Class 12 | PHYSICS |
Chapter | प्रकाश की प्रकृति |
SCIENCE PUBLICATION | उदाहरण |
Number Of Questions | 77 |
Academic Year | 2023-24 |
एक सोडियम लैम्प `5890 Å` तरंगदैर्घ्य के 1 मिलीवॉट विकिरण का उतसर्जन करता है | प्रति सेकण्ड उतसर्जित होने वाले फोटॉनों की संख्या का परिकलन कीजिए |
संलग्न चित्र में दर्शाए अनुसार एक गोलाकार तरंगाग्र एक समतल दर्पण पर आपतित है | परावर्तित तरंगाग्र नीचे दिए गए चित्रों (अ), (ब), (स) व (द) में से किसकी तरह होगा ?
एक किलोमीटर लम्बी पानी से भरी नली में प्रकाश के पूर्ण गमन के लिए कितने सेकण्ड लगेंगे (प्रकाश का निर्वात में वेग `= 3 xx 10^(8)` मी./सेकण्ड तथा पानी का अपवर्तनांक = 4/3) ?
संलग्न चित्र में दो माध्यमों के अंतरा पृष्ठ पर आपतित तरंगाग्र को दर्शाया गया है | अपवर्तित तरंगाग्र चित्र (अ), (ब), (स) तथा (द) में से किसके द्वारा प्रदर्शित होगा ?
2 : 8 के तीव्रता अनुपात में दो कला संबद्ध स्रोत व्यतिकरण प्रतिरूप उतपन्न कर रहे हैं | अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता के मान क्या होंगे ?
यंग द्विस्लिट प्रयोग में व्यतिकारी तरंगो के आयामों का अनुपात 3 : 2 है | चमकीली तथा काली फ़्रिंजो के लिए ज्ञात कीजिए (अ) आयामों का अनुपात (ब) तीव्रताओं को अनुपात |
यदि अध्यारोपण के कारण किसी व्यतिकरण प्रतिरूप में प्रकाश की अधिकतम व न्यूनतम तीव्रताओं का अनुपात 9/1 हो तो उन तरंगो की तीव्रताओं का अनुपात क्या होगा ?
दो झिरियाँ 1 मिलीमीटर दूर बनाई गई हैं और परदे को एक मीटर दूर रखा गया है | फ्रिंज अंतराल कितना होगा जब 500 nm तरंगदैर्घ्य का नीला-हरा प्रकाश प्रयोग में लाया जाता है ?
यंग के द्विस्लिट प्रयोग में दो स्लिटो के मध्य दूरी 0.2 mm है जब स्लिटो पर 8000 `Å` का प्रकाश आपतित हो स्लिटो से 1 m दूर स्थित पर्दे पर प्राप्त फ्रिन्जो की फ्रिंज चौड़ाई ज्ञात कीजिए |
व्यतिकरण प्रतिरूप में तरंगदैर्घ्य `lambda_(1) = 6000 Å` के प्रकाश के लिए किसी बिन्दु पर 12 वी क्रम प्रदीप्त फ्रिंज बनती है | इस स्थिति में किस क्रम की प्रदीप्त फ्रिंज बनेगी यदि स्रोत को प्रकाश तरंगदैर्घ्य `lambda_(2) = 4800 Å` प्रतिस्थापित कर दिया जाये ?
यंग के द्विस्लिट प्रयोग में तरंग दैर्घ्य 6600 `Å` का प्रकाश प्रयुक्त करने पर दृष्टि क्षेत्र में 60 फ्रिंजे दिखाई देती हैं | तरंगदैर्घ्य 4400 `Å` का प्रकाश प्रयुक्त करने पर कितनी फ्रिंजे दिखेगी ?
बैंगनी रंग के प्रकाश के लिए `beta = 3 mm` प्राप्त होती है | लाल रंग के लिए फ्रिंज चौड़ाई का मान होगा ?
एक द्विवर्णीय प्रकाश जिसमे 4200 `Å` तथा 4800 `Å` की तरंग दैर्घ्य उपस्थित है यंग द्विस्लिट प्रयोग में व्यतिकरण उतपन्न करने में काम आ रहा है | स्लिटो के मध्य पार्थक्य 2.0 mm है तथा स्लिटो तथा पर्दे के मध्य दूरी 1.0 m है | केंद्रीय उच्चिष्ठ से वह न्यूनतम दूरी क्या होगी जहाँ दोनों तरंगदैर्घ्यो के कारण बनने वाली चमकीली फ्रिंजे संपाती हैं ?
एक व्यतिकरण प्रतिरूप उतपन्न करने वाले प्रयोग में प्रयुक्त एकवर्णी प्रकाश स्रोत के बीच की दूरी 2 mm है | स्रोतों से पर्दे तक कि दूरी 10 cm व `lambda = 6000 Å` हो तो `beta` होगा ? यदि प्रकाश स्रोतों के बीच की दूरी 1 mm कर दी जाये तो अब नयी फ्रिंज चौड़ाई कितनी होगी ?
कला संबद्ध श्वेत प्रकाश (400 nm - 700 nm) यंग द्विस्लिट प्रयोग में स्लिटो से गुजारा जाता है | स्लिटो में पार्थक्य 0.5 mm है तथा पर्दा स्लिटो से 50 cm दूर है | पर्दे पर फ्रिन्जो की (चौड़ाईयों के अनुदिश) केंद्रीय रेखा से 1.0 mm दूर बिंदु पर एक छिद्र हैं |
(अ) छिद्र से निकलने वाले प्रकाश में कौनसी तरंगदैर्घ्य अनुपस्थित होगी ?
(ब) छिद्र से निकलने वाले प्रकाश में कौन सी तरंगदैर्घ्य की तीव्रता सर्वाधिक होगी ?
तरंगदैर्घ्य `5000 Å` का प्रकाश एक स्लिट पर अभिलंबवत आपतित होता है | विवर्तन प्रतिरूप का प्रथम निम्निष्ठ पर्दे पर केंद्रीय उच्चिष्ठ से 5 मिमी. की दूरी पर दिखाई पड़ता है, पर्दे और स्लिट के बीच की दूरी 2 मीटर है | स्लिट की चौड़ाई की गणना करो |
एकल स्लिट विवर्तन प्रतिरूप में द्वितीय कोटि की चमकीली फ्रिंज केंद्रीय उच्चिष्ठ के केंद्र से 1.4 mm दूरी पर है | पर्दा, 0.80 mm चौड़ाई की स्लिट से 80 cm दूर है | एकवर्णी आपतित प्रकाश मानते हुए तरंगदैर्घ्य की गणना कीजिए |
6000 `Å` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश `24 xx 10^(-5)` सेमी. चौड़ाई की स्लिट पर अभिलंबवत आपतित है | केंद्रीय उच्चिष्ठ से प्रथम एवं द्वितीय निम्निष्ठ की कोणिका स्थिति ज्ञात कीजिए |
एकल स्लिट विवर्तन प्रयोग में लाल रंग के प्रकाश `(lambda = 660 nm)` का प्रथम निम्निष्ठ दूसरे किसी रंग के प्रथम उच्चिष्ठ से संपाती होता है | जिसकी तरंगदैर्घ्य `lambda'` हैं | `lambda'` का मान ज्ञात कीजिए |
एक स्लिट का फ्रॉनहॉफर विवर्तन 1 मीटर फोकस दूरी के लैंस के फोकस तल में बन रहा है | स्लिट की चौड़ाई 0.3 मिमी. है यदि केंद्रीय उच्चिष्ठ से 5 मिमी. की दूरी पर तृतीय निम्निष्ठ बनता है तो प्रकाश की तरंगदैर्घ्य क्या है ?
0.4 सेमी चौड़ाई की एक रेखाछिद्र पर 0.2 सेमी. तरंगदैर्घ्य की तरंग अभिलंबवत आपतित करने पर विवर्तन प्रतिरूप में केंद्रीय उच्चिष्ठ के अर्द्धकोणीय विस्तार का मान क्या होगा ?
तरंगदैर्घ्य 600 nm का प्रकाश एकल स्लिट जिसकी चौड़ाई `4 xx 10^(-4)m` है, पर आपतित होती है स्लिट से 2 m की दूरी पर स्थित पर्दे पर प्रेक्षित प्रारूप को चित्र में दर्शाया गया है दूरी s का मान ज्ञात कीजिए |
दो झिरियाँ (द्विस्लिट) 1 मिलीमीटर दूर बनाई गयी हैं और पर्दे को एक मीटर दूर रखा गया है | जब 500 nm तरंगदैर्घ्य का नीला हरा प्रकाश प्रयोग में लाया जाता है तो प्रत्येक स्लिट की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए जिससे कि एकल स्लिट (झिरी) पैटर्न के केंद्रीय उच्चिष्ठ के भीतर द्विस्लिट पैटर्न के 10 उच्चिष्ठ प्राप्त हो सके ?
मान लीजिए किसी तारे से `6000 Å` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश आ रहा है | किसी दूरदर्शी के विभेदन की सीमा क्या होगी यदि उसके अभिदृश्यक का व्यास 100 इंच है ?
माउण्ट पॉलमर में स्थित हेल स्थित दूरदर्शी का व्यास 5.00 m है | 600 nm तरंगदैर्घ्य के प्रकाश के लिए सीमांत विभेदन कोण का मान ज्ञात कीजिए |
आँख की पुतली का व्यास `2.5 xx 10^(-3)` मीटर तथा आँख के लैंस के तरल का अपवर्तनांक 1.44 है | 5000 `Å` तरंगदैर्घ्य के प्रकाश के लिए आँख की विभेदन क्षमता कितनी होगी ?
दो संकीर्ण छिद्रो के मध्य दूरी 1.525 mm है जो `5.00 xx 10^(-5) cm` तरंगदैर्घ्य वाले प्रकाश स्रोत के सामने रखे हैं तथा 0.400 cm व्यास वाले अभिदृश्य लैंस वाले दूरदर्शी से देखे जाते हैं | दूरदर्शी से वह अधिकतम दूरी ज्ञात कीजिए ताकि छिद्र विभेदित हो सके |
एक सूक्ष्मदर्शी से 0.2 mm दूरी से पृथक दो बिंदु देखे जा सकते हैं जब आपतित प्रकाश का तरंगदैर्घ्य 6600 `Å` हो | यदि 5000 `Å` का प्रकाश काम में लिया जाए तो विभेदन सीमा क्या होगी ?
यदि किसी पदार्थ का क्रान्तिक कोण `45^(@)` हो तो उसके ध्रुवण कोण का मान क्या होगा ?
किसी पारदर्शी पदार्थ की पट्टिका पर जब आपतन कोण `60^(@)` है तो परावर्तित किरण पूर्णतया ध्रुवित होती है | पदार्थ का अपवर्तनांक और अपवर्तन कोण ज्ञात कीजिए |
एक समलत काँच के पृष्ठ पर अध्रुवित प्रकाश आपतित होता है | आपतन कोण कितना होना चाहिए जिससे कि परावर्तित या अपवर्तित किरणें एक-दूसरे पर लंबवत हो |
जब सूर्य का प्रकाश पानी की सतह से `37^(@)` के कोण पर आपतित होता है तो परावर्तित प्रकाश पूर्णत: समतल ध्रुवित होता है पानी का अपवर्तनांक एवं अपवर्तन कोण ज्ञात कीजिए |
एक प्रकाशीय स्रोत से ध्रुवक पर आपतित प्रकाश की अधिकतम तीव्रता 10 मात्रक है | यदि विश्लेषक व ध्रुवक की अक्ष मध्य `60^(@)` का कोण हो तो निर्गत प्रकाश की तीव्रता क्या होगी ?
दो पोलेराइड इस प्रकार अभिविन्यासित हैं कि उनके तल आपतित प्रकाश लंबवत है और इनके संचरण अक्ष परस्पर `30^(@)` कोण पर हैं तो आपतित अध्रुवित प्रकाश पारगमित होने वाला अंश कितना होगा ?
जब दो क्रॉसित पोलेराइडों के बीच में पोलेराइड की एक तीसरी शीट को घुमाया जाता है तो पारगमित प्रकाश की तीव्रता में होने वाले परिवर्तन की विवेचना कीजिए |
एक ध्रुवक और विश्लेषक के अक्ष एक दूसरे के समांतर हैं तो निर्गत तीव्रता `I_(0)` प्राप्त होती है | यदि विश्लेषक को `45^(@)` से घुमा दिया जाये तो निर्गत तीव्रता का मान ज्ञात कीजिए |
एक व्यतिकरण चित्र में दीप्त फ्रिंज के केंद्र पर तीव्रता, तथा केंद्र से दो फ्रिन्जो की दूरी की एक-चौथाई दूरी पर स्थित बिंदु पर तीव्रता का अनुपात ज्ञात कीजिए |
निम्नलिखित प्रचालनो में प्रत्येक के कारण यंग के द्विझिर्री प्रयोग के व्यतिकरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?
(a) झिरियों के समतल से पर्दे को दूर कर देने पर,
(b) (एकवर्णी) स्रोत को दूसरे कम तरंगदैर्घ्य वाले (एकवर्णी) स्रोत से प्रतिस्थापन करने पर,
(c) दो झिरियों के बीच पार्थक्य (दूरी) बढ़ाने पर,
(d) स्रोत झिरी को द्विझिरी के समतल के समीप लाने पर,
(e) स्रोत झिरी की चौड़ाई बढ़ने पर,
(f) एकवर्णी प्रकाश स्रोत को श्वेत प्रकाश स्रोत से प्रतिस्थापित करने पर, (प्रत्येक प्रचालन में उल्लेखित प्राचल (पैरामीटर) के अतिरिक्त सभी प्राचल अपरिवर्तनीय हैं |)
यदि हम लैंप पर एक रंगीन सेलोफेन कागज लपेट दे तो विवर्तन प्रतिरूप उसी रंग का बनता है स्पष्ट कीजिए |
एक संकरी आयताकार 1 mm चौड़ी स्लिट पर एकवर्णी प्रकाश आपतित है | 2 m दूरी पर स्थित पर्दे पर विवर्तन प्रतिरूप देखा जाता है | मुख्य उच्चिष्ठ की चौड़ाई 2.5 mm है | प्रकाश तरंगदैर्घ्य होगी ?
0.2 mm चौड़ी स्लिट पर `6328 Å` का प्रकाश आपतित होता है | 9.0 मी दूरी पर स्थित पर्दे पर केंद्रीय उच्चिष्ठ की चौड़ाई का मान क्या होगा ?
यंग के प्रयोग में `6500 Å` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश प्रयोग करने पर यह फ्रिंज की चौड़ाई 0.55 सेमी. प्राप्त होती है | यदि पर्दे की स्लिट से दूरी आधी कर दी जाये तो प्रकाश की तरंगदैर्घ्य का मान क्या लेना चाहिए कि 0.35 सेमी. चौड़ी फ्रिंज पर्दे पर प्राप्त हो सके ?
यंग के प्रयोग में लाल प्रकाश `lambda = 6600 Å` प्रयुक्त करने पर दृष्टि क्षेत्र में 60 फ्रिंजे दिखाई पड़ती है | बैंगनी प्रकाश `lambda = 4400 Å` प्रयुक्त करने पर कितनी फ्रिंजे दिखाई पड़ेगी ?
दो तरंगे जिनके दोलन आयाम 4 मिमी और 5 मिमी हैं, एक माध्यम में एक ही दिशा में चल रही हैं | उन बिन्दुओ पर परिणामी आयाम ज्ञात कीजिए, जिन पर कलांतर हैं-
(i) शून्य, (ii) `pi`, (iii) `(pi)/(3)`, (iv) `(pi)/(2)`
यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में दोनों स्लिटो की चौड़ाई का अनुपात 9 : 1 है | व्यतिकरण प्रतिरूप में अधिकतम तीव्रता और न्यूनतम तीव्रता का अनुपात ज्ञात कीजिए |
एक ही आवृति तथा एक ही आयाम a की तरंगे किसी बिंदु पर एक साथ पहुँच रही हैं | तरंगो के मध्य कलांतर कितना हो कि परिणामी तरंग का आयाम (i) a और (ii) `sqrt(2)a` हो जाये ?
यंग के प्रयोग में फ्रिन्जो की चौड़ाई 5 मिमी है | केंद्रीय फ्रिंज से चतुर्थ अदीप्त फ्रिंज की दूरी ज्ञात कीजिए |
एकवर्णी प्रकाश में से काँच के प्रिज्म में वायु में फ्रिंज-चौड़ाई 2 मिमी है | यदि `._(a)mu_(g) = (3)/(2)` तथा `._(a)mu_(w) = (4)/(3)` हो तथा पूरा तंत्र जल में डुबो दिया जाये तो नए फ्रिंज की चौड़ाई क्या होगी ?
यंग के दो – स्लिट प्रयोग में दो स्लिटों के बीच की दूरी 0.03 सेमी है। 1.5 मीटर दूरी पर रखें पर्दे पर चौथी दीप्त (bright ) फ्रिन्ज केन्द्रीय फ्रिन्ज से 1 सेमी दूर है। प्रकाश की तरगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।
केंद्रीय फ्रिंज से तीसरी चमकीली फ्रिंज बनाने के लिए वहाँ तक पहुँचने वाली दो प्रकाश तरंगो में पथांतर तथा कलांतर कितना होना चाहिए ? `(lambda = 6000 A^(@))`
यंग के द्विस्लिट प्रयोग में प्राप्त व्यतिकरण फ्रिन्जो के लिए नामांकित चित्र बनाइये | इस प्रयोग में दो स्लिटो के बीच की दूरी 0.3 मिमी है | इन्हे एक वर्णीय प्रकाश द्वारा प्रकाशित करके व्यतिकरण फ्रिंजे उनसे 0.9 मी. दूरी पर रखे पर्दे पर देखी जा सकती है | यदि व्यतिकरण प्रतिरूप में दूसरी अदीप्त फ्रिंज केंद्रीय फ्रिंज से 3 मिमी. की दूरी पर प्राप्त होती है तो प्रकाश की तरंगदैर्घ्य ज्ञात कीजिए |
दो कला संबद्ध स्रोतों की सहायता से प्राप्त व्यतिकरण प्रतिरूप में तीव्रता में परिवर्तन औसत तीव्रता का 5% होता है | स्रोतों की आपेक्षिक तीव्रता का अनुपात ज्ञात कीजिए |
यंग द्विस्लिट प्रयोग में पर्दे पर बनने वाली फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई `pi//200` है | प्रयोग में `4800 Å` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है, स्लिटो के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए |
40 सेमी. फोकस दूरी वाला एक लैंस 0.5 मिमी. चौड़ी रेखा छिद्र का फ्रॉनहॉफर विवर्तन उतपन्न करता है | यदि प्रयुक्त प्रकाश की तरंग दैर्घ्य `5896 Å` हो तो प्रथम अदीप्त फ्रिंज की अक्ष से दूरी ज्ञात करे |
दूरस्थ स्थित दो तारे दूरदर्शी के अभिदृश्यक पर एक चाप के एक सेकण्ड का कोण बनाते हैं यदि `lambda = 5500 A^(@)` हो तो अभिदृश्यक का आकार बताइए |
सूक्ष्मदर्शी की विभेदन सीमा क्या होगी यदि उसका संख्यात्मक द्वारक 0.12 तथा प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्घ्य `6000 Å` हो ?
`12 xx 10^(-5)` cm चौड़ाई की स्लिट के फ्रॉनहॉफर विवर्तन प्रतिरूप में केंद्रीय उच्चिष्ठ की अर्द्धकोणीय चौड़ाई ज्ञात कीजिए | जब स्लिट को `6000 A^(@)` तरंगदैर्घ्य के एक वर्णीय प्रकाश से प्रकाशित किया जाता है |
d चौड़ाई की स्लिट पर 650 nm तरंगदैर्घ्य का एकवर्णीय प्रकाश लंबवत आपतित कर उसे प्रकाशित किया गया है | d की गणना कीजिए-
(a) प्रथम निम्निष्ठ `30^(@)` के विवर्तन कोण पर हो |
(b) प्रथम उच्चिष्ठ `30^(@)` के विवर्तन कोण पर हो |
`6000 A^(@)` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश `24 xx 10^(-5)` cm चौड़ाई की स्लिट पर अभिलंबवत आपतित होता है | केंद्रीय उच्चिष्ठ से द्वितीय निम्निष्ठ की कोणीय स्थिति ज्ञात कीजिए |
`6328 Å` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश 0.2 mm चौड़ाई की स्लिट पर लंबवत आपतित होता है | 9 मीटर की दूरी पर स्थित पर्दे पर प्रेक्षित केंद्रीय उच्चिष्ठ की कोणीय चौड़ाई ज्ञात कीजिए |
0.1 mm चौड़ाई के रेखा छिद्र पर 5000 `A^(@)` तरंगदैर्घ्य का प्रकाश आपतित है, 2 मीटर दूरी पर पर्दे पर बनने वाले मध्यवर्ती चमकीली रेखा की चौड़ाई ज्ञात करो |
सूर्य का प्रकाश जल पर `53^(@)` पर आपतित करने पर परावर्तित प्रकाश पूर्णतया समतल-ध्रुवित पाया जाता है | ज्ञात करिये : प्रकाश का अपवर्तन कोण तथा जल का अपवर्तनांक |
दो पोलेराइड परस्पर क्रॉसित अवस्था में है | अब उनमे से एक को `30^(@)` से घुमाया जाता है | निकायों में से निर्गत आपतित अध्रुवित प्रकाश का प्रतिशत ज्ञात कीजिए |
किसी पारदर्शी काँच की प्लेट पर प्रकाश किरण `tan^(-1) (sqrt(3))` के कोण पर आपतित है | परावर्तित किरण पूर्णतया ध्रुवित है | काँच का अपवर्तनांक व अपवर्तन कोण ज्ञात कीजिए |
द्विस्लिट प्रयोग में सोडियम प्रकाश `(lambda = 5890 Å)` के लिए व्यतिकरण फ्रिन्जो की कोणीय चौड़ाई 0.20 है तो फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई में 10% वृद्धि करने के लिए तरंगदैर्घ्य में आवश्यक परिवर्तन ज्ञात कीजिए |
यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में, स्लिटो के मध्य दूरी 1 मिमी तथा पर्दे की स्लिट से दूरी 1 मी है | 500 nm तरंगदैर्घ्य के वर्णी प्रकाश के लिए, केंद्रीय उच्चिष्ठ से तीसरे निम्निष्ठ की दूरी ज्ञात कीजिए |
`57.5^(@)` के ध्रुवण कोण से प्रकाश, काँच पृष्ठ पर आपतित होता है | इस स्थिति में आपतित किरण तथा अपवर्तित किरणों के मध्य कोण ज्ञात कीजिए |
जब किसी पदार्थ पर आपतन कोण `58.5^(@)` हो तो परावर्तित प्रकाश पूर्णत: ध्रुवित हो जाता है | माध्यम में अपवर्तित प्रकाश का वेग मी/से में ज्ञात कीजिए |
तरंगदैर्घ्य `lambda = 6.2 xx 10^(-5)` सेमी के प्रकाश के दो कला संबद्ध स्रोत है जो व्यतिकरण उतपन्न करते हैं | यदि दोनों स्रोतों समान कला में हो तथा A कोई स्वेच्छ प्रेक्षण बिंदु हो तो XA - YA का परिकलन कीजिए यदि A बिंदु
(i) दसवीं कोटि के दीप्त अथवा चमकीले बैंड पर हो,
(ii) तृतीय एवं चतुर्थ कोटि के उच्चिष्टो के बीच अदीप्त अथवा काले बैंड हो |
`lambda = 6000 Å` के एक द्वि-स्लिट व्यतिकरण प्रतिरूप में, शून्य-क्रम तथा दसवें क्रम के उच्चिष्ठ क्रमश: 12.34 मिमी तथा 14.73 मिमी की दूरियों पर हैं | यदि `lambda` बदलकर `5000 Å` हो जाये तथा अन्य विन्यास वही रहे तो शून्य तथा बीसवें क्रम की फ्रिन्जो की स्थितियाँ व्युतपन्न कीजिए |
1.5 मिमी अंतराल की एक द्वि-स्लिट श्वेत प्रकाश (4000 - 8000 `Å`) से प्रदीप्त है | 120 सेमी दूरी पर रखे पर्दे पर रंगीन व्यतिकरण फ्रिंजे बनती हैं | यदि केंद्रीय श्वेत फ्रिंज से 3.0 मिमी की दूरी पर पर्दे में एक सूची-छिद्र (pinhole) बना दिया जाये तो छिद्र से पारगमित प्रकाश में कौन-सी तरंगदैर्घ्य अनुपस्थित होगी ?
एक द्विस्लिट प्रयोग में किसी एक वर्णीय प्रकाश द्वारा स्लिटो से कुछ दूरी पर रखे हुए पर्दे पर फ्रिंजे प्राप्त होती हैं | पर्दे को `5 xx 10^(-2)` मी. स्लिटो की ओर खिसकाने पर फ्रिन्जो की चौड़ाई `3 xx 10^(-5)` मी. का अंतर आता है | यदि स्लिटो के बीच की दूरी `10^(-3)` मी. हो तो प्रयोग में प्रयुक्त प्रकाश की तरंगदैर्घ्य ज्ञात कीजिए |
यंग के द्विस्लिट प्रयोग में स्लिट जिनके मध्य की दूरी 3 mm है को 480 nm तरंगदैर्घ्य के प्रकाश से प्रकाशित किया जाता है | 8 वी चमकीली तथा 3 वी काली फ्रिंज के मध्य की दूरी केंद्रीय चमकीली फ्रिंज के सापेक्ष ज्ञात कीजिए | (जहाँ D = 2 मीटर)
एक प्रयोग में एक सीधी कोर द्वारा विवर्तन-प्रतिरूप को देखने के लिए स्लिट-स्रोत `(lambda = 6000 Å)` तथा सीधी कोर के बीच दूरी 6 मीटर है तथा सीधी कोर व नेत्रिका के बीच 4 मीटर है | प्रथम तीन उच्चिष्टो (maxima) की स्थितियाँ तथा उनके बीच दूरियाँ ज्ञात कीजिए |
एक-अक्षीय द्वि-अपवर्तक क्रिस्टल पर जिसका पृष्ठ प्रकाशिक-अक्ष के समांतर काटा गया है समतल-ध्रुवित प्रकाश अभिलंबवत डाला जाता है | यदि आपतित प्रकाश के कम्पन प्रकाशिक-अक्ष से `30^(@)` का कोण बनाते हैं तो साधारण तथा असाधारण किरणों की तीव्रताओं के अनुपात की गणना कीजिए | दिया है : `lambda = 6000 Å, mu_(0) = 1.5532` तथा `mu_(0) = 1.5442`
दो पोलेराइड एक-दूसरे के साथ `90^(@)` के कोण पर रखे गए हैं तथा निर्गत प्रकाश की तीव्रता शून्य है | क्या होगा यदि एक तीसरी पोलेराइड उनके मध्य उनके बीच के कोण की समद्विभाजित करते हुए रख दिया जाता है ?
I तीव्रता का एक संकीर्ण एकवर्णी प्रकाश पुंज चित्रानुसार काँच की एक प्लेट पर आपतित होता है | एक दूसरी समरूप प्लेट पहली प्लेट के पास उसके समांतर रखी गयी है | प्रत्येक प्लेट इस पर आपतित 25% प्रकाश को परावर्तित तथा शेष को पारगमित कर देती है | प्रत्येक प्लेट से एक परावर्तन के बाद प्राप्त पुंज से निर्मित व्यतिकरण प्रतिरूप में न्यूनतम और अधिकतम तीव्रता का अनुपात ज्ञात कीजिए |
उदाहरण questions and complete solutions for chapter प्रकाश की प्रकृति of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12