Class 12 | PHYSICS |
Chapter | इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2016 |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | भौतिक विज्ञान-373 (XS) |
Number Of Questions | 28 |
Academic Year | 2023-24 |
1 मीटर की दूरी पर स्थित दो समान्तर तारों में क्रमशः 1 ऐम्पियर तथा 3 ऐम्पियर.की धाराएँ एक-दूसरे के विपरीत दिशाओं में प्रवाहित हो रही है। दोनों तारों के प्रति मीटर लम्बाई पर आरोपित बल है:
यदि विरल तथा सघन माध्यम में प्रकाश की चालें क्रमशः `v_(1)` तथा `v_(2)` हों तथा सघन माध्यम में क्रांतिक कोण हो तब :
200 kHz की वाहक आवृत्ति और 10kHz के मॉडुलन संकेत के लिए आयाम मॉडुलित (AM) सिग्नल की बैण्ड चौड़ाई होगो :
समान द्रव्यमान के दो आवेशित कणों पर आवेश क्रमश: +a तथा +4q हैं। जब इन्हें विरामावस्था से समान वैद्युत विभवान्तर के बीच गिरने दिया जाता है, तब उनकी चालों में अनुपात हो जायेगा :
प्रकाश स्रोत को प्रकाश वैद्युत सेल से 1 मीटर दूर रखे जाने पर निरोधी विभव 4 वोल्ट होता है। जब प्रकाश स्त्रोत को सेल से 3 मीटर की दूरी पर रखते हैं तब निरोधी विभव होगा :
ट्रांजिस्टर की संग्राहक धारा, आधार धारा तथा उत्सर्जक धारा में क्या सम्बन्ध होता है?
एक कार्बन प्रतिरोध पर बैण्डों के रंग क्रमशः लाल, काला, नारंगी तथा रजत हैं। इसके प्रतिरोध तथा विश्वसनीयता क्या हैं?
R मीटर त्रिज्या के धारा लूप में I ऐम्पियर की धारा प्रवाहित की जाती है। धारा लूप के चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण का मान क्या होगा?
आवृत्ति मॉडुलन (FM) से आप क्या समझते है?
प्रोटॉन तथा a-कण की दी-ब्रोगली तरंगदैर्ध्य समान हों तो उनकी चालों में अनुपात क्या होगा? `(m_(x)=4m_(p))`
साइक्लोट्रॉन किस सिद्धान्त पर कार्य करता है?
एक गौसीय पृष्ठ के भीतर 3q,-2qq R . R तथा +2a आवेश रखे है। पृष्ठ से परिबद्ध कुल वैद्युत फ्लक्स कितना होगा?
दिये गये वैद्युत परिपथ में सेल से प्रवाहित धारा ज्ञात कीजिए। सेल का आन्तरिक प्रतिरोध नगण्य
प्रकाश का प्रकीर्णन है ?
एक वैद्युत चुम्बकीय तरंग के वैद्युत क्षेत्र का आयाम 120 न्यूटन/कूलॉम तथा आवृत्ति 50 मेगा हर्ट्ज़ है। तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र का आयाम तथा तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए।
दिये गये परिपथ में स्विच को स्थिति la पर लम्बे समय तक रखा जाता है तथा फिर उसे स्थिति b पर रखा जाता है। परिणामी दोलनी धारा का आयाम ज्ञात कीजिए :
जेनर डायोड क्या है? इसकी क्रिया समझाइए तथा उपयोग लिखिए।
एक बिन्दु स्त्रोत S से 2 मीटर फोकस दूरी का उत्तल लेन्स 4 मीटर की दूरी पर स्थित है। 1 मीटर फोकस दूरी का अवतल लेन्स, उत्तल लेन्स से 3 मीटर की दूरी पर स्थित है (निम्न चित्र देखिये)। अन्तिम प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए :
विस्थापन धारा क्या है? इसका सूत्र लिखिए। ऐम्पियर-मैक्सवेल परिपथीय नियम का सूत्र लिखिए।
निम्न चित्र में विभवान्तर `(V_(A)-V_(B))` के मान की गणना कीजिए:
आइन्स्टीन का प्रकाश वैद्युत समीकरण लिखिए। किसी धातु पृष्ठ पर आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य `lamda_(1)` से `lamda_(2)` परिवर्तित की जाती है तब उत्सर्जित प्रकाश इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा दो गुनी हो जाती है। देहली तरंगदैर्ध्य `lamda_(0)` के सूत्र की स्थापना कीजिए।
अनुगमन वेग तथा धारा घनत्व के सम्बन्ध का सूत्र स्थापित कीजिए।
n-p-7 ट्रांजिस्टर के उभयनिष्ठ उत्सर्जक प्रवर्धन क्रिया परिपथ आरेख बनाकर समझाइए। निर्गत तथा निवेशी वोल्टेज सिग्नल विपरीत कला में क्यों होते हैं?
ऐम्पियर के परिपथीय नियम की सहायता से एक लम्बी सीधी धारा वाही परिनालिका के भीतर किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र का सूत्र प्राप्त कीजिए।
L स्व-प्रेरण गुणांक का प्रेरक तथा प्रतिरोध वाले बल्ब को प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। परिपथ की प्रतिबाधा का सूत्र लिखिए। बल्ब की चमक पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यदि
(i) प्रेरक में फेरों की संख्या घटा दी जाए?
(ii) लोहे की छड़ प्रेरक कुण्डली में प्रवेश कराई जाए?
नाभिकीय विखण्डन तथा नाभिकीय संलयन में अन्तर स्पष्ट कीजिए। दी गई संलयन प्रक्रिया में उत्पन्न ऊर्जा की गणना कीजिए :
`""_(1)^(2)H+""_(1)^(3)Hto""_(2)^(4)He+""_(0)^(1)n` दिया है:
`m(""_(1)^(2)H)=2.014102u,m(""_(1)^(3)H)=3.016049u`
`m(""_(2)^(6)He)=4.002603u,m(""_(0)^(1)n)=1.008665u`
`14=931mev`
किरचॉफ नियम को परिपथ चित्र बनाकर समझाइए। चित्र में प्रदर्शित परिपथ की प्रत्येक शाखा में प्रवाहित धारा की गणना कीजिए:
विवर्तन तथा व्यतिकरण में M अन्तर स्पष्ट कीजिए। यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में दो तरंगदैयौँ `6500Å` तथा `5200Å` के प्रकाश पुंज का उपयोग करके व्यतिकरण फ्रिन्जे प्राप्त की जाती हैं
तरंगदैर्ध्य `5200Å` के लिए पर्दे पर केन्द्रीय फ्रिन्ज (उच्चिष्ठ)से द्वितीय अदीप्त फ्रिन्ज की दूरी ज्ञात कीजिए।
(ii) केन्द्रीय उच्चिष्ठ से वह न्यूनतम दूरी क्या है, जहाँ पर दोनों तरंगदैर्ध्य से उत्पन्न दीप्त फ्रिन्जें सम्पाती हों? स्लिटों के बीच की दूरी 2 मिमी तथा स्लिटों व पर्दै के बीच की दूरी 120 सेमी है।
भौतिक विज्ञान-373 (XS) questions and complete solutions for chapter इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2016 of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12