Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to वस्तुनिष्ठ प्रश्न of chapter किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterकिरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र
SHIVLAAL PUBLICATIONवस्तुनिष्ठ प्रश्न
Number Of Questions100
Academic Year2023-24
  1. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से कोण `theta` पर झुके है | प्रथम दर्पण पर आपतन कोण `50^(@)` बनाती किरण, परावर्तन के बाद दूसरे दर्पण पर पड़ती है, जहाँ से यह प्रथम दर्पण पर आपतित किरण के समान्तर परावर्तित होती है | दोनों दर्पणों के बीच कोण `theta` है :


    06:26
    View Solution
  2. दो समतल दर्पण परस्पर `50^(@)` का कोण बनाते है | इनके बीच एक वस्तु सममित रख दी जाती है, तो बनने वाले कुल प्रतिबिम्बों की संख्या होगी :


    02:31
    View Solution
  3. एक प्रकाश किरण पुंज एक समतल दर्पण पर आपतित होता है और उससे परावर्तित होकर वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है | तब दर्पण पर आपतित पुंज होगा :


    01:43
    View Solution
  4. दो समतल दर्पण एक-दूसरे पर इस प्रकार झुके है कि द्वितीय दर्पण के समान्तर प्रथम दर्पण पर आपतित किरण, द्वितीय दर्पण से परावर्तित होकर प्रथम दर्पण के समान्तर हो जाती है | दोनों दर्पणों के बीच का कोण है :


    02:32
    View Solution
  5. किसी प्रकाश स्रोत, L से, प्रकाश का एक किरण पुंज, उससे x दुरी पर स्थित एक समतल दर्पण पर लम्बवत पड़ता है | इस किरण पुंज के वापस परावर्तन से, स्रोत L के ठीक ऊपर स्थित एक पैमाने (स्कैल) पर प्रकाश का एक बिंदु बनता है | दर्पण को किसी अल्प कोण, `theta` से घुमाने पर, यह प्रकाश बिंदु उस पैमाने पर y दुरी से विचलित हो जाता है, तो `theta` का मान होगा :


    03:39
    View Solution
  6. समतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या होती है :


    01:29
    View Solution
  7. यदि फोकस दुरी 20 सेमी के अवतल दर्पण के सम्मुख दुरी 10 सेमी पर वस्तु रखी जाए, तो प्रतिबिम्ब होगा :


    02:13
    View Solution
  8. वक्रता त्रिज्या 36 सेमी वाले अवतल दर्पण से एक वस्तु का आभासी प्रतिबिम्ब वस्तु के आकार का तिगुना बनाया जाता है | वस्तु की दर्पण से दुरी है :


    02:40
    View Solution
  9. फोकस दुरी f वाले अवतल दर्पण की अक्ष पर लम्बाई f/3 की एक पतली छड़ लेती हुई रखी है | उसके प्रतिबिम्ब का एक सिरा छड़ के एक सिरे से स्पर्श करता है | प्रतिबिम्ब की लम्बाई है :


    07:00
    View Solution
  10. एकांक आवर्धन के लिए फोकस दुरी 20 सेमी वाले अवतल दर्पण से वस्तु की दुरी होगी :


    03:05
    View Solution
  11. एक बिंदु कण की दुरी 20 सेमी पर फोकस दुरी 30 सेमी वाले उत्तल दर्पण के सामने रखा गया है | इसका प्रतिबिम्ब बनेगा :


    02:24
    View Solution
  12. एक कार में फोकस दुरी 20 सेमी वाला उत्तल दर्पण ड्राइवर की बगल से लगा है | एक दूसरी कार पहली कार से `2 cdot 8` मीटर दूर पीछे से वेग 15 मी/से से आती हुई पहली कार को पार करती है | पहली कार के दर्पण में बने दूसरी कार के प्रतिबिम्ब की चाल होगी :


    08:00
    View Solution
  13. अवतल दर्पण के किसी प्रयोग में, वस्तु को फोकस से दुरी `x_(1)` पर रखा जाता है तथा प्रतिबिम्ब फोकस से दुरी `x_(2)` पर बनता है | दर्पण की फोकस दुरी होगी :


    09:11
    View Solution
  14. एक बिंदु वस्तु फोकस दुरी 24 सेमी वाले एक अवतल दर्पण की मुख्य अक्ष पर दर्पण की ओर चल रही है | जब उसकी दर्पण से दुरी 60 सेमी है, तब उसकी चाल 9 सेमी/से है | इस क्षण पर उसके प्रतिबिम्ब की चाल होगी :


    04:11
    View Solution
  15. एक समतल दर्पण का आवर्धन होता है :


    01:58
    View Solution
  16. प्रकाश की चाल अधिकतम होती है :


    01:52
    View Solution
  17. यदि वायु में प्रकाश की चाल c है तो किसी माध्यम (अपवर्तनांक `mu`) में दुरी x तय करने में प्रकाश द्वारा लिया गया समय होगा :


    06:13
    View Solution
  18. हीरे का अपवर्तनांक ` 2 cdot 0` है | हीरे में प्रकाश की चाल होगी :


    02:21
    View Solution
  19. एक नैनो-सेकण्ड में काँच (अपवर्तनांक `1 cdot 5`) में प्रकाश द्वारा चली हुई दुरी होगी :


    02:09
    View Solution
  20. आवृति `5 xx 10^(14)` हर्ट्ज की एकवर्णीय प्रकाश किरण निर्वात में चलकर अपवर्तनांक `1 cdot 5` के माध्य में प्रवेश करती है | माध्यम में इसकी तरंगदैर्ध्य होगी :


    03:17
    View Solution
  21. प्रकाश की एक किरण की आवृति `6xx10^(14)` हर्ट्ज है | यदि यह `1 cdot 5` अपवर्तनांक के माध्यम में प्रवेश करे तो माध्यम में इसकी आवृति होगी :


    01:31
    View Solution
  22. एकवर्णी प्रकाश वायु से अपवर्तनांक `mu` के काँच में अपवर्तित होता है | आपतित तथा अपवर्तित तरंगदैर्ध्य में अनुपात होगा :


    02:29
    View Solution
  23. दो पारदर्शक माध्यमों का सीमापृष्ठ तल XY है | `Z ge 0` में माध्यम 1 का अपवर्तनांक `sqrt(2)" तथा "Z lt 0` में माध्यम 2 का अपवर्तनांक `sqrt(3)` है | माध्यम 1 में एक प्रकाश तरंग `vec E = 6sqrt(3) hat i+8 sqrt(3) hatj-10 hatk` सीमापृष्ठ पर आपतित है | माध्यम 2 में अपवर्तन कोण होगा :


    06:43
    View Solution
  24. कागज पर लगा स्याही का डॉट मोटाई 15 सेमी तथा अपवर्तनांक `1 cdot 5` की काँच की पट्टी में से देखा जाता है | डॉट ऊँचा उठा दिखायी देगा :


    02:49
    View Solution
  25. एक बीकर में जल ऊँचाई `h_(1)` तक और उसके ऊपर मिट्टी का तेल ऊँचाई `h_(2)` तक इस प्रकार भरा है कि जल व मिट्टी के तेल कि कुल ऊँचाई `h_(1)+h_(2)` है | पानी का अपवर्तनांक `mu_(1)` व मिट्टी के तेल का अपवर्तनांक `mu_(2)` है | ऊपर से देखे जाने पर बीकर की तली की स्थिति में आभासी उठाव होगा :


    07:36
    View Solution
  26. काँच की किसी पट्टिका, जिसका अपवर्तनांक `1 cdot 5` है, के भीतर वायु का एक बुलबुला बन्द है | पट्टिका के एक पृष्ठ से लगभग लम्बवत देखने पर इस बुलबुले की गहराई 5 सेमी तथा विपरीत पृष्ठ से देखने पर 3 सेमी प्रतीत होती है | इस पट्टिका की मोटाई होगी :


    05:15
    View Solution
  27. जल `(mu =4//3)` में गहराई 12 मीटर पर एक गोताखोर को आकाश ऐसे शंकु में दिखायी पड़ता है जिसका अर्द्धशीर्ष कोण है :


    05:24
    View Solution
  28. सूर्योदय से कुछ समय पूर्व सूर्य दिखायी देने का कारण है :


    01:46
    View Solution
  29. क्रान्तिक कोण सघन माध्यम में वह आपतन कोण है जिसके लिए विरल माध्यम में अपवर्तन कोण होता है :


    04:10
    View Solution
  30. प्रकाशिक की एक किरण काँच (अपवर्तनांक =3/2) से जल (अपवर्तनांक =4/3) में संचरण करती है | क्रान्तिक कोण का मान होगा :


    05:58
    View Solution
  31. लाल रंग `(lamda_(1))` के प्रकाश के लिए हवा के सापेक्ष एक माध्यम में क्रान्तिक कोण θ है | अन्य तथ्य समान रहने पर पीले रंग `(lamda_(2))` के प्रकाश के लिए क्रान्तिक कोण होगा :


    02:11
    View Solution
  32. एक हरे रंग का प्रकाश जल से वायु-जल सीमा पृष्ठ पर क्रान्तिक कोण `C` पर आपतित है | सही कथन है :


    06:42
    View Solution
  33. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के लिए :


    02:47
    View Solution
  34. चित्र 9.117 में सघन माध्यम से चलकर प्रकाश की किरण विरल माध्यम के सीमा पृष्ठ से आपतन कोण i पर टकराती है | परावर्तित और अपवर्तित किरणे एक-दूसरे से कोण `90^(@)` बनाती है | परावर्तन और अपवर्तन कोण r व r' है | क्रान्तिक कोण होगा :


    View Solution
  35. संलग्न चित्र 9.118 में ऊर्ध्वपृष्ठ पर पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होने के लिए कोण i का मान होना चाहिए :


    View Solution
  36. एक पारदर्शक ठोस बेलनाकार छड़ का अपवर्तनांक `(2)/(sqrt(3))` है | इसके चारों ओर वायु है | चित्र 9.119 की भाँति छड़ के एक सिरे के मध्य बिंदु पर एक प्रकाश किरण आपतित होती है | वह आपतन कोण `theta` जिसके लिए प्रकाश किरण छड़ की दीवार पर दीवार के अनुदिश निकलती है, होगा :


    View Solution
  37. एक लेंस की फोकस दुरी f है | यदि उसे चित्र 9.120 के अनुसार बिन्दुकित रेखा द्वारा दो भागों में काट दिया जाए तो प्रत्येक भाग की फोकस दुरी होगी :


    View Solution
  38. एक उत्तल लेंस को जिसकी फोकस दुरी f है, प्रकाशिक केंद्र पर मुख्य अक्ष एक अनुदिश काटने पर प्राप्त दोनों भागों की फोकस दुरी होगी :


    03:43
    View Solution
  39. एक समतल-उत्तल लेंस का व्यास 6 सेमी तथा केंद्र पर मोटाई 3 मिमी है | यदि लेंस के माध्यम में प्रकाश की चाल `2xx10^(8)` मी/से है तो लेंस की फोस दुरी होगी :


    04:55
    View Solution
  40. काँच `(mu = 1 cdot 5)` के बने हुए एक उभयोत्तल पतले लेंस की दोनों वक्रता त्रिज्याओं का मान 20 सेमी है | लेंस की अक्ष के समान्तर प्रकाश की आपतित किरणे इससे दुरी d पर अभिसरित होंगी, जहाँ :


    03:41
    View Solution
  41. एक समतल-उत्तल लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक `1 cdot 5` है | लेंस की फोकस दुरी f तथा उसके वक्र पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या R में सम्बन्ध होगा :


    03:05
    View Solution
  42. एक पतले उत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्याएँ 20 सेमी तथा 30 सेमी है तथा पदार्थ का अपवर्तनांक `1 cdot 5` है | इसकी फोकस दुरी लगभग होंगी :


    03:01
    View Solution
  43. एक सतमल-उत्तल लेंस में उत्तल पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या 12 सेमी और लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक `1 cdot 5` है | लेंस की फोकस-दुरी होंगी :


    02:35
    View Solution
  44. एक उत्तल लेंस की फोकस दुरी 10 सेमी है और इसका अपवर्तनांक `1 cdot 5` है | यदि एक पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या `7 cdot 5` सेमी हो तो दूसरे पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या होंगी :


    03:08
    View Solution
  45. चित्र 9.121 के अनुसार, वायु का एक लेंस, जिसकी वक्रता त्रिज्याएँ `R_(1) =R_(2) =10` सेमी है, काँच `(mu =1 cdot 5)` के बेलन में बन्द है | लेंस की फोकस दुरी और प्रकृति होंगी :


    View Solution
  46. काँच `(mu =1 cdot 5)` के उत्तल लेंस की वायु में फोकस दुरी 4 सेमी है | जल `(mu =4//3)` में इसकी फोकस दुरी होंगी :


    05:26
    View Solution
  47. एक लेंस वायु में अभिसारी लेंस तथा जल में अपसारी लेंस की भाँति कार्य करता है | लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक होगा :


    04:23
    View Solution
  48. क्राउन काँच `(mu =3//2)` से बने एक पतले उत्तल लेंस की फोकस दुरी f है | जब इसे अपवर्तनांक 4/3 एवं 5/3 वाले दो भिन्न द्रवों में रखकर नापा जाता है, तब फोकस दूरियाँ क्रमश: `f_(1)" एवं "f_(2)` है | `f_(1)" व "f_(2)` के बीच सही सम्बन्ध है :


    10:01
    View Solution
  49. एक उत्तल लेंस के साथ नीले प्रकाश के स्थान पर लाल प्रकाश का उपयोग किया जाता है | उसकी फोकस दुरी :


    01:51
    View Solution
  50. एक उत्तल लेंस मुख्य अक्ष पर स्थित एक बिंदु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है | यदि लेंस का ऊपरी आधा भाग कला कर दिया जाता है, तो प्रतिबिम्ब :


    02:46
    View Solution
  51. एक उत्तल लेंस (फोकस दुरी =f'), एक वस्तु का n गुना आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है | वस्तु की लेंस से दुरी है :


    02:39
    View Solution
  52. फोकस दुरी 50 सेमी के लेंस द्वारा एक सुदूर वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाया जाता है | यदि वस्तु लेंस पर 1 मिली-रेडियन कोण अन्तरित करती है, तो प्रतिबिम्ब का आकार होगा :


    05:33
    View Solution
  53. सूर्य का व्यास `1 cdot 4 xx10^(9)` मीटर और पृथ्वी से उसकी दुरी `10^(11)` मीटर है | फोकस दुरी 2 मीटर के उत्तल लेंस द्वारा बनाए गए उसके प्रतिबिम्ब का व्यास होगा :


    03:42
    View Solution
  54. एक लेंस के सामने दुरी `2 cdot 4` मीटर पर रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब लेंस के पीछे 12 सेमी दूर फिल्म पर बनता है | यदि लेंस तथा फिल्म के बिच अपवर्तनांक `1 cdot 5` व मोटाई 1 सेमी की काँच की एक प्लेट रख दी जाए तो प्रिज्म पर प्रतिबिम्ब बनाने के लिए वस्तु को लेंस के सामने रखना होगा :


    07:11
    View Solution
  55. कोई विधार्थी किसी उत्तल लेंस की फोकस दुरी, वस्तु पिन को लेंस से दुरी u पर रखकर तथा प्रतिबिम्ब पिन को दुरी v पर रखकर नापता है | u तथा v के बीच खिंचा गया ग्राफ होगा :


    07:09
    View Solution
  56. प्रकाश के प्रयोग में, वस्तु की स्थिति को नियत रखकर एक विधार्थी उत्तल लेंस की स्थिति बदलता जाता है तथा प्रत्येक स्थिति के लिए वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए पर्दे की स्थिति समंजित करता है | दोनों अक्षों पर समान पैमाना लेकर लेंस से वस्तु की दुरी u तथा प्रतिबिम्ब की दुरी v में एक ग्राफ खिंचा जाता है | X-अक्ष से कोण `45^(@)` बनाती तथा मूल बिन्दु से गुजरती एक सीधी रेखा प्रायोगिक वक्र को एक बिन्दु P पर काटती है | बिन्दु P के निर्देशांक होंगे :


    04:37
    View Solution
  57. दो पतले लेंस एक अक्ष पर सम्पर्क में है तथा उनकी फोकस दुरी क्रमश: `f_(1)" और "f_(2)` है | ऐसा संयोजन एक लेंस की भाँति कार्य करता है | ऐसे तुल्य लेंस की क्षमता है :


    02:40
    View Solution
  58. दो पतले लेंस सम्पर्क में है और उनमें से एक लेंस की फोकस दुरी 20 सेमी है | यदि संयोग की फोकस दुरी 12 सेमी है, तो दूसरे लेंस की फोकस दुरी होगी :


    01:57
    View Solution
  59. दो पतले समान लेकिन विपरीत फोकस दुरी के लेंस समअक्षीय दुरी d पर रखे है | यह युग्म व्यवहार करेगा :


    03:20
    View Solution
  60. एक उत्तल तथा एक अवतल लेंस जिनमें प्रत्येक की फोकस दुरी 10 सेमी है, को सम्पर्क में रखकर एक संयोग बनाया गया है | इससे 10 सेमी ऊँची वस्तु को लेंस संयोग से दुरी 20 सेमी पर रखकर देखा जाता है | प्रतिबिम्ब होगा :


    03:02
    View Solution
  61. एक आँख का विशेषज्ञ एक व्यक्ति को फोकस दुरी 40 सेमी के उत्तल लेंस तथा फोकस दुरी 25 सेमी के अवतल लेंस के संयोजन से बना चश्मा पहनने की सलाह देता है | इस लेंस संयोजन की क्षमता होगी :


    02:55
    View Solution
  62. काँच `(mu_(g) =3//2)` के दो सर्वसम समोत्तल लेंसों में प्रत्येक की फोकस दुरी f है | इनकों सम्पर्क में रखकर इनके बीच के रिक्त स्थान को जल `(mu _(w) =4//3)` से भर दिया जाता है | इस प्रकार बने संयोजन की फोकस दुरी होगी :


    09:25
    View Solution
  63. एक 25 सेमी परिमाण की फोकस दुरी के अपसारी लेंस को एक 20 सेमी परिमाण की फोकस दुरी के अभिसारी लेंस से 15 सेमी की दुरी पर रखा जाता है | एक समांतर प्रकाश पुंज अपसारी लेंस पर आपतित होता है | परिणामी प्रतिबिम्ब होगा :


    03:38
    View Solution
  64. सत्य कथन है :


    02:11
    View Solution
  65. एक त्रिभुजाकार प्रिज्म के विचलन कोण `delta` तथा आपतन कोण i के बीच ग्राफ होता है :


    02:20
    View Solution
  66. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `60^(@)`, विचलन कोण `30^(@)`, आपतन कोण i और निर्गत कोण e है | न्यूनतम विचलन की स्थिति में :


    02:09
    View Solution
  67. यदि किसी प्रिज्म का अपवर्तक कोण `60^(@)` है और न्यूनतम विचलन कोण `40^(@)` है, तो अपवर्तन कोण होगा :


    01:49
    View Solution
  68. एक समबाहु प्रिज्म से किसी प्रकाश किरण का न्यूनतम विचलन कोण `34^(@)` होता है | यदि इस प्रिज्म को आधे हिस्से में तोड़ दिया जाए (जिससे समकोण प्रिज्म बन जाए) तो इसी किरण का विचलन कोण होगा :


    04:36
    View Solution
  69. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `6^(@)` है और इससे विचलन कोण `3^(@)` उत्पन्न होता है | प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक है :


    01:26
    View Solution
  70. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `60^(@)` है जो किसी रंग की प्रकाश किरण में न्यूनतम विचलन `39^(@)` उत्पन्न करता है | प्रिज्म का अपवर्तनांक होगा : `(sin 49 cdot 5^(@) =0 cdot 76)` :


    01:38
    View Solution
  71. एक प्रयोग में `i - delta` ग्राफ बनाकर काँच से बने एक प्रिज्म का अपवर्तनांक निकाला जाता है | जब एक किरण को `35^(@)` पर आपतित करने पर वह `40^(@)` से विचलित होती है तथा यह `79^(@)` पर निर्गत होती है | इस स्थिति में अपवर्तनांक के अधिकतम मान के सबसे पास मान होगा :


    03:14
    View Solution
  72. प्रकाश की एक किरण अपवर्तक कोण `30^(@)` वाले प्रिज्म की सतह पर कोण `60^(@)` पर आपतित होती है | प्रिज्म से बाहर निकलने वाली किरण आपतित किरण से कोण `30^(@)` बनाती है | बाहर निकलने वाली किरण :


    03:12
    View Solution
  73. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `30^(@)` है | इसके एक अपवर्तक फलक पर कोण `60^(@)` पर आपतित किरणों का विचलन कोण `30^(@)` है | निर्गत कोण होगा :


    02:45
    View Solution
  74. अपवर्तनांक `1 cdot 5` वाले काँच के एक प्रिज्म को जल `(mu =4//3)` में डुबोया जाता है (चित्र 9.124) | प्रकाश की एक किरण अभिलम्ब रूप से इसके फलक AB पर आपतित होती है | यह पूर्ण परावर्तित होकर फलक BC तक पहुँचेगी, यदि :


    04:16
    View Solution
  75. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण A है | इसके एक तल को परावर्तक कर दिया जाता है | आपतन कोण 2A पर प्रथम तल पर आपतित प्रकाश किरणे परावर्तक तल से परावर्तित होकर उसी मार्ग पर वापस आ जाती है | प्रिज्म का अपवर्तनांक होगा :


    03:16
    View Solution
  76. चित्र 9.125 में काँच के प्रिज्म का कोण A है | इस पर एकवर्णी प्रकाश आपतित होता है | यदि प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `mu` है तो प्रिज्म के फलक AB पर, कोण `theta` आपतित प्रकाश की किरण प्रिज्म के फलक AC से पारगत होगी यदि :


    View Solution
  77. तरंगदैर्ध्य `lamda` के प्रकाश के लिए किसी माध्यम की विक्षेपण क्षमता `omega` है | तरंगदैर्ध्य `2 lamda` के प्रकाश के लिए उसकी विक्षेपण क्षमता होगी :


    01:57
    View Solution
  78. `1 cdot 42` अपवर्तनांक के काँच से बने, एक पतले प्रिज्म का का अपवर्तक कोण `10^(@)` है | इस प्रिज्म को `1 cdot7` अपवर्तनांक के काँच से बने एक अन्य पतले प्रिज्म से जोड़ दिया जाता है | इस संयोजन से विचलनरहित परिक्षेपण प्राप्त होता है | तो, दूसरे प्रिज्म का अपवर्तक कोण होना चाहिए :


    02:47
    View Solution
  79. एक प्रिज्म (अपवर्तनांक `1 cdot 54`) का अपवर्तक कोण `4^(@)` है | इसे दूसरे प्रिज्म (अपवर्तनांक `1 cdot 72`) के साथ इस प्रकार जोड़ा जाता है कि युग्म से बिना विचलन के विक्षेपण हो | दूसरे प्रिज्म का अपवर्तक कोण है :


    03:41
    View Solution
  80. एक अवर्णक प्रिज्म, दो प्रिज्मों `P_(1) (mu_(V) =1 cdot 523, mu_(R) =1 cdot 515)" और "P_(2) (mu_(V) =1 cdot 666, mu_(R) =1 cdot 650)` को मिलाकर बनाया जाता है | यदि प्रिज्म `P_(1)` का अपवर्तक कोण `10^(@)` है तो प्रिज्म `P_(2)` का अपवर्तक कोण होगा :


    04:40
    View Solution
  81. यदि पृथ्वी पर कोई वातावरण न हो तो पृथ्वी से देखने पर आकाश का रंग होगा :


    02:16
    View Solution
  82. इन्द्रधनुष बनने का कारण है :


    04:11
    View Solution
  83. हम कोहरे में नहीं देख पाते है क्योंकि :


    04:26
    View Solution
  84. एक स्वस्थ मानव नेत्र के लिए निकट तथा दूर बिंदु होते है, क्रमश:


    04:28
    View Solution
  85. एक व्यक्ति अपनी आँख से केवल 50 सेमी तथा 400 सेमी दुरी के बीच स्थित वस्तुओं को ही सुस्पष्ट देख सकता है | सुस्पष्ट देखने की अधिकतम दुरी को अनन्त तक करने के लिए उस व्यक्ति को आवश्यक लेंस व उसकी क्षमता होगी :


    05:29
    View Solution
  86. एक निकट दृष्टि दोषयुक्त आँख को सही देखने के लिए प्रयुक्त करना होगा :


    02:10
    View Solution
  87. निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए ऋणात्मक क्षमता का लेंस चश्मे में प्रयुक्त करते है | यह लेंस होता है :


    04:33
    View Solution
  88. यदि निकट दृष्टि दोष वाले मनुष्य के दूर बिंदु की दुरी दोगुनी हो जाए, तो दृष्टि दोष निवारण के लिए प्रयुक्त लेंस की फोकस दुरी हो जाएगी :


    07:38
    View Solution
  89. एक व्यक्ति क्षमता `-2 cdot 5 D` का चश्मा पहनता है | नेत्र दोष और बिना चश्मे के व्यक्ति का दूर बिंदु है, क्रमश:


    08:56
    View Solution
  90. किसी मनुष्य के चश्मे की क्षमता 2 D है | उसका दृष्टि दोष है :


    01:42
    View Solution
  91. एक उत्तल लेंस सरल सूक्ष्मदर्शी की भाँति तभी कार्य करता है, जबकि लेंस से वस्तु की दुरी हो :


    02:18
    View Solution
  92. सरल सूक्ष्मदर्शी की अधिकतम आवर्धन क्षमता होती है :


    02:09
    View Solution
  93. एक साधारण सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता बढ़ाई जा सकती है यदि ऐसा लेंस लिया जाए जिसकी :


    01:48
    View Solution
  94. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता का सूत्र है :


    03:13
    View Solution
  95. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में अभिदृश्यक की आवर्धन क्षमता 8 है तथा सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता 32 है | नेत्रिका की आवर्धन क्षमता होगी :


    01:59
    View Solution
  96. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता अधिक होने के लिए :


    03:03
    View Solution
  97. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता 40 है | सूक्ष्मदर्शी नलिका की लम्बाई 20 सेमी है तथा नेत्र लेंस की फोकस दुरी 5 सेमी है | अभिदृश्यक लेंस की फोकस दुरी होगी :


    02:17
    View Solution
  98. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की नली की लम्बाई 10 सेमी है | इसके अभिदृश्यक और नेत्र लेंसों की फोकस दूरियाँ क्रमश: `0 cdot 5` सेमी और `1 cdot 0` सेमी है | सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता है लगभग :


    06:06
    View Solution
  99. किसी खगोलीय दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता निर्भर करती है :


    02:15
    View Solution
  100. एक दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता अधिक होगी यदि :


    01:55
    View Solution

वस्तुनिष्ठ प्रश्न questions and complete solutions for chapter किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र of SHIVALAL AGARWAL AND CO PHYSICS (HINDI) of Class 12

All Exercises from SHIVLAAL PUBLICATION Class 12 PHYSICS किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र