Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भौतिक विज्ञान of chapter JEE-MAIN TEST 22 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE-MAIN TEST 22
NTA MOCK TESTSभौतिक विज्ञान
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. एक स्थिर हाइड्रोजन परमाणु (द्रव्यमान = m) का एक इलेक्ट्रॉन पांचवें ऊर्जा स्तर से मूल स्तर पर कूदता है। परिणामस्वरूप, परमाणु एक फोटॉन का उत्सर्जन करता है और कुछ वेग के साथ प्रतिक्षिप्त होता है। फोटॉन उत्सर्जन के परिणामस्वरूप परमाणु द्वारा प्राप्त वेग है: [h = प्लांक स्थिरांक, R = रिडबर्ग स्थिरांक]


    02:41
    View Solution
  2. r आधार त्रिज्या के एकसमान ठोस लंब वृत्तीय शंकु को r त्रिज्या और समान घनत्व के एकसमान ठोस अर्द्ध-गोले में जोड़ा जाता है, ताकि इसका एक उभयनिष्ठ फलक हो। संयुक्त ठोस का द्रव्यमान केंद्र उभयनिष्ठ फलक पर स्थित है। शंकु की ऊंचाई है:


    03:37
    View Solution
  3. एक चुम्बकीय की अक्षीप रेखा पर स्थित दो बिन्दुओ की उसके केंद्र से दूरियां क्रमश : 10 व 20 सेमी है इन बिन्दुओ पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता का अनुपात 12 .5 :1 है | न्यूटन की लम्बाई ज्ञात कीजिए |


    10:32
    View Solution
  4. L लंबाई और A अनुप्रस्थ-काट के क्षेत्रफल के एक बेलनाकार चालक पर विचार कीजिए। विशिष्ट चालकता `sigma (x) = sigma_(0)(L)/(sqrtx)` के रूप में परिवर्तित होती है, जहां x, बेलन के अक्ष के अनुदिश इसके एक सिरे से दूरी है। बेलनाकार अक्ष के अनुदिश निकाय का प्रतिरोध है:


    04:50
    View Solution
  5. बराबर क्षेत्रफल A की पांच समरूप प्लेटों को एकदूसरे के समांतर और एक-दूसरे से समान दूरी d पर रखा गया है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। A और B टर्मिनलों के बीच निकाय की प्रभावी धारिता है:


    06:15
    View Solution
  6. `E_(1)` और `E_(2) (E_(2) gt E_(1))` विद्युत वाहक बल के दो सेलों को एक विभवमापी प्रयोग में विद्युत वाहक बल के निर्धारण के लिए द्वितीयक परिपथ में श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता हैं। संतुलन की लंबाई 825 cm पाई जाती है। अब, जब सेल `E_(1)` के सिरों को उलट दिया जाता है, तो संतुलन की लंबाई 225 cm पाई जाती है। `E_(1)` और `E_(2)` का अनुपात है:


    03:46
    View Solution
  7. जैसा कि दिखाया गया है, एक धारावाही तार को R त्रिज्या की एक विद्युतरोधी अर्धवृत्ताकार चकती के खांचे में रखा गया है। धारा बिंदु A पर प्रवेश करती है और बिंदु B से निकलती है। बिंदु D पर चुंबकीय क्षेत्र ज्ञात कीजिए।


    10:27
    View Solution
  8. एक आनत तल पर एक पिंड को ऊपर की ओर गति कराने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल, तल के नीचे की ओर फिसलने से रोकने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल का तीन गुना है। यदि पिंड और आनत तल के बीच घर्षण गुणांक `(1)/(2sqrt(3))` है, तो आनत तल का कोण है।


    07:58
    View Solution
  9. यहाँ चित्र पर विचार कीजिए। m द्रव्यमान का एक कण R त्रिज्या के एक चिकने ऊर्ध्वाधर खाँचे के अंदर गति के लिए बाध्य है और साम्यावस्था में K स्प्रिंग स्थिरांक की एक हल्की स्प्रिंग से जुड़ा होता है। O खाँचे का केंद्र है। x और y क्रमश: क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर अक्ष हैं। विभिन्न भौतिक प्राचल 2KR = 7 mg के रूप में संबंधित हैं। दोलन की कोणीय आवृत्ति, यदि कण दर्शाए गए साम्य स्थिति से थोड़ा विस्थापित हो जाता है:


    View Solution
  10. हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन दूसरी बोर कक्षा से मूल अवस्था में छलांग लगाता है और दोनों अवस्थाओं का ऊर्जा अंतर फोटॉन के रूप में विकिरित होता है। फिर इन्हें 4.2 ev के बराबर कार्य फलन वाली एक धातु की सतह पर गिरने दिया जाता है, तब निरोधी विभव है: (nवीं कक्षा में इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा = `- (13.6)/(n^(2))` eV)


    02:37
    View Solution
  11. यदि V आयतन के साबुन के बुलबुले को फुलाने में किया गया कार्य W है, तो समान परिस्थितियों में 2V आयतन के साबुन के बुलबुले को फुलाने में किया गया कार्य होगा:


    02:47
    View Solution
  12. R त्रिज्या का एक गोला, एक ऊर्ध्वाधर एकसमान नली में `eta` श्यानता के द्रव में धीरे से गिराया जाता है। यह एक सीमांत वेग v प्राप्त करता है। 2R त्रिज्या का एक अन्य गोला, जब उसी द्रव में गिराया जाता है, तो वह सीमांत वेग प्राप्त करेगा:


    03:22
    View Solution
  13. फोकस दूरी f = 25 cm का एक पतला अभिसारी लेंस वस्तु का प्रतिबिंब लेंस से 75 cm की दूरी पर रखे परदे पर बनाता है। अब परदे को 25 cm की दूरी द्वारा लेंस के समीप लाया जाता है। वह दूरी ज्ञात कीजिये जिससे वस्तु को विस्थापित किया जाये ताकि परदे पर उसका पुनः तीक्ष्ण प्रतिबिम्ब प्राप्त हो?


    04:29
    View Solution
  14. दर्शाए गए चित्र में, M द्रव्यमान की एक छड़ को समान द्रव्यमान के वलय पर स्थिर किया गया है। संपूर्ण निकाय को पूर्णतः खुरदुरी सतह पर रखा गया है। निकाय को धीरे से विस्थापित किया जाता है ताकि वलय लोटनिक गति प्रारम्भ करता है। जब छड़ क्षैतिज हो जाती है तो वलय के केंद्र का वेग है: (छड़ की लंबाई वलय की त्रिज्या के बराबर है)


    08:15
    View Solution
  15. एक उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धक के लिए धारा लब्धि `beta` , 69 है। यदि उत्सर्जक धारा 7 mA है, तो आधार धारा है:


    02:05
    View Solution
  16. दो पात्रों में दो अलग-अलग आदर्श गैसें A और B समान तापमान पर हैं, A का दाब B से दोगुना है। ऐसी स्थितियों में, A का घनत्व B के घनत्व का 1.5 गुना पाया जाता है। A और B के आण्विक भारों का अनुपात है:


    03:51
    View Solution
  17. किसी वस्तु की लंबाई को वर्नियर निकाय का उपयोग करके मापा जाता है जिसका मुख्य पैमाना 600 भाग के साथ 30 cm लंबा है। यदि मुख्य पैमाना के 19 भाग, वर्नियर पैमाने के 20 भाग के साथ संपाती हैं, तब इसका अल्पतमांक है:


    03:05
    View Solution
  18. दो पोलेरॉइड एक दूसरे के क्रॉस रखे हैं। यदि अब उनमें से एक को `30^(@)` के कोण से घुमाया जाता है और `I_(0)` तीव्रता का अध्रुवित प्रकाश पहले पोलेरॉइड पर आपतित होता है, तो पारगमित प्रकाश की तीव्रता होगी:


    02:36
    View Solution
  19. एक बंद और एक खुले ऑर्गन पाइप की लंबाई समान है। जब वे अपने पहले अधिस्वरक में एक साथ कंपन कर रहे हैं, तो वे तीन विस्पंदों का उत्पादन करते हैं। अब खुले ऑर्गन पाइप की लंबाई, प्रारंभिक लंबाई की एक तिहाई कर दी जाती है और इसके एक सिरे को बंद कर दिया जाता है। दूसरी ओर, बंद ऑर्गन पाइप की लंबाई, प्रारंभिक लंबाई की तीन गुनी कर दी जाती है। जब वे मूल आवृत्तियों के साथ कंपन करते हैं तो उत्पन्न विस्पंदों की संख्या होगी:


    05:26
    View Solution
  20. एक सरल रेखा में गतिमान m = 1 kg द्रव्यमान के एक कण पर कार्य करने वाले एकमात्र बल की शक्ति इसके वेग पर `P = v^(2)` के रूप में निर्भर करती है जहां v, m `s^(-1)` में और P, वाट में है। यदि कण का प्रारंभिक वेग 1 m `s^(-1)` है, तो In(2) सेकंड में कण का विस्थापन होगा:


    03:28
    View Solution
  21. निम्नलिखित परिपथ में `3Omega` प्रतिरोध में क्षयित शक्ति (वाट में) है:


    10:55
    View Solution
  22. एक LCR परिपथ में, अनुनादी आवृत्ति 600 Hz है तथा 650 Hz और 550 Hz पर अर्ध- शक्ति बिंदु हैं। गुणवत्ता गुणांक है:


    02:05
    View Solution
  23. समांतर पट्टिका संधारित्र की प्लेटों को 117 V विभवांतर पर आवेशित किया जाता है और फिर एक प्रतिरोधक के सिरों पर संयोजित किया जाता है। समय के सापेक्ष संधारित्र के सिरों पर विभवांतर चरघातांकी रूप से घटता है। 1 s के बाद प्लेटों के बीच विभवांतर 39 V है, फिर प्रारंभ से 2 s के बाद, प्लेटों के बीच विभवांतर (V में) है:


    02:48
    View Solution
  24. एक कार्नोट इंजन की दक्षता `(1)/(5)` है। जब सिंक का तापमान 50 K तक कम हो जाता है तो दक्षता `(1)/(3)` हो जाती है। सिंक का ताप (K में) है:


    04:35
    View Solution
  25. प्रकाशिक संचार में, निकाय 1200 nm पर काम करता है, 5 MHz की बैंड चौड़ाई वाले टीवी प्रसारण के लिए स्रोत आवृत्ति का केवल 2% उपलब्ध है। टीवी चैनलों की वह संख्या जो प्रसारित की जा सकती है, वह `10^(n)` है। n का मान ज्ञात कीजिए।


    04:16
    View Solution

भौतिक विज्ञान questions and complete solutions for chapter JEE-MAIN TEST 22 of NTA MOCK TESTS of Class 12

All Exercises from NTA MOCK TESTS Class 12 PHYSICS JEE-MAIN TEST 22