Class 12 | PHYSICS |
Chapter | किरण प्रकाशिकी |
SCIENCE PUBLICATION | अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न) |
Number Of Questions | 11 |
Academic Year | 2023-24 |
2.5cm साइज की कोई छोटी मोमबत्ती 36 cm वक्रता त्रिज्या के किसी अवतल दर्पण से 27 cm दूरी पर रखी है। दर्पण से किसी परदे को कितनी दूरी पर रखा जाए कि उसका सुस्पष्ट प्रतिबिंब परदे पर बने। प्रतिबिंब की प्रकृति और साइज का वर्णन कीजिए। यदि मोमबत्ती को दर्पण की ओर ले जाएँ ,तो परदे को किस ओर हटाना पड़ेगा ?
4.5 m साइज की कोई सुई 15 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल दर्पण से 12 cm दूर रखी है। प्रतिबिंब की स्थिति तथा आवर्धन लिखिए। क्या होता है जब सुई को दर्पण से दूर ले जाते हैं ? वर्णन कीजिए।
कोई टैंक 12.5 cm ऊँचाई तक जल से भरा है। किसी सूक्ष्मदर्शी द्वारा बीकर की तली पर पड़ी किसी सुई की आभासी गहराई 9.4 cm मापी जाती है। जल का अपवर्तनांक क्या है ? बीकर में उसी ऊँचाई तक जल के स्थान पर किसी 1.63 अपवर्तनांक के अन्य द्रव्य से प्रतिस्थापन करने पर सुई को पुनः फोकसित करने के लिए सूक्ष्मदर्शी को कितनी ऊपर/नीचे ले जाना होगा ?
चित्र (a) तथा (b) में किसी आपतित किरण का अपवर्तक दर्शाया गया है जो वायु में क्रमशः काँच-वायु तथा जल-वायु अंतरापृष्ठ के अभिलंब से `60^(@)` का कोण बनाती है। उस आपतित किरण का अपवर्तन कोण ज्ञात कीजिए , जो जल में जल-काँच अंतरापृष्ठ के अभिलंब से `45^(@)` का कोण बनाती है [ चित्र (c) ]।
जल से भरे 80 cm गहराई के किसी टैंक की तली पर कोई छोटा बल्ब रखा गया है। जल के पृष्ठ का वह क्षेत्र ज्ञात कीजिए जिससे बल्ब का प्रकाश निर्गत हो सकता है। जल का अपवर्तनांक 1.33 है। ( बल्ब को बिन्दु प्रकाश स्रोत मानिए। )
कोई प्रकाश -पुंज किसी बिंदु P पर अभिसरित होता है। कोई लेंस इस अभिसारी पुंज के पथ में बिंदु P से 12 cm दूर रखा जाता है। यदि यह (a) 20 cm फोकस दूरी का उत्तल लेंस है, (b) 16 cm फोकस दूरी का अवतल लेंस है, तो प्रकाश -पुंज किस बिंदु पर अभिसरित होगा ?
3.0 cm ऊँची कोई बिंब 21 cm फोकस दूरी के अवतल लेंस के सामने 14 cm दूरी पर रखी है। लेंस द्वारा निर्मित प्रतिबिंब का वर्णन कीजिए। क्या होता है जब बिंब लेंस से दूर हटती जाती है ?
किसी 30 cm फोकस दूरी के उत्तल लेंस के संपर्क में रखे 20 cm फोकस दूरी के अवतल लेंस के संयोजन से बने संयुक्त लेंस ( निकाय ) की फोकस दूरी क्या है ? यह तंत्र अभिसारी लेंस है अथवा अप्सरी ? लेंसों की मोटाई की उपेक्षा कीजिए।
किसी संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में 2.0 cm फोकस दूरी का अभिदृश्यक लेंस तथा 6.25 cm फोकस दूरी दूरी का नेत्रिका लेंस एक-दूसरे से 15 cm दूरी पर लगे हैं। किसी बिंब को अभिदृश्यक से कितनी दूरी पर रखा जाए कि अंतिम प्रतिबिंब (a) स्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी (25 cm) तथा (b) अनन्त पर बने ? दोनों स्थितियों में सूक्ष्दर्शी की आवर्धन क्षमता ज्ञात कीजिए।
25 cm के सामान्य निकट बिंदु का कोई व्यक्ति ऐसे संयुक्त सूक्ष्मदर्शी जिसका अभिदृश्यक 8.0 mm फोकस दूरी तथा नेत्रिका 2.5 सेमी. फोकस दूरी की है , का उपयोग करके अभिदृश्यक से 9.0 mm दूरी पर रखे बिंब को सुस्पष्ट फोकसित कर लेता है। दोनों लेंसों के बीच पृथक्कन दूरी क्या है ? सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या है ?
किसी छोटी दूरबीन के अभिदृश्यक की फोकस दूरी 144 cm तथा नेत्रिका की फोकस दूरी 6.0 cm है। दूरबीन की आवर्धन क्षमता कितनी है ? अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच पृथक्कन दूरी क्या है ?
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (आंकिक प्रश्न) questions and complete solutions for chapter किरण प्रकाशिकी of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12