Class 12 | PHYSICS |
Chapter | नाभिक भौतिकी |
SCIENCE PUBLICATION | अतिलघूरात्मक प्रश्न |
Number Of Questions | 59 |
Academic Year | 2023-24 |
रेडियम का क्षय नियतांक `lamda` है । उचित प्रक्रिया द्वारा इसका यौगिक रेडियम ब्रोमाइड प्राप्त किया जाता है। रेडियम ब्रोमाइड का क्षय नियतांक क्या होगा?
एक रेडियों सक्रिय तत्व A का विघटन स्थायी तत्व B में होता है प्रारंभ में A का नया नमुना उपलब्ध है। इस नमूने में B तत्व के नाभिकों की संख्या का समय के साथ परिवत्रन प्रदर्शित करने का ग्राफ खींचिए।
समीकरण `._(Z)^(A)Xto._(Z+1)^(A)Y+._(-1)^(0)e+barv` किस प्रकार की अभिक्रया को व्यक्त करता है?
सन् 1945 में नागासाकी (जापान) पर गिराये गये बम में प्रयुक्त विखण्डनीय पदार्थ का नाम लिखिए।
ऊष्मीय न्यूट्रॉन की औसत गतिज ऊर्जा का मान कितना होता है?
U 235 के प्रत्येक विखण्डन में उत्पन्न तात्कालिक न्यूट्रॉनों की औसत संख्या कितनी होती है?
सबसे सरलता से विखण्डनीय यूरेनियम आइसोटोप की द्रव्यमान संख्या लिखिए।
एक नाभिकीय संलयन क्रिया है `._(1)^(2)H+._(1)^(2)Hto._(2)^(3)He+._(0)^(1)n+Q` यदि ड्यूटीरियम `(._(1)^(2)H)` के दो मोल संलयित हों तो अभिक्रिया में प्राप्त कुल ऊर्जा कितनी होगी?
नाभिकीय अभिक्रिया `._(Z)^(A)Xto._(Z+1)^(A)Yto._(Z-1)^(A-4)Y’to._(Z-1)^(A-4)R` में उत्सर्जित कण तथा विकिरण लिखिए।
यदि `.^(238)U` एक न्यूट्रॉन के साथ क्रिया कर दो बार `beta`- क्षय करता है तब कौन सा नाभिक प्राप्त होगा?
नाभिकीय विखण्डन में लगभग कितने प्रतिशत द्रव्यमान ऊर्जा में बदलता है?
परमाणु भट्टी में बोरॉन छड़ों का क्या उपयोग होता है?
रेडियोएक्टिव तत्वों के उदाहरण लिखिए।
चरघातांकी नियम का सूत्र लिखिए।
क्षय नियतांक का मात्रक लिखिए।
अर्द्ध आयु से क्या तात्पर्य है?
क्षय नियतांक को परिभाषित कीजिए।
यदि किसी पदार्थ में प्रारंभ में परमाणुओं की संख्या `N_(0)` है तब `nT` समय पश्चात शेष परमाणुओं की संख्या तथा विघटित होने वाले परमाणुओं की संख्या बताइए।
अर्द्ध-आयु तथा क्षय नियतांक में संबंध सूत्र लिखिए।
रेडियोऐक्टिव पदार्थ का माध्य आयु को परिभाषित कीजिए।
अर्द्ध आयु तथा माध्य आयु में संबंध सूत्र लिखिए।
सक्रियता का SI मात्रक लिखिए।
ऐल्फा-क्षय की सामान्य अभिक्रिया लिखिए।
`beta^(+)` कण के लिए समान्य अभिक्रिया लिखिए।
`beta^(-)` कण के लिए सामन्य अभिक्रिया लिखिए।
`gamma` क्षय क लिए सामान्य अभिक्रिया लिखिए।
नाभिकीय अभिक्रयाओं में किन संरक्षण नियमों का पालन होता है?
`._(92)U^(235)` के परमाणु के विखण्डन से लगभग कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?
यूरेनियम 235 के विखण्डन की अभिक्रिया लिखिए।
न्यूट्रॉन गुणन गुणांक से क्या तात्पर्य है?
परमाणु भट्टी के प्रमुख भागों का नाम लिखिए।
ताप नाभिकीय संलयन के लिए ताप कितना होना चाहिए?
संलयन अभिक्रिया का उदाहरण लिखिए।
हाइड्रोजन नाभिकों के हीलियम नाभिक में संलयन के चक्रों का नाम लिखिए।
सूर्य से विकिरित ऊष्मा की मात्रा लिखिए।
नाभिक के अस्तित्व की खोज किसने व कैसे की?
न्यूट्रॉन की खोज किसने की?
नाभिक का आकार लगभग किस कोटि का होता है?
फर्मी का क्या तात्पर्य है?
नाभिकीय द्रव्य का घनत्व किस कोटि का होता है?
`._(11)Na^(23)` के नाभिक की संरचना बतलाइए।
`alpha`- कण क्या होते हैं?
रेडियोऐक्टिव क्षयता का सूत्र लिखिए।
क्षयांक क्या निरूपित करता है?
`beta^(-)` कण और `beta^(+)` कण में अंतर है?
एक रेडियोएक्टिव पदार्थ अपनी माध्य आयु के बराबर समय तक विघटित होता है तो पदार्थ का कितना भाग शेष रहेगा?
अर्ध आयु T और माध्य आयु `T_(a)` में संबंध लिखिए।
एक तत्व के रेडियोधर्मी समस्थानिक और स्थाई समस्थानिक के रासायनिक गुणों में क्या अंतर होगा?
क्या रेडियोएक्टिव विघटन की प्रक्रिया को किसी बाह्य साधन द्वारा त्वरित किया जा सकता है?
कार्बन डेटिंग में कार्बन का कौन सा समस्थानिक के विघटन का अध्ययन किया जाता है?
1 amu के तुल्य ऊर्जा का मान क्या होगा?
द्रव्यमान क्षति क्या होगी है?
नाभिकीय बंधन ऊर्जा क्या होती है?
किस तत्व के नाभिक में प्रति न्यूक्लिऑन बंधन ऊर्जा अधिकतम होती है?
कौन सा पदार्थ न्यूट्रॉन का अच्छा मंदक होता है?
नाभिकीय ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग कहां किया जाता है?
परमाणु भट्टी में कौन सा पदार्थ ईंधन के रूप में प्रयुक्त होता है?
परमाणु भट्टी तथा परमाणु बम में मौलिक अंतर क्या होता है?
सूर्य से ऊर्जा हमें कैसे प्राप्त होती है?
अतिलघूरात्मक प्रश्न questions and complete solutions for chapter नाभिक भौतिकी of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12