Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to भौतिक विज्ञान of chapter JEE MAIN TEST 86 of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
ChapterJEE MAIN TEST 86
NTA MOCK TESTSभौतिक विज्ञान
Number Of Questions25
Academic Year2023-24
  1. तांबे के लक्ष्य से, इलेक्ट्रॉनों की एक किरणपुंज के टकराने पर X - किरणें उत्पादित होती है। इसका स्पेक्ट्रम निम्नानुसार दिखाया गया है। वोल्टता को समान रखते हुए यदि तांबे के लक्ष्य को एक दूसरी धातु से प्रतिस्थापित किया जाता है, तो अंतक तरंगदैर्ध्य और नए स्पेक्ट्रम की अभिलाक्षणिक रेखाएँ पुराने की तुलना में किस प्रकार परिवर्तित होंगी


    View Solution
  2. एक गेंद 45 m की ऊंचाई से स्वतंत्र रूप से गिरती है। जब गेंद 25 m की ऊंचाई पर होती है, तो यह दो बराबर टुकड़ों में विस्फोटित हो जाती है। उनमें से एक `10 m s^(-1)` के बराबर वेग का एक अतिरिक्त क्षैतिज घटक प्राप्त करता है, जबकि इसका ऊर्ध्वाधर घटक बराबर रहता है। दोनों टुकड़ों के बीच की दूरी जब दोनों भूमि पर टकराती है,होगी


    View Solution
  3. द्रव्यमान m का एक कण, त्रिज्या R के एक ऊर्ध्वाधर बेलन के आंतरिक चिकनी पृष्ठ के अनुदिश गति करता है। यदि समय के प्रारंभिक क्षण में, कण का वेग `v_0` के बराबर है, और यह क्षैतिज के साथ एक कोण `alpha`बनाता है, तो बल ज्ञात कीजिए जिसके साथ कण बेलन की दीवार पर कार्य करता है।


    View Solution
  4. दो समरूप धातु प्लेटों को क्रमश: `Q_1` और `Q_2 (lt Q_1)` का धनात्मक आवेश दिया जाता है। यदि अब उन्हें धारिता C के एक समांतर प्लेट संधारित्र के निर्माण के लिए समीप लाया जाता है, तो उनके बीच विभवांतर है:


    02:11
    View Solution
  5. सूर्य के चारों ओर परिक्रमण करने वाला एक ग्रह 2 दिनों में `A_1`, 4 दिनों में `A_2` और 9 दिनों में `A_3` क्षेत्रफल पार करता है। तब, उनके बीच संबंध


    04:14
    View Solution
  6. एक परिपथ में दो संधारित्र `C_1` और `C_2` चित्र में दिखाए गए अनुसार जुड़े हुए हैं। बिंदुओं A और B पर विभव क्रमश: `V_1` और `V_2` हैं । तो बिंदु D पर विभव होगा


    04:05
    View Solution
  7. एक लंबे तार में एक स्थिर धारा प्रवाहित होती है। इसे एक फेरे के एक वृत्त के रूप मोड़ा जाता है और कुंडली के केंद्र में चुंबकीय क्षेत्र B है। पुनः इसे n फेरों की एक वृत्ताकार कुंडली के रूप में मोड़ा जाता है। कुंडली के केंद्र में चुंबकीय क्षेत्र होगा


    View Solution
  8. प्रक्षेपण के दो सेकंड बाद, एक प्रक्षेप्य क्षैतिज से `30^@` के कोण पर आनतित दिशा में गतिमान है। एक ओर सेकंड बाद, यह क्षैतिज रूप से गतिमान है, इसके वेग का परिमाण और दिशा हैं


    View Solution
  9. द्रव्यमान M और झुकाव कोण `alpha` का लकड़ी का एक वेज एक चिकने फर्श पर रखा हुआ है। m द्रव्यमान का एक गुटका वेज पर रखा गया है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, एक बल `vecP` को वेज पर आरोपित किया जाता है, ताकि गुटका वेज के सापेक्ष स्थिर बना रहें। बल `vecP` का परिमाण है


    View Solution
  10. जब एक प्रोटॉन, ऐन्टीप्रोटॉन एक-दूसरे को परस्पर नष्ट करते है, तो मुक्त ऊर्जा है:


    View Solution
  11. झूलते हुए सरल लोलक की स्थिति में समय के सापेक्ष ऊर्जा की हानि ज्ञात करने के एक प्रयोग में, आयाम के वर्ग और समय के बीच का आलेख सर्वोत्तम रुप से प्रदर्शित है


    View Solution
  12. एक धात्विक पृष्ठ से प्रकाश विद्युत उत्सर्जन के एक प्रयोग में, आपतित प्रकाश की तरंग दैर्ध्य `2 xx 10^(-7) m` है और निरोधी विभव 2. 5 V है। धातु की देहली आवृत्ति (Hz में) लगभग है: (इलेक्ट्रॉन पर आवेश `e = 1.6 xx 10^(-19) C`, प्लांक स्थिरांक `h = 6.6 xx 10^(-34))`


    04:48
    View Solution
  13. काँच की एक केशिका नली का निचला सिरा जल में डुबोया जाता है। जल 9 cm की ऊंचाई तक चढ़ता है। तब नली 5 cm की ऊंचाई पर टूट जाती है। जल स्तंभ की ऊंचाई और संपर्क कोण क्या होगा?


    View Solution
  14. चित्र में दिखाए गए पथ के अनुदिश एक ठोस गोला बिना फिसले लुढ़कता है। गोला R त्रिज्या, जोकि गोले की त्रिज्या r से काफी अधिक है, के लूप के तल से h ऊँचाई से विरामावस्था से लुढ़कना प्रारंभ करता है। h का वह न्यूनतम मान ज्ञात कीजिये, जिसके लिए गोला, लूप को पूरा करता है।


    View Solution
  15. उभयनिष्ठ उत्सर्जक ट्रांजिस्टर प्रवर्धक के लिए, `2 kOmega` के संग्राहक प्रतिरोध के सिरों पर श्रव्य संकेतक वोल्टता 4 V है। यदि ट्रांजिस्टर का धारा प्रवर्धन गुणांक 100 है और आधार प्रतिरोध `1 k Omega` है, तब निवेशित संकेत की वोल्टता है:


    04:09
    View Solution
  16. एक पिंड को `60^@C` से `50^@C` तक ठंडा होने में 10 मिनट का समय लगता है। यदि परिवेश का ताप `25^@C` है। पिंड का अंतिम ताप है


    View Solution
  17. स्थिर मूल बिन्दु से x दूरी के साथ एक कण की स्थितिज ऊर्जा `U = (A sqrt(x))/(x^2 +B)` के रूप में बदलती है जहां A और B नियतांक हैं। A की विमायें हैं -


    View Solution
  18. एक द्वि-स्लिट प्रयोग में, दो स्लिटे 1 mm दूर स्थित हैं और पर्दे को 1 m दूर रखा गया है। 500 nm तरंग दैर्ध्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया जाता है। एकल-स्लिट प्रतिरूप के केंद्रीय उच्चिष्ठ के भीतर द्वि स्लिट के दस उच्चिष्ठ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक स्लिट की चौड़ाई क्या होगी?


    04:33
    View Solution
  19. एक ट्रेन `34 m s^(-1)` की चाल से एक स्थिर प्रेक्षक की ओर गतिमान है। ट्रेन से एक सीटी बजती है और प्रेक्षक द्वारा इसकी आवृत्ति `f_1` पंजीकृत की जाती है। यदि ट्रेन की चाल को `17 m s^(-1)` तक कम किया जाता है, तो आवृत्ति `f_2` पंजीकृत की जाती है। यदि ध्वनि की चाल `340 m s^(-1)` है, तब अनुपात `(f_1)/(f_2)` है :


    02:54
    View Solution
  20. x-y तल में गतिमान 5 kg द्रव्यमान के एक कण की स्थितिज ऊर्जा `U = (-7x + 24y) J` द्वारा दी जाती है। 2 और y मीटर में हैं। यदि कण, मूल बिंदु से विराम से प्रारम्भ होता है, तो t = 2 s पर कण की चाल है


    05:14
    View Solution
  21. एक सेल का विद्युत वाहक बल 6 V और आंतरिक प्रतिरोध `0.5 k Omega` है। `2. 5k Omega` के आंतरिक प्रतिरोध वाले एक वोल्टमीटर का पाठ्यांक (वोल्ट में) क्या होगा?


    04:19
    View Solution
  22. समष्टि में दो कुंडलियां एक-दूसरे से कुछ दूरी पर इस प्रकार व्यवस्थित हैं कि उनके बीच फ्लक्स बंधता होती है। जब कुंडली 1 में कोई धारा प्रवाहित नहीं होती है और कुंडली 2 में धारा `15.0 A s^(-1)` की दर से बढ़ती है, तो कुंडली 1 में विद्युत वाहक बल 25.0 mV है। जब कुंडली 2 में 3.6 A की धारा है, तो कुंडली 2 में फ्लक्स बंधता (mWb में) है:


    03:16
    View Solution
  23. दर्शाये अनुसार वर्नियर कैलिपर्स पर विचार करें, यंत्र में कोई त्रुटि शून्य नहीं है। यदि
    1 मुख्य पैमाना विभाजन = 1 mm ,तो दर्शाये अनुसार छड़ की लंबाई (mm में) क्या है? 7 मुख्य पैमाना विभाजन = 8 वर्नियर पैमाना विभाजन का कीजिए।


    View Solution
  24. आरेख में 30 cm लंबाई का एक क्षैतिज बेलनाकार पात्र दिखाया गया है, जो एक दृढ़ता से कसे हुए विभाजक द्वारा विभाजित है। विभाजक ऊष्मा पार्थी है, परन्तु बहुत धीरे- धीरे ऊष्मा का संचालन करता है। प्रारंभ में, विभाजक, आरेख में दिखायी स्थिति में है। बेलन के बाएं भाग का ताप 100 K और दाएं भाग का 400 K है। प्रारंभ में विभाजक संतुलन में है। जैसा कि ऊष्मा को दाएं भाग से बाएं भाग में चालित किया जाता है, विभाजक दाईं ओर विस्थापित हो जाता है। एक लंबे समय के बाद विभाजक के विस्थापन (cm में) की गणना कीजिए जब बेलन के दोनों भागों पर गैसें तापीय साम्य में हों।


    View Solution
  25. अपवर्तनांक 1.6 से बने एक पतले द्वि-उत्तल लेन्स में प्रत्येक की वक्रता त्रिज्या 15 cm है। जब अपवर्तनांक 1.63 के तरल में डुबोया जाता है, तो इस लेन्स की फोकस दूरी (cm में) क्या है?


    05:00
    View Solution

भौतिक विज्ञान questions and complete solutions for chapter JEE MAIN TEST 86 of NTA MOCK TESTS of Class 12

All Exercises from NTA MOCK TESTS Class 12 PHYSICS JEE MAIN TEST 86