Class 12 | MATHS |
Chapter | सरल रेखा |
RAJEEV BANSAL | अभ्यास 10.1 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) |
Number Of Questions | 18 |
Academic Year | 2023-24 |
एक रेखा के कर्त्तीय समीकरण है
` " " (x-5)/( 3) = ( y+4)/( 7) =(z-6)/( 2)`
रेखा का सदिश समीकरण ज्ञात कीजिए|
उस रेखा का कर्त्तीय समीकरण ज्ञात कीजिए जो `(2,-1,1)` से गुजरती है तथा जिसके समीकरण ` (x-3)/( 2) =( y+1)/( 7) =(z-2)/(-3)` रेखा के समांतर है|
रेखा ` ( 4-x) /(2) =( y)/(6) =(1-z)/( 3)` की दिक्-कोज्याएँ ज्ञात कीजिए|
इसका सदिश भी ज्ञात कीजिए|
रेखा का कर्त्तीय रूप `x=ay +b ,z=cy +d` है| उसका दिक्-अनुपात तथा सदिश रूप ज्ञात कीजिए|
बिंदु ` A(1,2,-1) ` तथा ` B(2,1,1)`से गुजरने वाली रेखा के सदिश और कर्त्तीय समीकरण ज्ञात कीजिए|
एक रेखा उस बिंदु से गुजरती है जिसका स्थिति सदिश ` 2hati -3hatj + 4hatk ` है और जो ` 3hati +4hatj -5hatk ` की दिशा में है| रेखा का समीकरण सदिश और कर्त्तीय रूप भी ज्ञात कीजिए|
उस रेखा का सदिश समीकरण ज्ञात कीजिए जो सदिश ` 2hati -hatj +3hatk ` के समांतर है और जो बिंदु ` (5,-2,4)`से गुजरता है|साथ ही इसे कर्त्तीय रुप में समान्यित कीजिए|
उस रेखा का सदिश समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिंदु (1 ,2 ,3 ) से गुजरती है और सदिश ` hati -2hatj +3hatk ` के समांतर है|रेखा का कर्त्तीय समीकरण भी ज्ञात कीजिए|
उस रेखा का कर्त्तीय समीकरण ज्ञात कीजिए जो ` ( 1,-2,1)` से गुजरती है और दी गई रेखा के समांतर है:
` " "(x-3)/( 1)=( y-1)/( 2)=(z+1)/( -2)`
साथ ही सदिश रूप भी ज्ञात कीजिए|
उस सरल रेखा का कर्त्तीय और सदिश समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिंदु (1 ,2 ,3 ) से जाती है तथा -` ( x-2) /( 1) =(y+3)/(7) =(2z-6)/( 3)` के समांतर हो|
समांतर चतुर्भुज ABCD के तीन शीर्षों के निर्देशांक ` A( 4,5,10) ,B ( 2,3,4)` aur` C( 1,2,-1)` है|AB और BC के सदिश और कर्त्तीय समीकरण ज्ञात कीजिए|D का निर्देशांक भी ज्ञात कीजिए|
एक रेखा का कर्त्तीय समीकरण ` 3x +1 =6y -2=1 -z`है| वह बिंदु ज्ञात कीजिए जहाँ से यह गुजरती है साथ ही इनके दिक्-अनुपात तथा सदिश समीकरण ज्ञात कीजिए|
बिंदु ` ( 1,2,3)` से गुजरने वाली रेखा का कीजिए जो `(3hati +2hati -2hatk )` के समांतर है|
बिंदु जिसकी स्थिति सदिश ` 2hati -hatj +4hatk ` से गुजरने व सदिश ` hati +2hatj -hatk ` की दिशा में जाने वाली रेखा का सदिश और कर्त्तीय रूपों में समीकरण ज्ञात कीजिए|
एक रेखा का कर्त्तीय समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिंदु ` (-2,4,-5)` से जाती है और ` (x+3)/( 3) =(y-4)/( 5) =(z+8)/( 6)` के समांतर है|
एक रेखा का कर्त्तीय समीकरण ` (x-5)/( 3)=(y+4)/( 7) =(z-6)/( 2)` है,इसका सदिश समीकरण ज्ञात कीजिए|
मूलबिंदु और ` (5,-2,3)` से जाने वाली रेखा का सदिश तथा कर्त्तीय रूपों में समीकरण ज्ञात कीजिए|
बिन्दुओ `(3,-2,-5) ` और ` (3,-2,6) ` से गुजरने वाली रेखा का सदिश तथा कार्तिए रूपों में समीकरण ज्ञात कीजिए|
अभ्यास 10.1 ( लघु उत्तरीय प्रश्न ) questions and complete solutions for chapter सरल रेखा of MATHS of Class 12