Class 12 | PHYSICS |
Chapter | वैद्युत धारा |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर |
Number Of Questions | 59 |
Academic Year | 2023-24 |
हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर प्रति सेकण्ड `6.0xx10^(15)` चक्कर लगाता है। वृत्तीय पथ के किसी बिन्दु पर धारा का क्या मान होगा ? इलेक्ट्रॉन पर आवेश `=1.6xx10^(19)` कूलॉम।
धात्विक तार में मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन वेग तथा विभवान्तर में सम्बन्ध लिखिए।
धातुओं में मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन ( अपवाह ) वेग तथा श्रान्तिकाल में क्या सम्बन्ध है ? प्रयुक्त संकेतों के अर्थ बताइए।
किसी चालक की लम्बाई `l` है। इसके दो सिरों के बीच `V` विभवान्तर है। इस चालक में आवेश वाहकों के अपवाह वेग के लिए एक व्यंजक लिखिए।
किसी चालक में बहने वाली वैद्युत धारा तथा इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन ( अपवाह ) वेग में सम्बन्ध लिखिए।
मुक्त इलेक्ट्रॉनों के अपवाह ( अनुगमन ) वेग तथा वैद्युत धारा घनत्व में सम्बन्ध लिखिए। प्रयुक्त संकेतों के अर्थ बताइए।
वैद्युत प्रतिरोध की विमा लिखिए।
किसी पदार्थ के विशिष्ट प्रतिरोध से आप क्या समझते हैं ?
विशिष्ट प्रतिरोध का मात्रक लिखिए।
विशिष्ट प्रतिरोध की विमा लिखिए।
किसी चालक का विशिष्ट प्रतिरोध किन - किन भौतिक राशियों पर निर्भर करता है ?
इलेक्ट्रॉनों के अनुगमन ( अपवाह ) वेग से क्या तात्पर्य है ?
किसी चालक के भीतर वैद्युत क्षेत्र `E` तथा धारा घनत्व `J` में क्या सम्बन्ध है ?
धारा घनत्व, विशिष्ट चालकता तथा वैद्युत क्षेत्र में क्या सम्बन्ध है ?
वैद्युत चालकता से क्या तात्पर्य है ? इसका मात्रक लिखिए।
विशिष्ट चालकता की परिभाषा दीजिए । इसका मात्रक तथा विमा क्या है ?
विशिष्ट प्रतिरोध तथा विशिष्ट चालकता के बीच सम्बन्ध लिखिए।
विशिष्ट चालकता पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है ?
अन - ओमीय प्रतिरोध को परिभाषित कीजिए। एक उदाहरण लिखिए।
किसी धातु के प्रतिरोध पर ताप का क्या प्रभाव है ?
ताप बढ़ाने से किसी चालक के प्रतिरोध में वृद्धि को दर्शाने वाला सूत्र लिखिए।
ताप वृद्धि के साथ किसी धातु की प्रतिरोधकता में वृद्धि की व्याख्या कीजिए।
किसी चालक के मुक्त इलेक्ट्रॉनों के श्रान्तिकाल पर ताप के प्रभाव की व्याख्या कीजिए।
ताप गुणांक को परिभाषित कीजिए।
एक सेल का वैद्युत वाहक बल `2` वोल्ट है। इस कथन का क्या अर्थ है ?
किरचॉफ का धारा नियम बताइए तथा धारा के लिए चिह्न परिपाटी भी बताइए।
वैद्युत परिपथ सम्बन्धी किरचॉफ का धारा नियम लिखिए।
वैद्युत परिपथ का किरचॉफ का प्रथम नियम किस भौतिक राशि के संरक्षण से सम्बन्ध रखता है ?
वैद्युत परिपथ हेतु किरचॉफ का द्वितीय नियम किस राशि के संरक्षण पर आधारित है ?
व्हीटस्टोन सेतु की सन्तुलन अवस्था में उसकी भुजाओं के प्रतिरोधों में सम्बन्ध बताइए।
व्हीटस्टोन सेतु के सुग्राही होने की शर्त बताइए।
एक सेल का वैद्युत वाहक बल मापने के लिए वोल्टमीटर के स्थान पर विभवमापी को क्यों वरीयता दी जाती है ?
विभवमापी की कार्य - प्रणाली किस सिद्धान्त पर आधारित है ?
विभवमापी का सिद्धान्त लिखिए।
विभवमापी द्वारा मापे गए सेल का वैद्युत वाहक बल यथार्थ क्यों होता है ?
विभवमापी को आदर्श वोल्टमीटर क्यों कहा जाता है ?
विभवमापी में तारों को संयोजित करने के लिए धातु की मोटी पट्टीयों को उपयोग करने का क्या लाभ हैं ?
व्हीटस्टोन सेतु में यदि सेल तथा धारामापी की स्थिति परस्पर बदल दी जाए तो सन्तुलन की स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्यों ?
किसी सेल के टर्मिनल विभवान्तर, वैद्युत वाहक बल तथा आन्तरिक प्रतिरोध में सम्बन्ध लिखिए।
एक चालक में `50` वोल्ट पर `2` मिलीऐम्पियर तथा `60` वोल्ट पर `3` मिलीऐम्पियर धारा बहती हैं। चालक ओमीय हैं या अन - ओमीय, इसे गणना द्वारा स्पष्ट कीजिए।
`10Omega` प्रतिरोध के तार को `5` बराबर भागों में काट कर उनको समान्तर - क्रम में जोड़ा गया है। इस संयोजन का परिणामी प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
एक तार का प्रतिरोध R ओम है यदि इसी तार को खींचकर इसकी लम्बाई n गुनी कर दी जाए तो तार का नया प्रतिरोध ज्ञात कीजिये।
एक `R` ओम प्रतिरोध के तार को खींचकर तीन गुनी लम्बाई की जाती है। इस खींचे तार को तीन बराबर लम्बाई के तारों में काट कर उन्हें समान्तर - क्रम में जोड़ दिया जाता है। इस संयोजन का कुल प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
एक तार का प्रतिरोध `500Omega` है। इसकी वैद्युत चालकता ज्ञात कीजिए।
`1000 W-250 V` के हीटर के तार का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
`5.0` किलोवाट के वैद्युत हीटर से `15` मिनट में कितनी ऊर्जा व्यय होगी ?
एक `200` वोल्ट `-100` वाट का बल्ब `100` वोल्ट के स्त्रोत से जुड़ा है। बल्ब द्वारा व्यय शक्ति ज्ञात कीजिए।
एक बल्ब पर `100` वाट तथा `220` वोल्ट अंकित है। जब बल्ब जल रहा हो, तब उसका प्रतिरोध एवं उसमें प्रवाहित धारा की गणना कीजिए।
दो बल्ब `(60W-220V)` तथा `(40W-220V)` को `220V` के मेन्स से श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है। बल्बों की कुल शक्ति ज्ञात कीजिए।
पूर्ण प्रज्वलन स्थिति में `100` वाट, `200` वोल्ट के वैद्युत बल्ब का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
एक प्लैटिनम प्रतिरोध तापमापी का प्रतिरोध `0^(@)C` ताप पर `3.0` ओम तथा `100^(@)C` पर `3.75` ओम है। किसी अज्ञात ताप पर इसका प्रतिरोध `3.51` ओम है। अज्ञात ताप का मान ज्ञात कीजिए।
किसी फिलामेन्ट का `100^(@)C` पर प्रतिरोध `100Omega` तथा `400^(@)C` पर `200Omega` है। फिलामेन्ट के प्रतिरोध का ताप गुणांक ज्ञात कीजिए।
`450` वाट की एक वैद्युत प्रेस `225` वोल्ट पर कार्य करने के लिए बनाई गयी है। उसका प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
किसी वैद्युत परिपथ में `3` ऐम्पियर की धारा `5` मिनट तक प्रवाहित करने में स्त्रोत द्वारा `1350` जूल कार्य किया जाता है। परिपथ में स्त्रोत के वैद्युत वाहक बल का परिकलन कीजिए।
संलगन चित्र से धारा `i` का मान ज्ञात कीजिए।
तीन सर्वसम सेलों के श्रेणी संयोजन के सिरों पर वोल्टता और धारा के बीच विचरण का ग्राफ दिया गया है। प्रत्येक सेल का आन्तरिक प्रतिरोध कितना है ?
किसी कार की संचारक बैटरी का वैद्युत वाहक बल `12` वोल्ट है। यदि बैटरी का आन्तरिक प्रतिरोध `0.4Omega` हो तो बैटरी से ली जाने वाली अधिकतम धारा का मान क्या होगा?
`12` वोल्ट वैद्युत वाहक बल तथा `3` ओम आन्तरिक प्रतिरोध की बैटरी को किसी प्रतिरोध से संयोजित किया गया है। यदि परिपथ में धारा `0.5` ऐम्पियर है तो जुड़े प्रतिरोध का मान क्या है ?
`3.2` वोल्ट की एक बैटरी `1.5Omega` प्रतिरोध में `2` ऐम्पियर की धारा भेज रही है। बैटरी का आन्तरिक प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर questions and complete solutions for chapter वैद्युत धारा of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12