Class 6 | MATHS |
Chapter | त्रिभुज एवं चतुर्भुज |
NAVNEET GUIDE | प्रश्नावली 9.1 |
Number Of Questions | 6 |
Academic Year | 2023-24 |
जूली ने निम्नलिखित कथन लिखें। इनमें से आप सत्य एवं असत्य कथन छाँटकर लिखिए। असत्य कथन को सुधार कर लिखिए -
(i) किसी त्रिभुज में एक भुजा शेष दो भुजाओं के योग से छोटी नहीं हो सकती।
(ii) किसी त्रिभुज में तीन भुजाएँ, तीन शीर्ष व तीन अन्त: कोण होते हैं।
(iii) किसी त्रिभुज की एक भुजा शेष दो भुजाओं के योग के बराबर होती हैं।
(iv) किसी त्रिभुज का एक कोण अधिक कोण होता है, तो त्रिभुज को अधिक कोण त्रिभुज कहते हैं।
(v) किसी त्रिभुज में दो कोण `90^(@)` के हो सकते हैं।
(vi) न्यून कोण त्रिभुज में तीनों कोणों का माप न्यून कोण होना जरुरी नहीं हैं।
(vii) त्रिभुज के दो कोणों के माप दिए हों, तो तीसरा कोण निकाला जा सकता है।
(viii) समबाहु त्रिभुज में तीनों भुजाएँ बराबर होती हैं परन्तु तीनों कोण बराबर नहीं होते।
(ix) समद्विबाहु त्रिभुज में बराबर भुजाओं के सामने के कोण बराबर नहीं होते हैं।
(x) समबाहु त्रिभुज सदैव न्यून कोण त्रिभुज होता हैं।
त्रिभुज के दो कोण `65^(@)` एवं `75^(@)` के हैं, तो तीसरा कोण ज्ञात कीजिए।
समकोण त्रिभुज का एक कोण `45^(@)` हैं, तो दूसरे कोण की माप ज्ञात कीजिए।
समबाहु त्रिभुज में प्रत्येक कोण का मान कितना होता है ?
यदि किसी त्रिभुज के एक कोण का माप अन्य दो कोणों के मापों के योग के बराबर हो, तो क्या वह समकोण त्रिभुज होगा ?
क्या निम्नलिखित स्थितियों में त्रिभुज की रचना की जा सकती है ? हाँ या नहीं में उत्तर दीजिए -
(i) यदि दो कोण समकोण हों।
(ii) यदि दो कोण अधिक कोण हों।
(iii) सभी तीनों कोण `60^(@)` के बराबर हों।
(iv) सभी कोण `60^(@)` से अधिक हों।
तीनों कोण न्यूनकोण हों।
सभी कोण `60^(@)` से कम हों।
प्रश्नावली 9.1 questions and complete solutions for chapter त्रिभुज एवं चतुर्भुज of NAVBODH of Class 6