Class 12 | PHYSICS |
Chapter | चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण |
SCIENCE PUBLICATION | अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न ) |
Number Of Questions | 23 |
Academic Year | 2023-24 |
एक परिनालिका में पास -पास लपेटे गए `800` फेरे है , तथा इसका अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `2.5xx10^(-4)m^(2)` है और इसमें `3.0A` धारा प्रवाहित हो रही है। समझाइए कि किस अर्थ में यह परिनालिका एक छड़ चुम्बक कि तरह व्यवहार करती है ? इसके साथ जुड़ा हुआ चुंबकीय आघूर्ण कितना है ?
एक छड़ चुंबक जिसका चुंबकीय आघूर्ण `1.5JT^(-1)` है, `0.22T` के एक एकसमान चुंबकीय क्षेत्र के अनुदिश रखा है।
`(a)` एक बाहा बल आघूर्ण कितना कार्य करेगा यदि यह चुंबक को चुंबकीय क्षेत्र के `(i)` लंबवत `(ii)` विपरीत दिशा में सरेखित करने के लिए घुमा दे।
`(b)` स्थिति `(i)` एवं `(ii)` में चुंबक पर कितना बल आघूर्ण होगा
एक परिनालिका जिसमे पास-पास `2000` फेरे लपेटे गए है तथा जिसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल `1.6xx10^(-4)m^(2)` है और जिसमे `4.0A` की धारा प्रवाहित हो रही है, इसके केंद्र से इस प्रकार लटकायी गई है की यह एक क्षैतिज तल में घूम सके।
`(a)` परिनालिका के चुंबकीय आघूर्ण का मान क्या है ?
`(b)` परिनालिका पर लगाने वाला बल एवं बल आघूर्ण क्या है , यदि इस पर , इसकी अक्ष से `30^(@)` का कोण बनता हुआ `7.5xx10^(-2)T` का एकसमान क्षैतिज चुंबकीय क्षेत्र लगाया जाए ?
दक्षिणी अफ्रीका में किसी स्थान पर एक चुंबकीय सुई भौगोलिक उत्तर से `12^(@)` पश्चिम की ओर संकेत करती है। चुंबकीय याम्योत्तर से संरेखित नति-व्रत की चुंबकीय सुई का उत्तरी ध्रुव क्षैतिज से `60^(@)` उत्तर की ओर संकेत करता है। पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव मापने पर `0.16G` पाया जाता है। इस स्थान पर पृथ्वी के क्षेत्र का परिमाण और दिशा बताइए।
किसी छोटे छड़ चुंबक का चुंबकीय आघूर्ण `0.48JT^(-1)` है। चुंबक के केंद्र से `10cm` की दुरी पर स्थित किसी बिंदु पर इसके चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण एवं दिशा बताइए यदि यह बिंदु `(i)` चुंबक के अक्ष पर स्थित हो `(ii)` चुंबक के अभिलंब समदिभाजक पर स्थित हो।
क्षैतिज तल में रखे एक छोटे छड़ चुंबक का अक्ष, चुंबकीय उत्तर-दक्षिण दिशा के अनुदिश है। संतुलन बिंदु चुंबक के अक्ष पर म, इसके केंद्र से `14cm` दूर स्थित है। इस स्थान पर पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र `0.36G` एवं नति कोण शून्य है। चुंबक के अभिलंब समदिभाजक पर इसके केंद्र से उतनी ही दूर (`14cm`) स्थित किसी बिंदु पर परिणामी चुंबकीय क्षेत्र क्या होगा ?
एक छोटा छड़ चुंबक जिसका चुंबकीय आघूर्ण `5.25xx10^(-2)JT^(-1)` है, इस प्रकार रखा है की इसका अक्ष पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा की लंबवत है। चुंबक के केंद्र से कितनी दुरी पर , परिणामी क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा से `45^(@)` का कोण बनाएगा , यदि हम `(a)` अभिलंब समदिभाजक पर देखे , `(b)` अक्ष पर देखे। इस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का परिमाण `0.42G` है। प्रयुक्त दूरियों की तुलना में चुंबक की लंबाई की उपेक्षा कर सकते है।
ठंडा करने पर किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ का नूमना अधिक चुंबकन क्यों प्रदर्शित करता है ? (एक ही चुंबककारी क्षेत्र के लिए )
अनुचुम्बकत्व के विपरीत , प्रतिचुंबकत्व पर ताप का प्रभाव लगभग नहीं होता। क्यों ?
यदि एक टोराइड में बिस्मथ का क्रोड लगाया जाए तो इसके अंदर चुंबकीय क्षेत्र उस स्थिति की तुलना में (किंचित ) कम होगा या (किंचित) ज्यादा होगा, जबकि क्रोड खाली हो ?
क्या किसी लौह चुंबकीय पदार्थ की चुंबकशीलता , चुंबकीय क्षेत्र पर निर्भर करती है ? यदि हाँ, तो उच्च चुंबकीय क्षेत्रो के लिए इसका मान कम होगा या अधिक ?
किसी लौह चुंबक की सतह के प्रत्येक बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ सदैव लंबवत होती है
[यह तथ्य उन स्थिरवैधुत क्षेत्र रेखाओ के सदृश है जो की चालक की सतह के प्रत्येक बिंदु पर लंबवत होती है।] क्यों ?
क्या किसी अनुचुम्बकीय नमूने का अधिकतम संभव चुंबकन , लौह चुंबक के चुंबकन के परिमाण की कोटि का होगा ?
नर्म लोहे के एक टुकड़े के शैथिल्य लूप का क्षेत्रफल , कार्बन-स्टील के टुकड़े के शैथिल्य लूप के क्षेत्रफल से कम होता है। यदि पदार्थ को बार-बार चुंबकन चक्र से गुजरा जाए तो कौन सा टुकड़ा अधिक ऊष्मा ऊर्जा का क्षय करेगा ?
लोह चुंबक जैसा शैथिल्य लूप प्रदर्शित करने वाली कोई प्रणाली स्मृति संग्रहण की युक्ति इहै। इस कथन की व्यख्या कीजिए।
कैसेट के चुंबकीय फीतों पर पर्त चढ़ाने के लिए या आधुनिक कंप्यूटर में स्मृति संग्रहण के लिए, किस तरह के लौह चुंबकीय पदार्थो का इस्तेमाल होता है ?
किसी स्थान को चुंबकीय क्षेत्र से परिरक्षित करना है। कोई विधि सुझाइए।
एक लंबे , सीधे , क्षैतिज केबल में , `2.5A` धारा , `10^(@)` दक्षिण -पश्चिम से `10^(@)` उत्तर -पूर्व की ओर प्रवाहित हो रही है। इस स्थान पर चुंबकीय याम्योत्तर भौगोलिक याम्योत्तर के `10^(@)` पश्चिम में है यहाँ पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र `0.33G` एवं नति कोण शून्य है। उदासीन बिंदुओ की रेखा निर्धारित कीजिए (केबल की मोटाई की उपेक्षा कर सकते है )। (उदासीन बिंदुओ पर, धारावाही केवल द्वारा चुंबकीय क्षेत्र, पृथ्वी के क्षैतिज घटक के चुंबकीय क्षेत्र के सामान एवं विपरीत दिशा में होता है। )
एक चुंबकीय सुई जो क्षैतिज तल में घूमने के लिए स्वतंत्र है,`30` फेरो एवं `12cm` त्रिज्या वाली एक कुंडली के केंद्र पर रखी है। कुंडली एक ऊर्ध्वाधर तल में और चुंबकीय याम्योत्तर से `45^(@)` का कोण बनती है। जब कुंडली में `0.35A` धारा प्रवाहित होती है , चुंबकीय सुई पश्चिम से पूर्व की ओर संकेत करती है।
`(a)` इस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के क्षैतिज अवयव का मान ज्ञात कीजिए।
`(b)` कुंडली में धारा की दिशा उलट दी जाती है ओर इसको अपनी ऊर्ध्वाधर अक्ष पर वामावर्त दिशा में (ऊपर से देखने पर ) के कोण पर घुमा दिया जाता है। चुंबकीय सुई किस दिशा में ठहरेगी ? इस स्थान पर चुंबकीय दिक् पात शून्य लीजिए।
एक चुंबकीय द्विध्रुव दो चुंबकीय क्षेत्रो के प्रभाव में है। ये क्षेत्र एक-दूसरे से `60^(@)` का कोण बनाते है ओर उनमे से एक क्षेत्र का परिमाण `1.2xx10^(-2)T` है। यदि द्विध्रुव स्थायी संतुलन में इस क्षेत्र से `30^(@)` का कोण बनाए, तो दूसरे क्षेत्र का परिमाण क्या होगा ?
अनुचुम्बकीय लवण के एक नमूने में `2.0xx10^(24)` परमाणु द्विध्रुव है जिनमे से प्रत्येक का द्विध्रुव आघूर्ण `1.5xx10^(-23)JT^(-1)` है। इस नमूने को `0.64T` के एक एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में रखा गया और `4.2K` ताप तक ठंडा किया गया। इसमें `15%` चुंबकीय संतृप्तता आ गई। यदि इस नमूने को `0.98T` के चुंबकीय क्षेत्र में `2.8K` ताप पर रखा हो तो इसका कुल द्विध्रुव आघूर्ण कितना होगा ? (यह मान सकते है की क्यूरी नियम लागू होता है। )
एक रोलैंड रिंग की औसत त्रिज्या `15cm` है और इसमें `800` आपेक्षिक चुंबकशीलता के लौह चुंबकीय क्रोड पर `3500` फेरे लिपटे हुए है। `1.2A` की चुम्बककारी धारा के कारण इसके क्रोड में कितना चुंबकीय क्षेत्र `(B)` होगा ?
किसी इलेक्ट्रॉन के नैज चक्रणी कोणीय सवेग एवं कक्षीय कोणीय सवेग के साथ जुड़े चुंबकीय आघूर्ण क्रमश : और है। क्वांटम सिंद्धात के आधार पर (और प्रयोगात्मक रूप से अत्यंत परिशुद्धतापूर्वक पुष्ट )इनके मान क्रमश : निम्न प्रकार दिए जाते है। एवं इनमे से कौन-सा व्यंजक चिरसम्मत सिंद्धांतों के आधार पर प्राप्त करने की आशा की जा सकती है ? इस चिरसम्मत आधार पर प्राप्त होने वाले व्यंजक को व्युत्पन्न कीजिए।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( आंकिक प्रश्न ) questions and complete solutions for chapter चुम्बकत्व एवं चुम्बकीय पदार्थो के गुण of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12