन `f : A to B ` पर विचार कीजिए। क्या f एकैकी तथा आच्छादा है ? अपने उत्तर का औचित्य भी बताइये।
सिद्ध कीजिए कि `f(x) = [x]` द्वारा प्रदत्त महत्तम पूर्णांक फलन `f : R to R` न तो एकैकी है और न आच्छादक है जहाँ `[x] x` से कम या उसके बराबर महत्तम पूर्णांक को निरूपित करता है।
सिद्ध कीजिए कि `f : R to R f(x)={:{(1," यदि " x gt 0),(0," यदि " x=0 ),(-1," यदि " x lt 0 ):}` द्वारा प्रदत्त चिन्ह फलन न तो एकैकी है और न आच्छादक है।
दर्शाइए की प्रतिचित्रण `f: R to R` जहाँ न`f (x) = - sin x` एकैकी है और न आच्छादक।
सिद्ध कीजिये की नीचे परिभाषित फलन `f: N to N` एकैकी तथा आच्छादक दोनों ही है -
` f (x) = {:{(x+1,"यदि x विषम है "),(x-1," यदि x विषम है "):}`
सिद्ध कीजिये कि `f(x) = [x] ` द्वारा प्रदत्त महत्तम पूर्णांक फलन `f: R toR` न तो एकैकी है और न आच्छादक है जहाँ [ x] , x से कम में उसके बराबर महत्तम पूर्णांक को निरूपित करता है।
यदि `f(x) = x^(2)` और `g(x) = x+3, x in R ` तब `(gof)x, (fog)x, (fog )2` का मान ज्ञात कीजिए।
यदि `f : R to R ` जहाँ `f(x) = 2x+1` तथा `g : R to R` जहाँ `g(x) = x^(2) - 2` हो , तो सिद्ध कीजिए की `(gof)x!= (fog)x`
यदि `f: R to R ` तथा `g : R to R` फलन क्रमशः `f(x) = cos x` तथा `g(x) = 3x^(2)` द्वारा परिभाषित है , तो gof और fog ज्ञात कीजिए। सिद्ध कीजिए की `gof != fog`
मान लीजिए कि `f: {2,3,4,5} to {3,4,5,9}` और `g : {3,4,5,9 } to { 7,11,15}` दो फलन इस प्रकार है कि `f(2) = 3, f(3) = 4 , f(4) = f(5) =5` और `g(3) = g(4) = 7` तथा `g(5) = g(9) = 11` तो ज्ञात (gof) कीजिए।
माना `f: R to R` और `g : R to R` इस प्रकार परिभाषित `f(x) = x^(2),g(x) = x+2 , AA x in R` , है तो gof और fog ज्ञात कीजिए। क्या gof = fog ?
यदि `f(x) = |x|`और `g(x) = |5x -2|` तो gof और fog ज्ञात कीजिए।
माना `f(x) = sqrt(1-x)` और `g(x)= log x` तो fog ज्ञात कीजिए।
माना f महत्तम पूर्णांक फलन है तथा g मापांक फलन है , तब निम्न का मान ज्ञात कीजिए -
`(gof) ((-5)/3) - (fog ) ((-5)/3)`
माना f महत्तम पूर्णांक फलन है तथा g मापांक फलन है , तब निम्न का मान ज्ञात कीजिए -
`(gof ) (5/3) - (fog ) (5/3)`
माना f महत्तम पूर्णांक फलन है तथा g मापांक फलन है , तब निम्न का मान ज्ञात कीजिए -
`(f + 2g) (-1)`
यदि `f(x) = [x]` और `g(x) = |x|` तो `(fog) (5/2)- (gof) ((-5)/2)`का मान ज्ञात कीजिए।
यदि `f(x) = (3x)/(x-1)` और `phi (x) = x/(x-3)` , तो सिद्ध कीजिए कि `f { phi (x) } = phi {f (x)}`
यदि`f(x) = (2x-3)/(x+1)` और `g(x) = (x+1)/(x-3)` हो , तो `f{g(x)}` और `g{f(x)}` का मान ज्ञात कीजिए।
समुच्चय `A = {1,2,3,4,5}` के लिए दो प्रतिचित्रण `f : A to A` तथा `g : A to A` इस प्रकार परिभाषित है कि
`f(1)=3, f(2)=5,f(3) =3,,f(4)=1,f(5) =2 `
`g(1) = 4, g (2) = 1 , g (3) = 1, g (4) = 2, g (5) = 3 `
(fog) फलन (gof) और ज्ञात कीजिए।
मान लीजिए कि `S = {1,2,3}` है , निर्धारित कीजिए कि क्या नीचे परिभाषित फलन `f: S to S` के प्रतिलोम है। `f^(-1)` ज्ञात कीजिए यदि इसका अस्तित्व है।
माना कि `f: R to R` इस प्रकार परिभाषित है कि `f(x) = x^(2) +1` तो `f^(−1)(26)` =?
माना कि `f:R to R ` इस प्रकार परिभाषित है कि `f(x) =x^(2) +1`
`f^(-1) {10,37}` तो ज्ञात कीजिए
यदि प्रतिचित्रण `f : R to R ` जहाँ `f(x) = x^(2) +1` से परिभाषित हो , तो `f^(-1)(0),f^(-1)(5),f^(-1)(10),f^(-1)(50)`ज्ञात कीजिए
`f(x) = 4x+3` द्वारा प्रदत्त फलन `f : R to R` पर विचार कीजिए। सिद्ध कीजिए कि f व्युत्क्रमणीय है। f का प्रतिलोम फलन भी ज्ञात कीजिए।
`f(x)=x^(2) +4` द्वारा प्रदत्त फलन `f:R_(+)to [ 4, oo)` पर विचार कीजिए। सिद्ध कीजिए कि f व्युत्क्रमणीय है तथा f का प्रतिलोम `f^(-1) , f^(-1) (y) = sqrt(y-4)` द्वारा प्राप्त होता है जहाँ `R_(+)` सभी ऋणेत्तर वास्तविक संख्याओं का समुच्चय है।
`f(x) = 9x^(2) +6x -5` द्वारा प्रदत्त फलन `f : R_(+) to [ -5 , oo)` पर विचार कीजिए सिद्ध कीजिए कि f व्युत्क्रमणीय है तथा `f^(-1) (y) = [ (sqrt(y+6)-1)/3]` है।
दो फलनों `F : N to N ` तथा `g : N to N` के उदाहरण दीजिये जो इस प्रकार हो कि gof आच्छादक है किन्तु f आच्छादक नहीं है।
दो फलनों `f : N to Z ` तथा ` g : Z to Z` के उदाहरण दीजिये जो इस प्रकार हो कि gof एकैकी है परन्तु g एकैकी नहीं है।
तीन फलन `f : N to N , g : N to N ` तथा `h : N to R` पर विचार कीजिए `f(x) = 2x,g(y) = 3y +4` तथा `h (z) = sin z AA`x,y, z in N सिद्ध कीजिए `ho(gof)=(hog)of`
मान लीजिए कि `f : xto y` एक व्युत्क्रमणीय फलन है। सिद्ध कीजिए कि `f^(-1)` का प्रतिलोम f है अर्थात `(f^(-1))^(-1) = f`
मान लीजिए कि `y = {n^(2) : n in N } sub N` है। फलन `f : N to Y`जहाँ `f (n) = n^(2)` पर विचार कीजिए। सिद्ध कीजिए कि f व्युत्क्रमणीय है f का प्रतिलोम भी ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि यदि `f : A to B` तथा ` g : B to C` आच्छादक है , तो`gof : A to C` भी आच्छादक है।
सिद्ध कीजिए कि यदि `f : A to B` तथा ` g : B to C` एकैकी है , तो ` gof : A to C`भी एकैकी है।
` f : {1,2,3} to {a,b,c}, f(1) = a,f (2) = b,f(3)= c` द्वारा प्रदत्त फलन f पर विचार कीजिए `f^(-1)`ज्ञात कीजिए और सिद्ध कीजिए कि `(f^(-1))^(-1)=f` है।
सिद्ध कीजिए कि `a ** b = a+2b` द्वारा प्रदत्त `** : R xx R to R` साहचर्य नहीं है।
सिद्ध कीजिए कि प्रदत्त परिभाषित `a**b = a+2b` द्वारा `** : R xx R to R` क्रमविनिमेय नहीं है।
क्या समुच्चय `{1,2,3,4,5}` में ` a ** b = a,` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित `**` एक द्विआधारी संक्रिया है ? अपने उत्तर का औचित्य भी बताइये।
निर्धारित कीजिए कि क्या निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित प्रत्येक संक्रिया `** ` से एक द्विआधारी संक्रिया प्राप्त होती है या नहीं। उस दशा में जब `** ` एक द्विआधारी संक्रिया नहीं औचित्य भी बताइए।
`Z^(+)` में , `a ^(**)b = ab` द्वारा परिभाषित संक्रिया` **`
निर्धारित कीजिए कि क्या निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित प्रत्येक संक्रिया `** `से एक द्विआधारी संक्रिया प्राप्त होती है या नहीं। उस दशा में जब `** ` एक द्विआधारी संक्रिया नहीं औचित्य भी बताइए।
`Z^(+)` में, `a^(**)b = ab` द्वारा परिभाषित संक्रिया `**`
निर्धारित कीजिए कि क्या निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित प्रत्येक संक्रिया `**` से एक द्विआधारी संक्रिया प्राप्त होती है या नहीं। उस दशा में जब `** ` एक द्विआधारी संक्रिया नहीं औचित्य भी बताइए।
R में ,संक्रिया `** ,a ** b = ab^(2)` द्वारा परिभाषित
निर्धारित कीजिए कि क्या निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित प्रत्येक संक्रिया `** `से एक द्विआधारी संक्रिया प्राप्त होती है या नहीं। उस दशा में जब `** ` एक द्विआधारी संक्रिया नहीं औचित्य भी बताइए।
`Z^(+)` में संक्रिया `**,a**b = |a-b|` द्वारा परिभाषित
निर्धारित कीजिए कि क्या निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित प्रत्येक संक्रिया `**` से एक द्विआधारी संक्रिया प्राप्त होती है या नहीं। उस दशा में जब `** ` एक द्विआधारी संक्रिया नहीं औचित्य भी बताइए।
`Z^(+)` में संक्रिया `**,a**b =a` द्वारा परिभाषित
निर्धारित कीजिए कि समुच्चय R में प्रदत्त निम्नलिखित द्विआधारी संक्रियाओं में से कौन - सी साहचर्य है और कौन - सी क्रमविनिमेय है।
`a ** b = 1 AA a,b in R`
निर्धारित कीजिए कि समुच्चय R में प्रदत्त निम्नलिखित द्विआधारी संक्रियाओं में से कौन - सी साहचर्य है और कौन - सी क्रमविनिमेय है।
`a**b = (a+b)/2 AA a,b in R`
मान लीजिए कि N में एक द्विआधारी संक्रिया `**,a**b = a` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित है। निम्नलिखित ज्ञात कीजिए -
`5(**)7,20 (**)16`
मान लीजिए कि N में एक द्विआधारी संक्रिया `**,a**b = a` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित है। निम्नलिखित ज्ञात कीजिए -
क्या संक्रिया `**` क्रमविनिमेय है ?
मान लीजिए कि N में एक द्विआधारी संक्रिया `**,a**b = a` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित है। निम्नलिखित ज्ञात कीजिए -
क्या `**` साहचर्य है ?
मान लीजिए कि N में एक द्विआधारी संक्रिया `**,a**b = a` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित है। निम्नलिखित ज्ञात कीजिए -
N में `** `का तत्समक अवयव ज्ञात कीजिए।
मान लीजिए कि N में एक द्विआधारी संक्रिया `**,a**b = a` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित है। निम्नलिखित ज्ञात कीजिए -
N के कौन - से अवयव `**` संक्रिया के लिए व्युत्क्रमणीय है।
मान लीजिए N में `a ** b = a` तथा b का LCM द्वारा परिभाषित एक द्विआधारी संक्रिया है। क्या `** `क्रमविनिमेय है ? क्या `** `साहचर्य है ? क्या N में द्विआधारी संक्रिया के तत्समक का अस्तित्व है ?
समुच्चय `{1,2,3,4,5,6}` में `a ^^ b = ` निम्नतम ` {a,b}` द्वारा परिभाषित संक्रिया पर विचार कीजिए संक्रिया `^^` के लिए संक्रिया सारणी बनाइए।
समुच्चय `{1,2,3,4,5}` में निम्नलिखित संक्रिया सारणी द्वारा परिभाषित द्विआधारी संक्रिया `**` पर विचार कीजिए -
`(2 **3) ** 4 ` तथा `2 **(3 **4)` का परिकलन कीजिए।
समुच्चय `{1,2,3,4,5}` में निम्नलिखित संक्रिया सारणी द्वारा परिभाषित द्विआधारी संक्रिया `**` पर विचार कीजिए -
`(2 **3)**(4**5)` का परिकलन कीजिए।
माना प्रकृत संख्याओं के समुच्चय N का एक द्विआधारी संक्रिया o द्वारा परिभाषित किया गया है `a o b = a^(b) , a, b in N` तथा `(N,o)` साहचर्य या क्रमविनिमेय नियम पालन करता है अथवा नहीं ?
परिमेय संख्याओं के समुच्चय Q में संक्रिया o इस प्रकार परिभाषित है -
`aob = a+b - ab , AA a,b in Q` तो सिद्ध कीजिए कि -
`aob = boa`
परिमेय संख्याओं के समुच्चय Q में संक्रिया o इस प्रकार परिभाषित है -
`aob = a+b - ab , AA a,b in Q` तो सिद्ध कीजिए कि -
`ao (boc) = (aob) oc`
सिद्ध कीजिए कि `A = {1,-1}` गुणन पर द्विआधारी संक्रिया है परन्तु समुच्चय `B = {1,3}` पर नहीं।
निम्नलिखित सारणी से समुच्चय `{a,b,c}` द्विचर संक्रिया o के लिए क्रम विनिमेयता कि जाँच कीजिए।
वास्तविक संख्याओं के समुच्चय `R` के एक द्विचर संक्रिया o निम्नानुसार परिभाषित है -
`aob = a+b +ab`
इसका तत्समक अवयव तथा a का व्युत्क्रम ज्ञात कीजिए।
निदर्शी उदाहरण questions and complete solutions for chapter संबंध एवं फलन of NAVBODH MATHS (HINDI) of Class 12