Class 6 | MATHS |
Chapter | एकक-1 |
NCERT EXEMPLAR HINDI | प्रश्नावली- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए |
Number Of Questions | 100 |
Academic Year | 2023-24 |
(i) 10 मिलियन =.................करोड़
(ii) 10 लाख =.................मिलियन
(i) 1 मीटर= .................मिलिमीटर
(ii) 1 सेंटीमीटर =.................मिलिमीटर
(iii) 1 किलोमीटर =.................मिलिमीटर
(i) 1 ग्राम =.................मिलिग्राम
(ii) 1 लिटर .................मिलिलिटर
(iii) 1 किलोग्राम .................मिलिग्राम
100 हज़ार =.................लाख
किसी व्यक्ति की ऊँचाई 1 मी 65 सेमी है। उसकी ऊँचाई …………..मिलिमीटर है।
नर्मदा नदी की लंबाई लगभग 1290 किमी है उसकी लंबाई …………..मीटर है।
श्रीनगर और लेह के बीच 422 किमी की दूरी है। यह दूरी …………..मीटर है।
संख्याओं को बड़े से छोटे क्रम में व्यवस्थित करने को …………..क्रम कहते हैं।
पांच शून्येतर अंकों से बनाई गई पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या के अंकों को उल्टे क्रम में लिखकर बनी संख्या पांच अंकों की …………..संख्या होती है।
…………..अंकों की सबसे बड़ी संख्या में 1 जोड़ने पर 10 लाख प्राप्त होता है।
संख्या पांच करोड़ तेइस लाख अठत्तर हजार चार सौ एक को भारतीय पद्धति के संख्यांकन में अल्प विराम लगाते हुए ऐसे लिखा जा सकता है…………..|
रोमन संख्यांकन में, चिह्न X को केवल …………..M तथा C में से घटाया जा सकता है
संख्या 66 के लिए रोमन संख्यांक …………..है
पुणे की जनसंख्या 2001 में 25,38,473 थी, जिसे निकटतम हजारो में …………..लिखा जा सकता है।
सबसे छोटी पूर्ण संख्या …………..है।
106159 की परवर्ती संख्या …………..है
100000 की पूर्ववर्ती संख्या …………..है
............संख्या 400 का पूर्ववर्ती है।
तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या का परवर्ती …………..है।
यदि शून्य को किसी पूर्ण संख्या से घटाया जाता है तो उत्तर में …………..सख्या प्राप्त होती है।
6 अंकों की सबसे छोटी प्राकृत संख्या जिसमें अंतिम अंक 5 है, …………..है।
पूर्ण संख्याएँ ...........और.............. की संक्रियाओं में संवृत हैं।
प्राकृत संख्याएँ …………..और………….. की संक्रियाओं में संवृत्त हैं।
पूर्ण संख्याओं पर से विभाजन की संक्रिया …………..परिभाषित नहीं है।
पूर्ण संख्याओं में गुणन की संक्रिया …………..पर वितरित होती है।
`2395 xx …………..=6195 xx 2395`
`1001 xx 2002 =1001 xx (1001+………..)`
`10001 xx 0=…………..`
`2916 xx …………..=0`
`9128 xx …………..=9128`
`125+(68+17)=(125+…………..)+17`
`8925 xx 1=…………..`
`19 xx 12 +19=19 xx (12+ …………..)`
`24 xx 35 =24 xx 18+24 xx …………..`
`32 xx (27 xx 19)=(32 xx …………..) xx 19`
`786 xx 3 +786 xx 7=………….`
`24 xx 25 =24 xx square/4=600`
प्रत्येक संख्या अपने प्रत्येक गुणनखंड का ……………...होती है
……………...प्रत्येक संख्या का गुणनखंड है।
किसी भी अभाज्य संख्या के गुणनखंडों की संख्या ……………...है।
कोई भी संख्या जिसके सभी गुणनखंडों का योग उसके दोगुने के बराबर होता है ……………...कहलाती है।
संख्याएँ जिनके दो से ज्यादा गुणनखंड हो सकते हैं ……………...कहलाती है।
2 सबसे छोटी ……………...संख्या है जो सम भी है।
दो संख्याएँ जिनमें उभयनिष्ठ गुणनखंड केवल संख्या 1 ही हो, संख्याएँ कहलाती ……………...हैं।
1 तथा 100 के बीच अभाज्य संख्याओं की संख्या ……………...है।
यदि किसी संख्या का इकाई का अंक ……………...हो तो वह संख्या 10 से विभाजित होगी।
कोई संख्या 5 से विभाज्य होगी यदि उसका इकाई का अंक ……………...या ……………...हो।
कोई संख्या ……………...से विभाज्य होगी यदि उसका इकाई का अंक 0,2,4,6 या 8 हो।
यदि किसी संख्या के अंको का योग 3 का……………... है तब वह संख्या 3 से विभाज्य होती है
यदि किसी संख्या में विषम स्थानों (दाई ओर से) पर अंकों के योग तथा सम स्थानों (दाईं ओर से) पर अंकों के योग का अंतर शून्य है अथवा ……………... से विभाज्य है तब वह संख्या 11 से विभाज्य होगी।
दो या अधिक संख्याओं का ल. स. उनके सार्व ……………... में सबसे छोटा होता है।
दो या अधिक संख्याओं का म. स. उनके सार्व ……………... में सबसे बड़ा होता है।
नीचे तालिका में स्तंभ I तथा स्तंभ II दिये हैं। स्तंभ में लिखे कथनों का स्तम II में लिखी संगत राशियों से मेल कीजिए।
निम्न संख्याओं को अवरोही क्रम में लिखिए। 8435, 4835, 13584, 5348 तथा 25843
निम्न संख्याओं में कौन-सी संख्या सबसे बड़ी है तथा कौन-सी संख्या सबसे छोटी है?
38051425, 30040700, 67205602
निम्न को विस्तारित रूप में लिखिए -
(i) 74836 (ii) 574021
(iii) 8907010
निम्न राज्यों को जनसंख्या के आधार पर आरोही तथा अवरोही क्रम में रखिए। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार चार राज्यों की जनसंख्या निम्न है
(i) महाराष्ट्र 96878627
(ii) आंध्र प्रदेश 7621007
(iii) बिहार 82998509
(iv) उतर प्रदेश -166197921
बृहस्पति का व्यास 142800000 मीटर है। इस व्यास को संख्यांकन की अंतर्राष्ट्रीय पद्धति में अल्प विराम लगाते हुए लिखिए।
भारत की जनसंख्या 1961 में 439 मिलियन से निरंतर बढ़ते हुए 2001 में 1028 मिलियन हो गई। 1961 से 2001 तक बढ़ी जनसंख्या ज्ञात कीजिए। इस बढ़ोतरी को संख्यांकन की भारतीय पद्धति में अर्द्ध विराम लगाते हुए लिखिए।
पृथ्वी की त्रिज्या 6400 km और मंगल की 4300000 m है। किसकी त्रिज्या अधिक है और कितनी अधिक है?
वर्ष 2001 में त्रिपुरा व मेघालय की जनसंख्या क्रमशः 31,99,203 तथा 23,18,822 थी। दोनों प्रदेशों की कुल जनसंख्या।
एक शहर में मार्च 2008 में 2,12,583 बच्चों को रविवार को पोलियो ड्रॉप्स दिये गये तथा अगले माह में 2,16,813 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स दिये गये। माहों में पोलियो ड्रॉप्स पाने वाले बच्चो की संख्या में अंतर ज्ञात कीजिए।
किसी व्यक्ति के पास 10,00,000 रु हैं। उसने एक रंगीन वी, 16,580 रु में, एक मोटर साईकिल 45,890 रु में तथा घर 8,70,000 रु खरीदे। उसके पास कितना धन बचा?
विटामिन A की 1,80,000 गोलियों में से किसी जिले के विद्यार्थियों में 18,734 गोलियाँ बाँट दी गई। विटामिन A की शेष गोलियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
चिन्मय के पास 6,10,000 रु थे। उसने 87,500 रु ज्योति को, 1,26,380 रु जावेद को तथा 3,50,000 रु जॉन को दे दिए। उसके पास कितना धन शेष बचा?
7 अंकों की सबसे बड़ी तथा 8 अंकों की सबसे छोटी संख्या का अंतर ज्ञात कीजिए।
किसी मोबाइल टेलीफोन का नंबर 10 अंकों का है। उसके प्रथम चार अंक 9,9,8 तथा 7 हैं। उसके अंतिम तीन अंक 3,5 तथा 5 हैं। शेष सभी अंक विभिन्न हैं तथा उस मोबाइल नंबर को बड़ी से बड़ी संभव संख्या बनाते हैं। वे अंक क्या है।
एक मोबाइल टेलीफोन नंबर 10 अंकों का है जिसमें पहले चार अंक 9,9,7 तथा 9 हैं। अंक 8,3,5,6, व0 में से किसी एक अंक को केवल दो बार प्रयोग कर छोटे से छोटा मोबाइल नबर बनाइए।
पांच अंकों की संख्या में दहाई का अंक 4 है, इकाई का अंक दहाई के अंक का एक चौथाई है, सैकड़े के स्थान पर 0 है, हजारवें स्थान का अंक इकाई के अंक का पाँच गुना है तथा दस हजारवें अंक के स्थान का अंक दहाई के अंक का दोगुना है। संख्या लिखिए।
अंक 2,0,4,7,6 तथा 5 से केवल एक-एक बार प्रयोग कर बनने वाली छह अंकों की सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए।
किसी फैक्टरी के एक बर्तन में 35874 लीटर ठंडा पेय भरा है। इससे 200 मल धारिता वाली कितनी बोतलें भरी जा सकती हैं।
किसी नगर की जनसंख्या 4,50,772 है। सर्वेक्षण द्वारा पता चला कि प्रत्येक 14 व्यक्तियों के पीछे केवल 1 व्यक्ति अशिक्षित है। नगर में कुल कितने व्यक्ति अशिक्षित हैं?
संख्याओं 80, 96, 125 तथा 160 का ल. स. ज्ञात कीजिए।
विभिन्न अंकों को प्रयोग करते हुए पांच अंकों की बड़ी से बड़ी तथा छोटी से छोटी संख्याएँ ज्ञात कीजिए जिनमें दहाई के स्थान पर 5 हो।
2kg 300g में कितने ग्राम जोड़ने पर 5kg 68g हो जाएगा।
एक बक्से में 120g वाले बिस्कुट के 50 पैकेट हैं। 900kg क्षमता वाली में ऐसे कितने बॉक्स लादे जा सकते हैं?
पाँच बिलियन में कितने लाख होते हैं?
कितने मिलियन तीन करोड़ बनाते हैं?
निकटतम सैंकड़ों में सन्निकटन करते हुए आकलन कीजिए
(i) 874+478
(ii) 793+397
(iii) 11244+3507
(iv) 17677 +13589
सन्निकटन करते हुए निकटतम दहाइयों में आकलन कीजिए
(i) 11963 -9369
(ii) 76877-7783
(iii) 10732 -4354
(iv) 78203-16407
सन्निकटन करते हुए निकटतम दहाइयों में गुणनफल लिखिए
(i) `87 xx 32`
(ii) `311 xx 113`
(iii) `3239 xx 28`
(iv) `1385 xx 789`
एक नगर की जनसंख्या वर्ष 1991 में 78,787 तथा वर्ष 2001 में 95,833 थी। जनसंख्या में वृद्धि का निकटतम सैंकड़ों में आकलन कीजिए।
व्यापक नियम का प्रयोग करके गुणन `758 xx 6784` का आकलन कीजिए।
किसी रेडीमेड कपड़े बनाने की फैक्टरी में एक वर्ष में 2,16,315 कमीजें 1,82,736 पतलूने तथा 58,704 जैकटें बनाई गईं। तीनों प्रकार के कुल कितने वस्त्र बनाए गए?
संख्याएँ 160, 170 तथा 90 का ल. स. ज्ञात कीजिए।
एक बर्तन में 13 लीटर 200mL फलों का रस है। यह रस 60mL धारिता वाले कितने गिलासों में भरा जा सकता है?
निम्नलिखित चार संख्याओं का योग ज्ञात कीजिए
(i) 32 की परवर्ती संख्या
(ii) 49 की पूर्ववर्ती संख्या
(iii) 56 की पूर्ववर्ती की संख्या
(iv) 67 की परवर्ती की परवर्ती संख्या
ढुलाई करने वाला एक टेम्पो 15kg प्रति बॉक्स भार वाले 482 बॉक्स ले जा सकता है तथा एक वैन उतने ही भार वाले 518 बॉक्स ले जा सकती है। दोनों वाहनों द्वारा कुल कितना भार ले जाया जा सकता है।
अपनी पुत्री के विवाह में लीला ने 216766 रु खाने पर, 122322 रु आभूषणों पर, 88234 रु फर्नीचर पर तथा 26780 रु रसोई के सामान पर व्यय किए। उसने इन सभी चीजों पर कुल कितना धन व्यय किया?
एक बक्से में 12 कैप्सूल प्रति पट्टी वाली 5 पट्टियाँ हैं जबकि प्रत्येक कैप्सूल में 500mg दवाई है। ऐसे 32 बक्सों में रखी दवाई का कुल भार ज्ञात कीजिए।
ऐसी छोटी से छोटी संख्या ज्ञात कीजिए जिसे 3,4 तथा 5 से भाग करने पर प्रत्येक दशा में 2 शेष बचे।
एक व्यापारी के पास एक प्रकार का 120 लीटर, दूसरे प्रकार का 180 लीटर तथा तीसरे प्रकार का 240 लीटर तेल है। वह इन तीनों प्रकार के तेलों को समान धारिता वाले डिब्बों में भरकर बेचना चाहता है। ऐसे डिब्बों की अधिक से अधिक क्या धारिता हो सकती है?
अंक 1,2,4 तथा 5 का केवल एक-एक बार प्रयोग करते हुए चार अंकों की ऐसी संख्या लिखिए जिसके पहले और अतिम अंक को बदलने पर वह 4 से विभाजित हो जाये।
अंक 1,2,3 व 4 को केवल एक बार प्रयोग करते हुए चार अंकों वाली छोटी से छोटी संख्या लिखिए जो 4 से विभाज्य हो।
फातिमा, तीन पार्सल तीन ग्रामीण विद्यालयों को डाक से भेजना चाहती है जिनके लिए डाक व्यय क्रमशः 20 रु, 28 रु तथा 36 रु है। इन सभी के लिए वह एक ही मूल्य वाले डाक टिकट खरीदना चाहती है। ऐसे डाक टिकट का अधिक से अधिक क्या मूल्य होगा?
तीन ब्रांड A, B तथा C वाले बिस्कुटों के पैकेट उपलब्ध हैं जिनमें प्रत्येक में क्रमश: 12,15 तथा 21 बिस्कुट हैं। कोई दुकानदार समान संख्या में ही तीनों प्रकार के बिस्कुट खरीदना चाहता है। उसे प्रत्येक प्रकार के कम से कम कितने पैकट खरीदने होंगे?
किसी कमरे के फर्श की लंबाई 8m 96cm तथा चौड़ाई 6m 72cm है। इस फर्श पर बिछाने के लिए एक ही साईज की कम से कम कितनी वर्गाकार टाइलों की आवश्यकता होगी?
किसी विद्यालय के पुस्तकालय में अंग्रेजी की 780 पुस्तकें तथा विज्ञान की 364 पुस्तकें हैं। श्रीमती याकंग इन पुस्तकों को अल्मारी के खानों में इस प्रकार रखना चाहती है कि प्रत्येक खाने में एक ही विषय की पुस्तकें हों और उनकी संख्या भी समान हो। प्रत्येक खाने में पुस्तकों की न्यूनतम संख्या क्या होगी?
100 ब्लॉक वाले घरों की एक कालोनी में, जिन पर 1 से 100 तक नंबर लगे हैं, किसी विद्यालय की वैन प्रत्येक छठे ब्लॉक तथा बस प्रत्येक दसवें ब्लॉक पर रुकती है। यदि वे दोनों कॉलोनी के प्रथम ब्लॉक से चलती हैं, तो किस-किस ब्लॉक पर दोनों ही रुकेंगी?
निम्न संख्याओं के लिए 11 से विभाज्यता की जाँच कीजिए?
(i) 5335 (ii) 9020814
प्रश्नावली- रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए questions and complete solutions for chapter एकक-1 of NCERT MATHS (HINDI) of Class 6