Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भौतिकी विज्ञान of chapter JEE MAIN TEST 64 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE MAIN TEST 64
NTA MOCK TESTSभौतिकी विज्ञान
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. एक कण एक वृत्त में एकसमान चाल से गति करता है। जब यह एक बिंदु B से व्यासीय रूप से विपरीत बिंदु A तक जाता है, तो कण का संवेग `vec(P_(A))-vec(P_(A))=2hatj kg ms^(-1)` से परिवर्तित होता है और उस पर कार्य करने वाला अभिकेंद्रीय बल `vec(F_(A))-vec(F_(B))=8hatiN` द्वारा परिवर्तित होता है। जहाँ i और j क्रमश: X और Y अक्षों के अनुदिश इकाई सदिश हैं। कण का कोणीय वेग है:


    View Solution
  2. चित्र में दिखाए गए परिपथ पर विचार कीजिए:

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?


    06:13
    View Solution
  3. त्रिज्या 0.1 m की एक तांबे की चकती को इसके केंद्र के सापेक्ष 20 चक्कर प्रति सेकंड से क्षेत्र के तल के लंबवत 0.1 T के एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में घुमाया जाता है। चकती की त्रिज्या के सापेक्ष प्रेरित विद्युत वाहक बल है:


    02:52
    View Solution
  4. आपके पास एक समांतर प्लेट संधारित्र, एक गोलीय संधारित्र और एक बेलनाकार संधारित्र है। प्रत्येक संधारित्र बैटरी द्वारा आवेशित किया जाता है और फिर उससे अलग कर दिया जाता है। निम्नलिखित स्थितियों पर विचार कीजिए:
    (i) समांतर प्लेट संधारित्र की प्लेटों के बीच अंतराल कम हो जाता है
    (ii) गोलीय संधारित्र के बाहरी गोलीय कोश की त्रिज्या बढ़ जाती है
    (iii) बेलनाकार संधारित्र के बाहरी बेलन की त्रिज्या बढ़ जाती है निम्न में से कौन सा सही है?


    View Solution
  5. एक कण के लिए विस्थापन बनाम `t^(2)` आरेख दिखाया गया है। कण का त्वरण है:


    View Solution
  6. त्रिज्या r की कक्षा में द्रव्यमान m के एक उपग्रह की बंधन ऊर्जा है: (R = पृथ्वी की त्रिज्या, g = गुरुत्वीय त्वरण)


    02:50
    View Solution
  7. एक मोटर में, निवेशी विद्युत शक्ति 500 W है और निर्गत यांत्रिक शक्ति 0.54 अश्व शक्ति है। 1 घंटे में मोटर में उत्पन्न ऊष्मा है: (यह मानते हुए कि सभी विद्युत ऊर्जा जो यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित नहीं होती है, वह ऊष्मा में परिवर्तित हो जाती है)


    03:11
    View Solution
  8. एक आदर्श द्विपरमाणुक गैस का N मोल, तापमान T पर एक बेलन में परिबद्ध हैं। माना गैस को ऊष्मा प्रदान करने पर इसका ताप स्थिर रहता है, लेकिन इसके n मोल परमाणुओं में अलग हो जाते हैं। गैस को प्रदान की गई ऊष्मा है:


    View Solution
  9. द्रव्यमान 2 kg और 1 m त्रिज्या वाले धातु के वलय के साथ समान द्रव्यमान 2 kg और 1 m लम्बे एक समान धात्विक स्पोक को उसकी अक्ष के परितः `1 "rev sec"^(-1)` के कोणीय वेग से परिमाण के लम्बवत एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र B में चित्रानुसार घुमाया जाता है। यदि स्पोक का केंद्र वाला सिरा एक पहिये की रिम से एक `pi Omega` परिमाण वाले प्रतिरोधक R से दिखाए अनुसार जोड़ा जाता है। प्रतिरोधक नहीं घूमता है, इसका एक सिरा हमेशा वलय के केंद्र पर होता है और दूसरा सिरा हमेशा वलय से संपर्क में होता है। स्पोक की नियत कोणीय वेग बनाए रखने के लिए एक बल F जैसा कि दिखाया गया है, की आवश्यकता होती है, तब F----- के बराबर है। (वलय और स्पोक के पास शून्य प्रतिरोध हैं)


    View Solution
  10. किसी भी समय t पर एक गतिमान कण के निर्देशांक `x=alpha t^(3)` और `y = betat^(3)` द्वारा दिए जाते हैं। समय t पर कण की चाल किसके द्वारा दी जाती है?


    04:17
    View Solution
  11. एक बैग धारण किए हुए एक व्यक्ति एक घर्षण रहित आनत तल पर एक बिंदु A से स्वतंत्र रूप से फिसलने लगता है, जबकि उसका बैग एक ही बिंदु से ऊर्ध्वाधर रूप से नीचे गिरने लगता है। एक ही ऊंचाई से गिरने के बाद जमीन पर पहुंचने पर आदमी और बैग की अंतिम चाल `(V_(M))` और `(V_(B))` इस प्रकार होनी चाहिए कि-


    View Solution
  12. 20 u द्रव्यमान का एक नाभिक 6 eV का `gamma`-फोटॉन उत्सर्जित करता है | यदि उत्सर्जन तब माना जाता है जब नाभिक मुक्त और विराम में होता है, तब नाभिक की गतिज ऊर्जा लगभग होगी :
    `(1u=1.6xx10^(-27(kg)` लीजिए)


    03:16
    View Solution
  13. संलग्न आकृति में दिखाया गया निकाय साम्यावस्था में है। द्रव के साथ पात्र का द्रव्यमान M है, पात्र में द्रव का घनत्व `rho` है और गुटके का आयतन V है। यदि पात्र को अब दूरी `x_(0)` के माध्यम से नीचे की ओर विस्थापित किया जाता है और छोड़ दिया जाता है ताकि आगामी गति के दौरान गुटका द्रव के अंदर अच्छी तरीके से बना रहे, तब: (श्यानता की उपेक्षा कीजिए)


    View Solution
  14. इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा और प्रति सेकंड उत्सर्जित प्रकाशिक इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए।


    02:11
    View Solution
  15. जब एक बड़ा बुलबुला एक झील के तल से पृष्ठ तक जाता है, तब इसकी त्रिज्या दोगुनी हो जाती है। यदि वायुमंडलीय दाब जल के H ऊंचाई के स्तंभ के बराबर है, तब झील की गहराई है: (मान लीजिए कि तापमान नियत रहता है)


    05:28
    View Solution
  16. व्यास d की एक किरण पुंज एक काँच के अर्धगोले पर आपतित होती है जैसा कि दिखाया गया है। यदि अर्धगोले की वक्रता त्रिज्या d की तुलना में बहुत अधिक है, तब अर्धगोले के आधार पर किरण पुंज का व्यास होगा:


    View Solution
  17. यदि टीवी टावर की ऊंचाई 21% तक बढ़ जाती है, तब प्रसारण परास बढ़ जाती है


    02:11
    View Solution
  18. एक इस्पात की छड़ का `30^(@)C` पर व्यास 4.000 cm है। एक पीतल की वलय का आंतरिक व्यास `30^(@)C` पर 3.992 cm है। वलय को इस्पात की छड़ पर ठीक फिसलने के लिए, दोनों का उभयनिष्ठ तापमान होना चाहिए: `(a_("इस्पात") = 11xx10^(-6)//""^(@)C` और `a_("पीतल")=19xx10^(-6)//""^(@)C)`


    View Solution
  19. यदि C, R, Lऔर I क्रमश: धारिता, प्रतिरोध, प्रेरकत्व और विद्युत् धारा को निरूपित करते हैं, तो निम्नलिखित में से समय के समान विमा वाली राशियाँ
    (1) CR
    (2) `(L)/(R)`
    (3) `sqrt(LC)`
    (4) `LI^(2)`


    View Solution
  20. एक ध्रुवक-विश्लेषक व्यवस्था को इस प्रकार समायोजित किया जाता है कि ध्रुवक से बाहर आने वाले प्रकाश की तीव्रता, मूल तीव्रता का केवल 10 % है। यह मानते हुए कि ध्रुवक-विश्लेषक व्यवस्था किसी भी प्रकाश को अवशोषित नहीं करती है, वह कोण जिसके द्वारा विश्लेषक को और अधिक घुमाने की आवश्यकता है, ताकि निर्गत तीव्रता को शून्य तक कम हो जाए, है


    View Solution
  21. एकल आयनित हीलियम परमाणु और एक हाइड्रोजन परमाणु जब दोनों मूल अवस्था में होते हैं, तब इलेक्ट्रॉन के कुल त्वरण के बीच का अनुपात क्या है?


    View Solution
  22. 10 gm द्रव्यमान का एक लकड़ी का गुटका 100 m ऊँची मीनार के शीर्ष से गिराया जाता है | साथ ही 10 gm द्रव्यमान की एक गोली मीनार के पाद से `100 ms^(-1)` के वेग के साथ ऊध्वार्धर ऊपर की ओर दागी जाती है | यदि गोली उसमे धस जाती है, तब गिरने से पहले यह मीनार के ऊपर के ऊपर कितनी ऊंचाई तक बढ़ जाएगी `(g=10 ms^(-2))`


    View Solution
  23. 1 kg द्रव्यमान का एक पत्थर `L=(10)/(3)m` लंबाई किए क हल्की अवितान्य डोरी से बंधा है एवं ऊध्वार्धर तल में त्रिज्या L के एक वृत्तकार पथ में चक्कर लग्ग रहा है | यदि डोरी में अधिकतम तनाव और न्यूनतम तनाव का अनुपात 4 है | वृत्त के उच्चतम बिंदु पर पत्थर की चाल `g=10 ms^(-1)` में क्या है ? (लीजिए)


    View Solution
  24. x-अक्ष के अनुदिश संचरण करने वाली अनुप्रस्थ तरंग को `y(x,t)=8.0 sin (0.5pi x-4pi t-pi//4)`
    द्वारा प्रदर्शित किया जाता है जहा x मीटर में है और t सेकंड में है | तरग की चाल (`ms^(-1)` में) है ?


    03:01
    View Solution
  25. एक संरक्षी बल के अंतर्गत एक कण की स्थितिज ऊर्जा `U (x) = (x^(2) - 3x) J` द्वारा दी जाती है। कण की साम्यावस्था की स्थिति m पर है। 10x का मान होगा:


    01:20
    View Solution

भौतिकी विज्ञान questions and complete solutions for chapter JEE MAIN TEST 64 of NTA MOCK TESTS of Class 12

All Exercises from NTA MOCK TESTS Class 12 PHYSICS JEE MAIN TEST 64