Class 12 | PHYSICS |
Chapter | इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2014 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | भौतिक विज्ञान -(कक्षा 12 हेतु) 373 (HE) |
Number Of Questions | 28 |
Academic Year | 2023-24 |
2 कूलॉम के दो बराबर व विपरीत आवेश परस्पर 0.04 मीटर की दूरी पर रखे गये हैं। निकाय का वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण होगा
सम्पर्क में रखे उत्तल एवं अवतल लैन्स की फोकस दूरियाँ क्रमश: 12 सेमी और 18 सेमी हैं। संयुक्त लैन्स की. फोकस दूरी होगी -
m द्रव्यमान का कण जिस पर आवेश q है, एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र B के लम्बवत् वेग v से प्रविष्ट करता है। इसके पथ की त्रिज्या होगी -
समानान्तर क्रम में जुड़े 10 ओम के दो प्रतिरोधों का तुल्य प्रतिरोध है -
दो परमाणुओं के परमाणु क्रमांक समान परन्तु परमाणु द्रव्यमान भिन्न हैं। वे होंगे -
संधारित्र किसे कहते हैं? संधारित्र की धारिता की परिभाषा लिखिए।
`1xx10^(-7)` मी`""^(2)` अनुप्रस्थ काट वाले तार में 3.6 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है। धारा घनत्व की गणना कीजिए।
निकट दृष्टि-दोष क्या है? इसका निवारण किस प्रकार किया जाता है?
एक रेडियोऐक्टिव पदार्थ की अर्द्ध-आयु 8 वर्ष है। इसके क्षय नियतांक की गणना कीजिए।
नाभिक की बन्धन ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? हीलियम नाभिक की द्रव्यमान क्षति 0.0303 amu है। प्रति न्यूक्लिऑन बन्धन ऊर्जा की गणना कीजिए। (lamu = 931 Mev).
NOT गेट का बूलियन व्यंजक लिखिए तथा इसका प्रतीक चिह्न भी दर्शाइए।
अवतल दर्पण द्वारा अनन्त पर स्थित वस्तु के प्रतिबिम्ब को किरण आरेख द्वारा दर्शाइए।
चुम्बकीय याम्योत्तर की परिभाषा लिखिए।
किसी धारामांपी को एमीटर में कैसे परिवर्तित करेंगे? उपयुक्त परिपथ द्वारा स्पष्ट कीजिए।
आयाम माड्यूलन से आप क्या समझते हैं? एक आयाम माड्यूलक का परिपथ आरेख बनाइए।
किसी सैल के विद्युतवाहक बल से क्या तात्पर्य है? 60 ओम के बाह्य प्रतिरोध को बैटरी के टर्मिनलों से जोड़ने पर 0.3 ऐम्पियर की धारा प्रवाहित होती है तथा प्रतिरोध घटाकर 30 ओम कर देने पर धारा का मान 0.5 ऐम्पियर हो जाता है। बैटरी के वि० वा० ब० और आन्तरिक प्रतिरोध की गणना कीजिए।
`+40` माइक्रोकूलॉम के दो आवेश परस्पर 0.4 मीटर की दूरी पर स्थित हैं। इनके मध्य बिन्दु पर विभव की गणना कीजिए। माध्यम का परावैद्युतांक 2 है।
प्रकाश के ध्रुवण की व्याख्या कीजिए तथा ध्रुवण तल की परिभाषा लिखिए।
विद्युत चुम्बकीय तरंगों की चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
आइन्सटीन का प्रकाश वैद्युत प्रभाव का समीकरण लिखिए तथा प्रयुक्त संकेतों का अर्थ स्पष्ट कीजिए। किसी धातु का कार्यफलन 6.6 इलेक्ट्रॉन-वोल्ट है। इस पर 100 Å तंरगदैर्ध्य का विकिरण आपतित हो रहा है। उत्सर्जित फोटोइलेक्ट्रॉनों की अधिकतम गतिज ऊर्जा की गणना कीजिए।
500 फेरों वाली कुण्डली जिसका क्षेत्रफल 100 सेमी`""^(2)` है, चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् रखी है। 0.1 सेकण्ड में चुम्बकीय क्षेत्र 0.2 वेबर/मी`""^(2)` से घटकर शून्य हो जाता है। कुण्डली में प्रेरित विद्युतवाहक बल की गणना कीजिए। यदि कुण्डली के तार का प्रतिरोध 10 ओम हो, तो प्रेरित धारा का मान क्या होगा?
p-n संधि डायोड का प्रयोग कर पूर्ण-तरंग दिष्टकारी का परिपथ आरेख बनाइये निर्गत तरंग-रूपों को भी दर्शाइए।
प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक का सूत्र लिखिए। उपयुक्त किरण आरेख द्वारा प्रिज्म के कोणीय विक्षेपण का सूत्र निकालिए।
दो समानान्तर धारावाही तार परस्पर 40 सेमी दूरी पर हैं। प्रत्येक तार में 80 ऐम्पियर की धारा समान दिशा में प्रवाहित हो रही है। एक तार पर दूसरे में प्रवाहित धारा के कारण उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र तथा इसके 150 सेमी लम्बाई पर लगने वाले बल की गणना कीजिए।
प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में धारा का मान घटाने के लिए प्रतिरोध की अपेक्षा प्रेरक क्यों अधिक उपयुक्त होता है? 0.21 हेनरी का प्रेरक तथा 12 ओम का प्रतिरोध 220 वोल्ट एवं 50 हर्ट्स आवृत्ति के प्रत्यावर्ती धारा स्रोत से जुड़े हैं। परिपथ में धारा का मान और धारा एवं स्रोत के विभवान्तर में कलान्तर ज्ञात कीजिए।
प्रकाश के व्यतिकरण के लिए यंग के द्विस्लिट प्रयोग का सिद्धान्त स्पष्ट कीजिए तथा केन्द्रीय फ्रिंज से किसी दीप्त फ्रिंज की दूरी के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए और इससे फ्रिज की चौड़ाई का सूत्र ज्ञात कीजिए।
समानान्तर प्लेट संधारित्र की धारिता का व्यंजक प्राप्त कीजिए। एक समानान्तर प्लेट संधारित्र की प्लेटों का व्यास 8 सेमी है। प्लेटों के बीच वायु भरी है। यदि इस संधारित्र की धारिता 100 सेमी त्रिज्या के गोले की धारिता के बराबर हो, तो इसकी प्लेटों के बीच दूरी की गणना कीजिए।
हीटस्टोन सेतु का परिपथ आरेख खींचिए तथा सन्तुलन के प्रतिबन्ध का व्यंजक प्राप्त कीजिए। सैल तथा धारामापी की स्थिति को आपस में बदल दें, तो सन्तुलन की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
भौतिक विज्ञान -(कक्षा 12 हेतु) 373 (HE) questions and complete solutions for chapter इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2014 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12