Class 12 | PHYSICS |
Chapter | MOCK PAPER - 4 (इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान) |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | खंड - य |
Number Of Questions | 8 |
Academic Year | 2023-24 |
किसी अवतल गोलीय पृष्ठ पर आपतित प्रकाश के अपवर्तन के लिए सूत्र `(n)/(v)-(1)/(u)=(n-1)/(R)` स्थापित कीजिए | n पदार्थ का वायु के सापेक्ष अपवर्तनांक तथा R गोलीय तल की त्रिज्या है |
सिद्ध कीजिए संधारित्र का ऊर्जा घनत्व `(1)/(2) epsilon_(0)E^(2)` है, जहाँ प्रतीकों के सामान्य अर्थ हैं |
गॉस के नियम का प्रयोग करते हुए एक असीमित (अनन्त) विस्तार वाली आवेशित समतल चादर के निकट वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए |
विद्युत द्विध्रुव से आप क्या समझते हैं ? विद्युत द्विध्रुव के कारण किसी व्यापक बिन्दु पर उत्पन्न विद्युत विभव का व्यंजक व्युत्पन्न कीजिए |
प्रकाश के व्यतिकरण के लिए यंग के द्वि - स्लिट प्रयोग का सिद्धान्त समझाइए | केन्द्रीय फ्रिन्ज से किसी दीप्त फ्रिन्ज की दूरी के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए तथा इससे फ्रिज की चौड़ाई का मान ज्ञात कीजिए |
दो व्यतिकरण स्लिट इस प्रकार स्थापित की गई हैं कि पर्दे से स्लिट के बीच की दूरी का आधा, स्लिटों के बीच की दूरी के बराबर है | स्लिटों से पर्दे के बीच की दूरी D तथा प्रकाश तरंगदैर्ध्य `lambda` है | D का मान `lambda` के पदों में ज्ञात कीजिए |
गोलीय पृष्ठ द्वारा अपवर्तन का सूत्र लिखिए और इसकी सहायता से पतले लैन्स की फोकस दूरी के लिये सूत्र का अपवर्तनांक एवं वक्रता त्रिज्याओं के पदों में निगमन कीजिए |
दिये गये परिपथ में धाराओं `i_(1), i_(2)` तथा `i_(3)` के मान की गणना कीजिए -
खंड - य questions and complete solutions for chapter MOCK PAPER - 4 (इण्टरमीडिएट भौतिक विज्ञान) of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12