Class 12 | CHEMISTRY |
Chapter | जैव - अणु |
NCERT FINGERTIPS HINDI | अभी कथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER) |
Number Of Questions | 15 |
Academic Year | 2023-24 |
अभिकथन: पॉलीसैकेराइडों को नॉन शुगर्स कहते हैं।
तर्क: वे कार्बोहाइड्रेट जो जल-अपघटन पर मोनोसैकेराइड इकाइयों की बड़ी संख्या प्रदान करते हैं, पॉलीसैकेराइड कहलाते हैं।
अभिकथन: माल्टोज़ एवं लैक्टोस अपचायक शर्कराओं के उदाहरण है |
तर्क: माल्टोज़ एवं लैक्टोस फेहलिंग विलयन एवं टॉलेन अभिकर्मक को अपचयित कर देते हैं।
अभिकथन: ग्लूकोज़ मृदु ऑक्सीकारक अभिकर्मक जैसे ब्रोमीन जल से अभिक्रिया पर ग्लूकोनिक अम्ल में ऑक्सीकृत हो जाता है |
तर्क : ग्लूकोज़ में कीटो समूह होता है।
अभिकथन: ग्लूकोज़ सही रूप से D- (+) - ग्लूकोज़ कहलाता है |
तर्क: ग्लूकोज के नाम के पहले 'D', इसकी दक्षिणावर्ती-घूर्णन प्रकृति को प्रदर्शित करता है।
अभिकथन: D- ग्लूकोज़ दक्षिणावर्ती-घूर्णन (Dextrorotatory) वाला होता है जबकि L-ग्लूकोज़ वामावर्ती-घूर्णन (Laevorotatory) वाला होता है।
तर्क: D-यौगिक हमेशा दक्षिणावर्ती घूर्णन वाले होते हैं तथा L यौगिक हमेशा वामावर्ती-घूर्णन वाले होते हैं।
अभिकथन: ग्लूकोज़, `NaHSO_(3)` , के साथ हाइड्रोजनसल्फाइड योग उत्पाद बनाता है।
तर्कः ग्लूकोज एल्डिहाइडिक समूह की सभी अभिक्रियाएँ देता है |
अभिकथन: ग्लूकोज के दो चक्रीय हेमीऐसीटल रूप,`alpha` -रूप एवं `beta` -रूप, एनोमर कहलाते हैं।
तर्क: एनोमर C-1 पर हाइड्रॉक्सिल समूह के विन्यास में केवल भिन्न होते हैं।
अभिकथन: सूक्रोज एक अन-अपचायक शर्करा है।
तर्क: सूक्रोज, `alpha` -ग्लूकोज के C-1 एवं `beta`-फ्रक्टोज़ के C-2 के मध्य ग्लाइकोसिडिक बन्ध द्वारा निर्मित डाइसैकेराइड होता है।
अभिकथन: सूक्रोज के जल-अपघटन से डेक्स्टो से लीवो में घूर्णन के चिन्ह में परिवर्तन होता है।
तर्कः जल-अपघटन हमेशा यौगिक के प्रकाशिक घूर्णन को परिवर्तित करता है।
अभिकथनः कोशिकाओं में पाये जाने वाले सभी एन्जाइम अभिन्न रूप से प्रोटीन होते हैं जो जैविक अभिक्रियाओं को उत्प्रेरित करते है |
तर्कः एन्जाइम मध्यम ताप एवं pH पर प्रभावी रूप से कार्य करते है |
अभिकथनः सभी प्राकृतिक रूप से प्राप्त -ऐमीनो अम्ल प्रकाशिक रूप से सक्रिय होते हैं।
तर्कः सर्वाधिक प्राकृतिक रूप से प्राप्त ऐमीनो अम्लों में D-विन्यास होता है।
अभिकथनः विटामिन D हमारे शरीर में सचित नहीं किये जा सकते हैं।
तर्कः विटामिन D वसा में घुलनशील होता है तथा यह पेशाब के साथ शरीर के बाहर निकल जाता है।
अभिकथन: DNA में उपस्थित प्यूरीन क्षार एडीनीन एवं ग्वानीन हैं।
तर्कः क्षार थायमीन RNA में उपस्थित होता है जबकि क्षार यूरेसिल DNA में उपस्थित होता है।
अभिकथन: DNA के दो सूत्र एक-दूसरे के पूरक होते हैं।
तर्कः एडीनीन विशिष्ट रूप से ग्वानीन के साथ हाइड्रोजन बन्ध बनाता है जबकि साइटोसिन थायमीन के साथ हाइड्रोजन बन्ध बनाता है।
अभिकथनः मिनिरेलोकॉर्टिकॉइड्स जल व लवण के उत्सर्जन के स्तर को नियंत्रित करते हैं।
तर्कः एडीसन रोग, एड्रीनल कॉर्टेक्स की असामान्य कार्यप्रणाली से उत्पन्न होता है।
अभी कथन एव तर्क प्रारूप प्रश्न (ASSERTION & REASON CORNER) questions and complete solutions for chapter जैव - अणु of MTG CHEMISTRY (HINDI) of Class 12