Class 12 | CHEMISTRY |
Chapter | विलयन |
SHIVLAAL PUBLICATION | आंकिक प्रश्न |
Number Of Questions | 44 |
Academic Year | 2023-24 |
120 ग्राम NaOH को 2 लीटर विलयन में घोला गया है , तो इस विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिये।
500 ml जल में 3.15 g ऑक्जेलिक अम्ल घोला गया है। इस विलयन की नॉर्मलता की गणना कीजिये (ऑक्जेलिक अम्ल का तुल्यांकी द्रव्यमान= 63)
500 ml विलयन में 9 ग्राम ग्लूकोज विलेय है , तो विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिये। ग्लूकोज का अणुभार180)
NaOH के 4 ग्राम प्रति लीटर सांद्रता वाले विलयन की मोलरता ज्ञात कीजिये।
8g सोडियम हाइड्रॉक्साइड को 500 g जल में विलेय किया गया है। इस विलयन की मोललता की गणना कीजिये। (सोडियम हाइड्रॉक्साइड का तुल्यांकी द्रव्यमान =40)
2.00 ग्राम ठोस NaOH 500 मिली जल में घोला गया है। NaOH विलयन की नॉर्मलता ज्ञात कीजिये।
प्रयोगशाला कार्य के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला सांद्र नाइट्रिक अम्ल द्रव्यमान की दृष्टि से नाइट्रिक अम्ल का 68% जलीय विलयन है। यदि इस विलयन का घनत्व 1.504 g `mL^(-1)` हो तो अम्ल नमूने की मोलरता क्या होगी?
ग्लूकोस का एक जलीय विलयन 10% (w/w) है। विलयन की मोललता तथा प्रत्येक घटक का मोल प्रभाज क्या है? यदि विलयन का घनत्व `1.2 g mL^(-1)` हो विलयन की मोलरता क्या होगी?
6 ग्राम यूरिया 72 ग्राम पानी में विलेय हो तो यूरिया का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिये।
द्रव्यमान की दृष्टि से 25% विलयन के 300 g एवं 40% के 400g को आपस में मिलाने पर प्राप्त मिश्रण का द्रव्यमान प्रतिशत सांद्रण निकालिये।
एक पेयजल का नमूना क्लोरोफॉर्म `(CHCl_(3))` से, कैसंरजन्य समझे जाने की सीमा तक बहुत अधिक संदूषित है। इसमें संदूषण की सीमा 15 ppm (द्रव्यमान में) है-
इसे द्रव्यमान प्रतिशत में व्यक्त कीजिये।
एक पेयजल का नमूना क्लोरोफॉर्म `(CHCl_(3))` से, कैसंरजन्य समझे जाने की सीमा तक बहुत अधिक संदूषित है। इसमें संदूषण की सीमा 15 ppm (द्रव्यमान में) है-
जल के नमूने में क्लोरोफॉर्म की मोललता ज्ञात कीजिये।
यदि 1g मिश्रण में `Na_(2)CO_(3)` एवं `NaHCO_(3)` के मोलो की संख्या समान हो तो इस मिश्रण से पूर्णत: क्रिया करने के लिए 0.1 M HCl के कितने mL की आवश्यकता होगी?
`6.56 xx 10^(-3)g` एथेन युक्त एक संतृप्त विलयन में एथेन का आंशिक दाब 1 bar है। यदि विलयन में `5.00 xx 10^(-2)g` एथेन हो तो गैस का आंशिक दाब क्या होगा?
वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। 298K पर आयतन में मुख्य घटक ऑक्सीजन और नाइड्रोजन लगभग 20% एवं 79% के अनुपात में है। 10 वायुमंडल दाब पर जलवायु के साथ साम्य में है। 298K पर यदि ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन के हेनरी स्थिरांक क्रमश `3.30 xx 10^(7)` mm तथा `6.51 xx 10^(7)`mm है, तो जल में इन गैसों का संघटन ज्ञात कीजिये।
विलायक के अमान्य क्वथनांक पर अवाष्पशील विलेय के 2% जलीय विलयन का 1.004 bar वाष्पदाब है। विलेय का मोलर द्रव्यमान क्या है?
300 K पर जल का वाष्पदाब 12.3 kPa है। इसमें बने अवाष्पशील विलेय के एक मोलल विलयन का वाष्प दाब ज्ञात कीजिये।
114g ऑक्टेन में किसी अवाष्पशील विलेय (मोलर द्रव्यमान `40g mol^(-1)`) की कितनी मात्रा घोली जाये कि ऑक्टेन का वाष्पदाब घटकर मूल का 80% रह जाये।
एक विलयन जिसे एक अवाष्पशील ठोस के 30g को 90g जल में विलीन करके बनाया या है। उसका 298K पर वाष्पदाब 2.8 kPa है। विलयन में 18g जल और मिलाया जाता है जिससे नया वाष्प दाब 298K पर 2.9 kPa हो जाता है। निम्नलिखितकि गणना कीजिये - विलेयका मोलर द्रव्यमान 298K पर जल का वाष्पदाब।
200g जल में अवाष्पशील विलेय का 10g घोलकर एक विलयन बनाया जाता है। 308K पर इसका वाष्पदाब 31.84 mm Hg है। विलेय का मोलर द्रव्यमान परिकलित कीजिए (शुद्ध जल का 308K पर वाष्पदाब = 32 mm Hg )
शुष्क वायु कि धाराको प्रदार्थ A के 5 ग्राम के 109 ग्राम जल में बने विलयन में प्रवाहित किया । विलयन के भार में 0.76 ग्राम और जल के हर में 0.02 ग्राम की कमी होती है। A प्रदार्थ का अणुभार ज्ञात करो।
एक विलयन जिसमे 846 ग्राम जल में 30 ग्राम यूरिया `(M = 60 g mol^(-1))` घुला हुआ है के लिए जल के वाष्पदाब की गणना करो। इस ताप पर शुद्ध जल का वाष्पदाब 23.8 मिमी है।
एक पदार्थ के 4.8 ग्राम को 24.0 ग्राम जल में घोलने पर विलयन `100.746^(@)C` पर उबलता है। पदार्थ का अणुभार ज्ञात कीजिए। `(K_(b) = 0.512)`
सामान्य दाब पर शुद्ध ऐसीटोन का क्वथनांक `56.18^(@)C` है। 8.5 ग्राम ऐसीटोन में एक पदार्थ के 0.534 ग्राम का घोल `56.85^(@)C` पर उबलता है। पदार्थ का अणुभार ज्ञात कीजिये। `(K_(b) = 1.67K kg mol^(-1))`
0.520 ग्राम ग्लूकोज `(C_(6)H_(12)O_(6))` को 80.2 ग्राम जल में घोला गया है। विलयन का क्वथनांक ज्ञात कीजिये। `(K_(b) = 0.52 kg mol^(-1), M_(B) = 180)`
जब 50g जल में `Na_(2)SO_(4) (M = 142 gm mol^(-1))` का 2g घोला जाता है तब प्राप्त विलयन के क्वथनांक का परिकलन कीजिये। यह मानकर चलिए कि `Na_(2)SO_(4)` का पूरी तरह आयनीकरण हो जाता है।
(जल के लिए `K_(b) = 0.52 K kg mol^(-1)`)
जब `MgSO_(4) (M = 120 g mol^(-1))` के 4g को 100g जल में घोला जाता है तब प्राप्त विलयन के क्वथनांक का परिकलन कीजिये यह मानकर चलिए कि `MgSO_(4)` का पूर्णत: आयनीकरण हो जाता है। (जल के लिए K`=0.52 K kg mol^(-1)`)
5.08 ग्राम पदार्थ को 73.12 ग्राम जल में घोलने पर हिमांक में `0.725^(@)C` की कमी होती है। जब इसी पदार्थ का एक ग्राम अणु 1000 ग्राम जल में विलेय किया तो हिमांक में `1.88^(@)C` का अवनमन हुआ । पदार्थ का अणुभार ज्ञात कीजिये।
250g पानी में 60g ग्लूकोस (मोलर द्रव्यमान = `180 g mol^(-1)`) मिलाने पर बने विलयन का हिमांक परिकलित कीजिये। (पानी के लिए `K_(f) = 1.86 K kg mol^(-1)`)
शर्करा के एक 2.00 मोलल जलीय घोल के हिमांक की गणना कीजिये। `(K_(f) = 1.86 K kg mol^(-1))`
सुक्रोस के 10% (द्रव्यमान में) जलीय विलयन का हिमांक 269.15 K है। यदि शुद्ध जल का हिमांक 273.15 K है तो ग्लूकोस के 10% जलीय विलयन के हिमांक की गणना कीजिये।
(सुक्रोस का मोलर द्रव्यमान `= 342 g mol^(-1)`, ग्लूकोस का मोलर द्रव्यमान `= 180 g mol^(-1)`)
जब `CS_(2)` के 100g में 2.56 सल्फर घोला गया तो हिमांक 0.383 नीचे चला गया। सल्फर `(S_(x))` का सूत्र परिकलित कीजिये। (`K_(f)CS_(2)` के लिए 3.83 `K kg mol^(-1)`, सल्फर का प द्रव्यमान `= 32 g mol^(-1)`)
100 g जल में जब `CaCl_(2) (M =111g mol^(-1))` का 3g घुला हो तो विलयन का हिमांक परिकलित कीजिए । यह मानकर चलिए कि `CaCl_(2)` का पूणरूपसे आयनीकरण होता है।(`K_(f)` जल के लिए `= 1.86K kg mol^(-1)`)
`CH_(2)FCOOH` के 19.5 g को `500g H_(2)O` में घोलने पर जल के हिमांक में `1.0^(@)C` का अवनमन देखा गया । फ्लुओरोएसीटिक अम्ल का वांट हाफ गुणांक तथा वियोजन स्थिरांक ज्ञात कीजिए। `(K_(f) = 1.86)`
`27^(@)C` पर सोडियम क्लोराइड के `(N)/(10)` विलयन का परासरण दाब ज्ञात कीजिए । यह मानकर चलिए कि लवण 90% वियोजित है।
एक पदार्थ के 12.16 ग्राम को 100 घन सेमी जल में घोला गया । `15^(@)C` पर इसका परासरण दाब 6.92 वायुमंडल था। पदार्थ का अणुभार ज्ञात कीजिए ।
5% ग्लूकोज़ विलयन का `25^(@)C` पर परासरण दाब ज्ञात कीजिए। (R = 0.0821 लीटर वायुमंडल /डिग्री /मोल , ग्लूकोज़ का आण्विक भार= 180 )
प्रोटीन के एक विलयन में ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ml विलयन उपस्थित है। इसका परासरण दाब `37^(@)C` पर पारे का 25 mm है। प्रोटीन का आण्विक द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।
ग्लूकोज़ के उस विलयन कि सांद्रता ज्ञात करो जो 6.0 ग्राम प्रति लीटर यूरिया विलयन के समपरासरी है। (ग्लूकोज़ का अणुभार = 180, यूरिया का अणुभार=60 )
19.8 ग्राम प्रति लीटर ग्लूकोज़ का एक घोल यूरिया के डेसी मोलर घोल का समपरासरी (isotonic) है। ग्लूकोज़ का अणुभार क्या होगा?
2 लीटर जल में `25^(@)C` पर `K_(2)SO_(4)` के 25 mg को घोलने पर बनने वाले विलयन का परासरण दाब, यह मानते हुए ज्ञात कीजिये की `K_(2)SO_(4)` पूर्णत: वियोजित हो गया है।
300 K पर 36 g प्रति लीटर सांद्रता वाले ग्लूकोस के विलयन का परासरण दाब 4.98 bar है। यदि इसी ताप पर विलयन का परासरण दाब 1.52 bar हो तो उसकी सांद्रता क्या होगी?
फीनोल को बेंजीन में घोलने पर उसके दो अणु संगुणित होकर एक बड़ा अणु बना लेते है। जब 2 ग्राम फीनोल को 100 ग्राम बेंजीन में घोला जाता है तब हिमांक में `0.69^(@)C` की कमी होती है। फीनोल की संगुणन की मात्रा ज्ञात कीजिये। `(K_(f) = 5.12 K Kg mol^(-1))`
100 ग्राम जल में 1 ग्राम NaCl विलेय करके विलयन बनाया गया है। जल का मोलल अवनमन स्थिरांक `1.85 K Kg mol^(-1)` हो तो NaCl के वियोजन की मात्रा ज्ञात कीजिये। विलयन NaCl के लिए हिमांक में अवनमन 0.604 K है।
आंकिक प्रश्न questions and complete solutions for chapter विलयन of SHIVALAL AGARWAL AND CO CHEMISTRY (HINDI) of Class 12