Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to अभ्यास 14.2 (लघु उत्तरीय प्रश्न) of chapter सम्पूर्ण प्रायिकता प्रमेय तथा बेज प्रमेय of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12MATHS
Chapterसम्पूर्ण प्रायिकता प्रमेय तथा बेज प्रमेय
SBPD PUBLICATIONअभ्यास 14.2 (लघु उत्तरीय प्रश्न)
Number Of Questions19
Academic Year2023-24
  1. एक थैले में 4 लाल और 3 काली गेंदे है। एक अन्य थैले में 2 लाल और 4 काली गेंदे है। एक थैले को यादृच्छिक चुना जाता है। चुने गए थैले से एक गेंद निकाली जाती है। गेंद के लाल होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    03:03
    View Solution
  2. एक बॉक्स 5 हरे और 4 पीले मार्बल्स है। द्वितीय बॉक्स 3 हरे और 4 पीले मार्बल्स है। तृतीय बॉक्स 4 हरे और 4 पीले मार्बल्स है। इन तीनो में से किसी भी बॉक्स से एक मार्बल निकाला जाता है। इसके पीले होने की क्या प्रायिकता है?


    03:55
    View Solution
  3. एक बॉक्स 3 नीली और 2 लाल गेंदे रखता है, जबकि दूसरा बॉक्स 2 नीली तथा 5 लाल गेंदे रखता है। एक बॉक्स को यादृच्छिक चुना जाता है और एक गेंद निकाली जाती है।
    एक नीली गेंद होने की क्या सम्भावना है?


    03:17
    View Solution
  4. एक बॉक्स 3 नीली और 2 लाल गेंदे रखता है, जबकि दूसरा बॉक्स 2 नीली तथा 5 लाल गेंदे रखता है। एक बॉक्स को यादृच्छिक चुना जाता है और एक गेंद निकाली जाती है।
    यदि निकाली गई गेंद नीली है तो उसके प्रथम बॉक्स से निकाले जाने की क्या प्रायिकता है?


    05:12
    View Solution
  5. एक थैले X में 2 सफेद और 3 काली गेंदें है तथा दूसरे थैले Y में 4 सफेद और 2 काली गेंदें हैं। एक थैले को यदृच्छया चुना जाता है व एक गेंद उसमें से निकाली जाती है तब सफेद गेंद के निकलने की प्रायिकता है


    03:46
    View Solution
  6. कलश I में 2 सफेद और 3 काली, कलश II में 4 सफेद और 1 काली तथा कलश III में 3 सफेद और 4 काली गेंदे है। एक कलश को यादृच्छिक चुना जाता है और एक गेंद निकाली जाती है।
    यदि निकाली गई गेंद सफेद है तो कलश I से चुनने की क्या प्रायिकता है?


    05:53
    View Solution
  7. एक फैक्ट्री में कोई उत्पाद तीन मशीनों A, B, C में से किसी एक द्वारा बनाया जाता है। वे कुल उत्पाद का 25%, 35%, और 40% का उत्पादन करते है। फैक्ट्री के उत्पादन से यादृच्छया एक उत्पाद को चयनित किया जाता है तथा पाया जाता है कि वह खराब है, तो इसके मशीन C से उत्पादित होने की प्रायिकता होगी :
    यह माने कि मशीन A, B, C क्रमशः `5%, 4%` और `2%` खराब उत्पाद बनाती है।


    04:16
    View Solution
  8. एक फैक्ट्री में कोई उत्पाद तीन मशीनों A, B, C में से किसी एक द्वारा बनाया जाता है। वे कुल उत्पाद का 25%, 35%, और 40% का उत्पादन करते है। एक उत्पाद को यादृच्छिक चुना जाता है। इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि :
    इसे A, B या C किसी मशीन से बनाया गया है, दिया है यह खराब है।
    यह माने कि मशीन A, B, C क्रमशः `5%, 4%` और `2%` खराब उत्पाद बनाती है।


    02:57
    View Solution
  9. एक थैले X में 2 सफेद और 3 काली गेंदें है तथा दूसरे थैले Y में 4 सफेद और 2 काली गेंदें हैं। एक थैले को यदृच्छया चुना जाता है व एक गेंद उसमें से निकाली जाती है तब सफेद गेंद के निकलने की प्रायिकता है


    03:46
    View Solution
  10. गहने रखने के तीन बॉक्स है, प्रत्येक में दो खाने है। प्रथम बॉक्स के दोनों खानो में सोने की घड़ी रखी है। द्वितीय बॉक्स के दोनों खानो में चाँदी की घड़ी रखी है। तीसरे बॉक्स के एक खाने में सोने की तथा दूसरे खाने में चाँदी की घड़ी रखी है। यदि हम एक बॉक्स का यादृच्छिक चुनाव करते है, एक दराज खोलते है और चाँदी की घड़ी प्राप्त करते है, अन्य दराज में सोने की घड़ी होने की क्या प्रायिकता है?


    04:28
    View Solution
  11. तीन कलश है। कलश I में 1 सफेद, 2 काली और 3 लाल गेंदे है। कलश II में 2 सफेद, 1 काली और 1 लाल गेंदे है। कलश III में 4 सफेद, 5 काली और 3 लाल गेंदे है। एक कलश को यादृच्छिक चुना जाता है और दो गेंदों को बिना वापस रखे निकाला जाता है। वे सफेद और लाल है। उनके कलश II से होने की क्या प्रायिकता है?


    05:46
    View Solution
  12. एक विश्वविद्यालय में हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई छात्रों का प्रतिशत क्रमशः 50, 25 और 25 है। यदि `5%` हिन्दू, `9%` मुस्लिम और `8%` ईसाई ध्रूमपान करते है तो इस बात की प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यादृच्छिक चुना गया छात्र मुस्लिम है?


    08:02
    View Solution
  13. 52 ताशो की गद्दी से एक ताश गुम जाता है। बचे हुए पत्तो में से 2 ताश निकाले जाते है और पाया जाता है कि वे पान के है। खोये हुए ताश को पान का पत्ता होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    07:09
    View Solution
  14. एक कम्पनी के पास स्कूटर बनाने के दो कारखाने है कारखाने I में 70 % स्कूटर तथा कारखाने II में 30 % स्कूटर बनते है कारखाने I में 80 % स्कूटर मानक स्तर एवंम कारखाने II में 90 % स्कूटर मानक स्तर स्कूटर है यदृच्छया चुना जाता है तथा वह मान स्तर का पाया जाता है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए की यह कारखाने II में निर्मित था ।


    03:53
    View Solution
  15. एक डॉक्टर अपने मरीज को देखता है। पूर्व अनुभव से वह जानता है कि ट्रेन, बस, स्कूटर या अन्य वाहन से आने की प्रायिकता क्रमशः `(3)/(10),(1)/(5),(1)/(10)` और `(2)/(5)` है। यदि वह ट्रेन, बस या स्कूटर से आता है तो उसके देर से आने की प्रायिकता क्रमशः `(1)/(4),(1)/(3)` और `(1)/(12)` है लेकिन यदि वह किसी अन्य वाहन से आता है तो वह देर नहीं करता है। जब वह पहुँचता है, वह देर से है। उसके ट्रेन से आने की क्या प्रायिकता है?


    07:11
    View Solution
  16. माना 100 में से 5 आदमी और 25 औरतें अच्छी वक्ता है। एक वक्ता का चुनाव यादृच्छिक किया जाता है। एक पुरुष के चुनने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए यह मानते हुए कि वहाँ समान संख्या में पुरुष और महिलाएँ है।


    03:04
    View Solution
  17. एक कारखाने में X, Y तथा Z मशीन है, जो क्रमश: 1000, 2000 तथा 3000 बोल्ट प्रतिदिन बनाती है | मशीन X 1%, Y 15% तथा Z 2% खराब बोल्ट बनाती है | एक बोल्ट यदृच्छया खिंचा जाता है जो खराब निकलता है | प्रायिकता ज्ञात करो जबकि खराब बोल्ट मशीन X द्वारा बना है |


    04:05
    View Solution
  18. एक थैले में 4 लाल और 4 काली गेंदे है और अन्य थैले में 2 लाल और 6 काली गेंदे है। दोनों थैलो में से एक को यदृच्छया चुना जाता है और उसमे से एक गेंद निकाली जाती है और जो कि लाल है। इस बात की क्या प्रायिकता है कि गेंद पहले थैले से निकाली गई है?


    04:44
    View Solution
  19. मान लीजिए कि कोई लड़की एक पासा उछालती है। यदि उसे 5 या 6 की संख्या प्राप्त होती है तो वह एक सिक्के को तीन बार उछालती है और चितो की संख्या नोट करती है। यदि उसे 1, 2, 3 या 4 की संख्या प्राप्त होती है तो वह एक सिक्के को एक बार उछालती है और यह नोट करती है कि उस पर चित या पट प्राप्त हुआ। यदि उसे ठीक एक चित प्राप्त होता है, तो उसके द्वारा उछाले गए पासे पर 1, 2, 3 या 4 प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?


    06:16
    View Solution

अभ्यास 14.2 (लघु उत्तरीय प्रश्न) questions and complete solutions for chapter सम्पूर्ण प्रायिकता प्रमेय तथा बेज प्रमेय of SBPD PUBLICATION of Class 12