Class 12 | PHYSICS |
Chapter | विद्युतधारा का चुम्बकीय प्रभाव |
SCIENCE PUBLICATION | पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उतर -आंकिक प्रश्न |
Number Of Questions | 17 |
Academic Year | 2023-24 |
तार की एक वृत्ताकार कुण्डली में 100 फेरे है, प्रत्येक की त्रिज्या 8.0 cm है और इनमें`0.40A` विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। कुण्डली के केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण क्या है?
एक `6.28 m` लम्बे तार से `0.10 m` त्रिज्या की कुण्डली बनाकर इसमें `1.0A` धारा प्रवाहित की गई है। इसके केंद्र पर चुम्बकीय क्षेत्र का मान कीजिए।
एक लंबे सीधे तार में `35 A` विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। तार से `20 cm` दूरी पर स्थित किसी बिंदु पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण क्या है?
एक तार AB से होकर 10A की स्थिर (अपरिवर्ती) विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। यह तार एक मेज पर क्षैतिज रखा है। एक अन्य तार CD इस तार AB के ठीक ऊपर 2mm की ऊंचाई पर स्थित है। तार CD से 6A की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। तार CD की प्रति एकांक लम्बाई का द्रवयमान कितना हो ताकि मुक्त अवस्था में यह अपनी स्थिति में ही लटका रहे? तार AB के सापेक्ष तार CD में प्रवाहित विद्युत धारा की दिशा क्या होगी? (g का मान `=10ms^(-2)` लीजिए।)
क्षैतिज तल में रखे एक लम्बे तथा सीधे तार में 50 A की विद्युत धारा दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित हो रही है। तार मे पूर्व में 2.5 m दूरी पर स्थित किसी बिंदु पर चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण एवं उसकी दिशा ज्ञात कीजिए।
दो लम्बे समान्तर तार परस्पर 4 cm की दूरी पर है। इनमें क्रमशः I तथा 3I मान की धाराएं एक ही दिशा में बह रही हैं दोनों के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र कहां पर शून्य होगा?
एक प्रोटान 0.2 T के चुम्बकीय क्षेत्र में `6.0xx10^(5)m//s` की चाल से चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत प्रवेश करता है। प्रोटोन का त्वरण एवं पथ की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
एक तार जिसमें 8A विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है 0.15 T के एक समान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र से `30^(@)` का कोण बनाते हुए रखा है। इसकी एकांक लम्बाई पर लगने वाले बल का परिमाण एवं इसकी दिशा क्या है?
दो एक समान कुण्डलियां, प्रत्येक की त्रिज्या 8 cm तथा फेरों की संख्या 100 है, समाक्षतः व्यवस्थित है इनमे केंद्रों के मध्य दूरी 12 cm है। यदि प्रत्येक कुण्डली में 1 A धारा एक ही दिशा मे प्रवाहित हो तो अक्षीय रेखा पर ठीक मध्य में चुम्बकीय क्षेत्र का मान ज्ञात कीजिए।
दो 2m लंबे समांतर तार परस्पर 0.2 m की दूरी पर निर्वात में स्थित है। यदि दोनों तारों में 0.2 A की विद्युत धारा एक ही दिशा में प्रवाहित हो तो तारों की प्रति एकांक लम्बाई पर लगने वाला बल ज्ञातक कीजिए।
एक वर्गाकार कुण्डली जिसकी प्रत्येक भुजा 10 cm है में 20 फेरे है और उसमें 12 A विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है। कुण्डली ऊर्ध्वाधरतः लटकी हुई है और इसके तल पर खींचा गया अभिलम्ब 0.80 T के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा से `30^(@)` की एक कोण बनाता है। कुण्डली पर लगने वाले बलयुग्म का परिमाण क्या है?
समान वेग v से `alpha` कण तथा प्रोटोन के पुंज किसी समरूप चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत प्रवेश करते है। ये कण वृत्ताकार पथ अनुरेखित करते है। इन पथों की त्रिज्याओं का अनुपात ज्ञात करो।
एक सइक्लोट्रॉन की डी की त्रिज्या 0.5 m है। इसमें 1.7 T का अनुप्रस्थ चुम्बकीय क्षेत्र कार्यरत है। इसमें प्रोटॉन द्वारा अर्जित अधिकतम गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
`12 Omega` प्रतिरोध की कुण्डली वाले किसी धारामापी के पूर्ण स्केल पर विक्षेप के लिए आवश्यक धारा 0.2 mA है। आप इस धारामापी को 0 से 18 V परास वाले वोल्टमीटर में कैसे रूपांतरित करेंगे?
एक 99 ओम प्रतिरोध वाले धारामापी के पूर्ण स्केल पर विक्षेप के लिए आवश्यक धारा 4mA है। इस धारामापी को 0 से 6 A परास में परिवर्तित करने के लिए आप क्या करेंगें?
1.0 m लंबी एक परिनालिका की त्रिज्या 1 cm है तथा इसमें 100 फेरे है। परिनालिका में 5 A की धारा प्रवाहित हो रही है। परिनालिका में अक्षीय चुमबकीय क्षेत्र का मान ज्ञात कीजिए। यदि एक इलेक्ट्रॉन इसकी अक्ष के अनुदिश `10^(4)m//s` की चाल से गति करता है। तो इलेक्ट्रॉन कितना बल अनुभव करेगा?
किसी 0.5 मीटर लंबी परिनालिका में दो परतों में तांबे के विद्युत रूद्ध तार लपेटे गए है। प्रत्येक परत में फेरों की संख्या 500 है। यदि इसकी त्रिज्या 1.4 cm, व इसमें प्रवाहित धारा 5A हो तो इसके केंद्र पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र का मान ज्ञात कीजिए।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न -उतर -आंकिक प्रश्न questions and complete solutions for chapter विद्युतधारा का चुम्बकीय प्रभाव of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12