Class 12 | PHYSICS |
Chapter | विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति |
UP BOARD PREVIOUS YEAR | लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I |
Number Of Questions | 23 |
Academic Year | 2023-24 |
प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन अथवा प्रकाश-वैद्युत प्रभाव क्या है?
तापायनिक उत्सर्जन तथा प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन में क्या अन्तर है?
प्रकाश-वैद्युत प्रभाव में आपतित प्रकाश की आवृत्ति और उत्सर्जित इलेक्ट्रॉनों कीअधिकतम गतिज ऊर्जा के बीच ग्राफ खींचिए। ग्राफ की प्रवणता (झुकाव ) क्या निरूपित करती है?
अथवा प्रकाश विद्युत उत्सर्जन से सम्बन्धित इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा तथा आपतित प्रकाश की आवृत्ति में एक ग्राफ बनाइए और (i) ग्राफ में देहली आवृत्ति दर्शाइए,(i) ग्राफ के ढाल का मान ज्ञात कीजिए।
आइन्स्टीन की प्रकाश-वैद्युत समीकरण की सहायता से निरोधी विभव तथा आपतित प्रकाश की आवृत्ति में ग्राफ बनाइए। ग्राफ में देहली आवृत्ति प्रदर्शित कीजिए तथा ग्राफ की ढाल का सूत्र लिखिए।
अथवा किसी धातु पृष्ठ के निरोधी विभव का परिवर्तन आपतित विकिरण की आवृत्ति के साथ ग्राफ दशाइए। दहली आवृत्ति को परिभाषा दीजिए। इस ग्राफ से प्लांक नियतांक ज्ञात कीजिए।
किसी पृष्ठ के लिए कार्य-फलन की परिभाषा दीजिए।
अथवा प्रकाश वैद्युत कार्य फलन का अर्थ समझाइए।
प्रयुक्त संकेतों को समझाते हुए आइन्स्टीन का प्रकाश-वैद्युत समीकरण लिखिए।
प्रकाश-वैद्युत धारा पर क्या प्रभाव पड़ता है, यदि आपतित प्रकाश की तीव्रता बढ़ा दी जाए तथा (ii) आपतित प्रकाश की तरंगदैर्घ्य घटा दी जाए?
प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन में देहली तरंगदैर्घ्य का अर्थ समझाइए।
प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन में देहली आवृत्ति से क्या तात्पर्य है?
प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन में देहली आवृत्ति की क्या महत्ता है?
निरोधी विभव से क्या तात्पर्य है? इसका मान किस पर निर्भर करता है?
अथवा प्रकाश-वैद्युत प्रभाव के सम्बन्ध में निरोधी विभव की परिभाषा दीजिए।
अथवा प्रकाश वैद्युत प्रभाव में संस्तब्धता विभव ( अंतक वोल्टता ) से क्या तात्पर्य है?
एक प्रकाश-वैद्युत सेल से 1 मीटर की दूरी पर प्रकाश स्रोत रखने पर निरोधी विभव 4 वोल्ट प्राप्त होता है। स्त्रोत की दूरी 8 मीटर करने पर निरोधी विभव क्या हो जाएगा?
विकिरणों की द्वैत (दोहरी) प्रकृति से क्या तात्पर्य है?
द्रव्य तरंगें क्या हैं? द्रव्य तरंगों की तरंगदैर्ध्य का सूत्र लिखिए।
अथवा इन तरंगों का प्रायोगिक सत्यापन करने वाले प्रयोग का नाम लिखिए।
अथवा दे-ब्रॉग्ली तरंगें क्या होती हैं? इनके अस्तित्व को दर्शाने वाले किसी प्रयोग का नाम लिखिए।
अथवा लईस-दे-बॉग्ली के द्रव्य तरंग की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
डेविसन-जर्मर प्रयोग से क्या निष्कर्ष निकलता है?
द्रव्य तरंगों के तीन गुण लिखिए।
एक इलेक्ट्रॉन, एक -कण तथा एक प्रोटॉन की गतिज ऊर्जा समान है। इनमें से किस कण की दे-बॉग्ली तरंगदैर्ध्य न्यूनतम होगी?
किसी धातु का कार्य-फलन 3.2eV है, पर 4.0eV ऊर्जा वाला एक फोटॉन आपतित होता है। उत्सर्जित फोटो-इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा कितनी होगी?
300 वाट तथा 6600 A तरंगदैर्घ्य के एकवर्णीय प्रकाश स्रोत से प्रति सेकण्ड कितने फोटॉन का उत्सर्जन होता है? [प्लांक-नियतांक `(h) = 6.6 x 10^-34 Js` तथा प्रकाश की चाल `(c) = 3 x 10^8 ms^-1`
सोडियम का कार्य-फलन 2.0 eV है। क्या 7000 A तरंगदैर्घ्य का प्रकाश उसके पृष्ठ से प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन करेगा?
तरंगदैर्घ्य `lambda = 5 x 10^(-7)m` के फोटॉन की ऊर्जा का मान इलेक्ट्रॉन वोल्ट में ज्ञात कीजिए।
5400A तरंगदैर्घ्य का विकिरण एक धातु पर गिरता है जिसका कार्य फलन 19eV है। उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा तथा उसका निरोधी विभव ज्ञात कीजिए।
प्रोटॉन तथा`alpha` -कण से सम्बन्धित समान दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य के लिए आवश्यक त्वरक विभवों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-I questions and complete solutions for chapter विकिरण तथा द्रव्य की द्वैत प्रकृति of UP BOARD PREVIOUS YEAR of Class 12