Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भौतिक विज्ञान of chapter JEE MAIN TEST-3 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE MAIN TEST-3
NTA MOCK TESTSभौतिक विज्ञान
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. एक गेंद को क्षैतिज से `theta` कोण पर `u` की चाल से फेंका जाता है। इसके पथ के उच्चतम बिंदु पर, गुरुत्व बल किसी प्रकार दोगुना हो जाता है। इस परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए, प्रक्षेप्य का कुल उड्डयन काल कितना है?


    View Solution
  2. एक डायफ्राम, जिसमें दो संकीर्ण झिर्रियाँ `S_(1)` और `S_(2)` हैं, जो एक दूसरे से d = 2 mm पर हैं, से एक पर्दा D = 80 cm की दूरी पर है। झिरी `S_(1)` को `t_(1) = 2.5` `mu`m मोटाई की पारदर्शी चादर द्वारा ढक दिया जाता है ओर झिरी `S_(2)` को `t_(2) = 1.25mum` मोटाई की एक अन्य चादर द्वारा ढक दिया जाता है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। दोनों चादरें अपवर्तनांक `mu_(m).. = 1.40` वाले समान पदार्थ की बनी होती हैं। डायफ्राम और पर्दे के बीच के स्थान में जल भरा हुआ है। तरंगदैर्घ्य M= 5000 Å की एक एकवर्णी प्रकाश किरण पुंज डायफ्राम पर लंबवत आपतित होती है। किरण पुंज की तीव्रता को एकसमान और झिर्रियों की चौड़ाई को बराबर मानते हुए, C पर तीव्रता तथा पर्दे पर प्राप्त व्यतिकरण पैटर्न की अधिकतम तीव्रता के अनुपात की गणना कीजिए, जहां `C, S_(1),S_(2)` के लंबवत अर्धक का पाद है। [जल का अपवर्तनांक, `mu‌_(W) = 4//3`]


    View Solution
  3. `15 ms^(-1)` की चाल से क्षैतिज रूप से प्रवाहित जल की एक धारा अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल `10^(-2) m^(2)` की एक नली से बाहर निकलती है और पास की एक ऊर्ध्वाधर दीवार से टकराती है। पानी के टकराव से दीवार पर लगाया गया बल कितना है? (यह माने कि यह टकराकर वापस नहीं लौटता है)


    View Solution
  4. एक विभाजन भित्ति में एक दूसरे के संपर्क मे भिन्न पदार्थों A और B की दो परतें हैं। उनकी मोटाई समान है लेकिन परत A की उष्मीय चालकता B की दोगुनी है। साम्य अवस्था में, यदि परत B पर तापांतर 50 K है, परत A के संगत्त तापांतर कितना है?


    03:15
    View Solution
  5. `alpha` और `beta` उत्सर्जन के लिए एक रेडियोसक्रिय पदार्थ की औसत आयु क्रमश: 1620 वर्ष और 405 वर्ष है। यदि `alpha` और `beta` दोनों उत्सर्जनों के द्वारा एक साथ इसका क्षय हो रहा है, तो समय जिसके दौरान नमूने का तीन-चौंथाई भाग क्षय होगा, है-


    View Solution
  6. L=20 cm लंबाई का एक तार एक अर्ध-गोलाकार चाप में मुड़ा हुआ है और चाप के दो बराबर भागों को +Q और -Q आवेशों से एकसमान रूप से आवेशित किया जाता है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। प्रत्येक आधे भाग पर आवेश का परिमाण `|Q|=10^(3)epsi_(0)` है, जहाँ `epsi_(0)` निर्वात में परावैद्युतांक है। केंद्र O पर कुल विद्युत क्षेत्र है:


    View Solution
  7. `100Nm^(-1)` बल नियत्तांक की एक ऊर्ध्वाधर स्प्रिंग छत से जुड़ी हुई है, 10 kg द्रव्यमान का एक गुटका स्प्रिंग से लटकाया गया है। अब एक बाह्य बल F गुटका पर इस प्रकार आरोपित किया जाता है कि स्प्रिंग को 2 m की एक अतिरिक्त लंबाई तक तानित किया जाए। बल F द्वारा किया गया कार्य है- [ `g=10ms^(2)` लीजिए]


    View Solution
  8. दो ग्रहों की त्रिज्याएँ क्रमशः `R_(1)` और `R_(2)` हैं और उनके घनत्व क्रमशः `p_(1)` और `p_(2)` हैं। यदि `g_(1)` और `g_(2)` उनकी संबंधित सतहों पर गुरुत्वीय त्वरण को दर्शाते हैं, तो `(g_(1))/(g_(2))` का मान कितना है?


    View Solution
  9. एक समय `Deltat` में प्रतिरोध R के एक परिपथ से गुजरने वाले चुंबकीय फ़्लक्स में परिवर्तन `Deltaphi` है। विद्युत आवेश Q का कुल परिमाण, जो इस समय में परिपथ के किसी भी बिंदु से होकर गुजरता है, क्या होगा?


    View Solution
  10. लाइमैन श्रेणी में लघुत्तम तरंगदैर्घ्य 91.2 nm है। श्रेणी की दीर्घत्तम तरंगदैर्घ्य कितनी है?


    View Solution
  11. दो अनंत चादरें, जिनके बीच की दूरी d है, प्रति इकाई लंबाई k में समान दिशा में समान धारा वहन करती हैं। एक प्रोटॉन को पताटीकाओं के बीच एक बिंदु से चादरों के समानांतर लेकिन चादरों में धारा की दिशा के लंबवत्त एक वेग से छोड़ा जाता है। तब प्रोटॉन का पथ क्या होगा?


    View Solution
  12. 0°C पर लकड़ी का एक गुटका जल में तैर रहा है। जल का ताप धीरेधीरे 0 °C से 10 °C तक बढ़ाया जाता है। तापमान में वृद्धि के साथ, जल स्तर से ऊपर गुटके के आयतन V में होगाः


    View Solution
  13. एक दीवार की ओर `10ms^(-1)` पर गतिमान एक चमगादड़, इसकी ओर 8000 Hz का ध्वनि संकेत भेजता है। परावर्तन पर यह आवृत्ति f की ध्वनि सुनता है। f का मान Hz में, लगभग कितना है? (ध्वनि की चाल =`320 ms^(-1)`)


    View Solution
  14. द्रव्यमान 2 kg का एक कण जो कि 6 m/s की चाल से गति कर रहा है, द्रव्यमान 4kg के एक अन्य कण से जो 2 m/s की चाल से समान दिशा में गति कर रहा है, प्रत्यास्थ रूप से टकराता है। 2 kg कण का अधिकतम संभव विक्षेप कितना है?


    View Solution
  15. सरल आवर्त गति कर रहे 3g द्रव्यमान के एक कण का विस्थापन SI पद्धति में Y = 3 sin (0.2t) द्वारा दर्शाया जाता है। एक बिंदु पर जो अपनी माध्य स्थिति से अपने आयाम के 1/3 के बराबर दूरी पर है, कण की गतिज ऊर्जा कितनी है?


    03:51
    View Solution
  16. बंदूक से एक गोली दागी जाती है। गोली पर बल `F = 600-2xx10^(5)t` के द्वारा दर्शाया जाता है जहाँ F न्यूटन में है और t सेकंड में है। जैसे ही गोली बंदूक की नली से निकलती है वैसे ही गोली पर लगने वाला बल शून्य हो जाता है। गोली को दिया गया औसत आवेग क्या है?


    View Solution
  17. एक दृढ़ पिंड का जड़त्व आघूर्ण इसके कोणीय संवेग L और गतिज ऊर्जा K के पदों में क्या होगा?


    View Solution
  18. कारों पर छिड़काव के लिए प्रयोग होने वाली प्रणाली में, एक कार धनात्मक रूप से आवेशित होती है। पेन्ट की उदासीन बूंदें फिर कार की ओर आकर्षित होती हैं क्योंकि धनात्मक कार पेन्ट की बूंदों पर आवेशों को प्रेरित करता है। कौन सा आरेख आवेश विन्यास को सबसे अच्छे से दर्शाता है?


    View Solution
  19. दिए गए परिपथ में,ऐमीटर का पाठ्यांक 1A है। यदि `4Omega` प्रतिरोधक में से प्रत्येक को `2Omega` प्रतिरोधक से प्रतिस्थापित किया जाता है,तो ऐमीटर का पाठ्यांक लगभग हो जाएगा -


    View Solution
  20. एक आदर्श गैस के n मोलों का ताप T से 4T तक एक प्रक्रम, जिसके लिए दाब `P=aT^(-1)` है, जहाँ a एक स्थिरांक है, से बढ़ाया जाता है। गैस द्वारा किया गया कार्य है


    03:47
    View Solution
  21. एक बिंदु P आकृति में दिखाए गए अनुसार एक वृत्ताकार पथ पर वामावर्त दिशा में चलता है। P की गति कुछ ऐसी है कि 'यह `s=t^(3) +5` लंबाई चलता है जहाँ 5 मीटर में है और 1 सेकंड में है। पथ की त्रिज्या 27m है। जब 1 =3s है तब P का त्वरण `m//s^(2)` में कितना है?
    (`sqrt(13) = 3.6` लीजिए)


    02:49
    View Solution
  22. ऊष्मीय चालकता गुणांक ऊष्मा, दूरी और (क्षेत्रफल `xx` तापमान में अंतर `xx` समय) के व्युत्क्रम का गुणनफल होता है। यदि मूल इकाईयाँ 21.6 kg, 1 डेसीमीटर, 4K और 1 मिनट है तब ऊष्मीय चालकता गुणांक की एक इकाई का नवीन मान_____ `xx10^(-6)` नई इकाई होगी।


    View Solution
  23. प्रत्येक 400 m लंबाई की दो रेलगाड़ियाँ A और B दो समानांतर पटरियों पर एक ही दिशा में 72 `(km)/h` की एक समान चाल के साथ आगे बढ़ रही हैं, A, B के आगे है। B का चालक, A से आगे निकलने का निर्णय करता है और `1m/(s^(2))` से त्वरित करता है। यदि 50s के बाद, B का गार्ड A के चालक से आगे हो जाता है और उनके बीच की मूल (प्रारंभिक) दूरी x है, तब `x/10` का मान ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  24. दो बल A और B जिनके परिमाण 3:5 के अनुपात में हैं, 28 N का परिणामी देते हैं। यदि उनके झुकाव का कोण `60^(@)` है तो बल B का परिमाण न्यूटन (N) में कितना होगा?


    02:10
    View Solution
  25. चित्र में दिखाई गई स्थिति पर विचार कीजिए। यहाँ `theta` वह अधिकतम कोण है जिसके लिए प्रकाश ऊर्ध्वाधर पृष्ठ पर पूर्ण आंतरिक परावर्तन करता है। तो `sintheta` का मान क्या होगा?


    View Solution

भौतिक विज्ञान questions and complete solutions for chapter JEE MAIN TEST-3 of NTA MOCK TESTS of Class 12

All Exercises from NTA MOCK TESTS Class 12 PHYSICS JEE MAIN TEST-3