Class 12 | PHYSICS |
Chapter | नाभिक |
NAVBODH PARIKSHA SAAR | बोधात्मक प्रश्न |
Number Of Questions | 17 |
Academic Year | 2023-24 |
किसी परमाणु के लिए Z =54 तथा A =115 है। इस परमाणु में प्रोटॉन, इलेक्ट्रॉन तथा न्यूट्रॉनों की संख्या बताइए।
`beta`- कण परमाणु के किस भाग से उत्सर्जित होता है ?
एक परमाणु `alpha`- कण उत्सर्जित करता है। उसके परमाणु क्रमांक तथा द्रव्यमान संख्या में क्या परिवर्तन होता?
`beta^(+)`- क्षय में परमाणु क्रमांक एवं द्रव्यमान संख्या पर क्या प्रभाव पड़ता है?
गामा-क्षय में परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान संख्या पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
दो नाभिकों की द्रव्यमान संख्याओं में `1 : 3` का अनुपात है। उनके नाभिकीय घनत्वों का अनुपात क्या होगा ?
एक परमाणु द्रव्यमान मात्रक कितने किलोग्राम के बराबर है ?
किसी रेडियोऐक्टिव पदार्थ की अर्ध-आयु क्षय नियतांक से किस प्रकार संबंधित है ?
किसी रेडियोऐक्टिव पदार्थ की औसत आयु का व्यंजक लिखिए।
किसी रेडियोऐक्टिव पदार्थ की अर्ध-आयु और औसत आयु में संबंध बताइए।
तारों या सूर्य में ऊर्जा का स्त्रोत क्या है ?
नाभिकीय रिएक्टर में प्रयुक्त एक मंदक का नान बताइए।
नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉनों की अभिक्रिया दर को नियंत्रित करने के लिए प्रयुक्त अवशोषक पदार्थ का नाम लिखिए |
ऐसे दो कणों के नाम लिखिए जिन पर न कोई आवेश होता है और न ही विराम द्रव्यमान।
क्या नाभिकीय संलयन को नियंत्रित किया जा सकता है ?
अल्फा-कण के उत्सर्जन के पश्चात न्यूट्रॉन और प्रोटॉन का अनुपात घटता है, बढ़ता है या वही रहता है ?
विघटन प्रक्रिया में दायी ओर तत्वों के द्रव्यमान संख्या और परमाणु क्रमांक दीजिए।
`""_(86)^(220)RutoP0""+He`
बोधात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter नाभिक of NAVBODH PHYSICS (HINDI) of Class 12