Class 12 | PHYSICS |
Chapter | MOCK PAPER - 3 (इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान) |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | खंड - य |
Number Of Questions | 9 |
Academic Year | 2023-24 |
संधारित्र से आप क्या समझते हैं | किसी समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक प्राप्त कीजिए |
चित्र में समान धारिता के चार संधारित्र श्रेणीक्रम में 10.वोल्ट की बैटरी से जुड़े हैं |
(क) इनके बीच के बिन्दु को पृथ्वी से जोड़ दिया जाता है |
(ख) इनके बीच के बिन्दु B को पृथ्वी से जोड़ दिया जाता है |
प्रत्येक स्थिति में बिन्दुओं A, B, C, D व E के विभव क्या होंगे ?
प्रेरित विद्युत वाहक बल के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए |
यदि L लम्बाई की धातु की छड़ `omega` कोणीय आवृत्ति से अपने एक सिरे के परितः L घूर्णन कर रही है, चुम्बकीय क्षेत्र B छड़ के घूर्णन अक्ष के समान्तर आरोपित है, तब छड़ के सिरों के बीच उत्पन्न प्रेरित विद्युत वाहक बल ज्ञात कीजिए |
स्वप्रेरण गुणांक की परिभाषा दीजिए तथा इसके मात्रक एवं विमीय सूत्र लिखिए|
काँच के 4.0 सेमी व्यास के एक ठोस गोले के भीतर वायु का बुलबुला गोले के पृष्ठ से 1.2 सेमी की दूरी पर स्थित है | गोले के व्यास के अनुदिश बुलबुले के प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए | (काँच का अपवर्तनांक, `n = 1.5`)
किसी पतले लेन्स के लिए अपवर्तन का सूत्र स्थापित कीजिए | इसके आधार पर सिद्ध कीजिए की अवतल लेन्स की फोकस दुरी ऋणात्मक होती है |
एक समान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता 50 पीको - फैरड वप्लेट के बीच की दूरी 4 मिमी है | इसे बैटरी द्वारा 200 वोल्ट तक आवेशित करके बैटरी को हटा लिया जाता है | फिर प्लेटों के बीच 2 मिमी मोटी परावैद्युत की पट्टी `(k = 4)` रखी जाती है | ज्ञात कीजिए
(i) प्रत्येक प्लेट पर अन्तिम आवेश
(ii) प्लेटों के बीच अन्तिम विभवान्तर
(iii) ऊर्जा हानि |
एक आयताकार लूप, जिसकी भुजाएँ 25 सेमी और 10 सेमी हैं, में 1.5 एम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है | इसे इस प्रकार रखा जाता है कि इसकी बड़ी भुजा 2.0 सेमी की दूरी पर रखे गये एक लम्बे ऋजुरेखीय धारावाही चालक, जिसमें 25 एम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है, के समान्तर है |
(i) इस लूप की प्रत्येक भुजा पर बल ज्ञात कीजिए |
(ii) इस लूप पर कुल बल ज्ञात कीजिए |
खंड - य questions and complete solutions for chapter MOCK PAPER - 3 (इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान) of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12