Class 12 | PHYSICS |
Chapter | PRACTICE MODEL PAPER 01 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | खण्ड-य |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
प्रकाश के ध्रुवण से क्या तात्पर्य है? दो पोलेरॉइड A तथा B परस्पर लम्बवत् रखे हैं। इसके बीच एक तीसरा पोलेरॉइड किस प्रकार रखा जाए, कि B से निर्गत प्रकाश की तीव्रता A पर आपतित अधुवित प्रकाश की तीव्रता से `(1)/(32)` हो जाए?
हाइगेन्स के द्वितीयक तरंगिकाओं का सिद्धान्त क्या है? 6000Å तरंगदैर्घ्य का एकवर्णीय प्रकाश वायु से 1.5 अपवर्तनांक वाले काँच की सतह पर आपतित होता है। इसमें निम्नलिखित में प्रत्येक की तरंगदैर्घ्य एवं चाल ज्ञात कीजिए
(i) अपवर्तित प्रकाश
(ii) परावर्तित प्रकाश।
प्रकाश वैद्युत प्रभाव के नियमों का उल्लेख कीजिए। `I` तीव्रता तथा v आवृत्ति का प्रकाश W कार्य फलन वाले धातु के पृष्ठ पर पड़ता है। प्रकाश-विद्युत धारा तथा फोटो इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा का मान किस प्रकार परिवर्तित होगा जबकि आपतित प्रकाश की-
(i) तीव्रता समान तथा आवृत्तियाँ भिन्न-भिन्न
(ii) आवृत्ति समान तथा तीव्रताएँ भिन्न-भिन्न हों।
द्रव्य तरंगें क्या होती है? यह यांत्रिक तरंगों तथा वैद्युतचुम्बकीय तरंगो से किस प्रकार भिन्न होती हैं? हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर 0.5Å की त्रिज्या की कक्षा में `22xx10^(6)` मीटर/सेकण्ड की चाल. से चक्कर लगाता है। इसके समतुल्य वैद्युत धारा का मान ज्ञात कीजिए।
ऐम्पियर का परिपथीय निथम क्या है? ऐम्पियर-मैक्सवेल का संशोधित नियम बताइए तथा इसकी सहायता से विस्थापन धारा समझाइए।
दो समान्तर रेखीय धारावाही चालकों के बीच लगने वाले बल के लिए सूत्र की स्थापना कीजिए। इसके आधार पर ऐम्पियर की परिभाषा दीजिए।
ट्रांसफॉर्मर का सिद्धान्त क्या है? उसकी कार्यविधि समझाइए। उच्चायी तथा अपचायी ट्रांसफॉर्मर में अन्तर उल्लेखित कीजिए। ट्रांसफॉर्मर में ऊर्जा क्षय के कारणों का उल्लेख कीजिए।
फैराडे के विद्युतचुम्बकीय प्रेरण नियमों का उल्लेख कीजिए। चुम्बकीय क्षेत्र का फ्लक्स समय के साथ समीकरण `phi=at^2+ bt + c` वेबर के अनुसार परिवर्तित होता है।
(i) a, b तथा c के मात्रक ज्ञात कीजिए।
(ii) यदि a= 0.3, b = 0.6 तथा c= 0.8 मात्रक हों, तो t = 2 सेकण्ड पर प्रेरित विद्युत वाहक बल की गणना कीजिए।
खण्ड-य questions and complete solutions for chapter PRACTICE MODEL PAPER 01 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12